रेलवे ने दी यात्रियों को बडी राहत, फिर से शुरू की गई बेडरोल सुविधा

यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलेगा बेडरोल, देने होंगे 150 रूपए
जमशेदपुर। कोरोना संक्रमण के कारण भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बेडरोल सेवा बंद कर दी थी। लेकिन अब मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए रेलवे ने फिर से पुरानी व्यवस्था को शुरू करने की योजना बनाई है। टेÑनों में खानापान की सेवा शुरू करने के बाद अब भारतीय रेल यात्रियों के लिए डिस्पोजल बेडरोल सेवा शुरू करने जा रही है। इससे अब यात्रियों को सफर के दौरान अपने घरों से ही चादर-कंबल ले जाने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे फिर से बेडरोल सेवा शुरू करने जा रहा है। अब यात्रा के दौरान यात्रियों को भारी कंबल और चादर साथ में लेकर चलने की समस्या से निजात मिलेगी। रेलवे अब डिस्पोजेबल बेडरोल की सुविधा शुरू हो गयी है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में बेडरोल की सेवा को बंद कर दिया है।
कैसा होगा डिस्पोजेबल बेडरोल
कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की जा रही है। ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम से कम रहे। वहीं, लोगों को परेशानी भी नहीं हो। इस विशेष सर्विस के तहत यात्रियों को डिस्पोजेबल बेडरोल के लिए 150 रुपये देने होंगे। ये सुविधा लंबी दूरी के यात्रियों को दी जा रही है। रेलवे की तरफ से दी जानकारी के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा चुनिंदा ट्रेनों में ही मिल रही है।
चुकाने होंगे 150 रुपये
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रेलवे द्वारा दर तय किया गया है। रेलवे की इस खास सुविधा के लिए यात्रियों को 150 रुपये चुकाने होंगे। 150 रुपये की किट में कई सारी चीजें मिलेंगी। इसमें कंबल के साथ टूथ पेस्ट और मास्क जैसी चीजें भी मिलेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top