आने वाली पीढ़ी को पानी बचाने के लिए मंथन करना जरूरी : मिथिलेश ठाकुर

जल सुरक्षा-वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियां विषय पर नेपाल हाउस में सेमिनार

रांची। जल सुरक्षा-वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियां विषय पर नेपाल हाउस स्थित अभियंत्रण भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सेमिनार में देश के कई राज्यों के विशेषज्ञ शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा आपकी उपस्थिति दर्षाता है हम सभी कितना चिंतित हैं। पेयजल को लेकर मंत्री ने कहा कि जिस तरह पानी का उपयोग हो रहा है उस तरह से उसका दायरा नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या से बचाने के लिए मंथन करना बहुत जरूरी है। नहीं तो जल के बूंद बूंद के लिए लोगों को तरसना पड़ेगा। अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इस सेमिनार का दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। आज गुणवत्तापूर्ण पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हमें अपना कर्तव्य समझना होगा। तभी सेमिनार की सार्थकता पूरी होगी। सरकार की भी कई योजनाएं इसको लेकर चल रही है ताकि लोगों को शुद्ध जल मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top