फिल्मी अंदाज में वकील के घर में चोरी, फिर अगलगी

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नितिन भेंगरा के घर में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. क्योंकि पहले वकील के घर में  अज्ञात चोर घुसे और मनचाहा सामान चोरी कर लिया. फिर घर में रखे दस्तावेज और सामान में आग लगाकर चंपत हो गए. अगलगी की घटना में नुकसान ज्यादा हुआ है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं. इस घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता नितिन भेंगरा ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है. वकील की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि इस घटना के बाद वकील और उनका परिवार खुद को भयभीत महसूस कर रहे हैं. वकील के घर को आग लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आक्रोशित दिख रहे हैं. हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वकील के घर में आग लगाई गई या इस घटना के पीछे कोई और वजह है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top