सरायकेला। चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया है। जबकि दूसरा पिकअप वैन भागने में सफल रहा। बताया गया कि पिकअप वैन में पांच पशु लदा था। इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा स्थित चांद होटल के पास पशु लदा पिकअप वैन को जब्त किया गया। पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को भी हिरासत में लिया है। कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर अवैध रूप से पशु की तस्करी होने वाली है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान देर रात को दो पिकअप वैन आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वैन भागने में सफल रहा, जबकि एक पिकअप वैन (बीआर03 जीबी 2232) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप वैन के चालक राहुल यादव को भी हिरासत में लिया है।
टैग: क्राइम
-

कुम्हरदगा में देखा गया 15 हाथियों का झुंड, दर्जनों किसानों की फसल रौंदी
रामगढ़। गोला प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरदगा गांव के जंगल में 15 हाथियों का झुंड जमा रहा। हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग के कर्मियों के साथ हाथी भगाव दल भी परेशान रहे। लेकिन दिनभर उक्त स्थल से टस-मस नही हुए। जैसे-जैसे शाम ढ़लने लगा सोसोकला गांव की ओर कूच कर गये। इस दौरान कुम्हरदगा, सोसोकला, सोसोखुर्द गांव के खेत में लगे दर्जनों किसानों के खेतों में लगे गेहूं, प्याज, लौकी सहित गर्मी फसल को रौंदते हुए बर्बाद कर दिए। हालांकि वन वि•ााग के कर्मचारी व हाथी भगाव दल हाथियों को भगाने में लगे हुए थे। मंगलवार को शाम को देखा गया कि सोसोकला टॉल गेट के समीप पहुंच गए। जिसे देखने के लिए आस-पास गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों की भीड़ देख टॉल गेट के कुछ दूरी पर हाथियों का झुंड एक स्थल पर जम गये। पहल करते हुए विभाग के कर्मचारियों ने लोगों के भीड़ को दूर हटाया। जिसके बाद रामगढ़-बोकारो मार्ग पार कर गये। बावजूद इसके विभाग के कर्मचारी व भगाव दल हाथियों को जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड रोला जंगल में प्रवेश कर गया।
-

पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्तौल छिनकर अपराधी ने मारी गोली, हालत गंभीर
गिरिडीह में बाइक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने 21 फरवरी की देर रात एक पुलिसकर्मी शशिभूषण की सर्विस पिस्तौल छिनकर उनपर गोली चला दी. गोली लगने से वे घायल हो गए. पुलिसकर्मी केंद्रीय कारा में तैनात थे. वारदात गिरिडीह-धनबाद रोड के अजीडीह स्थित पेट्रोल पंप के निकट की है. जानकारी पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी घटनास्थल पहुंचे. जख्मी सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वारदात के वक्त शशिभूषण जिला पुलिस के एक जवान के साथ बाइक से समान लाने जा रहे थे. इसी दौरान अजीडीह पेट्रोल पंप के पास किसी बात पर दोनों युवकों से उनकी झड़प हो गई. इसी बीच एक युवक ने उनकी सर्विंस पिस्तौल छिनकर उनपर गोली चला दी. गोली उनके छाती में लगी. वारदात सीसीटीवी में कैद होने की बात बताई जा रही है.
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तत्काल तुरुकडीहा गांव से दो युवकों को हिरासत में ले लिया. दोनों युवकों ने गोली चलाने की बात स्वीकार की. पुलिस दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है. वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि सिपाही शशिभूषण की दोनों युवकों से अजीडीह पेट्रोल पंप के निकट झड़प से पूर्व मोहनपुर स्थित एक शराब दुकान पर विवाद हुआ. दोनों युवक वहां शराब खरीदने पहुंचा था. शशिभूषण और उनके साथी पुलिसकर्मी भी शराब दुकान पर मौजूद थे. दोनों युवकों ने सिपाही को देख लेने की धमकी दी. इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए. शशिभूषण भी अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ प्रस्थान कर गए. फिर कुछ देर बाद दोनों युवक अजीडीह पेट्रोल पंप के समीप शशिभूषण से उलझ गए. देखते ही देखते उनकी सर्विस पिस्तौल छिनकर गोली चला दी. गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए.
-

वीरेंद्र राम के घर से करोड़ों के जेवरात मिले
रांची | ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के घर से 1.50 करोड़ से अधिक के जेवरात बरामद किये गये है. ईडी की टीम मंगलवार सुबह से वीरेंद्र राम के विभिन्न ठिकाने पर दबिश दी है. कचहरी चौक के पास अभियंत्रण भवन में स्थित कार्यालय में भी ईडी ने दबिश दी है. ईडी ऑफिस में पूरे कागजात को खंगाल रही है. इसके अलावे अशोकनगर, सहित वीरेंद्र राम से जुड़े रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, सिवान, सिरसा के 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी में अपार्टमेंट, मानगो के ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स है. साथ ही रांची, पटना तथा सिवान के मैरवा में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है. ईडी को वीरेंद्र राम के पास अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है. जिसकी छानबीन चल रही है.
-

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, नवजात बच्चे को लेकर होता था कलह
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जो लोग घायल हुए टीपन महतो व उसकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी शामिल है। दुखिया देवी ने बताया है कि उनके 3 महीने के नाती का इलाज करवाने वह कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का जिम्मेदार उनकी बेटी गीता देवी अपने माता-पिता को ही ठहरा रही है।
बच्चे को लेकर होता था विवाद
बच्चे की मां गीता देवी का कहना है कि मेरे मायके वालों ने बच्चे के इलाज में देर करवा दिया इसलिए उसकी जान चली गई। दुखिया देवी ने यह भी बताया कि उनकी बेटी की शादी टुंडी में हुई है। बेटी ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर आसरा लेकर मायके पहुंची थी ताकि हम उसका इलाज करवा सके। हमारी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। बच्चे की मौत के बाद जब हम सब लेकर घर पहुंचे तो गीता चीखने चिल्लाने लगी। वह हम सब को ही अपने बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि हम चारों ने आत्महत्या की कोशिश की। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे के इलाज को लेकर हर दिन उनके घर में विवाद होता था। फिलहाल बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
-

रांची में अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली
रांची | राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज दोपहर 12 बजे मास्क लगाए अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया. भाजपा नेता का नाम चतुर साहू है और वह ओबीसी मोर्चा के मंत्री हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है. ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया लेकिन वह अभी बता पाने की स्थिति में नहीं है. चतुर साहू को हाथ में गोली लगी है. पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए.
-

शंकर ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट में शामिल अपराधी गिरफ्तार
रांची | मांडर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। शंकर ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट में शामिल अपराधी गिरफ्तार, लूट का माल भी बरामद।
-

ठेले से चाकू उठा खुद की गर्दन काटी
बनारस | गोदोलिया स्थित एक होटल के पास सुबह एक युवक ने अपने गले पर चाकू से वार किया | चाकू लगाने से युवक लहुलुहान हो गया | आसपास मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचित के उसे मारवाड़ी अस्पताल पहुँचाया | उसके गर्दन में कई टांके लगे जिसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया |
मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार एक अनजान युवक राह चलते चलते सड़क किनारे रुक गया | उसने फल के ठेले पर रखे चाकू को लेकर अपनी गरण पर वार करना शुरु कर दिया | पूछताछ के दौरान युवक मौन साध रखा था | वह कुछ बोल नहीं पा रहा था | किसी तरह उसने अपना नाम प्रमोद बताया | युवक की उम्र 30 वर्ष से कम है | पुलिस का कहना है की अभी तक युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है | फिलहाल हमलोग इस घटना के कारणों का पता लगा रहे है |
-

BJP विधायक रश्मि वर्मा को मिली जान से मारने की मिली धमकी
पटना | बिहार के नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने विधायक को तीन बार फोन करके धमकी दी है. अपराधियों ने कहा कि वह उन्हें स्कैन कर रहे हैं और अब पिस्टल नहीं AK-47 चलेगी.लालबत्ती में चलना भूल जाओगी. विधायक को धमकी देने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है.
वायरल ऑडियो में अपराधी कह रहा है- तुम विधायक हो ना बहुत बड़ी पोस्ट है तुम्हारी. ठीक से रहो नहीं तो लालबत्ती की गाड़ी में चलना भूल जाओगी. मेरी बातों को आलतू फालतू मत समझना.मेरा नाम एसपी दीपक रंजन से पूछ लेना. एक बात याद रखना अब पिस्टल नहीं चलेगा सीधा AK-47 और कार्बाइन चलेगी. अगर दम है तो रोक लेना और प्रशासन का जितना जोड़ लगाना है लगवा लेना.
धमकी मिलने के बाद विधायक रश्मि वर्मा ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि 11 फरवरी को कपड़ा व्यवसायी विजय चंद्र गोयल के बेटे किशन कुमार को गोली मारने के बाद कई व्यापारियों को धमकी वाले फोन कॉल आ चुके हैं.दरअसल बीजेपी विधायक कपड़ा व्यवसायी विजयचंद्र गोयल के बेटे किशन कुमार को गोली मारे जाने के बाद उन्हें देखने अस्पताल गई थी.जिसकी शिकायत बीजेपी विधायक ने एसपी डीआईजी से की थी. माना जा रहा है कि इस बात से ही नाराज अपराधी ने विधायक को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है.
बता दें कि पिछले साल भी रश्मि वर्मा ने अपनी जान को खतरा बताकर FIR दर्ज कराया था.उन्होंने नरकटियागंज के शिकारपुर थाने में मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला निवासी संजय सारंगपुरी पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या कर सकते हैं. संजय सारंगपुरी विधायक के कार्यालय में ही काम करते थे. उन्होंने कहा था कि संजय के पास पिस्तौल है और हाल के दिनों में वह उनके घर के पास संदेहास्पद स्थिति में देखे गये हैं.विधायक ने आरोप लगाया था कि छवि बिगड़ने के उद्देश्य उसने जाली हस्ताक्षर कर पद और नाम का दुरूपयोग किया है.
-

महिला ने की पति और सास की हत्या
गुवाहाटी | गुवाहाटी में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और सास की हत्या कर दी, उनके शरीर के अंगों को कुछ दिनों के लिए फ्रीजर में रख दिया और बाद में एक नदी में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना सात महीने पहले शहर के नूनमती इलाके में हुई थी, लेकिन आरोपी महिला द्वारा कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद सोमवार को मामले का खुलासा हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बंदना कलिता ने कबूल किया कि उसने 17 अगस्त, 2022 को अपने दो दोस्तों की मदद से अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा, हत्याओं के बाद, कलिता ने पीड़ितों के शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और घर छोड़ दिया। वह चार दिन बाद 21 अगस्त को लौटी और शरीर के टुकड़ों को मेघालय की डावकी नदी में फेंक दिया, जो गुवाहाटी से कम से कम 200 किमी की दूरी पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कलिता के पड़ोसियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसे अपने घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था। कलिता के दो दोस्तों, अरूप डेका और धनजीत डेका को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
-

नक्सलियों के हमले से प्रधान आरक्षक समेत दो जवान शहीद
डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जिला बल के दो जवान आरक्षकों गोली मारी है। दोनों आरक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है। शहीद हुए जवानों के नाम ललित सम्रत दंतेवाड़ा, राजेश सिंह डोंगरगढ़।
नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है। घटना आज सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आकर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला।
-

शादी में रसगुल्ले को लेकर झड़प ने ली दुल्हन के मौसे की जान
यूपी के मैनपुरी में शादी कार्यक्रम में रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पीट-पीटकर दुल्हन के मौसा की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह विवाद रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी करने को लेकर शुरू हुआ था जिसके बाद मारपीट होने लगी.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के मौसे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना कुरावली कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव की है. गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट होने लगी. इसी घटना में ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुल्हन के मौसा की मौत हो गई. कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा को पीटा था. वहीं इस झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है. दरअसल मृतक रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आये थे. बाराती दावत खा चुके थे. गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका जिससे विवाद शुरू हो गया.
रामकिशोर और ग्रामीणों के बीच रसगुल्लों को लेकर कहासुनी हो गयी जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणबीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी, वहीं मृतक का साला रामकिशोर को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
-

पानी का संकट: 150 परिवार 1 हैण्डपंप के भरोसे
डेढ़ साल बाद भी धरा तल पर नही पहुंची हर घर नल जल योजना
टांडी गांव में 5-6 हैंडपंप लगे हुए हैं, लेकिन जलस्तर घट जाने से हैंडपंपों में पानी नहीं आ रहा है। पूरे गां व में एक हैंडपंप में पानी आ रहा है, जिसके कारण यहां आए दिन महिलाएं हैंड़पंप पर पानी भरने के लिए झगड़ती रहती है और सब काम छोड़कर पानी भरने के लिए घंटों तक हैंडपंप पर इंतजार करती रहती है।
चंदी पुर। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना का लाभ खेरखेड़ा ग्राम पंचायत के टांडी गांव में ग्रामीणों के लिए आज भी एक सपना साबित हो रही है। ग्रामीणों द्वारा हर घर नल जल योजना के लिए दिसंबर 2021 में नल लगवाने के लिए रसीदे कटवा ली गई, लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीणों को आज तक हर घर नल जल यो जना नसीब तक नही हो सकी ।
बता दें कि टांडी गांव में ठेकेदार एवं सरकारी कर्मचारियों की मनमानी से अब तक यह यो जना धरा तल पर नहीं पहुंच सकी । जिससे यहां के 150 परिवारों पर पीने का पानी का संकट मंडरा रहा है, यहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं जैसे ही गर्मी शुरू हुई है वैसे ही जल स्तर कम हो ने से हैंडपंपों ने काम करना बंद कर दिया है इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, दो घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वेपर भीषण सड़क हादसा. फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पूरा मामला फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवेटोल प्लाजा का है.
( खबर अपडेट हो रहा है )
-

पटना में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद
शनिवार की सुबह बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों नेवार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल चरम पर है. अपराधी खुले आम बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस
अपराधियों पर लगाम लगाने में अफसल साबित हो रही है. अपराधी अब राजधानी पटना मेंभी जनप्रतिनिधियों को टारगेट कर
उनकी हत्या करने लगे हैं. ताजा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है.शनिवार की सुबह बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों ने वार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराए जानेके लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मामलेकी जांच की जा रही है.
-

पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, महाशिवरात्रि के दिन बिहार में दो दर्दनाक हादसे
पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन सेकटकर तीन लोगों की मौत हो गयी. दो अलग-अलग जगहों पर हुई इन घटनाओं से कोहराम मचा है. मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला की जान गयी है. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पहली घटना पटना गया रेलखंड के पुनपुन स्टेशन की है जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दोनों
पुरुष ही हैं. जबकि दूसरी घटना इसी रेलखंड के पोठही स्टेशन की है जहां एक महिला की मौत ट्रेन से कट जाने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया.इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान की कोशिश खबर लिखे जाने तक जारी थी. वहीं दूसरी घटना पोठरी स्टेशन के पास घटी जहां एक अधेड़ उम्र की महिला ट्रेन से कट गयी और उसकी मौत हो गयी.
-

पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया
गिरिडीह : झारखंड पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या और दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी. डीएसपी गिरिडीह संजय राणा ने मीडिया को बताया कि आरोपी मनीष बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, ”1 जनवरी 2022 को मनीष बरनवाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के भागने या अपहरण का मामला दर्ज कराया. उसने बताया कि उसकी पत्नी 14 दिसंबर 2021 से लापता है.” पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने दोस्त के घर में गाड़ दिया। उन्होंने आगे कहा, “मौके से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। हम डीएनए टेस्ट कराकर शव की जांच कराएंगे। मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
-

देवघर : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद
देवघर | श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में शनिवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान शहीद हो गये. घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी केके कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की. इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये.
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में एक अपराधी बुरी तरह घायल हो गया है. उसके हाथ तलवार से कट गये. मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे. हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने शनिवार देर रात सुधाकर झा पर हमला किया. जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई. इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी. मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है. दोनों शहीद पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे. शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था.
-

मांडर में शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े भीषण डकैती
रांची | मांडर मिशन में ख्रिस्त कलोनी मोड़ स्थित शंकर ज्वेलर्स की दुकान में दो हथियार से लैस लोगों ने दुकान की सारी ज्वेलरी लूट लिया है। लाखों की लूट हुई हैं।दुकान संचालक अभय सोनी इस घटना से कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।मांडर पुलिस जांच के लिए पहुँच चुकी है।
-

बेटे ने की बाप की हत्या, पत्नी से पिता के थे अवैध संबंध
मिर्जापुर : बेटे ने अपनी पत्नी से पिता के अवैध संबंध के चलते पिता की हत्या कर दी। किसी को शक न हो भाई और एक गांव के व्यक्ति के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया।
मिर्जापुर हलिया थाना क्षेत्र के फुलयारी जंगल में चार फरवरी को प्राइवेट वन विभाग के वाचर के मिले शव का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया है। वाचर की हत्या कोई और नहीं बल्कि उसके बेटे ने की थी शव को ठिकाने लगाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
बेटे ने बताया पत्नी से पिता का अवैध संबंध था
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बेटे ने जुर्म कबूल कर लिया बेटे ने बताया कि पत्नी से पिता का अवैध संबंध था जिसके चलते घर में हर दिन कहासुनी होती थी इसी को लेकर हम ने पत्थर से सिर पर वार कर पिता की हत्या कर दी भाई और गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया था।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हलिया क्षेत्र के फुलयारी गांव के जंगल में चार फरवरी को प्राइवेट वन विभाग के वाचर की हत्या कर दिया गया था जिसका शव चौरा बीट के रोपावनी पौधरोपण के सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार के पास मिला था। बेटे के तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जब जांच शुरू किया गया तो पता चला बेटे ने पिता की हत्या की है।
पिता जमुना का पत्नी से अवैध संबंध था जिसके चलते बेटा संजय कुमार, दूसरा बेटा बुद्धसेन और गांव के एक व्यक्ति फूलचन्द्र धरिकार मिलकर हत्या कर दी थी। तीनों को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल पत्थर का टुकड़ा बरामद करते हुए जेल भेज दिया गया।
-

जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार को घर में अपराधियों ने मारी गोली, मौत
गया | बिहार के गया जिले में जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी है. जिससे उनकी मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
लोगों ने बताया कि सुनील कुमार सिंह सुबह अपने घर पर ही मौजूद थे, तभी अज्ञात बदमाश चेहरे पर गमछा बांधकर घर के अंदर घुसे. जबतक सुनील कुमार सिंह कुछ समझ पाते अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुनील सिंह को गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे. तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे.
