टैग: क्राइम

  • गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण

    गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण

    उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने परेड का किया निरीक्षण, मार्च पास्ट की ली सलामी

    वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, नगर सहित संबंधित पदाधिकारी रहे मौजूद

    वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने परेड पार्टियों को किया संबोधित

    उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल, उपविकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नगर नौशाद आलम एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

    वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकडियों को संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का आयोजन बड़े स्तर पर होता है, परेड में शामिल सभी लोगों की जिम्मेवारी है कि वो सर्वोत्तम दें। परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देना है इस संबंध में भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी।

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निदेश दिये गये।

  • 2 लेडी कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग टीचर को सड़क पर पीटा

    2 लेडी कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग टीचर को सड़क पर पीटा

    कैमूर। बिहार के कैमूर में 2 लेडी कॉन्स्टेबल ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग टीचर की पिटाई कर दी। बुजुर्ग टीचर बार-बार पूछ रहे कि मेरी गलती क्या है, ये तो बताइए…मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। दनादन लाठियां टीचर पर चलाती रहीं। डर कर कोई रोकने तक नहीं आया। 65 साल के टीचर को डंडा मारतीं दोनों लेडी कॉन्स्टेबल का वीडियो सामने आया है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दोनों महिला पुलिसकर्मी यातायात पुलिस में तैनात हैं। इनकी पहचान सामने नहीं आई है। एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा, मामला संज्ञान में हैं। जांच एसडीओपी को दी गई है। वीडियो देखकर लग रहा है कि पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास है। आवश्यक रूप से कार्रवाई होगी। यह मामला कैमूर जिले के भभुआ शहर के मंडल कारागार के पास शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। बरहुली गांव निवासी नवल किशोर पांडेय डीपीएस (धमेंद्र पब्लिक स्कूल) में टीचर हैं। शुक्रवार दोपहर वह स्कूल की छुट्‌टी के बाद घर लौट रहे थे। मंडल कारागार से पास सड़क पर जाम लगा था। दो महिला पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगी थीं। एक लेन का ट्रैफिक बंद था। इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक पैदल ही सड़क पार करने की कोशिश करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। टीचर और महिला पुलिसकर्मियों में कहासुनी हो गई। इस पर दोनों महिला पुलिसकर्मी बुजुर्ग पर लाठियां लेकर टूट पड़ीं। वर्दी के डर के मारे कोई उस बुजुर्ग टीचर को बचाने नहीं आया। अभी तक बुजुर्ग टीचर ने इसकी शिकायत नहीं की है। वहीं लोगों का कहना है कि भभुआ शहर के दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इसकी वजह से जाम लग रहा है। वहीं पुलिस आम लोगों पर गुस्सा निकाल रही है।

  • नेता की हत्या,विरोध में सड़क जाम, पत्थरबाजी

    नेता की हत्या,विरोध में सड़क जाम, पत्थरबाजी

    मधेपुरा। मधेपुरा में जाप प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शनिवार को भटगामा किशुनगंज एसएच-58 को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो लोगों ने पथराव कर दिया और उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की। इस पूरे प्रकरण में एक पत्रकार और 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल लोग एसपी को मौके पर बुलाने और थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार को दिन दहाड़े पुरानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगार्पुर चौक के निकट अपराधियों द्वारा चौसा के छात्र जाप के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। यह घटना करीब 12 बजे दिन में तब हुई थी, जब वे किसी काम से अकेले अपनी बाइक से बिहारीगंज जा रहे थे। घटना के 24 घंटों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने आज उदाकिशुनगंज भटगामा मुख्य मार्ग रऌ 58 को सुबह से ही जाम कर रखा था। जाम की वजह से मधेपुरा और भागलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

  • दस हजार के लिए भाई ने भाई को 5 गोली दागी

    दस हजार के लिए भाई ने भाई को 5 गोली दागी

    दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के फेटका गांव के पास शनिवार को 11 बजे कामेश्वर ईश्वर ने दस हजार रुपये के लिए अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय अनिल कुंवर को गोली मार दी। युवक को चार गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गोली कूल्हे, एक पीठ पर व एक पैर में लगी है। पैर की गोली लगने के बाद निकल गई। बाकी तीन गोलियां शरीर के अंदर है। एक्सरे के बाद आपरेशन कर गोलियां निकाली जाएंगी।

    जरमुंडी प्रखंड के बोगली कुमुमडीह गांव के अनिल ने बताया कि उसने छह माह पहले चचेरे भाई कामेश्वर से दस हजार रुपया उधार लिया था। पैसों का इंतजाम नहीं होने की वजह से चुकता नहीं कर पा रहा था। दोपहर को बाइक से काम के लिए नाेनीहाट जा रहा था। इस दौरान फेटका गांव के समीप पहले से खड़े भाई ने उसे रोका और सीधे गोली चला दी। पांच गोलियां चलाई। चार लगी और एक शरीर के पास से निकल गई।

    घायल होने के बाद स्वयं छोटे भाई को घटना की जानकारी दी। पिता और भाई ने पुलिस की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल और आरोपित बोगली कुमुमडीह गांव के रहने वाले हैं। आरोपित गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • लड़की दूल्हा बन शादी करने पहुंची दुल्हन से

    लड़की दूल्हा बन शादी करने पहुंची दुल्हन से

    गोला (रामगढ़)।  रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के जाराडीह गांव में एक युवती , युवक की वेशभूषा में एक आदिवासी युवती से शादी करने पहुंच गई। युवती ने लड़की वालों से मोबाइल पर ही शादी के लिए संपर्क किया था। लड़की वालों को उसने एक मध्यस्थ से कहलवाया था कि लड़का बाहर में काम करता है इसलिए एक ही दिन में लग्न और विवाह होगा। गुरुवार देर रात शादी के लिए दूल्हे के वेश में युवती बरातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई।

    शादी के मंडप में बैठने के बाद ग्रामीणों को उसका हुलिया और नैन-नक्श देखकर शक हुआ। इसके बाद वहां उपस्थित महिलाओं ने दूल्हा बनी युवती से यह बात कही और उसके पुरुष होने का प्रमाण देने को कहा। महिलाएं उस पर कपड़े उतारने का दबाव बनाने लगीं। काफी ना-नुकुर के बाद आखिरकार दूल्हा बन कर आई युवती को कपड़ा उतारना पड़ा। इसके साथ ही उसका सच भी लोगों के सामने आ गया।

     ग्रामीणों ने दूल्हा बनी युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के क्रम में युवती खुद को कभी बोकारो जिले के कसमार क्षेत्र की, तो कभी बोकारो शहर की निवासी बताया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है उसके ऐसा करने के पीछे की वजह क्‍या रही है। 

  • 2 बम विस्फोट में 6 लोग घायल

    2 बम विस्फोट में 6 लोग घायल

    जम्मू के नरवाल इलाके में आज यानी शनिवार सुबह दो विस्फोट हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। जम्मू के एडीजीपी (ADGP) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।

  • आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों को अपराधियों ने लगायी आग

    आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों को अपराधियों ने लगायी आग

    रांची – अपराधियों ने दो वाहनों में आग लगाने की कोशिश की, हालांकि सिर्फ एक रोलर ही जल पाया.आग लगाने से पहले अपराधियों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए. आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी रांची गुमला मुख्य मार्ग (एनएच 23) के चौड़ीकरण निर्माण का कार्य कर रही है. सड़क चौड़ीकरण का काम पलमा से लेकर गुमला जिला मुख्यालय तक किया जा रहा है.

    इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उत्पात मचाया है. अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में अपराधियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

  • हाइकोर्ट में पोलिंग एजेंट का बयान दर्ज गवाह ने कहा, शांतिपूर्ण मतदान हुआ था

    हाइकोर्ट में पोलिंग एजेंट का बयान दर्ज गवाह ने कहा, शांतिपूर्ण मतदान हुआ था

    रांची। झारखंड हाइकोर्ट में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके चौधरी की कोर्ट में जलेश्वर महतो की याचिका पर सुनवाई के दौरान बूथ नंबर 266 के पोलिंग एजेंट मोहम्मद अरशद की गवाही दर्ज की गई। अपनी गवाही में मोहम्मद अरशद ने अदालत के समक्ष कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह की शिकायत नहीं आयी थी। सुबह से लेकर शाम को निर्धारित समय तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई थी। ढुल्लू महतो की ओर से अधिवक्ता अजय शाह और विभास सिन्हा ने पक्ष रखा। वहीं जलेश्वर महतो की ओर से अधिवक्ता अरविंद लाल ने अदालत में बहस की। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो और कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के बीच बाघमारा विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला हुआ था। भाजपा विधायक ढुल्लू महतो मात्र 824 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए थे। ढुल्लू के निर्वाचन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जलेश्वर महतो ने ढुल्लू महतो के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी। प्रार्थी ने ढुल्लू पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रद्द करने और रिकाउंटिंग की मांग की है।

  • राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्यपाल रमेश बैस ने कहाकोयला राष्ट्र की धरोहर, अवैध खनन व चोरी पर प्रशासन सख्त कदम उठाए

    राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा
    कोयला राष्ट्र की धरोहर, अवैध खनन व चोरी पर प्रशासन सख्त कदम उठाए

    धनबाद। पहुंचे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बीसीसीएल एवं आईएमएमए के संयुक्त संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में जिले में हो रही कोयला चोरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोयला चोरी होना दु:खद है, प्रशासन कोयला चोरी तथा अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। उन्होंने इसमें बीसीसीएल और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत की खबरों पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मिलीभगत का संदेश जाना ठीक नहीं है यह काफी चिंतनीय है। क्यूंकि कोयला राष्ट्र की धरोहर है।इसके पहले राज्यपाल ने कोयला नगर सामुदायिक भवन में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद पीएन सिंह भी मौजूद हैं।
    वहीं इससे पहले राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। राज्यपाल शुक्रवार सुबह सात बजे रांची से सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचे। धनबाद आगमन पर राज्यपाल रमेश बैस को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। डीसी संदीप सिंह, एसएसपी संजीव खन्ना समेत तमाम प्रशासनिक महकमा मौजूद रहे। इसके बाद राज्यपाल धनबाद सर्किट हाउस में विश्राम किया। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह भी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां राज्यपाल की अगवानी की। इसके बाद राज्यपाल कोयलानगर के लिए निकले और राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए।

  • सर्चिंग के दौरान IED विस्फोट में एक जवान घायल 

    सर्चिंग के दौरान IED विस्फोट में एक जवान घायल 

    चाईबासा के तुम्बाहाका जंगल में IED की चपेट में आये जवान, सर्चिंग के लिए निकली थी जवानों की टीम

    चाईबासा के तुम्बाहाका झारखंड के नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. बेहतर इलाज के लिए उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. बीते 11 जनवरी को छः जवान आईईडी की चपेट में आये थे, वही 12 जनवरी को इसी इलाके में तीन जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गये थे.

    बता दें कि इलाके में भ्रमणशील एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर व एक करोड़ रुपये के इनामी केन्द्रीय कमेटी सदस्य पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सलियों को पकड़ने के लिए सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. कोल्हान व पोड़ाहाट इलाके के ट्राईजंक्शन को अपना निशाना बनाते हुए संयुक्त टीम छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस को इस इलाके में फंसाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह सीरिज में लैंड माइन लगा रखे हैं. सुरक्षाबल पूरे एहतियात के साथ आपरेशन चला रही है. इसमें सफलताएं भी मिल रही हैं.

  • झरिया में चली गोली,शकीना हुई घायल

    झरिया में चली गोली,शकीना हुई घायल

    धनबाद |  झरिया में गुरुवार आधी रात के बाद फिर गोली चलने की घटना सामने आई है. इस दौरान एक महिला घायल हो गई है. घटना झरिया थाना क्षेत्र के लोवर चौथाई कुली बाउरी मुहल्ला की है. बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक धनंजय के घर की ओर गोली चलाई थी लेकिन गोली साठ वर्षीय महिला शकीना खातून के कंधे मे लगी. यह महिला रात को पानी भरने के मकसद से नल देखने गई थी। घायल शकीना को आनन फानन मे उसके स्वजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) मे भर्ती कराया. इस घटना के बाद एक बार फिर झरिया में तनाव बढ़ गया है. यहां बता दें कि गुरुवार को सुबह झरिया के सिंह नगर में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष के बाद देर रात लोवर चौथाई कुली बाउरी मुहल्ला मे गोली चली.

    इस घटना को स्थानीय लोग गुरुवार को सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष से जोड़ रहे हैं क्‍योंकि जिस जगह शकीना पर गोली चली है. वहां से महज तीस मीटर की दूरी पर ही सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव का घर है. कयास लगाया जा रहा है कि बाइक सवारों ने धनंजय के घर की ओर गोली चलाई थी. जो इस महिला को लग गई. गोली चलने की सूचना पाकर झरिया और धनसार पुलिस घटनास्थल पहुंची. स्वजनों से मामले की जानकारी ली.

    इधर, घटना के बाद जख्मी शकीना के पुत्र नइम अंसारी ने बताया कि यहां प्रतिदिन नल देर रात खुलता है. रात करीब बारह बजे मेरी मां नल देखने गई. तभी एक बाइक सवार गोली चलाकर फरार हो गया. गोली मां के बाएं कंधे पर लगी. हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है. इस परिवार के लोग भी इस मामले को गुरुवार सुबह की घटना से जोड़ रहे हैं. बताते चलें कि शकीना अपने छह पुत्र शाहिद, कमाल, नइम, सुल्तान और ताज के साथ रहती है. गोली लगने के बाद वह घायलावस्था मे घर पहुंची, जहां उसके स्वजन ने अस्पताल भेजा.

    घटना पर झरिया के इंस्‍पेक्‍टर पीके झा ने कहा है, गोली किसने और किस उद्देश्य से चलाई, इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं. जिसने ऐसी घटना को अंजाम दिया उसे जल्द दबोच लिया जाएगा

  • छत की ग्रिल से लटककर शख्स ने दी जान

    छत की ग्रिल से लटककर शख्स ने दी जान

    बालोद जिले के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 बघमरा में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम घनश्याम सिंह निषाद (45 वर्ष) है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात घनश्याम ने छत की रेलिंग से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

    गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 (बघमरा) है। मृतक घनश्याम निषाद ने पड़ोसी अंगद चौधरी की मकान के छत की ग्रिल पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई। अंगद चौधरी ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बताने पर हुई। वॉर्ड पार्षद टीका राम निषाद ने बताया कि उन्होंने गुंडरदेही थाने में मामले को लेकर आवेदन दिया है। घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

    इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों और परिचितों से पुलिस बातचीत कर घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। परिजन भी फिलहाल साफ-साफ नहीं बता पा रहे हैं कि घनश्याम ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

  • पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    पलामू। मनातू थाना क्षेत्र के पिकेट के समीप आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। उग्रवादी संगठन टीपीसी के साथ मुठभेड़ में कई राउंड गोली चली। पुलिस और सीआरपीएफ को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल की तरफ भाग गये। पुलिस द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जहां से 1 एयर गन समेत कई सामान बारामद किए गये हैं। जिसमें कंबल, मोबाइल टेंट सहित कई सामान हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में टीपीसी के टॉप कमांडर शशिकांत का दस्ता शामिल था। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जब सुरक्षा बल नक्सलियों पर भारी पड़ने लगे तो वह जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ में जिला पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ 134 बटालियन शामिल थे।

  • झारखंड होकर जा रहा 50 करोड़ रुपये का ब्राउन सुगर पकड़ाया

    झारखंड होकर जा रहा 50 करोड़ रुपये का ब्राउन सुगर पकड़ाया

    उत्तर प्रदेश का ट्रक कर रहा था तस्करी, बंगाल एसटीएफ ने पकड़ा

    धनबाद। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा करीब 50 करोड़ का ब्राउन सुगर के कच्चे माल को पकड़ा गया। पश्चिम बंगाल के एसटीएफ ने पश्चिम बर्दवान जिला के कांकसा थाना क्षेत्र के बासकोपा टोल प्लाजा के पास बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक ब्राउन शुगर का कच्चा माल और केमिकल समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर के कच्चे माल की कीमत 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक उत्तर प्रदेश से बंगाल आ रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के पलासी के रहने वाले हैं। जबकि दो लोगों में एक ट्रक का चालक और दूसरा खलासी है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश से आया ये ट्रक ब्राउन शुगर का कच्चा माल उतारकर नदिया ले जाने के फिराक में तस्कर था। लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ को इसकी भनक मिल गयी। जिसके बाद कच्चा माल समेत तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • 10 लाख रंगदारी मांगने के मामले में ढुल्लू महतो रिमांड पर, जेल भेजे गए

    10 लाख रंगदारी मांगने के मामले में ढुल्लू महतो रिमांड पर, जेल भेजे गए

    धनबाद। पुलिस की वर्दी फाड़ने, वारंटी को जबरन छुड़ा ले जाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में 9 जनवरी से जेल में बंद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर रंगदारी मामले में भी कार्रवाई हुई है। व्यवसाई से दस लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने ढुल्लू महतो को 19 जनवरी को रिमांड पर लेकर फिर जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के लिए 13 जनवरी को कोर्ट में आवेदन दिया था। धनबाद की एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने पुलिस के आवेदन पर प्रोडक्शन वारंट जारी कर जेल प्रशासन को ढुल्लू महतो को कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया था। इस पर अमल करते हुए विधायक को जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। ज्ञात हो कि ढुल्लू महतो ने वारंटी को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाकर ले जाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर 9 जनवरी को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में सरेंडर किया था।

  • मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

    मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

    महाराष्ट्र के रायगढ़ से गुरुवार सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। बताया गया है कि यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।

    मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को छोड़ा पीछे

    भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को छोड़ा पीछे

    वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (WPR) के अनुमानों के मुताबिक, भारत जनसंख्या के मामले में पहले ही चीन को पीछे छोड़ चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन थी, जो चीन की जनसंख्या 1.412 बिलियन से 5 मिलियन अधिक है।

    वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के मुताबिक, भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को काफी पीछे छोड़ चुका है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन थी, जो चीन की जनसंख्या 1.412 बिलियन से पांच मिलियन अधिक है।

    हालांकि, वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने यह भी कहा है कि भारत की जनसंख्या वृद्धि धीमी हो गई है और यह संख्या कम से कम 2050 तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक और रिसर्च प्लेटफॉर्म मैक्रोट्रेंड्स के आंकड़ों में भारत की आबादी 1.428 अरब है।

    चीन की जनसंख्या 8.50 लाख हुई कम
    वहीं, राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में चीन की जनसंख्या 8,50,000 कम हो गई। इसका कारण चीन में 1980 में लागू की गई एक बच्चा नीति को बताया जा रहा है। भले ही 2021 में चीन ने इस नीति को वापस ले लिया हो, लेकिन दशकों तक लागू नीति के कारण चीन की जनसंख्या में गिरावट जारी रही। 

    2050 तक आठ देशाें में बढ़ेगी जनसंख्या
    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2022 से 2050 के बीच वैश्विक आबादी में आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में होगी, जिनमें कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं।

  • कीव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश,18 लोगों की मौत

    कीव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश,18 लोगों की मौत

    यूक्रेन में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में यूक्रेन के गृहमंत्री की मौत हो गई। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर हादसे में कुल 18 लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर एक स्कूल के करीब गिरा है, जिसमें कुछ बच्चों की भी मौत हुई है।

    कीव: यूक्रेन में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है, जिसमें गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की समेत कई उच्चाधिकारियों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि कुल 18 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। हादसा राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्र में हुआ है। क्षेत्र के गवर्नर ने पहले कहा कि हेलीकॉप्टर यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर बोवेरी के पास एक स्कूल के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद इस हादसे का एक वीडियो भी देखने को मिल रहा है, जिसमें घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनी जा रही है। चारों ओर आग लगी हुई है।

  • Selfie के चक्कर में 150 KM दूर पहुंच गया बंदा

    Selfie के चक्कर में 150 KM दूर पहुंच गया बंदा

    वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन 18 के रूप में भी जाना जाता है और यह स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई ट्रेन है. इसका क्रेज हर श्रेणी के यात्री में देखने को मिलता है. यही वजह लोग जब इस पर सफर करते हैं तो या किसी को छोड़ने जाते हैं तो इसके साथ सेल्फी जरूर लेते हैं. लेकिन कई बार सेल्फी लेना लोगों को भारी भी पड़ जाता है.

     साल 2019 फरवरी में वंदे भारत के आने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिली है. यही वजह है कि इसका क्रेज देश के हर श्रेणी के यात्रियों में देखने को मिल रहा है. आधुनिक और लग्जरी फील देने वाली इस ट्रेन में सफर करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है.इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक अनोखी ट्रेन है जो भारतीय रेलवे के लिए यात्रा तकनीक में एक नए युग को चिह्नित करेगी. इस ट्रेन के साथ सेल्फी और फोटो क्रेज भी जबरदस्त है जिस कारण कई बार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है जहां एक यात्री सेल्फी के चक्कर में ट्रेन में फंस गया है.

    मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक ये घटना आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी स्टेशन की है. बताया जा रहा है कि स्टेशन पर जब ट्रेन आई तो एक शख्स सेल्फी लेने ट्रेन में चढ़ गया और उसके अगले ही पल ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और ऑटोमेटिक दरवाजा बंद हो गया.इसके बाद उसे ट्रेन में ही 150 किलोमीटर तक सफर करना पड़ा. जिसका किराया उससे वसूला गया और ट्रेन जब विजयवाड़ा रूकी तो वह फिर उतरा और उसकी जान में जान आई.

  • राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं से छेड़छाड़, सेना के दो जवान गिरफ्तार

    राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं से छेड़छाड़, सेना के दो जवान गिरफ्तार

    पटना: डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर आई है। छेड़खानी के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। छपरा में दोनों को रेलवे पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है।

  • रेप करने गए युवक ने नाबालिक लड़की के साथ की माँ की हत्या

    रेप करने गए युवक ने नाबालिक लड़की के साथ की माँ की हत्या

    छपरा में 17 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप की कोशिश की गई। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। लड़की की चीखने की आवाज सुनकर जब मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था। मामला बुधवार सुबह का है।

    मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद से आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार है।