बेरमो में नक्सलियों ने कई स्थानों पर चिपकाये पोस्टर, क्षेत्र में दहशत

नक्सली 2 दिसंबर से मना रहे स्थापना सप्ताह, सर्च आपरेशन जारी

बोकारो। भाकपा माओवादी संगठन ने पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पत्थर कटवा, लहिया, पलामू, सारूबेडा और हरलाडीह क्षेत्र में पोस्टर चिपकाया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चिपकाए गए पोस्टर को हटा दिया। इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली तत्काल पोस्टर को हटा लिया गया और और सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। चिपकाये गये भाकपा माओवादियों के पोस्टर पर युवक-युवतियों से पीएलजीए में भर्ती होने की अपील साथ-साथ कामरेड सीएम और कॉमरेड केसी को शत-शत नमन लिखा हुआ है। इसके अलावा लुटेरी, दलाल, शासक वर्गों के तमाम जन विरोधी नीतियों का भंडाफोड़ करने और इसके खिलाफ विशाल जन आंदोलन तैयार करने की अपील की है। माना जा रहा है कि सोमवार की देर रात को विभिन्न इलाकों में नक्सलियों ने ये पोस्टर चिपकाए हैं। नक्सली 2 से 8 दिसंबर तक पिपुल लिबरेशन गुरेल्ला आर्मी यानी पीएलजीए की स्थापना का 22वीं वर्षगांठ मना रहे है। एहतियातन पुलिस ने भी नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च आॅपरेशन चला रखा है। विशेष रणनीति के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों के अलावे तलहटी और जंगलों में लगातार आॅपरेशन जारी रखे हुए हैं। इसके बावजूद भी नक्सली पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने में कामयाब रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top