धीमा नेटवर्क व आॅनलाइन सिस्टम फेल होने से उत्तर पुस्तिका ही जमा नहीं कर पाए छात्र
रांची। आनलाइन एग्जाम का सिस्टम फेल होने की सजा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के 400 छात्रों को मिली। आॅनलाइन एग्जाम देने वाले विभिन्न विषयों के 400 से ज्यादा परीक्षार्थी फेल हो गए है। क्योकि नेटवर्क कमजोर रहने के कारण इन छात्रों की उत्तर पुस्तिका अपलोड ही नहीं हुआ था। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने से डीएसपीएमयू प्रशासन गंभीर हो गया। फिर छात्रों के फेल होने के कारण की जांच की तो पता चला कि परीक्षा देने के बाद 400 से अधिक परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं ही अपलोड नहीं हो पाई है। जिन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड नहीं हो सकी, उनको यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फेल कर घोषित कर दिया। परीक्षार्थी अब विवि मुख्यालय में अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ताकि एक साल बर्बाद होने से बच सके। परीक्षार्थियों के आग्रह पर डीएसपीएमयू प्रशासन ने आॅनलाइन परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें प्रभावित छात्रों से परीक्षा नियंत्रक के नाम आवेदन मांगा गया है। 10 दिनों के अंदर प्रभावित छात्रों को संबंधित विभाग के एचओडी के पास आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है। फेल हुए कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि हम परीक्षा में शामिल हुए थे। समय पर उत्तर पुस्तिका अपलोड करने की कोशिश भी की, लेकिन उत्तर पुस्तिका अपलोड ही नहीं हुआ। समय निकल गया। इसमें हमारी गलती नहीं है। आॅनलाइन सिस्टम ही धीमा था। यूनिवर्सिटी में पहली बार आॅनलाइन एग्जाम हो रहा था। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से किसी प्रकार प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया था। जिस वजह से ऐसी परेशानी सामने आई है। इसके लिए विवि प्रशासन का एग्जामिनेशन सिस्टम जिम्मेवार है। प्रभावित छात्रों ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो एक साल बर्बाद हो जाएगा। छात्रों ने विवि प्रशासन से इस मामले समुचित हल निकालने का आग्रह किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क रहा कारण
फेल हुए छात्रों ने बताया कि उत्तर पुस्तिका अपलोड नहीं होने के लिए कमजोर नेट और विवि प्रशासन जिम्मेवार है। छात्रों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है। जिस कारण आॅनलाइन एग्जाम संभव नहीं है। लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं रहने के कारण मोबाइल में उत्तर पुस्तिका अपलोड करने में अधिक परेशानी हुई। कहीं कहीं पर तो कंप्यूटर से एग्जाम देने के समय बिजली कट जाने से समस्या हुई। बेहतर नेट कनेक्टीविटी नहीं होने की वजह से समय पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं हो पाई। परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखा था, मगर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर पाए।
समय पर उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड नहीं होने की बात समाने आई है। प्रभावित छात्रों के रिजल्ट संशोधन के लिए कार्यवाही चल रही है। छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के बाद इस मामले पर विचार कर हल निकाला जाएगा।
डॉ. आशीष गुप्ता
परीक्षा नियंत्रक
प्रातिक्रिया दे