स्कूटी चोरी करते पकड़ा गया सदर अस्पताल का ट्रॉली मैन

रांची। सदर अस्पताल में बाइक चोर सक्रिय है। सदर अस्पताल परिसर से लगातार बाइक चोरी की घटना घट रही है। लेकिन आज बाइक चोरी करते हुए एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। चुटिया के रहने वाले सूरज कुमार की स्कूटी सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी चोरी करते हुए पकड़ाया है। बाइक चोर का नाम विजय केरकेट्टा है और वह सदर अस्पताल में ट्रॉली मैन है। बाइक चोर को पकड़कर लोगों ने पूछताछ की और फिर लोअर बाजार थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दी है। इससे पहले दो दिन पूर्व भी सदर अस्पताल से बाइक की चोरी की घटना घट चुकी है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top