शादी समारोह में गये जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पार्टनर से था मतभेद

धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के बगुला बस्ती में अपराधियों ने जमीन कारोबारी अजय पासवान को गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि बगुला बस्ती में अजय निरंजन हजारा के पुत्र के शादी समारोह में भाग लेने गये थे। कार्मिक नगर निवासी अजय पासवान को गोली पीछे से मारी गयी। गोली उनकी गर्दन पर लगी और वह जमीन पर गिर गये। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए एसएनएचएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जमीन और हिस्सेदारी को लेकर अजय पासवान का अपने पार्टनरों के साथ मतभेद चल रहा है। इस हत्याकांड को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top