रांची समाचार: जीआरडीए ने डोरंडा पीएचसी को एंबुलेंस उपलब्ध कराई

डोरंडा में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

रांची : डोरंडा और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा अब उपलब्ध होगी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) ने जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए एक आधुनिक एंबुलेंस का प्रावधान किया है। यह एंबुलेंस राजकीय औषधालय (पीएचसी) को सीएसआर फंड के तहत सोमवार को प्रदान की गई।

मंत्री ने एंबुलेंस की हरी झंडी दिखाई

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने एंबुलेंस की चाबी सदर अस्पताल के डॉक्टर ताबान रिजवी को ससमारोह प्रदान की। मंत्री ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना किया। इस मौके पर जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने मंत्री को एंबुलेंस की चाबी सौंपी और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। मंत्री को शाल ओढ़ाकर भी सम्मानित किया गया।

क्षेत्रवासियों के लिए राहत

मंत्री सुदिव्य ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए एंबुलेंस का उपलब्ध होना स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत की बात है। राजकीय अस्पताल की प्रभारी डॉ. मिता सिन्हा को यह एंबुलेंस सदर अस्पताल द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दी गई। इस अवसर पर जीआरडीए के एपीएम शशि भूषण पाठक एवं साकेत कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top