पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों की हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा। गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झीलरूंआ में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों के हत्या और हथियार व गोली छीन ली गयी थी। इस मामले के आरोप में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त नक्सली को मुफ्फसिल थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर एनआईए के सुपुर्द कर दिया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार देर रात की गयी। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य व पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों के हत्या और हथियार व गोली छीनने के आरोप में संलिप्त कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शाका उर्फ तिवारी बांकिरा चाईबासा में धूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए चाईबासा मुफ्फसिल थाना पुलिस बल ने लतारसिका गांव में नाका लगाकर शाका उर्फ तिवारी बांकिरा चाईबासा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शाका उर्फ तिवारी बंकिरा के विरुद्ध गोईलकेरा थाना कांड दर्ज है। मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने बताया कि इस कांड का अनुसंधान वर्तमान में एनआईए रांची के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शाका उर्फ तिवारी बंकिरा को गिरफ्तार कर एनआइए रांची के सुपूर्द कर न्यायालय में उपस्थापन किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top