गणतंत्र दिवस पर सुबह दिनभर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा रोक

कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के लिए रूट तय, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची। गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में 26 जनवरी को बदलाव किया गया है। 26 जनवरी के दिन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। छोटे वाहनों के आवागमन को लेकर भी रूट तय किया गया है। कई रूट में बदलाव भी किया गया है। ट्रैफिक प्रभारी एसपी सौरभ ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में जुड़े अधिकारियों को हर हाल में निर्देश का अनुपालन करने को कहा गया है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के दृष्टिकोण से मोरहाबादी स्थित मुख्य समारोह स्थल के आसपास 8 ड्रॉप गेट बनाये गए हैं। अलग-अलग कार्ड धारकों के लिए विभिन्न स्थानों पर कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
करमटोली चौक से आगे बंद रहेगा आवागमन
बुटी मोड़-बरियातु मार्ग में आवागमन करने वाले वाहनों को करमटोली चौक से आगे जाने पर रोक रहेगी। यहां से रूट डायवर्ट किया गया है। करमटोली चौक से आगे जाने वाले वाहन वाया जेल मोड़ जाऐंगे। करमटोली चौक से उपायुक्त आवास की ओर समारोह में भाग लेने वाले वीआईपी, मीडिया व वरीय पदाधिकारियों के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मान्या पैलेस से स्टेट गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर परिचालन पूर्ण रूप से बंद किया गया है।
सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित
कांके रोड, रातु रोड एवं रेडियम चौक की ओर से बोड़ेया रोड और एदलहातु की ओर जाने वाले वाहन जेल चौक, करमटोली चौक, ट्राईबल रिसर्च इन्स्टीच्यूट मोड़ होते हुए अपने आगे जाएंगे। जबकि हॉटलिप्स से एटीआई मोड़ जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा।

राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
इसके अलावा एटीआई मोड़ से सिद्धू-कान्हू मोड़ जाने वाले सड़क पर भी सामान्य आवाजाही बाधित रहेगी। चाक-चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था, शहर के प्रमुख 17 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाये गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए एक हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। 17 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाये गए हैं। उपायुक्त आवास होते हुए मोरहाबादी की ओर जाने वाला मार्ग पर ड्राप गेट बनाया गया है। इस मार्ग से सिर्फ वीआईपी एवं मीडियाकर्मियों प्रवेश कर पायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top