दुमका उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण हेतु मतदान 14 मई 2022 को जिले के 4 प्रखंडों में होना है

डिस्पैच का कार्य 13 मई 2022 को तीन स्थानों से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड के पोलिंग पार्टी का डिस्पैच एसपी कॉलेज से किया जाएगा गोपीकंदर तथा काठीकुंड के पोलिंग पार्टी का डिस्पैच पॉलिटेक्निक कॉलेज से किया जाएगा तथा रामगढ़ प्रखंड के पोलिंग पार्टी का डिस्पैच इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका से किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।तीनों स्थानों पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदान कर्मी अपने निजी वाहन से डिस्पैच सेंटर तक पहुंचता है तो उनके वाहन की रखने की व्यवस्था प्रखंड मुख्यालय में की गई है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर पुलिस पदाधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को मतदान दल के सुरक्षा के साथ-साथ मतदान सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे,साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र तक जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वाहन कोषांग के पास पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध है। मतदान दल के साथ वाहनों की टैगिंग की जा चुकी है।वाहन से संबंधित समस्या नहीं हो इसलिए पर्याप्त संख्या में वाहन आरक्षित भी रखे गए हैं।

बैंक का कार्य बाधित नहीं हो,इसे ध्यान में रखते हुए बैंक के key होल्डर पर्सन को निर्वाचन कार्य से मुक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाता जागरूकता का कार्य किया जा रहा है ताकि सभी योग्य मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अधिक से अधिक संख्या में करें।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के बैलट पेपर प्राप्त हो चुका है। अन्य जिलों से भी सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ने कहा कि मतदान के दिन 3:00 बजे के बाद कतार में खड़े सभी लोगों को एक स्लिप दिया जाएगा।यह स्लिप कतार के अंतिम व्यक्ति को क्रमांक संख्या 1 लिखकर दिया जाएगा।एवं बढ़ते क्रम में सभी लोगों को स्लिप दिया जाएगा ताकि 3बजे तक कतार में खड़े व्यक्ति ही मतदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है अगर किसी मतदान केंद्र से किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो वह टीम उक्त मतदान केंद्र पर पहुंचकर समस्या को दूर करने का कार्य करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top