रांची के अस्पतालों में अब तक कोरोना के 250 मरीज हुए है भर्ती

रांची। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी जिलों को होम आइसोलेशन की नयी गाइलाइन जारी की गयी है। हल्के लक्षणवाले होम आइसोलेशन में रहेंगे। झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 3704 नये मामले मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा रांची से हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रहे है। रिम्स में कोरोना के 39 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां के डेंगू वार्ड में 29, ट्रॉमा सेंटर में 7 और पेइंग वार्ड में तीन संक्रमितों को रखा गया है। गुरुवार की रात रिम्स में नौ संक्रमितों को भर्ती किया गया। रिम्स द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार, इसमें 21 से 38 साल के 6 संक्रमित शामिल हैं। हालांकि, युवाओं में ज्यादा संक्रमण नहीं है। दवाओं के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक आहार पर रखा गया है। वहीं, रिम्स में भर्ती कांके विधायक समरी लाल की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। उन्हें आइसीयू में कृत्रिम आॅक्सीजन पर रखा गया है। रांची के हटिया स्टेशन पर 3823 यात्रियों की कोरोना जांच की गयी। इसमें आरटीपीसीआर पद्धति से 2044 व एंटीजेन किट से 1779 लोगों की जांच की गयी। इसमें 57 लोग संक्रमित मिले। रांची रेलवे स्टेशन पर 3724 यात्रियों की जांच की गयी। इसमें आरटीपीसीआर से 2184 और एंटीजेन से 1540 की जांच की गयी। इसमें 15 लोग संक्रमित मिले। वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 426 यात्रियों की जांच की गयी। इसमें आरटीपीसीआर से 213 और एंटीजेन से 213 यात्रियों की जांच की गयी। इसमें 15 यात्री संक्रमित मिले। सभी को दूरभाष पर इसकी सूचना दे दी गयी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top