राहुल की यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंची, पहली बार जैकेट में दिखे

पठानकोट बॉर्डर पर कहा- जानता हूं यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं दर्द बांटने आया हूं कठुआ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जैकेट पहने नजर आए। दरअसल जब यात्रा शुक्रवार सुबह अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर के कठुआ पहुंची, तब वहां बारिश हो रही थी। कुछ घंटे बाद जब बारिश बंद हो गई तो उन्होंने जैकेट उतार दिया। राहुल के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में टीशर्ट पहनने पर काफी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने शोध तक कराने की बात कही थी। लेकिन राहुल टी-शर्ट में ही नजर आए। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले गुरुवार शाम राहुल ने पठानकोट बॉर्डर पर कहा, “मैं जानता हूं कि यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं समझता हूं कि हर कोई आहत है। हर इंसान परेशान है। मैं आपका दर्द बांटने आया हूं।’ इस दौरान राहुल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। जम्मू-कश्मीर में वे 9 दिन रहेंगे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top