स्कूल जा रही छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, स्थानीय लोगों ने युवक को पीटा

Ranchi : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कचहरी चौक के पास एक छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया. छात्रा ने जिसका विरोध करते हुए शोर मचाया. छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हुए और आरोपी युवक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल जा रही थी, सभी युवक ने उसे जबरन गाड़ी में बैठने का प्रयास किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top