लोकपाल मामला, शिबू सोरेन के केस में अब 8 फरवरी को सुनवाई

Ranchi/ delhi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्य्क्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत में शिबू सोरेन के अधिवक्ता की ओर से सुनवाई के लिए अगली तिथि देने का आग्रह किया. जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है. इसके साथ ही अदालत ने शिबू सोरेन के अधिवक्ता रिजॉइंडर दाखिल करने का निर्देश दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रतिभा सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने डीए मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच की कार्रवाई और आदेश को चुनौती दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top