विधानसभा घेराव करने गये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

रांची | नियोजन नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने आये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े. छात्र भी पुलिस-प्रशासन पर पत्थर फेंक रहे हैं.

छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये हैं. पुलिस प्रशासन ने छात्रों को रोकाने की कोशिश की. लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया .

इससे पहले छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी थी.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top