रांची में व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल पर 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से धमकी।

रांची में व्यवसायी को मिली रंगदारी की धमकी

राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में रातू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान विवेकानंद कॉलोनी, रोड नंबर-06 निवासी मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई है। शिकायत के अनुसार, 26 अप्रैल को सुबह लगभग 11:42 बजे उनके मोबाइल नंबर 8709814723 पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर +351961904586 से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और कहा कि यदि 8 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

व्हाट्सएप पर मिली धमकी भरी संदेश

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कॉल के 10 मिनट बाद उनके व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश में उल्लेख था कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, कहा गया कि यदि 5 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उन्हें बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। संदेश में ‘राहुल सिंह गैंग’ का नाम भी लिखा गया था और दोबारा संपर्क करने के लिए कहा गया था।

व्यवसायी की पृष्ठभूमि

मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को जानकारी दी कि वे तिलमा चौक के पास स्थित बाबू शिवांश रेसिडेंस नामक होटल के मालिक हैं। इसके अलावा, पंडरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रांची दरबार नामक बैंक्वेट हॉल भी चलाते हैं। अपने व्यवसाय के चलते वे इन स्थानों पर नियमित रूप से आते-जाते रहते हैं।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

इस घटना के बाद व्यवसायी और उनके परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और कॉल करने वाले नंबर की तकनीकी जांच भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top