घर के बाहर खेलने गई 4 साल की बच्ची का खेत में शव मिलने से सनसनी

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 4 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची बुधवार को घर से खेलने निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जाब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन परेशान हो गए। गुरुवार सुबह गांव के पास अरहर के खेत में बाउंड्री वॉल के पास उसका शव मिला। शव को घास-फूल से ढक दिया गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रमीणों ने गावां-पटना सड़क को जाम कर दिया।

घाघरा गांव निवासी साजिद अख्तर की बेटी सायरा उर्फ खुशी (4) बुधवार को घर से खेलने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं लौटी, तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में घंटों ढूंढने के बावजूद सायरा का कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़े… Maiya Samman Yojana: एक बैंक अकाउंट से 95 बार किया आवेदन, जानें कैसे हो रहा फर्जीवाड़ा
यह भी पढ़े… Monalisa : महाकुंभ मे माला नहीं बिका पर मिल गई 20 करोड़ की फिल्म
यह भी पढ़े… अमेरिका: हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन, 19 लोगों की मौत

गुरुवार सुबह गांव के पास अरहर के खेत में सायरा का शव मिला। शव को घास-फूल से ढक दिया गया था। सूचना मिलते ही गावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। गुस्साएं लोगों ने गावां-पटना सड़क को जाम कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस बार-बार समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top