दुमका -प्रथम चरण में मतदान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसबी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

पुलिस अधीक्षक दुमका श्री अंबर लकड़ा ने जिले में प्रथम चरण में मतदान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसबी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किए।

दुमका के प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वैसे प्रखंड है जो नक्सल प्रभावित है।

दुमका के शिकारीपाड़ा गोपीकांदर, काठीकुंड औऱ रामगढ़ चार प्रखंडों में चुनाव होने है, जिसको देखते हुए दुमका पुलिस लगातार बैठक कर चुनाव से संबंधित रणनीति तैयार कर रही है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ एसएसबी के कमांडर ने दुमका जिला के प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा और साफ सुथरा मतदान होने को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

दुमका पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुमका जिला में होने वाले प्रथम चरण के मतदान को लेकर पुलिस की ओर से तैयारी की जा रही है, दुमका जिला नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण मुख्यालय से भी फोर्सेस आ रही है इसके साथ ही एसाईआरबी औऱ एसएसबी के जवान भी चुनाव में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे।

दुमका पुलिस प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को केलकर लगातार तैयारी कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top