दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए तीन प्रखंड कार्यालयों में लगेगा विशेष शिविर

27 को कांके, 28 को नगड़ी और 29 को रातू प्रखंड कार्यालय में दिया जाएगा उपकरण

रांची। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों की आपूर्ति के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रांची के तीन स्थानों पर अलग-अलग तिथि में शिविर का लगाया जाएगा। इसको लेकर डीसी छवि रंजन की ओर से सूची में दर्ज निर्धारित स्थल व तिथि को एक पासपोर्ट साईज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या बीपीएल राशन कार्ड/ बीपीएल कार्ड/ पेंशन भुगतान आदेश और आवासीय प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना जांच करा सकते हैं। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार सभी को सहायक उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी। बताया गया कि कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा। नोडल पदाधिकारी कांके बीडीओ और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को बनाया गया। वहीं 28 जनवरी को नगड़ी, प्रखंड कार्यालय परिसर शिविर लगाया जाएगा। जिसके नोडल पदाधिकारी कांके बीडीओ और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, नगड़ी को बनाया गया है। जबकि 29 जनवरी को रातू प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले शिविर में कांके बीडीओ और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रातू को इसका नोडल बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top