टैग: क्राइम

  • खैनी के लिए जीजा से हुई  विवाद में साले की गई जान

    खैनी के लिए जीजा से हुई विवाद में साले की गई जान


    बिहार | आरा : बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां छोटी- छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। जहां चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनसभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

    दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि, आरा के जगदीशपुर नगर पूरब टोला मोहल्ले में कुछ लोग आपस में बैठे हुए थे उसी दौरान इसी टोला का निवासी श्रीराम ने कुछ लोगों से एक खिल्ली खैनी की मांग कर दी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया ओर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे भी चलाए गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    आपको बताते चलें कि, महेश अपनी बहन के घर आया था। उसी दौरान उसके जीजा का खैनी मांगने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  •  सालहन पुल के नीचे से एक युवक का शव बरामद

     सालहन पुल के नीचे से एक युवक का शव बरामद

    Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित सालहन पुल के नीचे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अनगड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. इस संबंध में अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव सालहन पुल के नीचे पानी में तैर रहा था, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक की शव को बरामद किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन इस युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

  • प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पति व प्रेमी गिरफ्तार

    प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पति व प्रेमी गिरफ्तार


    अवैध संबंधों की वजह पति को रास्ते से हटाने के लिए मार डाला

    बोकारो। विनोद हेंब्रम के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार का लिया है। डीएसपी मुकेश कुमार ने सड़क पर युवक की चाकू मारकर हुए हत्याकांड के मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके में रहने वाले पति-पत्नी के बीच अनवन और इनके बीच किसी तीसरे का आना ही इस हत्या की वजह है। पति पत्नि के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वले इस मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी ने बताया कि यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर डाली। जब पति अपनी साइकिल से ड्यूटी करने के लिए शनिवार की शाम को बोकारो स्टील प्लांट जा रहा था। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को आरोपी प्रेमी ने मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि इस हत्याकांड की वजह पति का इन दोनों के अवैध संबंध में रोड़ा बनना था। डीएसपी मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में जांच के दौरान यह पता चला कि उनके प्रेम संबंध में परेशानी बन रहे पति विनोद हेंब्रम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या उसी की पत्नी ने साजिश रच कर अपने प्रेमी रोशन भारती के हाथों करवा दी। डीएसपी ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी कुमारी का प्रेम प्रसंग बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले ईसाई धर्म प्रचारक रोशन भारती के साथ बीते 4 सालों से चल रहा था।

  • तिसरी में ईट भट्ठा में मिला दो मजदूरों का शव, शरीर पर कई जख्मों के निशान

    तिसरी में ईट भट्ठा में मिला दो मजदूरों का शव, शरीर पर कई जख्मों के निशान


    दोनों देर रात शराब पीकर लौटे थे, सुबह भट्ठा संचालक ने शव देख पुलिस को दी सूचना

    गिरिडीह। तिसरी थाना के खतपोंक गांव के बंगला ईट भट्ठा में आज सुबह दो मजदूरों का शव मिला। पुलिस मौत को हत्या या कुछ और कारण मान कर जांच कर रही है। शव होने की सूचना पर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। इस बीच तिसरी पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुशार दोनों मृतकों के शरीर में चोट के कई निशान पाए गए है। मृतकों की पहचान खटपोंक गांव निवासी 36 वर्षीय सिकंदर यादव और 34 वर्षीय संजय राय के रूप में किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूरों के शव को सबसे पहले उसी ईट भट्ठा के संचालक रामाअवतार यादव ने देखा। हैरानी की बात तो यह भी है कि भट्ठा संचालक खुद भी रात में सोया हुआ था। आज सुबह जब भट्ठा संचालक का नींद टूटा, तो देखा की संजय और सिकंदर का शव भट्ठा में पड़ा हुआ है। लिहाजा, उसने घटना की जानकारी तिसरी थाना पुलिस को दिया। भट्ठा संचालक ने बताया कि दोनों देर रात को कही से अत्याधिक शराब पीकर भट्ठा लौटे थे। और आते ही दोनों सो गए। दोनों मजदूरों के सोने के बाद वो भी सोने चले गए। वही आज सुबह दोनों का शव भट्ठा में पड़ा मिला।

  • मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एमआर को मारी गोली

    मुजफ्फरपुर में लूट के दौरान एमआर को मारी गोली

    मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात मोतीपुर के रतनपुरा गांव के पास एनएच-27 पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने एमआर आशीष कुमार सिंह को गोली मार दी। इसके बाद बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद शहर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

    लोगों ने मामले की सूचना मोतीपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान सरैया थाने के बरुआ निवासी आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    घटना को लेकर जख्मी आशीष के दोस्त विशाल कुमार और गौरव कुमार ने बताया कि दो बाइक से तीनों शहर से मोतीपुर के रास्ते गांव लौट रहे थे। गौरव ने बताया कि आशीष बाइक से आगे चल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने आशीष को घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली आशीष के पैर में लगी है। उनके परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया है। मोतीपुर थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार 

    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार 

    जमशेदपुर | सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे को जमशेदपुर पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कर दी है। बताया जाता है कि बीती रात मुखे नाम बदलकर बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसे मर्सी अस्पताल से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घर चलोगे कि मुखे के खिलाफ एक सिख महिला ने कदमा थाना में बलात्कार का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।मूखे का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें महिला के साथ कई आपत्तिजनक दिखाया गया है।

  • CBI ने BCCL कर्मी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

    CBI ने BCCL कर्मी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

    धनबाद। गुरुवार की रात सीबीआइ टीम ने पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुरलीडीह कालोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी भीम बाउरी के घर छापा। उसे नो ड्यूज (कर्मी पर बकाया नहीं) प्रमाणपत्र के लिए विजय टुडू नामक युवक से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। टीम में शामिल सीबीआइ अधिकारी उसे मुनीडीह गेस्ट हाउस ले गए, वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

    दरअसल, मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी में भीम स्विच आपरेटर है। इसके अलावा, उसे धौड़ा सुपरवाइजर का भी काम देखने का जिम्मा दिया गया है। विजय टुडू के जीजा रविलाल हांसदा बीसीसीएल में काम करते थे। फरवरी में वह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी ग्रेच्युटी की रकम अब तक नहीं मिली है। उसके लिए क्वार्टर का नो ड्यूज प्रमाणपत्र देना जरूरी है।

    विजय का कहना है कि रविलाल दौड़ रहे थे, मगर उनको प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा था। भीम का कहना था कि प्रमाणपत्र को निर्गत कराने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी। रिश्वत के लिए उनको दौड़ाया जा रहा था। तब रविलाल ने निर्णय लिया कि सीबीआइ से शिकायत करेंगे। विजय ने सीबीआइ को लिखित शिकायत देकर पूरी बात बताई। इसके बाद सीबीआइ ने जाल बुना और गुरुवार को आरोपित को पकड़ लिया।

    पूछताछ में भीम ने रिश्वतखोरी के इस रैकेट में अधिकारियों के भी शामिल होने की बात बताई है। उनके ही इशारे पर वह रिश्वत ले रहा था। रात तक सीबीआइ उससे पूछताछ में जुटी थी। इधर बीसीसीएल श्रमिकों का कहना है कि मुरलीडीह में क्वार्टर आवंटन के नाम पर रिश्वत का खेल तो अरसे से चल रहा है। नो ड्यूज के लिए मजदूरों को परेशान किया जाता है। तंग आकर वे रिश्वत देने को मजबूर होते हैं।

  • जमीन विवाद में केतारी बगान में चली गोली, दो घायल

    जमीन विवाद में केतारी बगान में चली गोली, दो घायल

    रांची : राजधानी रांची के केतारी बगान इलाके में जमीन विवाद में कई राउंड गोली चली, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन विवाद को लेकर गोली चली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

  • “उमेश को ऐसा मारूंगा कि 15 दिन टीवी पर खबर चलेगी”- पांच साल पहले अतीक ने कहा था

    “उमेश को ऐसा मारूंगा कि 15 दिन टीवी पर खबर चलेगी”- पांच साल पहले अतीक ने कहा था

    उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद (Umesh Pal Murder) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, 2019 में अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई थी. आरोप है कि तब अतीक ने धमकी देते हुए कहा कि वो उमेश को ऐसे मारेगा कि 15 दिन तक नेशनल टीवी पर खबर चलेगी. फिर वो दिन भी आ गया, जब इस वारदात को हकीकत की शक्ल दे दी गई. 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड हुआ.

  • अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली लड़की गिरफ्तार

    अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली लड़की गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और धमकाने वाली लड़की को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनिक्षा नाम की इस लड़की पर आरोप है कि उसने खुद को फैशन डिजाइनर बताकर अमृता फडणवीस से संपर्क किया और जब दोनों में जान-पहचान बढ़ गई तो आरोपी ने अपने पिता को एक पुलिस केस से निकालने के लिए अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये ऑफर किए. लड़की का कहना था कि उसके पिता को झूठे केस में फंसाया गया है.

    अमृता फडणवीस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उन्हें अनिक्षा पर शक हुआ तो उससे मिलना बंद कर दिया. उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया. आरोप है कि इसके बाद लड़की ने दूसरा पैंतरा अपनाया. अमृता के मुताबिक अनिक्षा ने इस साल 18 और 19 फरवरी को एक अज्ञात फोन नंबर से उनको कुछ वीडियो क्लिप्स और मेसेज भेजे थे.

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक बैग में रुपये भर रही है. दावा किया गया कि ये वो बैग था जो कभी देवेंद्र फडणवीस के घर में देखा गया था. अमृता का कहना है कि उनको लगा इस वीडियो के जरिए उनके पति के पॉलिटिकल करियर को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, इसलिए वो पुलिस के पास गईं और FIR दर्ज करवा दी. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि ये एक साजिश थी और वीडियो में दिखाया गया बैग और देवेंद्र फडणवीस के घर में दिखाया गया बैग, दोनों अलग-अलग थे.

    इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश सिंह के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की का नाम अनिक्षा जयसिंघानी है. वो ठाणे के उल्हासनगर इलाके की रहने वाली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी एक बड़े सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की बेटी है जो कई मामलों में वांटेड है.

  • अतिक्रमण हटाने गई टीम पर विस्थापितों ने किया पथराव, थानेदार सहित 6 घायल

    अतिक्रमण हटाने गई टीम पर विस्थापितों ने किया पथराव, थानेदार सहित 6 घायल

    पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, प्रशासन ने खाली कराया जमीन

    बोकारो। जिला प्रशासन की टीम आज सुबह धनगढ़ी में रेलवे के जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी। इस दौरान विस्थापितों अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। इसके बावजूद जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद विस्थापितों के साथ जिला प्रशासन की टीम की झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें सेक्टर नाइन के थानेदार संतोष कुमार सहित छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जाता है कि धनगढ़ी के विस्थापित तुपकाडीह-तलगड़िया रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य को रोक रहे थे। उपायुक्त कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन ने आज अहले सुबह से कार्रवाई करते हुए विस्थापितों से जमीन खाली करवा दिया।

    सेक्टर-9 के थानेदार संतोष कुमार हुए घायल
    इस कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी में सेक्टर-9 थानेदार संतोष कुमार सहित छह से अधिक पुलिस वालों को गंभीर चोट लगी है। वहीं, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रण में किया। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन कुमार झा कैंप कर रहे हैं।

    वार्ता के बाद नहीं हटे तो हुई कार्रवाई
    रेल मार्ग की परियोजना को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रशासन पर दबाव था। कई दौर की वार्ता के बाद भी विस्थापित अपनी जिद पर अडेÞ हुए थे। जब बातचीत से वे वहां से नहीं हटे तो मजबूरन प्रशासन ने आज सुबह यह कार्रवाई की।

    95 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है
    तुपकाडीह से तालगड़िया तक के बीच के रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम बीते तीन साल से चल रहा है। 95 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। साल 24 सितंबर को प्रशासन के सहयोग से रेलवे ने 16 मकानों को ध्वस्त कर रेलवे लाइन का रास्ता भी साफ कर दिया। इसके बाद से गांव के लोग लगातार धरना दे रहे थे। जब भी रेलवे के कर्मी काम करने पहुंचते, गांव वाले मारपीट पर उतारू हो जा रहे थे।

    पहले भी किया गया था रेलवे अधिकारियों पर पथराव
    बीते महीने भी रेलवे के अधिकारियों पर ग्रामीणों ने पथराव किया था। इसके बाद लगभग 100 लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। चूंकि उच्च न्यायालय में विस्थापितों की ओर से दायर याचिका खारिज हो चुकी है।

    500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती
    उपायुक्त ने मंगलवार को ही प्रमुख अधिकारियों के साथ प्लान तैयार किया गया। इसके बाद आज अहले सुबह कार्रवाई हुई। जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आज सुबह धनघरी गांव पहुंचे थे। धनघरी गांव को लगभग 500 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों में विवेक सुमन, दिलीप कुमार, सभी डीएसएपी और शहर के थानेदार शामिल हैं।

    सेल ने दिया है रेल को जमीन
    इस जमीन को बोकारो स्टील के लिए अधिग्रहित किया गया था। रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए बोकारो स्टील ने 31 एकड़ जमीन रेलवे को हस्तांतरित कर दिया पर गांव की जमीन रेलवे खाली नहीं करा पा रहा था।

  • झारखंड जगुवार के जवान ट्रेनिंग के दौरान की आत्महत्या

    झारखंड जगुवार के जवान ट्रेनिंग के दौरान की आत्महत्या

    पलामू | झारखंड जगुवार के जवान ने ट्रेनिंग के दौरान आत्महत्या कर ली. जवान अनीश वर्मा पिछले कुछ दिनों से पलामू के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 के मुख्यालय में स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स कर रहा था. बुधवार को जब अन्य जवान जब अनीश वर्मा को ट्रेनिंग के लिए उठाने गये तो उसका शव वहां संदिग्ध हालत में मिला. आनन-फानन में अनीश वर्मा के साथी जवान उसे एमएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जैप 8 और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

    घटना के बाद जवानों में आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, जवानों ने जैप 8 के मुख्यालय में तैनात एक डीएसपी पर अनीश वर्मा  को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जवानों ने बताया कि डीएसपी ने कुछ दिनों पहले जवान को काफी प्रताड़ित किया था, जिसकी वजह से वह तनाव में था. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. परिजन जमशेदपुर से पलामू के लिए रवाना हो गये हैं.

  • पत्नी का मर्डर करके ऑफिस चला गया, शाम को पुलिस को फोन कर किया सरेंडर

    पत्नी का मर्डर करके ऑफिस चला गया, शाम को पुलिस को फोन कर किया सरेंडर

    लोग ऑफिस तो रोज जाते हैं. जाते हैं तो आराम से काम करते हैं. काम खत्म कर वापस आ जाते हैं. क्या कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स किसी की हत्या करने के बाद ऑफिस गया हो? शायद ही सुना हो. हमने तो नहीं सुना. लेकिन ऐसा हुआ है. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की.

    फिर काम पर गया. काम से लौटने के बाद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया. पूरा घटनाक्रम है महाराष्ट्र का. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है. जहां एक व्यक्ति ने शुक्रवार, 24 फरवरी की सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. आरोपी युवक पालघर के नालासोपारा इलाके का रहने वाला है. युवक अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आराम से काम पर चला गया.

    किसी को भी भनक नहीं लगी कि उसने किसी की हत्या की है. शाम को उसने खुद ही पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसने पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक युवक को अपनी पत्नी पर शक था. इसकी वजह से ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि युवक अपनी पत्नी पर शक करता था. इसी कारण उसने ये कदम उठाया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह कई एंगल से जांच कर रही है.

    मध्य प्रदेश में शख्स ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

    मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस को रविवार, 12 मार्च को एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों के शव बरामद हुए थे. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक घटना नेपानगर थाना क्षेत्र के डाबली गांव की है. इस घटना को लेकर बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने पीटीआई को बताया कि शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. राहुल ने कहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

  • सहेलियों की दोस्ती से एतराज पति ने पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी

    सहेलियों की दोस्ती से एतराज पति ने पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी

    रांची: झारखंड के बोकारो शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां एक पति ने अपनी पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी. जिला के चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या महज इस लिए कर दी क्योंकि उसे अपनी पत्नि का आस पड़ोस की महिलाओं से मिलना नापसंद था.

    इस घटना को अंजाम देने के बाद पति अपने कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया. वहीं इस घटना की जानकारी उनके बेटों को तब मिली, जब एक पड़ोसी महिला के फोन आने पर दोनों अपनी मां को जगाने गए थे. वारदात सामने आने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बता दें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चास के एक कपड़े की दुकान में काम करने वाला विपिन कुमार अपनी पत्नी बबली देवी और दो बेटों के साथ यदुवंश नगर स्थित अपने मकान में रहता था.

    विपिन कुमार को अपनी पत्नी की पड़ोस की दूसरी महिलाओं के साथ बातचीत व दोस्ती पसंद नहीं थी. अक्सर इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ करता था. वहीं इस मामले में बड़े बेटे अभिषेक ने बताया कि रात खाना खाकर दोनों भाई अपने कमरे में सोने चले गए थे. अगली सुबह जब मां की सहेलियों ने उसे फोन किया तो वह अपनी मां को उठाने गया.

    इसके बाद उसने देखा कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है, जबकि दूसरे दरवाजे पर बाहर से ताला बंद था. इसके बाद दोनों बेटों ने किसी तरह ताला खोला तो देखा कि उसकी मां अंदर मृत पड़ी हुई है. वहीं महिला के संदर्भ में बताया जा रहा है कि महिला घर पर ही सिलाई आदि का काम करती थी. इस वारदात की जानकारी मिलने पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. बताते चलें कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हत्यारे पति की खोजबीन भी की जा रही है.

  • छपरा : बंदूक की नोंक पर राजद नेता सुनील राय का अपहरण

    छपरा : बंदूक की नोंक पर राजद नेता सुनील राय का अपहरण

    छपरा : बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने आरजेडी नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया. पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. जिसमें साफ दिख रहा है कि सुनील राय के आवास से 700 मीटर दूर उनके कार्यालय के पास सुबह 4 बजे सुनील राय टहल रहे थे. तभी 5 से 6 की संख्या हथियार से लैस अपराधी आये और सुनील राय को जबरन स्कॉपियो में बैठकर ले गये. सुनील राय के अपहरण की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गयी. इस खबर से लोगों में हडकंप मच गया. राजद नेता के साढ़ा स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा है. 

    मुप्फसिल थाना में इसकी शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है, जो मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को आरजेडी नेता का मोबाइल फोन भी मिला है, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. CCTV फुटेज की मदद से अपह्रणकर्ता की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि सुनील राय इस इलाके के सक्रिय नेता है और पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं.

  • अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली

    अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली

    गोड्डा में मिली एक सिर कटी लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सूंडमारा नदी के पास की है जहां से पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव का दाहिना हाथ भी काट दिया गया है। पूरे इलाके में सिर की तलाश की गयी लेकिन सिर अबतक नहीं मिला है। सिर कटे शव की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। पुलिस ने इसकी जानकारी सभी संबधित थानों में भेजी है और गुमशुदा रिपोर्ट में किसी इसी तरह की महिला से भी मिलान कर रही है।


    शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा गया है। अबतक यह पता नहीं चल सका है कि महिला की उम्र क्या थी, इसकी हत्या कैसे की गयी। इन सवालों को जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पायेगा। इस लाश का पता तब चला जब लोग शौच के लिए नदी की तरफ गये थे। अचानक किसी की नजर महिला के शव पर पड़ी किसी ने बालू से बाहर निकला महिला का पैर देखा। पैर में पायल मौजूद थे जिससे अनुमान लगाया गया कि यह महिला का शरीर है।

    पुलिस ने जब महिला के शव के लिए रेत में खुदाई शुरू की तो शरीर तो मिला लेकिन महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। साथ ही महिला का सिर भी काट कर अलग कर दिया गया था। शव के आसपास खून के धब्बे पड़े थे साथ में पड़ा था एक मंगलसूत्र जो बता रहा था कि महिला की शादी हो चुकी है। जहां शव गाड़ा गया था वह घसीटने के भी निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह महिला इस गांव की नहीं है। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि रात को किसी दूसरे गांव से की महिला को यहां लाकर मार दिया और इसे दफन कर दिया गया है।


    इस मामले में अबतक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने कहा, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हम सबसे पहले शव के पहचान की कोशिश करेंगे। इस मामले की हर ऐंगल से जांच की जायेगी।

  • अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली

    अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली


    लातेहार | नेतरहाट थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत अंतर्गत बरदोनी खुर्द गांव में पल्सर बाइक व अल्टो कार में सवार अज्ञात अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया | जिसमें जमील अंसारी उम्र 35 वर्ष ग्राम बैरिया चौक डालटेनगंज जिन्हें 3 गोली जो की कमर पेट व गर्दन में गोली लगी है वह अन्य तिवारी नायक उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय गिलासवा नायक जिन्हें पैर में गोली लगी है |

    बता दें कि बरदोनी खुर्द मेन रोड के बगल में बैठक था जहां बैठक में जमील अंसारी भी शामिल थे करीबन 12:00 बजे दिन में एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधी और एक अल्टो सफेद कार गाड़ी में दो अज्ञात अपराध कर्मि जो सभी पिस्तौल से लैस थे ,सभी बैठक में आकर अपराधियों द्वारा जमील अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जहां जमील अंसारी के भागने के क्रम में 3 गोली लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए ,आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया |

    ज्ञात सूत्र के अनुसार जमील अंसारी बरदोनी खुर्द निवासी राम भरत नायक की बेटी रीना देवी से शादी का रिश्ता था जो कि फिलहाल होली के दिन के बाद अपना ससुराल आया हुआ था जमील अंसारी के दो बच्चे हैं पुत्र का नाम एजाजुल अंसारी 6 वर्ष व पुत्री जन्नती परवीन उम्र 6 वर्ष दोनों जुड़वा का नाम शामिल है | जमील अंसारी पश्चिम बंगाल में ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था | वही तिवारी नायक जो कि गांव के ही एक गरीब जनता है जिन्हें पैर में गोली लगी है घटना की सूचना पाकर थाना के थाना प्रभारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया गया जहां से खोखा कारतूस बरामद किया गया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

  • डोडा के चक्कर में नई नवेली दुल्हन से रिश्ता टूटा

    डोडा के चक्कर में नई नवेली दुल्हन से रिश्ता टूटा

    39.500 किलो ग्राम गिला डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार,जेल

    युवक का किस्मत फूटा,नई नवेली दुल्हन से रिश्ता टूटा

    डोडा का धंधा का ख्यालात युवक को पहुंचाया हवालात

    सिमरिया : लावालौंग पुलिस ने शनिवार के देर शाम 39.500 किलो ग्राम डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार युवक लावालौंग थाना क्षेत्र के सुलमा गांव के हरनाही टोला के नरेश कुमार पिता बिनेश्वर गंझु। का नाम शामिल है। पुलिस ने। चेकिंग के दौरान तस्कर के पास से डोडा और बाइक जब्त की है। यह जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली। थी कि सुलमा के हरनाही टोला में अवैध रूप से एक व्यक्ति मोटर साइकिल में डोडा लौड कर कही जा रहा है।सूचना के सत्यापन के आलोक में बीडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।छापामारी के क्रम में नरेश कुमार एक बिना रजिस्ट्रेशन के मोटरसाइकिल पर दो बोड़ा डोडा लेकर जा रहा था जहां छापेमारी टीम ने धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ लावालौंग थाना कांड 12/23 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।। बता दें कि गिरफ्तार युवक नरेश का मंगलवार को शादी होना था। किंतु किस्मत फूटा नई नवेली दुल्हन से शादी टूटा।वहीं डोडा का धंधा का ख्यालात ने युवक को पहुंचाया हवालात। छापामारी दल में थाना प्रभारी बमबम कुमार, पुअनी रामाशीष शुक्ला, सअनि नागेश्वर पंडित और आईआरबी व सैट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

  • 2000 रुपए चुराए, पुलिस के खौफ से  14 साल गुफा में छुपकर बिताया

    2000 रुपए चुराए, पुलिस के खौफ से 14 साल गुफा में छुपकर बिताया

    एक चोर अपने दोस्तों के साथ मिलकर 2000 रुपए की चोरी करता है और वह पुलिस से इतना डर जाता है कि वह भागकर जंगल में एक गुफा में छुप जाता है। 14 साल तक वह उसी गुफा में रहता है फिर वह बाहर आकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करता है।

    आपने चोरों की कई कहानियां सुना होगा। हिंदी की किताब में एक कहानी थी बाबा भारती की। जिसमें एक चोर उनसे धोखा कर उनका घोड़ा चुरा लेता है लेकिन बाबा भारती इस बात का बुरा नहीं मानते बल्कि चोर को एक सबक देते हैं कि वह बाहर किसी से भी न कहे कि उसने घोड़ा चुराया है नहीं तो लोगों का भरोसा अच्छाई से उठ जाएगा।

    उनके इस बात से चोर रात को आकर घोड़े को खुद ही खुटे से बांधकर चला जाता है। ऐसी ही कई कहानियां होंगी जिन्हें आपने सुना होगा। जिसमें चोरों को अपनी गलती का अहसास होता है और वह अपने आप को पुलिस के सामने समर्पित कर देते हैं। ठीक वैसे ही ट्विटर पर एक घटना सामने आई है।

    जहां एक चोर अपने दोस्तों के साथ मिलकर 2000 रुपए की चोरी करता है और वह पुलिस से इतना डर जाता है कि वह भागकर जंगल में एक गुफा में छुप जाता है। 14 साल तक वह उसी गुफा में रहता है फिर वह बाहर आकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करता है।

    मात्र 2000 रुपए की चोरी की थी

    मामला चीन के हुबेई प्रांत की है। जहां पर लिउ मोउफू नाम का एक शख्स 2009 में अपने बहनोई और एक दोस्त के साथ मिलकर एक गैस स्टेशन में लूटपाट करते हैं। इस दौरान उन्होंने 156 युआन यानी लगभग 2000 रुपए चुराए थे। इसके अलावा उनहोंने दो मोबाइल फोन और एक एंटिक दिया भी चुराया था। इसके बाद उन्होंने उन पैसों से जमकर पार्टी की और एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। उसी वक्त उन्होंने 60 युआन खर्च कर दिया।

    बाकी बचे हुए पैसों को तीन हिस्से में बांट दिया। इस तरह सबके हिस्से में 32 युआन यानी 375 रुपए आया। चोरी के बाद घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो हंगामा मच गया और लिउ मोउफू के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपने दोस्तों के गिरफ्तार होने के लियू मोउफ डर गया और उसे लगा कि पुलिस उसके दोस्तों के सहारे उसके घर तक भी पहुंच जाएगी इसलिए वह अपने घर से 10 किलोमिटर दूर जंगल में भाग गया और वहां पर एक चट्टान पर गुफा बनाकर रहने लगा।

    14 साल तक गुफा में छुपकर रहा

    लिउ मोउफू 14 साल तक उसी गुफा में छुपकर रहा और बाहर नहीं निकला। पुलिस वालों ने बताया कि लियु को जब भूख लगती थी तब वह बाहर निकलता था और जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें खा जाता था। वह वहां पर साधु की तरह रहता था और उस सुनसान जगह पर कोई नहीं जाता था इसलिए उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाती थी।

    जानवरों से बचने के लिए लिउ मोउफ ने कई आवांरा कुत्तों को पाल रखा था। जब कोई जंगली जानवर उसके गुफा के करीब आते थे तब कुत्ते उन पर भौंकने लगते। इससे लिउ मोउफ उठ जाता था और वह गुफा का दरवाजा बंद कर छुप जाता था। कभी-कभी रात को लियु मोउफ अपने गांव में आता था और वहां से सब्जी और मांस चोरी कर ले जाता था।

    पुलिस का सामने किया आत्मसमर्पण

    इसके बाद लिउ मोउफ के जीवन में काफी कुछ बदला। उसके पिता की मौत हो गई और उसके बेटे की शादी भी हो गई। परिवार से दूर रहकर उसे बहुत बुरा लग रहा था। थक हारकर वह गुफा से बाहर निकला और 12 फरवरी को उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से उसने अपने घर जाने के लिए अर्जी लगाई और उसने कहा कि वह घर जाकर एक समान्य जीवन जीना चाहता है।

    उसने पुलिस वालों को वो गुफा भी दिखाई जिसमें वह 14 साल से छुपा हुआ था। उसने कहा कि उसे इस बात का बहुत अफसोस है। पुलिस ने भी रहमदिली दिखाते हुए उसको कम से कम सजा दिलाने का वादा किया है। लियु को कम से कम 3 साल तक और अधिकत्तम 10 साल की जेल हो सकती है।

  • आरोप बेबुनियाद, मेरे पति को इसमें मत घसीटो…सतीश कौशिक की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

    आरोप बेबुनियाद, मेरे पति को इसमें मत घसीटो…सतीश कौशिक की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

    बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन के बाद से मामले में कई सारे मोड़ आए. अब सतीश कौशिक की वाइफ ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और विकास मालू मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया है कि कैसे इस मामले में उनके पति को घसीटा जा रहा है और सानवी द्वारा लगए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं.

    बॉलीवुड के कॉमिडियन सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी मौत का मामला कई मोड़ ले चुका है. पहले इस मामले में ये बात सामने आई कि जिस फॉर्म हाउस में सतीश कौशिक रुके थे वहां से आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं. इसके बाद से फॉर्म हाउस के मालिक और सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की पत्नी सानवी मालू ने उनपर ही सतीश को मारने का आरोप लगा दिया. इसपर विकास की सफाई भी सामने आई.

    अब सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने इसपर रिएक्ट किया है और सानवी मालू से खास अपील की है. सतीश कौशिक की वाइफ शशि कौशिक ने अब इस मामले में खुलकर बात की है और सानवी द्वारा उनके पति विकास पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने न्यूज चैनल से बातचीत में बिजनेसमैन और सतीश कौशिक के दोस्त विकास का बचाव किया. उन्होंने कहा है कि सतीश और विकास काफी अच्छे दोस्त थे और कभी भी लड़ाई नहीं कर सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि विकास काफी अमीर हैं और वे पैसे के लिए किसी का कत्ल नहीं कर सकते. शशि के मुताबिक उनके हसबेंड सतीश होली पार्टी के लिए दिल्ली में थे और पैसों की लेन-देन का कोई मामला नहीं है.

  • महिला अफसर 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    महिला अफसर 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    जबलपुर । मध्यप्रदेश में एक घूसखोर महिला अफसर पकड़ायी है। महिला पटवारी एक किसान से 12 हजार रुपये घूस ले रही थी। उसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी कर जबलपुर की इस महिला पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने चालाकी दिखाते हुए खुद रुपए नहीं लिए थे, लेकिन वह लोकायुक्त टीम से खुद को ज्यादा देर तक बचा पाने में नाकामयाब रही. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    महिला पटवारी ने किसान राजेंद्र श्रीपाल से तहसीलदार से नक्शा पास करवाने के लिए 15000 की रिश्वत की डिमांड की थी. पटवारी ममता मोटवानी ने आवेदक से कहा था कि नक्शा पास करवाने के लिए तहसीलदार को भी पैसे देने होंगे. इसके बाद आवेदक राजेंद्र श्रीपाल ने लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. इस लोकायुक्त पुलिस ने बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए राजेंद्र श्रीपाल को दोबारा पटवारी के पास भेजा और उनके बीच 12000 रुपए में सौदा तय हुआ.

    जबलपुर जिले के बरेला उप तहसील में पदस्थ महिला पटवारी ममता मोटवानी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला पटवारी ने एक किसान से खेत का नक्शा पास करवाने की एवज में 12 हजार रुपयों की रिश्वत मांगी थी. जानकारी के मुताबिक किसान राजेंद्र श्रीपाल का बरेला मेन रोड पर 1 एकड़ का खेत है, जो रिंग रोड के दायरे में आ रहा है. इस खेत का सीमांकन करवाने के लिए राजेंद्र श्रीपाल ने उप तहसील में आवेदन दिया था. इसका सीमांकन भी हो चुका है, नक्शा भी बन चुका है. लेकिन पटवारी ने तहसीलदार से नक्शा पास करवाने की एवज रिश्वत की मांग की थी.