नियोजन नीति के खिलाफ विधानसभा घेराव जा रहे छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर पर फेंकी बोतलें

रांची | नियोजन नीति को लेकर छात्र संगठन आज गुरुवार को विधानसभा का घेराव करेंगे. 500 की संख्या में विधानसभा घेरने निकले छात्रों का जामावड़ा शहीद मैदान में लगने लगा है. यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला भी गुजरा है. हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति लेकर आयी है. जिसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया है. इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज है और लगातार सड़कों पर आंदोलनरत हैं.

बता दें कि छात्र संगठनों ने 20 मार्च को भी विधानसभा घेरने का कार्यक्रम बनाया था. लेकिन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से वार्ता होने के बाद  छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने इसको स्थगित कर दिया था. इसके बाद आज फिर से विद्यार्थियों ने विधानसभा घेराव करेंगे. हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति फार्मूला तैयार किया है. जिसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया है. इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज है और लगातार सड़कों पर है.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *