तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत

गुमला। गुमला सदर थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव की तीन स्कूली छात्रा की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से बाहर निकाला। इसकी जानकारी गुमला थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्व राघो उरांव की पुत्री अनिमा कुमारी 9 वर्ष, बिरसाई लोहरा की बेटी सरोज कुमारी 9 वर्ष व कार्तिक उरांव की बेटी मोनिका कुमारी 12 वर्ष एक साथ नहाने के लिये बरिसा नकटी कुंबाटोली ताड़बांध तालाब नहाने के लिए गयी थी। नहाने के दौरान बच्चियां गहरे पानी मे डूब गयीं व इस दौरान तीनों ने एक-दूसरे को बचाने की भी कोशिश की। नदी के किनारे कपड़ा धोने गई एक महिला ने तीनों को डूबते देख घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

इसके बाद तुरंत परिजनों सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से निकाला। मामले की जानकारी गुमला थाना को दी गई, जिसके बाद गुमला पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में पीसीआर वाहन से तीनों बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद तीनों बच्चियों के घरों में कोहराम मच गया। गांव शोक में डूब गया। परिजनों ने बताया कि सुबह में तीनों बच्चियां नकटी बरिसा स्कूल गयी थी। महावीर जयंती को लेकर स्कूल में आज छुट्टी था, जिसके बाद तीनों बच्चे अपने घर लौटे और नहाने के लिए एक साथ तालाब गई थीं। 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top