टैग: क्राइम

  • पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य गिरफ्तार

    पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य गिरफ्तार

    राँची। पुलिस ने पीएलएफआई प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर समेत एक अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और सूरज गोप है। कल राँची पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनगड़ा इलाके में किसी बड़े नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में दो नक्सली भ्रमणशील हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद दोनों नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार नक्सली के पास से एक राइफल, एक देसी बंदूक, 10 गोली, 10 मोबाइल, 5 सिम कार्ड और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया है।

  • काल बना गड्ढे में भरा पानी, तीन बेटियों सहित गर्भवती महिला डूबी

    काल बना गड्ढे में भरा पानी, तीन बेटियों सहित गर्भवती महिला डूबी

    मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के सहवाजपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में एक गर्भवती महिला अपने तीन बच्चों सहित पानी से भरे गड्ढे में डूब गई। गड्ढे के किनारे महिला और बच्चों की चप्पलें पड़ी हुई मिलीं। महिला की पहचान सहबाजपुर गांव के भीम रजक की पत्नी रीमा देवी (36) के रूप में हुई। हादसे में उसकी बेटी ऋचा (छह साल), राधिका (चार साल) और कृता (ढाई साल) की भी जान चली गई। पुलिस ने चारों मृतकों का शव गड्ढे से निकाला है।बताया रहा है कि गुरुवार की शाम तीन बच्चियों के साथ रीमा देवी घास काटने के लिए घर से निकली थी पर देर रात तक वापस नहीं लौटी। गढ्ढे के किनारे चप्पलों और टोकरी को देखकर आसपास के लोगों को आशंका हुई। इस आशंका के आधार पर पोखर में चारों के शवों की खोज शुरू की। ग्रामीणों ने देर रात कृता और शुक्रवार की सुबह रीमा देवी के शव को ढूढ़ निकाला। सूचना पर शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने ऋचा और राधिका के शवों को खोज निकाला। सूचना पर पहुंची कांटी थाना पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल भेजा है। कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तीन बेटियों समेत एक महिला के पानी भरे गड्ढे में डूबने की सूचना मिली थी। सभी के शव मिल गए हैं। ग्रामीण एक-दूसरे को बचाने में गड्ढे में डूबने की बात बता रहे हैं। वैसे घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही डूबने के कारणों का पता चलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि रीमा देवी शाहपुर पंचायत के सरपंच रामप्रसाद रजक के भाई भीम रजक की पत्नी थी। तीनों बच्चियां उसी की बेटियां थीं। भीम मजदूरी करता है। हाल ही में उसका पैर टूट गया था, इसलिए वह बिस्तर पर है। उसकी पत्नी पशुओं के चारा के लिए खेत में घास काटने गई थी।

  • कोतवाली थाना को मिली बड़ी कामयाबी कुत्ते चोर को एक सप्ताह के भीतर धर दबोचा

    कोतवाली थाना को मिली बड़ी कामयाबी कुत्ते चोर को एक सप्ताह के भीतर धर दबोचा


    रांची के पुराने पुलिस आवास जो कि कोतवाली थाने में स्थित है जहां महिला थाने सहित कई थाने के पुलिसकर्मी रहते है 22 जनवरी की रात में एक नशेड़ी युवक ने पुलिस के आवास में घूस कर कुत्ते को खोल कर ले गया था जिसके बाद मामला बगल में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी को खंगालते हुए चोरों तक पहुंच कर धर दबोचा।
    पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये पहुंचा चोर तक केस के आईओ राजीव ने बताया कि चोर को शहीद चौक से लेकर मौलाना आजाद कालोनी सीसीटीवी में देख कर पकड़ा।

    कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए कुत्ते को ढूंढ़ निकाला। कुत्ते को उसके मालिक के घर के बाहर से चुरा लिया गया था। इसके बाद मालिक ने कुत्ते की तलाश के लिए मामला दर्ज कराया था। चोरों की पहचान मो शहनाज पथरकूदवा अजाद बस्ती निवासी हैं।वहीं खरीद करने वाला आबिद जो कि पशु पक्षियों के खरीद बिक्री करता था पुलिस ने मौलाना आजाद कालोनी में धर दबोचा

  • जुगसलाई फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने टायर में लगाई आग

    जुगसलाई फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने टायर में लगाई आग

    जुगसलाई फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने टायर में लगाई आग, अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में जुटी

    जमशेदपुर  : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास बेचे जाने वाले टायर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. हालांकि, पांच घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है. बताया जाता है कि जिस जगह आग लगी वहां सलाम नामक व्यक्ति अपनी टायर की दुकान चलाता है. सलाम के अनुसार लगभग 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ है. टायर रिसोल के लिए रखे थे. बता दे कि जुगसलाई फाटक के आस पास जितने भी टायर की दुकान है सब अवैध तरीके से संचालित होती है. फिलहाल दमकल आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है.

  • हथौड़े से मारकर दुकानदार की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    हथौड़े से मारकर दुकानदार की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    चक्रधरपुर : नक्सल प्रभावित चक्रधरपुर थाना के फुलकानी गांव में लोहे के हथौड़े से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत सीमीदिरी पंचायत के फुलकारी गांव निवासी 50 वार्षिय जग्गू सरदार अपनी दुकान के बाहर सोया हुआ था. मृतक की दुकान फुलकाहनी चौक पर है. गुरुवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने जग्गू सरदार के सर पर हमला कर उसकी हत्या कर. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके सर में हथोड़ा से वार उसकी हत्या किया गया. शुक्रवार को घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. बाद में मामले की जांच पड़ताल कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि घटना के समय मृतक के पत्नी चैती सरदार और उसके बच्चे घर में सोए हुए थे. मृतक फुलकारी चौक पर किराना की दुकान चलाता था. गुरुवार की रात भी दुकान बंद कर घर के बाहर सोया हुआ था तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के संबंध में कोई भी विस्तार जानकारी नहीं बता पा रहा है. इधर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • 14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    हजारीबाग में खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग में खनन माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है. डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर खान निरीक्षक सुनील कुमार ने कोयला, बालू, पत्थर अवैध कारोबार के खिलाफ चौपारण एवं बरही थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 14 गाड़ियों को जब्त किया, वहीं, इस धंधे में लिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. पकड़े गए गाड़ियों में नौ कोयला, चार गिट्टी एवं एक बालू लोड गाड़ी शामिल है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के भोजपुर निवासी गुड्डू कुमार यादव और मिथलेश कुमार, अरवल निवासी शिव शंकर कुमार, आरा निवासी पिंटू कुमार, झारखंड के गिरिडीहन निवासी परवेज आलम गिरीडीह और बोकारो निवासी कलीम अंसारी मुख्य है.

  • बंद घर से चोरो ने उडाये 5 लाख

    बंद घर से चोरो ने उडाये 5 लाख

    घर की चाबी पड़ोसी को थमाकर बेफिक्र होकर गांव घूमने निकली महिला, चोरों ने मौके का उठाया फायदा, की 5 लाख की चोरी

     धनबाद। केंद्रीय अस्पताल की कार्यालय अधीक्षक (office superintendent) शुक्ला विश्वास की न्यू कालोनी स्थित बीसीसीएल के क्वार्टर से गुरुवार की शाम गणतंत्र दिवस के मौके पर अपराधियों ने नगदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा लिए। सूचना देने के बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाकर्मी अपने पति व बेटे के साथ एक दिन पहले ही अपने गांव बंगाल के बांकुड़ा गए थे। घर की चाबी उन्होंने अपने एक पड़ोसी को दी थी। पड़ोसी बुधवार की रात आवास पर सोया था। गुरुवार की शाम संभवत: अपराधियों ने इस चोरी को अंजाम दिया। अपराधी पीछे का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे थे। इसके बाद घर के अंदर का दरवाजा और आलमीरा तोड़कर चोरी की। अपराधी घर के एक-एक सामान को खंगाला। घर के अंदर लैपटाप था, जिसे अपराधी नहीं ले गए। पड़ोसी गुरुवार की रात करीब नौ बजे जब सोने के लिए महिला कर्मी के आवास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी। पड़ोसी पीछे से दरवाजा खोलने गए, तो देखा पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने घर को साफ कर दिया है।

  • धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट…

    धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट…

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई थी और आरोप लगाया था कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं। 

    नागपुर के पुलिस आयुक्त ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के नागपुर में हुए कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई, लेकिन इसमें अंधविश्वास जैसी कोई बात नहीं  मिली है।

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने के मामले में नागपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। नागपुर पुलिस ने कहा है कि महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की शिकायत की जांच के बाद नागपुर के कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

    पुलिस ने जांच के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को लिखित जवाब भी भेजा है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई और यह पाया गया कि नागपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा था।

    धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था, लेकिन रामकथा दो दिन के लिए घटा दी गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की मन की बात बता देने का दावा करते हैं। उन्हें लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़ा मानता है कि बाबा के पास चमत्कारी शक्ति है, जबकि दूसरे धड़े का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास को फैला रहे हैं।

  • गुरमुख सिंह मुखे को राहत देने सेहाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    गुरमुख सिंह मुखे को राहत देने से
    हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    जमशेदपुर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पूर्व चैयरमैन है मुखे
    रांची। गुरूमुख सिंह मुखे की क्रिमिनल रिवीजन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने गुरमुख सिंह मुखे की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मुखे को राहत देने से इनकार कर दिया है। याचिका खारिज होने ने मुखे को बड़ा झटका लगा है। गुरूमुख सिंह मुखे की ओर से वरीय अधिवक्ता आर एस मजूमदार और रोहन मजूमदार ने अदालत में पक्ष रखा। यह मामला झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह उर्फ बिल्ला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जिसमें मुखे को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जब इस घटना को अंजाम दिया गया था उस समय गुरुमुख सिंह मुखे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चैयरमैन के पद पर थे। यह मामला जमशेदपुर जिÞले से जुड़ा हुआ है।

  • आखिर क्या है बागेश्वर धाम सरकार की सच्चाई

    आखिर क्या है बागेश्वर धाम सरकार की सच्चाई

    आज इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश के एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. यह तीर्थ स्थल मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है जिसे “बागेश्वर धाम सरकार”

    के नाम से जाना जाता है. बागेश्वर धाम छतरपुर एमपी “बाला जी” को समर्पित भगवान का मंदिर है. बागेश्वर धाम महाराज और बागेश्वर धाम सरकार गुरुजी का नाम “श्री धीरेंद्र कृष्ण” (Shri Dhirendra Krishna Shastri) . इस प्रसिद्ध मंदिर में बागेश्वर धाम महाराज (History of Bageshwar Dham Sarkar) के दर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं.

    तो अगर आप भी “बागेश्वर धाम सरकार” जाना चाहते हैं और बागेश्वर धाम महाराज के दर्शन करना चाहते हैं तो हम आपको यहां बागेश्वर धाम छतरपुर बालाजी के बारे में पूरी जानकारी देंगे. इसके साथ ही हम आपको आवेदन कैसे करें और मंदिर दर्शन और आरती का सीधा प्रसारण, ऑनलाइन और टीवी के माध्यम से कैसे देखें, इसकी पूरी और विस्तृत जानकारी बताएंगे.

    आजकल “बागेश्वर धाम सरकार” बहुत लोकप्रिय हो रहा है. YouTube, & TV के माध्यम से “छतरपुर बागेश्वर धाम” की महिमा बताई जा रही है. कहा जाता है कि बागेश्वर धाम में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं बागेश्वर धाम सरकार द्वारा पूरी की जाती हैं.

    भक्तों और भक्तों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बागेश्वर मंदिर धाम में आवेदन करना पड़ता है. यही इस मंदिर की विशेषता है. मंदिर के महाराजा “श्री धीरेंद्र कृष्ण” जी द्वारा बागेश्वर धाम छतरपुर एमपी मंदिर में भगवान बालाजी के सामने टोकन के माध्यम से लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए एक आवेदन किया जाता है.

    इनको भगवान दास जी महाराज के नाम से भी जाना जाता था.  इसके बाद 1989 के समय बाबा जी द्वारा बागेश्वर धाम में एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया.अब आते-आते 2012 में बागेश्वर धाम की सिद्ध पीठ पर श्रद्धालुओं की समस्याओं के निवारण के लिए दरबार का शुभारंभ हुआ.  इसी प्रकार धीरे-धीरे आगे आते हुए 2016 में बागेश्वर धाम में भूमि पूजन किया गया इस प्रकार धीरे-धीरे बागेश्वर धाम के भक्तगण जुड़ने लगे .बागेश्वर धाम में लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाने लगा.

  • 30-35 परिवार वाली इमारत भरभराकर गिरी

    30-35 परिवार वाली इमारत भरभराकर गिरी

    लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट मंगलवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 30 से 40 लोग दबे हो सकते हैं। 

    हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बचाव दल द्वारा मलबे से बाहर निकाले गए दो लोगों ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इमारत गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

    आसपास के लोगों के मुताबिक, बेसमेंट ड्रिल मशीन से खुदाई चल रही थी। इसी दौरान एक सिलिंडर भी फटा, फिर पूरी बिल्डिंग बेसमेंट मे सीधे बैठ गई। आलिया अपार्टमेंट याजदान बिल्डर ने बनाया था। यहां संकरे रास्ते होने के कारण एम्बुलेंस व फायर की गाड़ियों को जाने में दिक्कत हो रही है। बचाव दल ने कई लोगों को सुरक्षित निकाला।

    इन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि यह इमारत 15 साल पहले बनी थी। मौके पर पुलिस कमिश्नर एस. बी. शिरडकर पहुंच चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ व एनजीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। 

    डेढ़ घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में कोई रिपेयर वर्क चल रहा था। ड्रिलिंग की आवाज आ रही थी। तभी बिल्डिंग गिरी। लोगों के मुताबिक, बेसमेंट सहित पांच मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। स्थानीय निवासी राम कुमार माली ने बताया कि करीब 6:30 बजे अचानक तेज धमाके के साथ बिल्डिंग गिर गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। 

    इमारत में रहते थे 30-35 परिवार
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि फिलहाल सात लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। ये सभी बेहोश थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोग कह रहे हैं कि इमारत में 30-35 परिवार रह रहे थे।

  • ढुल्लू महतो को हाईकोर्ट से मिली बेल

    ढुल्लू महतो को हाईकोर्ट से मिली बेल

    रांची। थाना के लॉकअप से वारंटी को छुड़ाने के मामले में सजायाफ्ता विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने विधायक ढुल्लू महतो को नियमित जमानत की सुविधा प्रदान की है। ढुल्लू महतो को 4 माह से अधिक की कारावास पूरी होने के ग्राउंड पर अदालत ने जमानत दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में ढुल्लू महतो, राजेश गुप्ता एवं चुनमुन गुप्ता को जमानत दी हैं। बता दें कि इस मामले में निचली अदालत में सरेंडर करने के बाद दोषियों को जेल भेजा गया था। भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने के मामले में दोषी करार दिया गया है। धनबाद सिविल कोर्ट की एसडीजेएम शिखा अग्रवाल ने उन्हे 18 महीने की सजा सुनाई थी।

  • अंडमान के दो द्वीप आज से अल्‍बर्ट एक्‍का और अब्दुल हमीद के नाम हुए

    अंडमान के दो द्वीप आज से अल्‍बर्ट एक्‍का और अब्दुल हमीद के नाम हुए

    रांची। झारखंड के अमर वीर शहीद अल्बर्ट एक्का और अब्दुल हमीद के नाम से अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 2 द्वीपों का नामकरण किया गया।

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप का नामकरण प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर किया। इसी प्रकार आकार की दृष्टि से अन्‍य द्वीपों का नामकरण किया गया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया।

    कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनाये जाने वाले नेताजी राष्‍ट्रीय स्‍मारक के प्रतिरूप का भी उद्घाटन किया।

  • बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर

    बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर

    सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मृत तीनों लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों की पता चल सके, साथ ही कहा कि गांव में जाकर लोगों से अपील की गई है कि जो भी लोग अस्वस्थ हैं, वह इलाज कराएं. वहीं, बाकी बीमार 7 लोगों का सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

    बिहार के सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 7 की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ी है. फिलहाल, जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मृत तीनों लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों की पता चल सके. डीएम ने गांव में जाकर लोगों से अपील की गई है कि जो भी लोग अस्वस्थ हैं, वह इलाज कराएं.मामले में जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

  • पत्नी के प्रेमी के फरसे से कर डाले बीस टुकड़े

    पत्नी के प्रेमी के फरसे से कर डाले बीस टुकड़े

    पत्नी के प्रेमी को धोखे से घर बुला फरसे से कर डाले बीस टुकड़े, बोरियों में भर फेंका कचरे के ढ़ेर में

    गाजियाबाद में एक रिक्शा चालक ने अपनी दूसरी पत्नी के प्रेमी को धोखे से घर बुला उसके फरसे से बीस टुकड़े कर डाले। आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने अपनी पत्नी के आशिक के गुप्तांग समेत सर व हाथ पांव काट कर अलग करते हुए बीस टुकड़े कर डाले।फिर तीन अलग अलग बोरियों में भरकर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    37 वर्षीय मीलाल प्रजापति मूलतःउत्तरप्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। वह रोजी रोटी के लिए गाजियाबाद के खोड़ा स्थित सोम बाजार में किराए के मकान में रहता है। बताया जाता है कि यहां मीलाल के दीदी जीजा जी रहते हैं। यहां उन्होने विकास कुमार नामक व्यक्ति के यहा मीलाल को किराए का मकान दिलवाया था। जहां रहकर मीलाल रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। उसकी पहली पत्नी की मौत 11 साल पहले हो गई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी है। जिसकी उम्र 17 वर्ष है। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपने से 11 साल छोटी पूनम (26) से शादी की थी। पूनम उत्तरप्रदेश के ही अमरोहा जिले की निवासी हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक पूनम से उसे एक लड़का व दो लड़की हुए। जिसमे लड़के की उम्र दस साल, एक लड़की की उम्र 7 साल व दूसरे की 6 साल है। पूनम भी घरों में काम करने जाती थी। इस दौरान उसकी पहचान 26वर्षीय अक्षय से हो गई। अक्षय मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के कोतपुतली का निवासी था। एक साल पहले तक खोड़ा में ही रहता था और रिक्शा चलाता था। जिस घर मे पूनम काम करने जाती थी उसी के पड़ोस में अक्षय रहता था। दोनो की जान पहचान हुई और वह पूनम के घर भी आने जाने लगा। चूंकि अक्षय व पूनम का पति मीलाल भी रिक्शा चालक था। इसलिए मीलाल ने इसे पहले सामान्य दोस्ती समझा। इस बीच हमउम्र अक्षय व पूनम के बीच तकरीबन तीन साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। और दोनो के अवैध संबंध भी बन गए। जिसकी भनक मीलाल को नही लगी।

    पिछले साल अक्षय वापस अपने गृहनगर राजस्थान के जयपुर के कोतपुतली चला गया। पर उसका संपर्क पूनम से जारी रहा। और साल भर पहले पूनम को भगा कर अपने साथ ले गया। पूनम अपने पति व बच्चों को छोड़ कर अक्षय के साथ फरार हो गई। मीलाल ने इसकी गुमशुदगी खोड़ा थाने में भी दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने पूनम को राजस्थान के जयपुर के कोतपुतली स्थित अक्षय के घर से बरामद किया। तब पहली बार मीलाल को अपने पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। पर परिजनों के समझाने व छोटे बच्चों की देखरेख के चलते वह पूनम को साथ रखने के लिए राजी हो गया।

    बताया जा रहा है कि पूनम लगतार अपने प्रेमी से छुप छुप कर बातचीत करती थी। जिसकी जानकारी मीलाल को हो जाती थी। पर समझाईश देने पर भी वह नही मान रही थी। चार दिन पहले मीलाल की 7 वर्षीय बेटी गर्म चाय से जल गई थी। जिसको इलाज के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (gtb) अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया। तब पता चला कि अक्षय उसके गाजियाबाद के घर आया था। और उसी के लिए चाय बनाने के दौरान ही उसकी बेटी खौलता चाय गिरने से जली है। उसे यह भी पता चला कि अक्षय चोरी छुपे अक्सर उसके घर आते रहता है। यह जानकारी मिलने पर मीलाल गुस्से से आग बबूला हो गया। और अक्षय की हत्या की प्लानिंग की।

    उसने अपनी पत्नी पूनम से कहा कि तुम दिन भर बेटी के देखरेख के लिए अस्पताल में रहती हो। और मैं ऑटो चलाने चला जाता हूं। इस दौरान बाकी तीनो बच्चो की घर मे देखभाल के लिए वह अक्षय को बुला ले। यह सुनकर पूनम की खुशी का पारा नही रहा, उसे लगा कि इसी बहाने वह अपने प्रेमी अक्षय से मिल पाएगी। उसने अक्षय को फोन कर बुला लिया। उसके प्रेमी अक्षय को भी अपनी महबूबा के पति के खूनी इरादों की भनक नही लगी औऱ वह खुशी खुशी उसी दिन गाजियाबाद आ गया। 19 जनवरी की रात को पूनम अस्प्ताल में भर्ती बेटी की देखरेख करने अपने दस वर्षीय बेटी के साथ चली गई। अक्षय रात को सो गया। जिस कमरे में अक्षय सो रहा था उसी में मीलाल की 17 वर्षीय व 6 वर्षीय बेटी सो रही थी। मीलाल जान बूझकर नही सोया और अक्षय के गहरी नींद में सोने का वेट करता रहा।

    रात तकरीबन 11 बजे जैसे ही मीलाल को लगा कि अक्षय अब गहरी नींद में सो गया है उसने फरसे से पूरी ताकत के साथ अक्षय की गर्दन में वार कर दिया। एक ही वार में उसकी गर्दन कट कर अलग हो गई। गुस्से की आग में धधकते मीलाल ने फिर अपने पत्नी के आशिक अक्षय के गुप्तांग को भी काट कर अलग कर दिया। फिर उसके हाथ पांव काट कर अलग करते हुए शव को बीस टुकड़ों में बांट डाला। फिर धड़ व सर को काले कलर की पॉलीथिन में जबकि हाथ पांव समेत अन्य अंगों को दो और बोरियों में भर लिया। फिर उन्हें अपने रिक्शे में ही लाद कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में ले गया। और इंदिरापुरम अंडर पास के नजदीक कूड़े के ढेर में फेंक कर घर चला आया और सो गया।

    उसी कमरे में सो रही उसकी बेटियों को इसकी जरा भी भनक नही लगी। सुबह उठकर जब उन्होंने पूछा तो मीलाल ने उन्हें कहा कि अंकल को जरूरी काम आ गया था। इसलिए वो चले गए हैं। जब पूनम ने घर आकर पूछा तो उसे भी कह दिया कि वह बिना बताए कही चला गया है। जिस पर पूनम को संदेह हुआ और उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

    डीसीपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा का कहना है कि पूनम ने पुलिस को बताया कि अक्षय उसका भांजा है जो कहि लापता हो गया है। पुलिस ने जब जांच शुरू की और मीलाल के मकान मालिक विकास कुमार से पूछताछ की तब उन्हें पूनम व अक्षय के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। विकास कुमार को दोनो के संबंध की जानकारी थी। पुलिस ने इसी दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ाई। इसी बीच एक राहगीर ने सूचना दी कि दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे के किनारे कुछ बोरों में से बेहद बदबू आ रही थी और ख़ोल कर देखने पर उसके मानव शरीर के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने जब मीलाल को हिरासत में लेक रपूछताछ की तो वह शुरू में मुकरता रहा फिर सख्ती बरतने पर टूट गया और पत्नी के प्रेमी अक्षय की हत्या के बाद लाश कई टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल ली।

  • नाबालिक लड़की को बीच बाजार से ले भागा युवक

    नाबालिक लड़की को बीच बाजार से ले भागा युवक

    चक्रधरपुर – घटना के संबंध में पीड़िता का मां ने बताया कि वह बेटी के साथ मामा घर गई थी. रविवार की दोपहर चक्रधरपुर पहुंची, उसके बाद पैदल ही अपने गांव जाने के लिए गाड़ी पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान सोनुआ थाना अंतर्गत राखा साईं गांव का एक नाबालिग युवक पहले से मोटरसाइकिल लेकर बाटा रोड में खड़ा था. इस दौरान लड़की ने युवक को देखते ही दौड़ लगा दी और बाद में उसके मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. घटना के बाद नाबालिक की मां चक्रधरपुर थाना पहुंचकर युवक का खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया. बाद में पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

    शहर की बीचोबीच बाटा रोड से एक नाबालिग लड़की को एक युवक लोगों की भीड़ से भगा कर ले गया जिसके बाद उसकी मां काफी परेशान हैं. घटना के बाद नाबालिक की मां चक्रधरपुर थाना में शिकायत की जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है. 

  • पलामू – मां ने 2 मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी

    पलामू – मां ने 2 मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी


    घटना में मां और एक 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत 10 वर्षीय बच्चे छोटू ने किसी तरह बचाई जान | पति के दूसरी शादी से परेशान थी मृतक महिला | मनातू थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रंगेया गांव की घटना

  • कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    धनबाद : जिले के कतरास छाताबाद के केलूडीह में रविवार को कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है।

    कोयला कारोबारी मनोज यादव को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद प्रिंस खान ने चिट्ठी जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है।

  • कलाम अंसारी के ऊपर हमला करवाने वाला मुंतजिर की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री आवास पहुंचा पीड़ित

    कलाम अंसारी के ऊपर हमला करवाने वाला मुंतजिर की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री आवास पहुंचा पीड़ित

    रांची – अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 26 सितंबर 2022 को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे निवासी मो कलाम अंसारी का दोनों पैर काटने के मामले सामने आया था। जिसके बाद मामला को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।
    वही दुसरे आरोपी मुंतजिर अहमद रजा को पुलिस तलाश कर रही है अनगड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि हम उन्हें तलाश कर रहे हैं लोकेशन नहीं मिल पा रहा हैं जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

    इंसाफ की आस में पीड़ित के बूढ़े पिता मंत्री के आवास पर न्याय की भीख मांग रहा

    पुलिस के कारवाई को लेकर मंत्री आलमगीर आलम के आवास पहुंच कर न्याय की की गुहार लगा रहे हैं बता दें कि पीड़ित ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी मुंतजिर अहमद रजा को अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाया है। मुंतजिर अहमद रजा लगातार केस उठाने की धमकी भेज रहा है उन्होंने कहा कि अगर केस नहीं उठाओगे तो हम तेरा बेटी को उठवा लेंगे और घर समीत सभी को मरवा देगें। पीड़ित ने पुलिस के कारवाई पर नाराजगी जता रहे हैं।
    घंटों बाद मंत्री मिले दिया कारवाई का आश्वासन
    पीड़ित कलाम अंसारी दुसरे मुख्य आरोप मुंतजिर अहमद रजा की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अबतक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहा और आरोपी केस उठाने की धमकी दे रहा है यह बात मंत्री को बाताया और न्याय और सुरक्षा की गुहार लगा रहा हैं।
    वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा आपको पुरा न्याय मिलेगा।

  • JPC नामक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 4 सदस्य गिरफ्तार

    JPC नामक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 4 सदस्य गिरफ्तार

    लातेहार : लातेहार से जहां पुलिस ने उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान में क्रांतिकारी कम्युनिष्ट पार्टी (JPC)के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से2देसी कट्टा, 3कारतूस और2मोबाइल जब्त किया गया है.

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि विगत कुछ महीनों से उग्रवादी संगठन क्रातिकारी कम्युनिष्ट पार्टी (JPC)के उग्रवादियों के द्वारा चन्दवा थाना क्षेत्र में रंगदारी हेतु घटना की जा रही थी एवं कारोबारियों,ठेकेदारों एवं ईंट भट्ठा व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जा रही थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुएSDPOसंतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. इस दौरान इनपुट मिला कि क्रांतिकारी कम्युनिष्ट पार्टी (JPC)के उग्रवादी ग्राम- माल्हन में टोरी पतरातु तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य योजना में घटना करने के लिए एकत्रित है. जिलके बाद गठित टीम द्वारा4उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से लोडेड देसी कट्टाऔरगोली बरामद किया गया है.

    उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न थानों में संगठन द्वारा आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने का कार्य कर चुकी है. बताते चलें कि गिरफ्तार चारों उग्रवादी पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र का निवासी है.

  • चचेरे भाई ने ही मारी गोली…

    चचेरे भाई ने ही मारी गोली…

    दुमका : जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बगिया कुसुमडीह गांव के एक शख्स को उसके चचेरे भाई ने ही गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अनिल ईश्वर को चार गोली मारी गयी है। आनन फानन में अनिल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
    अनिल के पिता महेंद्र कुंवर ने बताया कि भतीजे कामदेव ने ही उनके बेटे अनिल पर जानलेवा हमला किया है। बेटे को चार गोली लगी है। उन्होंने बताया कि बेटा अनिल नोनीहाट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे फेटका गांव के पास कामदेव ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।