यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त,दर्जनों यात्री घायल,चार की हालत गंभीर

खूंटी के रनिया से रांची के लिए चलने वाली यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त,दर्जनों यात्री घायल,चार की हालत गंभीर

राँची –खूंटी मुख्य मार्ग पर स्थित हुटार के नजदीक खूंटी के रनिया से रांची के लिए चलने वाली यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बस पेड़ से सीधे टकरा गई. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. रनिया से निकल कर रांची जाने के क्रम में हुटार के पास चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया. जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं.जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रांची के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top