चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक हत्या केस के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल

📌 गांडीव लाइव डेस्क

झारखंड की राजधानी रांची में एक ओर जहां अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, वहीं पुलिस की सख्ती भी बरकरार है। शनिवार रात चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या के प्रमुख आरोपी अभिषेक सिंह के साथ रविवार देर रात रांची पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभिषेक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की घटना का विवरण

यह घटना कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में आईटीबीपी कैंप के नजदीक रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक इस क्षेत्र में छिपा हुआ है। जैसे ही विशेष पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया, आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में अभिषेक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। यह भी ज्ञात हुआ कि अभिषेक पर पहले से कई आपराधिक मामले कायम हैं।

रेस्टोरेंट में शुरुआत हुई विवाद

यह घटना पहले एक छोटी सी बहस से शुरू हुई थी। अभिषेक सिंह ने चौपाटी रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, परंतु गलती से उसे नॉन-वेज बिरयानी परोसी गई। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग के साथ उसकी बहस बढ़ गई। गुस्से में आकर अभिषेक ने अपनी पिस्टल निकाल ली और विजय नाग को गोली मारी। उस वक्त विजय रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहे थे। गोली लगने के बाद विजय तुरंत जमीन पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top