Maiya Samman Yojana: एक बैंक अकाउंट से 95 बार किया आवेदन, जानें कैसे हो रहा फर्जीवाड़ा

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल, आपने ऐसे कई मामले देखे या सुने होंगे जहां योजना का लाभ लेने के लिए अजग-अलग तरह फर्जीवाड़े किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा…

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल, आपने ऐसे कई मामले देखे या सुने होंगे जहां योजना का लाभ लेने के लिए अजग-अलग तरह फर्जीवाड़े किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा सामने आया जिससे अधिकारी भी हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए बंगाल के शख्स ने एक बैंक अकाउंट दर्ज कर 95 बार आवेदन किया। इसमें चास प्रखंड के चास नगर निगम क्षेत्र से 67 बार और गोमिया प्रखंड से 28 बार आवेदन किया गया है।

यह भी पढ़े… Monalisa : महाकुंभ मे माला नहीं बिका पर मिल गई 20 करोड़ की फिल्म
यह भी पढ़े… अमेरिका: हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन, 19 लोगों की मौत
यह भी पढ़े… गिरिडीह: दुकड़ों में मिला युवती का शव, जानें क्या है मामला

कैसे हुआ खुलासा?

बोकारो की उपायुक्त के निर्देश पर की गयी जांच में पता चला कि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के क्रम में अलग-अलग नाम से एक ही बैंक खाता का नंबर दर्ज करके अलग-अलग प्रखंडों से कुल 95 बार आवेदन किये गये हैं। जांच में सामने आया कि, ऐसे ज्यादातर खाते ‘इंडसइंड बैंक’ में ही खुले हैं। आवेदन में दर्ज राशन कार्ड की संख्या भी फर्जी है, जिसकी पुष्टि जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की है। वहीं 21 नवंबर 2024 को एक साथ कई बार आवेदन किया गया। वहीं इस खुलासे से अधिकारी भी हैरान हैं।

शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश

सत्यापन के क्रम में यह भी स्पष्ट हुआ कि, यह सभी आवेदन पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित सीएससी वीएलई सुमित कुमार की आइडी संख्या- 542316220013 से भरे गये हैं। वहीं बैंक खाता संख्या- 100253387047 के खाताधारक का नाम यूसुफ है। उसका पता- गोड़ा, बड़ाखांती, उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) है। वहीं इसका खुलासा होने के बाद बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव ने इस शख्स पर प्राथमिकी दर्ज करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top