इस वर्ष आकर्षक ढंग से देवघर में निकाली जायेगी शिव बारात

अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री भाग्यश्री सहित कई सेलेवर्टी होंगे शामिल

देवघर। इस वर्ष बाब वैद्यनाथ धाम में आकर्षक ढंग से शिव बारात निकाली जायेगी। जिसमें फिल्म अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री भाग्यश्री सहित अन्य सेलेवर्टी शामिल होंगे। कोरोना संकट के कारण पिछले दो वर्षो से महाशिवरात्रि पर बाबा बैजनाथ मंदिर से शिव बारात नहीं निकाली जा रही थी। शिव बारात निकालने की 26 वर्ष पुराने इस परंपरा को बरकरार रखने के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सक्रिय हो गये है। सांसद ने बतया कि इस वर्ष शिव बारात पूरे धूमधाम से निकाली जायेगी। इसकी तैयारी की जा रही है। 18 फरवरी को फिर से देवघर में शिव बारात निकलेगी। इस बार बारात आकर्षक होगा बारात में फिल्म अभिनेता संजय दत्त अभिनेत्री भाग्यश्री, भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव भी शामिल होंगे। महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैजनाथ की नगरी को पूरी तरह सजाया जाएगा। तैयारियां फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top