टैग: क्राइम

  • 1900 पीस डिटोनेटर सहित पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार

    1900 पीस डिटोनेटर सहित पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार

    झारखंड के पाकुड़ जिले में रद्दीपुर ओपी पुलिस ने बीते सोमवार देर शाम सुंदरपहाड़ी गांव की स्थित सियाराम धर्म कांटा के पास छापेमारी कर अवैध विस्फोटक (डेटोनेटर) के साथ पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के नोयानी गांगड्डा गांव निवासी रेजाउल करीम उर्फ किरण शेख है। पकड़े गए युवक को मंगलवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया।

  • मोबाइल दुकान में सेंध मारी कर लगभग 25 लाख रुपये की मोबाइल और 47 हजार रुपये नगद की चोरी

    मोबाइल दुकान में सेंध मारी कर लगभग 25 लाख रुपये की मोबाइल और 47 हजार रुपये नगद की चोरी

    रांची//अपर हटिया निवासी शुभम गुप्ता पिता सुनिल गुप्ता के मोबाइल दुकान जो कि न्यू मार्केट हटिया चौक में है उसमे बीती रात सेंध मारी करके लगभग 25 लाख रुपये की मोबाइल सेट और लगभग 47 हजार रुपये नगद की चोरी हुई है। मौके पर जगरनाथपूर थाना प्रभारी श्री अरविन्द सिंह जी पहुंच कर डाॅग स्कवायड एंव फोरेंसिक की टीम की मदद से तहकीकात किया जा रहा है।

  • ढुल्लू की जमानत याचिका पर अब 24 को सुनवाई, सरकार ने मांगा समय

    ढुल्लू की जमानत याचिका पर अब 24 को सुनवाई, सरकार ने मांगा समय

    रांची। पुलिस हिरासत से एक वारंटी को छुड़ाने के मामले में सजायाफ्ता भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की क्रिमिनल रिवीजन में उनकी ओर से दायर जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को हुई। मामले में प्रार्थी की ओर से बताया गया कि ढुल्लू महतो ने करीब दो तिहाई सजा काट ली है इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से समय देने का आग्रह किया गया।

    जिसपर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी निर्धारित की है।
    आज न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अखौरी अविनाश, अजय शाह ने पैरवी की। पिछली सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि ढुल्लू महतो ने धनबाद की निचली अदालत में सरेंडर कर दिया है।
    बता दें कि विधायक ढुल्लू महतो को सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने के मामले में दोषी करार देते हुए अक्टूबर 2019 को धनबाद की अनुमंडल दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने 18 महीने की सजा सुनाई थी।

  • IIM रांची के छात्र का फंदे से झूलता मिला शव

    IIM रांची के छात्र का फंदे से झूलता मिला शव

    रांची : रांची स्थित IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल में फंदे से झूलता हुआ मिला है. घटना का स्वरूप तो खुदकुशी जैसा है पर परिस्थितियों से इसमें संदेह उत्पन्न हो रहा है. नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित के हॉस्टल के पांचवे तले पर एक कमरे से यह शव मिला है. तस्वीर से ऐसा लगता है कि मामला कुछ और हो सकता है. छात्र का हाथ आगे से बंधा हुआ है और उसका पैर जमीन से सटा हुआ है. पुलिस सभी तरह से जांच कर रही है. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का दौड़ा किया है. जानकारी के अनुसार मृतक छात्र शुभम पांडे उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था. उसका घर वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र में पड़ता है. यह घटना सोमवार की देर रात आईआईएम कैंपस के पांचवें तले पर हुई. शुभम पांडे की उम्र 23 वर्ष बताई गई है. नगड़ी पुलिस शुभम के साथियों से भी जानकारी ले रही है इसके अलावा कॉल डिटेल्स भी निकाले जा रहे हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हो सकता है यह खुदकुशी का मामला नहीं, बल्कि हत्या का हो. शुभम के परिजनों को रांची पुलिस ने जानकारी दे दी है. उधर आईआईआईएम के छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है.

  • जून 2023 के बाद भारत में आ सकती है मंदी

    जून 2023 के बाद भारत में आ सकती है मंदी

    पीएम मोदी-भारत सरकार सुनिश्चित कर रही है कि वैश्विक आर्थिक मंदी नागरिकों को ने करें प्रभावित: मंत्री नारायण राणे

    इस मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि ”चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं, हमें जानकारी मिलती है (आर्थिक मंदी के बारे में) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं।”

    मुंबई: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को कहा है कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वैश्विक आर्थिक मंदी से नागरिक प्रभावित न हों। वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में जी20 के पहले अवसंरचना कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। मंत्री नारायण राणे ने यह भी कहा है कि रोजगार को बढ़ावा देने वाले रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार, India में मंदी जून 2023 के बाद आ सकता है। 

    मंत्री नारायण राणे ने क्या कहा है

    आर्थिक मंदी की स्थिति का सामना करने के लिए India की तैयारियों के बारे में पूछने पर मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि, ”चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं, हमें जानकारी मिलती है (आर्थिक मंदी के बारे में) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं।”

  • कैश कांड : विधायक राजेश कच्छप के वकील पहुंचे ईडी कार्यालय

    कैश कांड : विधायक राजेश कच्छप के वकील पहुंचे ईडी कार्यालय

    रांची। विधायक राजेश कच्छप के वकील ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। राजेश कच्छप के वकील ने कहा कि विधायक अपने काम की वजह से रांची से बाहर हैं। फिलहाल वह ईडी दफ्तर नहीं आ पाएंगे। विधायक के वकील राजेश कच्छप की दलील ईडी के सामने रखेंगे। बता दें कि ईडी की टीम कैश कांड मामले में विधायक राजेश कच्छप से पूछताछ करने वाली थी। विधायक अनूप सिंह ने राजेश कच्छप समेत दो अन्य विधायकों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में कहा गया था कि सरकार अपदस्थ करने की कोशिश की गई थी और विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा था। इसी मामले में ईडी जांच कर रही है।

  • युवती के शव के साथ बीआईटी मेसरा ओपी का घेराव

    युवती के शव के साथ बीआईटी मेसरा ओपी का घेराव

    रांची। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव से रविवार को एक युवती का शव बरामद हुआ था। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवती के शव के साथ मेसरा ओपी का घेराव किया। रविवार को रुिदया गांव में शव ईंट भट्‌टे के पास एक कमरे से झूलता हुआ बरामद किया गया था। आसपास के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिस युवती का शव बरामद हुआ है, उसके माता-पिता बीआईटी में काम करते हैं। सुबह दोनों काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद पिता को कोई काम पड़ा तो घर आये। यहां देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था।जिसके बाद वे दरवाजा खोल कर भीतर गए। जहां बेटी के शव को फंदे से झूलता देखा। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। स्थानीय लोग दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं।

  • राज्य सूचना आयोग में आयुक्तों की कब तक होगी बहाली : हाइकोर्ट

    राज्य सूचना आयोग में आयुक्तों की कब तक होगी बहाली : हाइकोर्ट

    हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

    रांची। सातवीं से दसवीं जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में अभ्यर्थियों को आंसर शीट देखने नहीं देने और अभ्यर्थियों को उनके कॉपी की छाया प्रति उपलब्ध नहीं करने को लेकर दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को हुई। मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है अगर यह बात सत्य है कि राज्य सूचना आयोग में आयुक्त नहीं है, राज्य सूचना आयोग अभी फंक्शनल नहीं है, तो राज्य सरकार बताएं कि सूचना आयोग के आयुक्त की कब तक नियुक्ति होगी? कोर्ट ने मामले में 3 सप्ताह का समय जवाब दाखिल करने के लिए राज्य सरकार को दिया है। इससे पहले प्रार्थी के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि आरटीआई के माध्यम से सातवीं से दसवीं जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने अपने कॉपी को देखने और उसकी छाया प्रति देने की मांग जेपीएससी से किया था। प्रथम अपील में जेपीएससी द्वारा अभ्यर्थियों को उनके कॉपी का अवलोकन करने से मना कर दिया गया, लिखा गया कि आयोग द्वारा निर्णय के बाद ही उन्हें कॉपी दिखाया जाएगा। प्रार्थी ने यह भी बताया कि आरटीआई के प्रथम अपील में भी कॉपी की छाया प्रति नहीं दी जा रही है, जो जेपीएससी के अपने कार्यालय आदेश 15 जनवरी 2015 के विपरीत है । राज्य में राज्य सूचना आयोग अभी तक फंक्शन नहीं है इस कारण अभ्यर्थी द्वितीय अपील दायर करने में असमर्थ है, जिस कारण उन्होंने हाईकोर्ट में आग्रह किया है। बता दे कि मामले को लेकर सोनू कुमार रंजन व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि सातवीं जेपीएससी का मेरिट लिस्ट वर्ष मई 2022 में जारी हो गया है और सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो गई। लेकिन अभ्यर्थियों को आंसर शीट, अपने कॉपी की छाया प्रति देखने का अवसर नहीं मिल पाया है।

  • जेल से बाहर आएगा पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

    जेल से बाहर आएगा पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

    नाबालिग से दुष्कर्म केस में सजा काट रहे हैं सेंगर, बेटी की शादी के लिए मिली जमानत

    दिल्ली । रेप केस में सजा काट रहे भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव में 2017 में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और तलवंत सिंह की खंडपीठ ने मामले को 22 दिसंबर को सुनवाई के लिए दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। सेंगर ने अपनी बेटी की शादी (आठ फरवरी) में शामिल होने के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत की मांग की थी। उनके वकील ने बताया कि शादी की रस्में 18 जनवरी से शुरू होंगी। उन्नाव दुष्कर्म मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सेंगर की अपील पहले से ही उच्च न्यायालय में लंबित है। सेंगर ने ट्रायल कोर्ट के 16 दिसंबर, 2019 के उस फैसले को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया था। सेंगर ने 20 दिसंबर, 2019 के उस आदेश को रद्द करने की भी मांग की है, जिसमें उन्हें शेष जीवन के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन्नाव से मामले को दिल्ली स्थानांतरित किए जाने के बाद 5 अगस्त, 2019 को शुरू हुई सुनवाई को दिन-प्रतिदिन के आधार पर चलाया गया। शीर्ष अदालत ने दुष्कर्म पीड़िता की ओर से तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए 1 अगस्त, 2019 को हुए उन्नाव मामले से संबंधित दर्ज पांच मामलों को लखनऊ अदालत से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करते हुए दैनिक आधार पर सुनवाई तय की थी।

  • धनबाद:कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    धनबाद:कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    अपराध की योजना बनाते दो कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा. सोमवार (16 जनवरी )को पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की.

    उन्होंने बताया कि विगत रविवार 15 जनवरी को दोपहर सूचना मिली कि कुछ अपराधी गोधर 14 नंबर कोल डंप के पास खतरनाक इरादे से घूम रहे हैं.

    इसी सूचना के आधार पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के निर्देश पर केंदुआडीह थाना प्रभारी दल बल के साथ गोधर 14 नंबर कोल डंप पहुंचे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. परंतु पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया. सुकरा राम व शशि रंजन राम नामक दोनों आरोपियों की अलग अलग तलाशी लेने पर दो देसी कट्टा व दो गोली बरामद की गई. पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया किवे लूटपाट के उद्देश्य से वहां खड़े थे.दोनों अपराध कर्मियों के विरुद्ध केंदुआडीह एवं धनसार थाने में रंगदारी,आर्म्स एक्ट, लूट तथा मारपीट के कई कांड पहले से अंकित हैं. दोनों जेल भी भेजे जा चुके हैं।

  • एक मोबाइल का 1000 रुपये लो और मोबाइल चोरी करो

    एक मोबाइल का 1000 रुपये लो और मोबाइल चोरी करो

    राजधानी राँची में मोबाइल चोर गैंग ने डेरा डाला, बॉस ने कहा- एक मोबाइल का 1000 रुपये लो और मोबाइल चोरी करो, ट्रेंनिग देकर भेजा

    राजधानी राँची में मोबाइल चोर गैंग का खुलासा हुआ है, इस गैंग में 11 वर्ष से लेकर 33 वर्ष तक चोर शामिल है। मुख्य सरगना ने नाबालिग को चोरी करने के लिए ट्रेंनिग देकर राजधानी राँची भेजा था और गैंग के सदस्यों को हर दिन 8 से 10 मोबाइल चोरी करने का टारगेट दिया गया है। इसके लिये गैंग के सरगना ने राजधानी राँची के पंडरा इलाके में भाड़े पर कमरा लेकर रह रहा था। दर्जन भर से ज्यादा लोगों के इस गिरोह में 11 वर्ष से लेकर 33 वर्ष का सदस्य शामिल है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है, इसका खुलासा तब हुआ है जब शनिवार को राँची के डैली मार्किट थाना पुलिस ने एक 13 वर्ष के लड़के को पहले पांच चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा, उसके बाद गिरोह के तीन और नाबालिग पकड़ाया, उसके बाद खुलासा हुआ है।

    पुलिस ने 4 नाबालिग मोबाईल चोर को पकड़ा है। करीब 40 मोबाइल बरामद किया है। चार में तीन पहले भी मोबाइल चोरी में पकड़ाकर बाल सुधार गृह गया है, वहीं सरगना सहित कई फरार हो गया है। एक सप्ताह पहले पंडरा इलाके में डेरा लिया औऱ एक सप्ताह में शहर के अलग अलग इलाको में दर्जनों मोबाईल चोरी कर लिया है, लेकिन भांजा तो गिरफ्त में आ गया, पर मामा निकलने मे कामियाबी पाई।

  • सगाई से पहले युवती ने की आत्महत्या

    सगाई से पहले युवती ने की आत्महत्या

    बालोद के जुंगेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह बाद उसकी सगाई होने वाली थी, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। सभी खुश थे, लेकिन सगाई के ठीक एक हफ्ते पहले युवती ने अपनी जान क्यों दे दी, अभी इसका पता नहीं चल सका है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

    मृत युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है। उसका नाम थनेश्वरी था, जो ग्राम जुंगेरा में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका शव पेड़ पर 15 फीट की ऊंचाई पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।

    युवती की पेड़ पर लटकी हुई लाश।

    पुलिस ने बताया कि युवती के हाथ पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि पहले भी युवती ने ब्लेड से हाथ को काटने की कोशिश की है और ये उसी का जख्म लग रहा है। युवती ने ग्राम जुंगेरा से ही लगे खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या शादी लड़की की मर्जी से तय हुई थी या नहीं। शादी तय होने की बात पर उसकी क्या प्रतिक्रिया थी या उसका पहले से कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल

    मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल

    भारत की हरनाज ने पहनाया ताज

    71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर’बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। ​यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड में बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

  • बीआईटी मेसरा के पास कमरे से युवती का शव बरामद

    बीआईटी मेसरा के पास कमरे से युवती का शव बरामद

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची शहर से सटे बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के रुदिया गांव से एक युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने युवती का शव पास के ईंट भट्‌टे के पास एक कमरे से झूलता हुआ बरामद किया गया है। आसपास के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जानकारी मिलते ही पहुंची और पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोग और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीआईटी मेसरा संस्थान से सटे एक ईंट भट्‌टा है। यह बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव में आता है। यहां के एक घर से एक युवती का शव लटका हुआ मिला है। इस मामले में आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिस युवती का शव बरामद हुआ है, उसके माता-पिता बीआईटी में काम करते हैं। सुबह दोनों काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद पिता को कोई काम पड़ा तो घर आये। यहां देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। जिसके बाद वे दरवाजा खोल कर भीतर गए। जहां बेटी के शव को फंदे से झूलता देखा। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। स्थानीय लोग दुष्कर्म की आशंका जता तो रहे हैं, पर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिलेगी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

  • तेलंगाना-आंध्र प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

    तेलंगाना-आंध्र प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

    पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर देश को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो अपने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत को लेकर जिस तेजी से काम हो रहा है, वह सराहनीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह, 2023 की पहली ट्रेन है। हमारे देश में 15 दिनों भीतर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। यह दिखाता है कि भारत में कितनी तेजी से वंदे भारत अभियान प्रगति कर रहा है। यह देश की ट्रेन है। इसकी रफ्तार के कितने ही वीडियो लोगों के दिलों-दिमाग में छाए हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, PM ने कहा था इस ट्रेन को देश के इंजीनियर, डिजाइनर, टेक्नीशियन बनाएंगे। इस ट्रेन में ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम है, ये इंजीनियरों के लिए गर्व की बात है। रेलवे और देश का विकास राजनीति से ऊपर है। जहां भी केंद्र की जरूरत पड़ेगी हम मौजूद रहेंगे। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इस नई ट्रेन की नियमित सेवा 16 जनवरी को शुरू होगी। टिकटों की बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने बताया कि विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (20833) सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर विशाखापत्तनम से रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन (20834) अपराह्न तीन बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

  • नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 60 शव बरामद

    नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 60 शव बरामद

    नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्रमुख जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने बताया कि अब तक 60 शव निकाले जा चुके हैं। पहले सरकार ने मौतों का आंकड़ा 29 बताया था। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

    प्रचंड का पोखरा दौरा रद्द

    नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का पोखरा का दौरा रद्द हो गया है। प्रचंड के PA ने बताया कि मौसम की खराबी और सुरक्षा कारणों से सिक्योरिटी टीम ने PM को पोखरा विजिट ना करने की सलाह दी है। सुरक्षा का जायजा लेने गया हेलिकॉप्टर बीच रास्ते ही वापस आने के कारण प्रधानमंत्री का दौरा रद्द किया गया है।

    मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना

    सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल की तरफ से कहा गया है कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उड़ान से पहले सभी टेक्निकल जांच और प्रोसेस को पूरा किया गया था और उसमें कोई भी टेक्निकल खराबी नहीं दिखाई दी थी।

    पायलट ने 2 बार लैंडिंग की परमिशन मांगी

    पोखरा एयरपोर्ट एटीसी के सोर्सेज के मुताबिक हादसा रनवे से महज कुछ मीटर दूर हुआ। पोखरा का रनवे पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। पायलट ने पहले पूर्व की तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी थी और परमिशन मिल भी गई थी, लेकिन थोड़ी देर में पायलट ने पश्चिम की तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी और दोबारा परमिशन दे दी गई, लेकिन लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    कहां हुआ हादसा

    हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट ने काठमांडू से पोखरा जाने के लिए सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी थी। पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 200 किमी दूर है। यहां पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। विमान पहाड़ी से टकराकर येति नदी के पास खाई में जा गिरा। स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंच गए। हालांकि मीडिया में यह खबर दोपहर करीब 12 बजे आई।

    5 भारतीय समेत 9 विदेशी नागरिक थे

    विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रेंच नागरिक थे। इनमें 3 नवजात और 3 बच्चे शामिल हैं। एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है।

    बीते साल गई थी 22 लोगों की जान
    इससे पहले पिछले साल मई के महीने में खराब मौसम की वजह से पहाड़ी मस्तंग जिले में तारा एयर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि खराब मौसम की वजह से विमान बाएं के बजाए दाएं मुड़ गया था। इससे विमान पहाड़ों से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

  • 40 बोतल अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

    40 बोतल अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

    देवघर : देवघर जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने नकली और अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सारठ थाना क्षेत्र के गजियाडीह में टीम ने छापेमारी कर 40 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त किया। इस के साथ ही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आगे भी अभियान रहेगा जारी एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बांका ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में सारठ थाना पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से एक टीम गठित की। जिसके बाद टीम द्वारा गजियाडीह में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों के 40 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया। इस के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की अवैध शराब कारोबिरोयों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

  • दस रुपये के विवाद में दो शराब कारोबारियों को मारी गोली, स्थिति गंभीर

    दस रुपये के विवाद में दो शराब कारोबारियों को मारी गोली, स्थिति गंभीर

    गोलीकांड के विरोध में चैनपुर बाजार बंद, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

    पलामू। प्रिंट रेट से मात्र 10 रुपये अधिक लेने पर हुए विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गयी। दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना चैनपुर बाजार के शराब दुकान पर घटी। शुक्रवार की शाम सोनू सोनी नामक युवक शराब खरीदने चैनपुर बाजार पहुंचा था। उसने एक बोलत शराब खरीदी जिसका प्रिंट रेट 170 रुपये था। लेकिन सेल्समैन द्वारा 180 रुपये लिया गया। इसका सोनू सोनी ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच बीच बचाव करने के लिए राजू आर्य और रंजीत आर्य आये। दोनों के साथ सोनू सोनी उलझ गया। जिसके बाद राजूू और रंजीत ने मिलकर सोनू की पिटायी कर दी। पिटाई के बाद सोनू वापस घर गया और अपने दोस्तों के साथ हथियार लेकर आया। सोनू ने वापस आने के बाद दुकान में अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में राजू आर्य के सिर में जबकि रंजीता आर्य के पेट में गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू सोनी और उसके दोस्त हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कई तत्व खुलासा किया। पुलिस ने गोली कांड से जुड़े हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है। इधर, चैनपुर गोलीकांड के विरोध में आज सुबह से ही कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया है। कारोबारी गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कारोबारियों को कहना है कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का आश्वासन मिलेगा। उसके बाद भी बाजार खोला जायेगा।
    दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है
    गोलीकांड में जख्मी दोनों कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी राजू आर्य को सिर में गोली लगी है। पलामू के एक निजी नर्सिंग होम में उसके सिर से गोली को बाहर निकाल दिया गया है और उन्हें आॅब्जर्वेशन में रखा गया। वहीं जख्मी रंजीत आर्य को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। गोली कांड का आरोपी सोनू सोनी अपराधिक चरित्र का युवक है। वह पलामू में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। सोनू सोनी झारखंड और बिहार में कई ज्वेलरी लूट की घटनाओं का आरोपी है और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला है।

  • पुलिस ने 24 घंटें में ही कांड का किया खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    पुलिस ने 24 घंटें में ही कांड का किया खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

    आर्मी जवान की पत्नी ने सिर में वार कर की थी हत्या, झूठा केस कराया था दर्ज

    गुमला। छुट्टी में घर आए सेना के जवान की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतक जवान परना उरांव की पत्नी बुधेश्वरी देवी और उसके प्रेमी विनय लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुमला थाने में प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि खोरा जामटोली निवासी बुधेश्वरी देवी की गांव के ही विनय लकड़ा के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर सेना के जवान परना उरांव और उसकी पत्नी बुधेश्वरी देवी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। सेना का जवान परना उरांव पांच जनवरी को घर आया था, वह 26 जनवरी तक छुट्टी लेकर आया था। 11 जनवरी की रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बुधेश्वरी देवी ने गुस्से में आकर लोहे का रॉड से अपने पति परना उरांव के सिर पर वार कर दिया। घायल परना के सिर से काफी खून बह गया। बुधेश्वरी देवी घबरा गई और अपने बचाव के लिए परिजनों के साथ मिलकर एक कहानी बनाई और इलाज के लिए घायल परना को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी बुधेश्वरी ने चार-पांच अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या करने और उसे घायल कर बेहोश करने की बयान देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। उसके ही बयान पर पुलिस ने गुमला थाने में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की। जांच में पत्नी का नाम सामने आने पर पुलिस ने मृतक जवान की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर

    नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील होलकर लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित। उनकी उम्र महज 40 वर्ष थी।

    टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मगर, अचानक वह इस दुनिया से चले गए। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

    सुनील होलकर के एक्टिंग सफर की अगर बात करें, तो एक्टर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्ष काम किया। सुनील को हमेशा से ही एक एक्टर और कथावाचक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 12 से भी अधिक वर्षों तक थिएटर किया। महज 40 की उम्र में उनका यूं जाना कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

  • अंजलि की मौत हादसा नहीं हत्या थी पुलिस ने जांच के बाद बताया

    अंजलि की मौत हादसा नहीं हत्या थी पुलिस ने जांच के बाद बताया


    दिल्ली के कंझावला में हुए अंजलि एक्सीडेंट केस के आरोपियों पर हत्या की धारा लगाई जाएगी | गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को इस केस में 302 की धारा जोड़ने का निर्देश दिया है साथ ही पुलिस के तीन पीसीआर वैन और दो पैकेट में ड्यूटी पर तैनात 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है | मंत्रालय ने दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार को जांच में ढील बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है |

    बता दें कि हरेंद्र कुमार ने कहा था कि यह मामला हत्या नहीं बल्कि हादसे का है दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शालिनी सिंह ने गृह मंत्रालय को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी है | इसके बाद मंत्रालय ने पुलिस को यह निर्देश दिए हैं इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा नहीं हत्या है | आरोपियों को पता था कि कार के नीचे कोई फंसा है उसके बाद भी उन्होंने कार नहीं रोकी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने भी माना था कि गाड़ी के नीचे अंजलि के फंसे होने की बात उन्हें मालूम थी | आरोपियों ने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने कई बार कार का यू-टर्न लिया क्योंकि वह बहुत डर गए थे | उन्होंने यह भी माना कि गाड़ी में तेज म्यूजिक चलाने वाली कहानी झूठी थी |निधि को लेकर आगरा में उसके वकील मोहम्मद आसिफ आजाद ने बताया कि निधि पिछले 8 महीनों से गांजा तस्करी के केस में कोर्ट में पेश नहीं हुई सिर्फ यही नहीं निधि ने वकील से संपर्क भी नहीं किया |निधि को आगरा में गांजा तस्करी में जीआरपी ने पकड़ा था दिल्ली हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने अपने रिकॉर्ड खंगाले पता चला कि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट स्टेशन पर निधि को पकड़ा गया था वहां से उसे जेल भेज दिया गया था | हादसे के वक्त अंजलि के साथ निधि भी स्कूटी पर सवार थी 31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे इलाके में अंजली का एक्सीडेंट हुआ था पुलिस के मुताबिक अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी तभी कार सवार ने टक्कर मार दी थी | युवक कार लेकर भाग निकले कार के नीचे फंसी रही उसे 12 किलोमीटर तक कार के नीचे फंसी रही जबकि 4 किलोमीटर की बात सामने आई थी | बाद में खुलासा हुआ उसकी दोस्ती भी थी और उसे मामूली चोटें आई लेकिन हादसे के बाद वह मौके से भाग गई थी |