रांची उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का लिया जायजा

रांची | उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

यहां मंदिर समिति के सदस्यों से मिलकर आला अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी ली एवं एवं बेहतर व्यवस्था हेतु पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्ता, रांची एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंदिर परिसर क्षेत्र में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद जुलूस के रूट में चल रहे निर्माण कार्य का भी उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जायजा लिया गया। कंपनी के अधिकारियों को जुलूस के आगमन एवं प्रस्थान के लिए सुगम व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश आला अधिकारियों द्वारा दिए गए।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *