अब स्विगी ने 380 कर्मचारियों को निकाला

कंपनी के सीईओ बोले- ये बहुत कठिन फैसला

 नई दिल्ली  : फुड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शुक्रवार को अपने 380 कर्मचारियों को बाहर निकालने की घोषणा की है। कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह बहुत कठिन फैसला है। उसने यह कदम अपने बदलाव की कोशिशों के तहत उठाया है। कंपनी ने 380 क्षमतावान कर्मचारियों को निकालने के बारे में बताया कि हम यह कठिन फैसला अपनी टीम को छोटा करने के लिए कर रहे हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि सभी संभव उपायों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फैसले के बाद भेजे गए ईमेल में कर्मचारियों से माफी भी मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top