पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सिमडेगा के डीसी से की बात पूछा टीम को कैसे करते हैं मोटिवेट

डीसी बोले समय पर प्रमोशन, इंक्रीमेंट मिले तो कर्मचारी खुश

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव से बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपायुक्त से पूछा कि वह अपने कर्मचारियों के मोटिवेशन और को-आॅर्डिनेशन के लिए किन-किन तरीकों का प्रयोग करते हैं। उपायुक्त ने कहा कि अगर लोगों के सर्विस रिलेटेड मैटर का ठीक तरीके से समाधान किया जाए तो लोग बड़े खुश होते हैं। अगर कर्मचारियों को समय पर प्रमोशन व इंक्रीमेंट दिए जाएं तो लोगों का उत्साह बना रहता है। उपायुक्त ने कहा कि चाहें कोई प्रशासनिक सेवा से आया हो। चाहें कृषि सेवा से अथवा इंजीनियरिंग सेवा से। सबको इस बात के प्रोत्साहित किया जाता है कि वह नौकरी करने नहीं सेवा करने आएं हैं। दफ्तर में किसी एक दिन 10 बजे पहुंचने से व्यवस्था बेहतर नहीं बनती। बल्कि इसे नियमित बनाए रखना होता है। अगर किसी कर्मचारी के मोटिवेशन में कमी लगती है तो नेतृत्वकर्ता होने के नाते यह दायित्व बनता है। कि उसे समय-समय पर बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग के अधिकारियों के साथ आकांक्षी जिलों में शामिल देश के चुनिंदा 5 जिलों के उपायुक्त से बात कर जिले के विकास और चुनौतियों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इन जिलों की सूची में झारखंड के सिमडेगा जिले का नाम भी शामिल किया गया था। आॅनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रधामंत्री के समक्ष आकांक्षी योजना में शामिल किए जाने के कारण जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास पर करीब डेढ़ मिनट तक अपनी रिपोर्ट पेश की। सिमडेगा जिले को तीन मिनट का समय मिला था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top