झारखण्ड की राजधानी रांची में हुई पानी की किल्लत, मोटर , बोरिंग सब फेल

Ranchi: राजधानी में पानी की हुई किल्लत .कई इलाके में पानी ना आने के कारण वो सारे इलाके ड्राई जोन में तब्दील हो चुके है . स्थिति यह है कि लोगों को पीने का पानी तक भी नहीं मिल पा रहा है. वहीं वार्ड में लगे बोरिंग और हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं. जिसका खामियाजा वहां रहने वाले लोग भुगत रहे हैं. यह हालत है हरमू के करम चौक इलाके की. जहां लोग पानी के लिए गुहार लगा रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है.

ग्राउंड वाटर लेवल गया नीचे

पहले हरमू नदी में काफी पानी हुआ करता था, लेकिन नगर निगम और नगर विकास ने इसे डेवलपमेंट के नाम पर बर्बाद कर दिया. आज इस नदी में पानी ही नहीं है. वहीं अब नदी की जगह एक नाले में तब्दील हो गई है. वहीं लगातार ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जाने के कारण अब बोरिंग में भी पानी नहीं आ रहा है. पहले इस इलाके में 120 फीट में काफी पानी मिल जाता था, लेकिन आज और डीप बोरिंग कराने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top