पेयजल विभाग के इंजीनियर इन चीफ का पावर सीज

टेंडर में गड़बड़ी व अपने चहेतों को काम देने का आरोप

रांची। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्वेताभ कुमार का पावर सीज कर दिया गया है। विभागीय सचिव प्रशांत कुमार ने पत्र जारी कर श्वेताभ कुमार को जानकारी दी। अब श्वेताभ कुमार को अपने द़्वारा किए गए कार्यों की सूची तैयार कर सौपना है। जिसकी विस्तृत समीक्षा होगी। सचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सप्ताह में किए गए निविदा निस्तारण प्रक्रिया से संबंधित विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन के साथ निर्धारित दिन एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। ताकि साप्ताहिक प्रतिवेदन की समीक्षा की जा सके। श्वेताभ कुमार के खिलाफ पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के पास कई शिकायतें पहुंची थी। जिसमें बताया गया है कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत निविदा का निस्तारण किया जा रहा है। इसमें 5 करोड़ से ऊपर वाली योजनाओं की निविदा मुख्यालय स्तर पर श्वेताभ कुमार के अधीन निस्तारित होती है। इन निविदाओं को श्वेताभ कुमार अपने चुनिंदा संवेदकों को दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top