टैनिंग रिमूव करने के साथ ही स्किन की ड्राईनेस भी दूर करती है मलाई

सर्दी का मौसम पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। मौसम बदल चुका है अब धूप में तेजी आ चुकी है। गर्मी में तेज धूप स्किन का सारा नूर छीन लेती है। धूप में निकलने का नतीजा होता है सनबर्न या स्किन टैन है। एक बार स्किन पर टैंन आ जाए तो इसे दूर होने में महीनों लग जाते हैं। चेहरे पर टैनिंग चेहरे की खूबसूरती पूरी तरह छीन लेती है। आप भी स्किन टैन से बचना चाहते हैं या स्किन की ड्राईनेस दूर करके चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो दूध की मलाई का इस्तेमाल करें। मलाई से स्किन की रंगत में निखार आता है। मलाई में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड स्किन पर होने वाली टेनिंग को दूर करता है। इससे स्किन नैचुरल तरीके से निखरती है। काले धब्बों से छुटकारा मिलता है, साथ ही स्किन की ड्राईनेस भी दूर होती है।
आइए जानते हैं कि मलाई का इस्तेमाल स्किन की किन-किन समस्याओं को दूर करने के लिए कैसे किया जा सकता है। मलाई से तैयार किया गया फेस पैक ड्राई स्किन से निजात दिलाएगा। एक चम्मच मलाई को एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और उसके बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें। सोफ्ट और स्मूद स्किन के लिए मलाई बेस्ट है। एक बड़ा चम्मच मलाई में उतना ही बेसन भी मिलाएं, इसे त्वचा पर लगाकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। आप चाहें तो मलाई और हल्दी का पैक भी बना सकते हैं। इसे त्वचा पर लगाने के 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। मलाई नेचुरल एक्सुलाइटर है और यही वजह है कि यह आपकी डेड स्किन की समस्या को दूर करती है। मलाई का इस्तेमाल आप ओटमिल के साथ कर सकते हैं। इसे अपनी त्वचा पर स्क्रब की तरह ही इस्तेमाल करें। आप इसे कोहनी, गर्दन, घुटनों, पैरों और हाथों पर अच्छे से लगाएं आपको डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा। मलाई नेचुलर क्लिंजर का काम भी करती है। यह बंद रोम छिद्रों को खोलने और त्वचा पर जमी धूल को हटाने में मदद करती है। इसके लिए आपको एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू रस के साथ मिलाकर स्किन की मसाज करें और थोड़ी देर में वॉश कर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top