अनगड़ा। हेसल मौजा के मिलन चौक बहेया रोड के समीप वन विभाग द्वारा सैकड़ों एकड़ पर लगाये गये हजारों किमती पौधे जलकर नष्ट हो गए। 2 वर्ष पहले सखुवा, करंज, जामुन, शीशम, सगवान, करम, गम्हार, बांस, बैर पौधे लगाए गए थे। वन विभाग द्वारा घेराबंदी की गई है। जिससे बहुत सारे पौधे और घास उग आए थे, किंतु वन विभाग की उदासीनता और देखरेख के अभाव के कारण किसी ने सुखे घने घास में आग लगा दी। ज्ञात हो कि एकांत पाकर शराब, गांजा एवं अन्य नशा का प्रयोग करने के लिए असामाजिक लोगों का इस क्षेत्र में हमेशा आना-जाना बना रहता है। क्षेत्र के समाजसेवी सखीचंद महतो ने बताया कि 2 साल पहले लगाया गए पौधे सुंदर और हरे हो गए थे। पर्यावरण अच्छा होने का शुभ संकेत था, किंतु वन विभाग के निष्क्रियता एवं क्षेत्र की जनताओं के जागरूकता में कमी के कारण पर्यावरण नष्ट करने की ऐसे घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिली हैं। यदि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए, तो जागरूक जनता पौधों को बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस घटना का सामाजिक कार्यकर्ता गबेश्वर महतो, हरी लाल महतो, धनंजय महतो, राजू महतो ने घोर निंदा किया है।
टैग: क्राइम
-

गुमला में पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ा, भेजा जेल
गुमला। गुमला में पशु तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं। पशु तस्करों की गिरफ्तारी चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग पर पदमपुर गांव में हुई है। इसी गांव के पास से पशु तस्करी करते पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस रास्ते से पशु तस्करी हो रही है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा., मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। पश्चिम बंगाल के कुछ पशु तस्कर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पशु को तस्करी कर रहे हैं। चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर से बांझीकुसूम होते हुए कुदलीबाड़ी के रास्ते से बंगाल ले जाने वाले थे। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गयी। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपील चौधरी ने इस टीम का गठन किया। नेतृत्व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार कर रहे थे। पदमपुर गांव में छापामारी कर गौवंशीय पशु की तस्करी एवं परिवहन करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 102 गौवंशीय पशु, चार लाख 98 हजार रुपये नगद, एक मारुति कार, 10 मोटरसाईकिल एवं स्कूटी, तीन मोबाईल फोन के साथ पकड़ा गया। गौवंशीय पशु की तस्करी में बंगाल के पुरूलिया निवासी 24 वर्षीय जाहिद शेख, पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ निवासी 39 वर्षीय मनकिशोर प्रधान, टोकलो थाना क्षेत्र के ओरूवां गांव निवासी 40 वर्षीय मुन्ना पाड़ेया, चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के मेरमेरा गांव निवासी 31 वर्षीय विजयत पुरती, मेरमेरा गांव निवासी 43 वर्षीय संतोष प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-

15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हंसदा गिरफ्तार
गिरिडीह:झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला चला रही। है इससे या तो नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस के लिए सर दर्द बन चुके कुख्यात नक्सली कृष्णा हंसदा को गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली कृष्णा हंसदा पर 15 लाख का इनाम भी रखा गया है। फिलहाल कृष्णा हांसदा गिरिडीह जिले में सक्रिय था और इसके को पुलिस बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही थी। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा हांसदा को गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई सालों से चला रही थी सर्च अभियान ,
बता दें कि कृष्णा हां सदा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई सालों से सर्च अभियान चला रही थी। वह हाल के दिनों में झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों ने धनबाद व गिरिडीह के सीमावर्ती क्षेत्र पहाड़ की तलहटी में बसे ढोलकट्ठा, सिमरा ढ़ाब, कल्याणपुर समेत दर्जनों गांव में सर्च अभियान चलाया था। वहीं झारखंड पुलिस को नक्सली कृष्णा हसदा के दस्ते के साथ पारसनाथ पहाड़ की तलहटी के गांव में कम करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस पूरी तैयारी के साथ तथा सुरक्षा बलों ने इन इलाकों में अभियान चलाया। सर्च अभियान की भयानक नक्सलियों को मिल गई जिसके कारण झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिल पाई थी। नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए कर सुरक्षा बल और पुलिस लगातार नक्सल इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
-

लातेहार : मनिका विधायक के भतीजे का शव कुएं से बरामद, तीन दिन से था लापता
लातेहारः मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के भतीजे कृष्णा सिंह का शव कुएं से बरामद किया गया है।
बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव स्थित उनके घर से थोड़ी दूर पर ही एक कुआं है जिससे शव मिला है। बताया जाता है कि पिछले 3 दिनों से युवक लापता था।
उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई सूचना परिजनों को नहीं मिल पाई। वह कुछ दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद शव की पहचान कर ली गई। बरवाडीह पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। यह हत्या है या
आत्महत्या? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार व धर्मेंद्र सरदार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर भिजवाया। कृष्णा की उम्र 35 साल बताई जा रही है।
-

पुलिस और टीपीसी के बीच मुठभेड़, राइफल, 46 गोलियां सहित अन्य सामान बरामद
रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के लुकैया जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी और पुलिस के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से राइफल, 46 गोलियां सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।
एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी बुढ़मू के जंगल में जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भागने में सफल रहे। टीम में डीएसपी खलारी, बुढ़मू, ठाकुरगांव और पिठौरिया थाने की पुलिस एवं एसएसपी का क्यूआरटी टीम शामिल था।
-

अज्ञात हमलावरों ने सेना के जवान की हत्या कर पत्नी के सिर पर किया वार
गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली में बुधवार की देर रात चार से पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान परना उरांव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे आर्मी जवान की पत्नी बुद्धेश्वरी देवी को भी घायल कर दिया। छुट्टियों में घर आए थे परना बुद्धेश्वरी देवी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान परना उरांव दिल्ली में पोस्टेड था। 5 जनवरी को छुट्टी में घर आया था। पति-पत्नी अपने 3 साल के बच्चे के साथ बुधवार की रात्रि भोजन कर घर में सोने की तैयारी कर रहे थे कि 4-5 अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया।
अज्ञात हमलावरों ने जवान की पत्नी के सिर पर किया वार पति-पत्नी कुछ समझ पाते कि हमलावरों ने महिला बुद्धेश्वरी देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो देखा कि उसका पति छटपटा रहा है। उसने गांव के बगल के ही अपने रिश्तेदार को फोन किया और रात में ही जवान को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परना पर पहले भी हो चुका है हमला, नहीं हुई कार्रवाइ
-

सिक्योरिटी गार्ड के सीने पर चढ़ाई ऑडी… देखे VIDEO
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑडी कार ने दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के झगड़े के बीच ऑडी कार पर हमला कर दिया गया. इस दौरान कार चालक ने कार तेजी से भगा दी. इससे एक सिक्योरिटी गार्ड चपेट में आ गया, वहीं एक स्कूटी सवार को भी कार ने टक्कर मार दी. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा के सेक्टर 10 कॉलोनी की है. यह घटना 8 जनवरी की बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि यहां रहने वाले अक्षय नाम के युवक की शादी 4 साल पहले हुई थी. उसकी पत्नी इंदु डॉक्टर है. शादी के बाद उसकी प्रैक्टिस छुड़वा दी गई थी. अक्षय मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है.
पुलिस का कहना है कि इंदु का आरोप था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. इसी मामले को लेकर इंदु का भाई 8 जनवरी को अपनी बहन की ससुराल पहुंचा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान घर के अंदर शुरू हुआ विवाद रोड तक आ गया.
इस दौरान जब इंदु के रिश्तेदार बाहर जाने लगे तो उनकी ऑडी कार पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में इंदु की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है. वहीं कार की चपेट में आने से घायल हुए गार्ड की तहरीर पर भी केस दर्ज किया गया है.
सुपरवाइजर सुनील सिंह ने कहा कि वारदात के बाद कॉलोनी के गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सिक्योरिटी सुपरवाइजर का कहना है कि गार्ड की हालत गंभीर है और उसके कई जगह चोट आई है. एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने कहा कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में इतना बड़ा मामला हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे लिखे गए हैं.
-

नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता, पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री बोले- ये बेहद खास उपलब्धि है, शाहरुख खान ने जाहिर की खुशी
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने 11 जनवरी को अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की है। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने फफफ की पूरी टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ये भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री के अलावा आरआरआर की इस बड़ी जीत पर बीग बी, शाहरुख खान से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- आरआरआर की टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये एक वेल डिजर्विंग अवॉर्ड था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी आरआरआर की टीम को बधाई

पीएमनरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा- यह एक बेहद ऐतिहासिक पल है। फिल्म के कंपोजर एमएम कीरावाणी, एस एस राजामौली और आर आर आर की पूरी टीम को बधाइयां। भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है।
-

थुनिवु देखकर आया फैन ट्रक से कूदा, मौत
चेन्नई । साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म देखने के बाद एक फैन का ओवर एक्साइमेंट में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई का रहने वाला भरत कुमार अजीत की फिल्म थुनिवु देखने के लिए थिएटर पहुंचा था। फिल्म देखने के बाद वो इतना एक्साइटेड हो गया कि चलती ट्रक से कूदना लगा। हालांकि ट्रक की रफ्तार धीमी थी लेकिन अचानक नियंत्रण बिगड़ने की वजह से वो नीचे गिर गया। नीचे गिरने की वजह से उसे काफी चोटें आईं और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 11 जनवरी को ही थलपति विजय की फिल्म वरिसु भी रिलीज हुई है। तमिलनाडु में दोनों फिल्मों के लिए इस कदर पागलपन है कि फैंस एक दूसरे की फिल्मों के पोस्टर फाड़ रहे हैं।
भरत कुमार रात के एक बजे शो देखने पहुंचा था
लोकल पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ये घटना चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास पूनमल्ली राजमार्ग पर हुई। भरत कुमार फिल्म का फर्स्ट शो देखने पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
अजीत और थलपति विजय के फैंस ने फाड़े एक दूसरे के पोस्टरअजीत कुमार की थुनिवु के अलावा एक और साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म वरिसु भी 11 जनवरी को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फैन अपने-अपने चहेते एक्टर्स की फिल्मों के लिए इस कदर पागल हो रहे हैं कि अजीत कुमार के फैंस विजय थलपति विजय की फिल्म वरिसु के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। तो वहीं, थलपति विजय के फैंस अजीत कुमार की फिल्म थुनिवु के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं।
-

स्टोन चिप्स माइंस में उग्रवादियों ने वाहनों को फूंका
रांची। राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहट्टू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास स्टोन चिप्स माइंस में उग्रवादियों ने उत्पात मचाया है। उग्रवादियों ने माइंस में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद उग्रवादियों ने कार्य में लगे दो हाईवा में आग लगा दी है। उग्रवादियों ने गार्ड की पिटाई की और उसका मोबाइल छीन कर ले गये। जानकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने स्टोन माइंस संचालक से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर धमकी भी दी थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात करीब 15 की संख्या में आये उग्रवादियों ने गार्ड की कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर मालिक का पता पूछा। जिसके बाद वहां लगे दो हाईवा को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घटना में शामिल हथियारबंद लोग टीपीसी से ताल्लुक रखते हैं कि नहीं यह जांच का विषय है, इसमें लोकल अपराधियों का भी हाथ हो सकता है। पुलिस की कई टीमें माइंस पर हमला करने वाले हथियारबंद लोगों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही वे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
-

रांची : लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जांच में जुटी
Ranchi : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. छात्रा की पहचान शगुफ्ता परवीन के रूप में हुई है. जो बोकारो जिले के लालपनिया की रहने वाली है. छात्रा ने हॉस्टल अपने कमरे में फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन ने लालपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. छात्रा ने क्यों फांसी लगाकर आत्महत्या की है अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पायी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है. श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि शगुफ्ता वूमेंस कॉलेज से बी कॉम की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन सेमेस्टर 3 के परीक्षा में फेल हो गयी थी. इसी वजह से वह कुछ दिनों से काफी परेशान थी. छात्राओं ने आशंका जतायी है कि परीक्षा में फेल होने की वजह से ही शगुफ्ता ने आत्महत्या की है. -

सुबह सुबह बम से मारकर एक व्यक्ति की हत्या, शरीर के उड़े चिथड़े
जमीन विवाद में हत्या की आशंका, 6 की संख्या में आये थे हमलावरदेवघर। आज सुबह कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय के सामने लक्ष्मी यादव के सिर पर बम मार कर हत्या कर दी गयी। बम के हमले से उसका शरीर के चिथड़े उड़ गये जबकि सिर पूरा तरह क्षत विक्षत हो गया। इस दुसाहसी घटना के बाद से पूरा क्षेत्र में सनसनी है। नगर थाना क्षेत्र में यह घटना आज सुबह करीब छह बजे घटी। बताया जाता है कि चार से छह की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजन बताते हैं कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में 5 से 6 की संख्या में अपराधी सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर कुछ नाम सामने आये हैं। जिस पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वहीं मृतक लक्ष्मी यादव भी अपराधिक प्रवृत्ति का था और इसके खिलाफ कुंडा थाने में मामला दर्ज है।
-

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली
गुमला। पालकोट प्रखंड के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना सोमवार की रात 11 बजे की बतायी जा रही है। सुमित को गोली मारने के बाद पत्थर से कूचा गया है। स्थिति गंभीर है। रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पालकोट थाना क्षेत्र के रोकेडेगा मोड़ के समीप गोली मारी गयी है। उसे पहले बुलाया गया। उसके बाद गोली मार दी गयी।
-

8 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार,13 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद
रामगढ़/ मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्दभेदन, 8 अपराधी गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद।इस उद्भेदन से रामगढ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है | आए दिन रामगढ में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आ रही थी | जिसको लेकर रामगढ पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की | इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी | जिसमे मोटरसाइकिल चोर के गिरोह का रामगढ पुलिस ने पर्दा फाश किया | जिसमे 8 अपराधी और 13 मोटरसाइकिल को जब्त किया |
-

सिंदरी प्रोजेक्ट के एचआर के घर के बाहर अपराधियों की फायरिंग
बाइक पर आये दो अपराधियों ने दशहत के लिए गोली चलाकर हुए फरार
धनबाद। हिंदुस्तान उर्वरक लिमिटेड के सिंदरी प्रोजेक्ट के एचआर हेड विक्रांत कुमार के घर पर सोमवार की रात फायरिंग हुई है। रोहड़ाबांध स्थित आवास संख्या डी-21 बाइक सवार दो युवकों ने चार राउंड गोली चलाकर फरार हो गये। अपराधियों की इस फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिस समय घटना हुई, उस समय एचआर हेड अपने कार्यालय में थे। विक्रांत कुमार ने बताया कि बाइक सवार जब फायरिंग कर रहे थे। तब उनकी पत्नी घर के बरामदे में बच्ची के साथ बैठकर आग ताप रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक बाइक से आए और चिल्लाकर बोले कि विक्रांत कहां है, बाहर निकालो, उसे गोली मारनी है। इसके बाद अपराधियों ने घर के सामने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वह बच्ची को लेकर घर के अंदर घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। विक्रांत कुमार ने बताया कि हमें पत्नी ने फोन कर फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी दी। विक्रांत ने बताया कि उसकी पत्नी ने उससे कहा कि अभी घर मत आइए। अपराधी गाली गलौच और फायरिंग कर रहे हैं। इसके बाद विक्रांत ने इसकी सूचना सिंदरी पुलिस को दी। उसके बाद घर वे आए। सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से तीन खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने फोन किया था। तब उन्होंने भी दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनी थी।
-

अड़की में डबल मर्डर केस में तीन गिरफ्तार, तीन आरोपी की तलाश जारी
टाटा मैजिक के ड्राइवर वर खलासी की 27 दिसंबर को छह लोगों ने मिलकर की थी हत्या
खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र में टाटा मैजिक के ड्राइवर और खलासी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में घाघरा गांव के रहने वाला शंकर लोहरा उर्फ काड़े, राम सिंह मुंडा उर्फ राय सिंह मुंडा और सोहराय मुंडा शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए गए हथियार जिसमें कुल्हाड़ी एक दौली और एक टाटा मैजिक जीएच 10 बीए 7032 को बरामद किया गया है। खूटी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मैजिक चालक के साथ रहने वाली एक महिला ने अपने पांच संबंधियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दी थी। हालांकि मुख्य साजिशकर्ता महिला सहित तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड महिला दो बच्चों की मां है। 9 साल पहले महिला अपने पति से अलग हो गई थी। कुछ साल पहले मैजिक चालक संजय बड़ाईक के संपर्क में आई। 3 वर्षों से संजय के साथ में किराए के मकान में रह कर रेजा का काम करती थी। डीएसपी ने बताया दो-चार माह पहले महिला का संजय के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद संबंध में कड़वाहट आने लगा। 23 दिसंबर को महिला अपने गांव अड़की के घाघरा चली गई। 27 दिसंबर को महिला ने संजय को फोन की और विवाद खत्म करने को लेकर गांव बुलाई। संजय अपने खलासी रामू सिंह के साथ महिला के गांव पहुंच गया। महिला ने अपने पांच रिश्तेदारों के साथ मिलकर संजय और रामू सिंह को धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शवों को बदानी के गंगदा गांव के जंगल में फेंक दिया था। -

रेंटर पर भड़के मकान मालिक ने मार दी गोली
रांची: मकान मालिक किरायेदार से इतना नाराज था की उसे गोली मार दी। किरायेदार को घर लौटने में देरी होती थी। इस बात को लेकर कई बार मकान मालिक और किरायेदार को लेकर विवाद होता था। इस बार जब किरायेदार को घर लौटने में देरी हुई तो मकान मालिक ने गोली मार दी। किरायेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नाराज मकान मालिक ने चला दी गोली घटना राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। आरोपी राजेश तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार देर रात तकरीबन 12 बजे की बताई जा रही है है । खोखमा टोली में राजेश तिवारी का मकान है। इनके मकान में हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव रहते थे। अक्सर घर वापस आने में उन्हें समय लग जाता था। मकान मालिक इसी वजह से नाराज रहता था। कई बार उसने किरायेदार को समझाया लेकिन उसने जल्द वापस आने में असमर्थता जताई, किरायेदार ने कहा, उसका काम ही ऐसा है कि उसे अक्सर देर हो जाती है।
मकान मालिक और किरायेदार के बीच देर से आने को लेकर बहस तेज होती गयी। किरायेदार ने एक रास्ता बताते हुए कहा, अगर आपको दरवाजा खोलने में दिक्कत है, तो आप गेट की एक चांभी हमें दे दीजिए। मकान मालिक ने इस बार स्पष्ट कहा कि दस बजे के बाद दरवाजा नहीं खुलेगा। मकान मालिक और किरायेदार के बीच बहस बढ़ी । नाराज मकान मालिक ने तुरंत पिस्तौल निकाली और गोली मार दी। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो एयरपोर्ट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। किरायेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद किरायेदार को खतरे से बाहर बताया है।
-

पारा-गैर पारा जेटेट अभ्यर्थी आये एक मंच पर, सरकार से सीधी नियुक्ति की मांग
कुणाल दास बने झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष, मुरारी कुमार दास महासचिव
रांची। सरकारी शिक्षक के पद पर सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर राज्य भर के जेटेट सफल पारा शिक्षक एवं गैर पारा अभ्यर्थी अब एक मंच पर आ गए हैं। इस संदर्भ में राज्य भर के सभी जिलों के जेटेट सफल पारा शिक्षक एवं गैर पारा अभ्यर्थियों की मोरहाबादी स्थित आॅक्सीजन पार्क में बैठक हुई। बैठक में संयुक्त संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कुणाल दास को पारा शिक्षक-गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मुरारी कुमार दास महासचिव, परिमल कुमार, राम प्रताप, मिर्जा कच्छप, आलोक मोहित मूर्मू, रेशमा रानी मिंज एवं बनबिहारी बेरा को उपाध्यक्ष, कृष्ण दुलाल सेन को संगठन सचिव, रवि प्रकाश एवं एतवा लाल सिंह मुंडा कोषाध्यक्ष और मो अफरोज आलम मीडिया प्रभारी चुने गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चूंकि जेटेट परीक्षा 2012 के विज्ञापन में स्पष्ट रूप अंकित था कि वह परीक्षा शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के आलोक में ली गई है। संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 2012 नियमावली के आधार पर मैरिट लिस्ट बनाकर जेटेट सफल अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्त करने की मांग करेगा। सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने कहा कि वर्ष 2016 में जेटेट परीक्षा पास करने वाले पारा शिक्षक एवं गैर पारा अभ्यर्थियों को एक बार भी काउंसलिंग का अवसर नहीं मिला है। ऊपर से सरकार चपरासी के वेतनमान के साथ सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली लाने जा रही है। संघ इसका कड़ा विरोध करता है। वर्तमान में जबकि नियोजन नीति हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है, तो हम सरकार से गुजारिश करेंगे कि यथाशीघ्र नियोजन नीति तय कर हमें मैरिट लिस्ट के आधार पर सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्त करे। शुरूआती दौर में हम शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण ढंग से शिष्टाचार भेंट कर अपनी एक सूत्री मांग को मजबूती से रखेंगे। अगर सरकार नहीं मानी तो आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार करेंगे। बैठक में राज्य भर से पारा शिक्षक एवं गैर पारा कोटि के सैकड़ों जेटेट सफल शिक्षक अभ्यर्थी उपस्थित थे।
-

अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने डीजे संचालक को मारी गोली, स्थिति गंभीर
हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडसार गांव के मैदान में रविवार देर शाम गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वही घायल व्यक्ति की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के जलमा चौक निवासी मुकेश कुमार उर्फ बाबू डीजे के रूप में हुई है। मुकेश कुमार पेशे से डीजे साउंड दुकान का संचालन करता है। घायल व्यक्ति मुकेश कुमार के जीजा जितेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम मुकेश कुमार जलमा मोड़ से कुछ ही दूरी पर अवस्थित कंडसार गांव के मैदान में अपने दोस्त के पास मोटरसाइकिल लाने के लिए पहुंच रहा था। इसी बीच कुछ नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने मुकेश को निशाना बनाते हुए पांच से छ: राउंड गोलियां चलाई । इन सभी गोलियां में एक गोली मुकेश के दाहिने कमर के पास लगी । जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में ही मुकेश कुमार ने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन व अन्य लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया। परिजनों के द्वारा ही उन्हें आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही इसकी सूचना कटकमसांडी थाना पुलिस को भी दी गई । अपराधिक घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया और आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग पहुंचकर घायल व्यक्ति मुकेश कुमार से पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली।
-

मुखिया के प्रेम में पागल युवक ने खाया जहर, मुखिया बोली हटाने की साजिश
दुमका। नगर थाना क्षेत्र के बक्शीबांध निवासी 27 साल के रौशन कुमार ने दुधानी पंचायत की मुखिया जूली मरांडी सिन्हा से एकतरफा प्यार के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। यहां भी वह मुखिया के बिना धनबाद अस्पताल जाने को तैयार नहीं हो रहा था। इधर मुखिया ने युवक पर गाली देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवक के पिता ने मुखिया पर बेटे को अपने प्यार में पागल करने का आरोप जड़ा है। इस मामले में रविवार को थाने से लेकर अस्पताल तक घंटों ड्रामा हुआ। दरअसल, सुबह रौशन और मुखिया के घरवालों में कहासुनी हुई। शिकायत नगर थाना पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में ही युवक उल्टी करने लगा। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई। वहां मुखिया भी पहुंची। उसने रौशन से कहा कि ऐसा क्यों किया है। युवक के पिता धर्मेंद्र का कहना था कि बेटा प्रेम में पागल हो गया है। मुखिया ने उसका शोषण किया है। इसी कारण उसने कीटनाशक खाया है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी व पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने युवक को धनबाद जाने को कहा। तब वह बिना मुखिया के बिना जाने को ही तैयार नहीं हुआ। उसे भेजने की कोशिश की गई तो उसने गाड़ी से उतरने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी प्रकार उसे धनबाद भेजा।
मुखिया पद से हटाने का षड्यंत्र
वहीं इस पूरे मामले में मुखिया का कहना है कि कोई एकतरफा प्रेम करता है, जबरदस्ती कहे प्यार है तो इसमें उनका क्या दोष। यह भी कहा कि सारी घटना मुखिया पद से उनको हटाने की है। जब से चुनाव जीतीं हैं, विरोधी परेशान कर रहे हैं। 6 नवंबर को पंचायत भवन में हमारे साथ मारपीट की गई। दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। रौशन ने शनिवार को विरोधी के साथ मिलकर गवाही दे दी। घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। गवाही देने से पहले मैसेज भी किया।दुमका थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिन्हा ने बताया कि, युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। उसने कोई दवा खा ली है, उसका असर कुछ दिन तक रहता है। मुखिया ने गाली गलौज व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें,
दुधानी पंचायत की मुखिया जूली मरांडी ने अप्रैल 2013 में सुमित सिन्हा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अपना नाम जूली मरांडी सिन्हा लिखने लगी। शादी के बाद से वह पति के साथ रह रही हैं और फिलहाल उनकी कोई संतान नहीं है।
-

ठंड से बचने के लिए चूल्हा जलाकर सो गये, दम घुटने से दो युवकों की मौत
बिहार के रहने वाले दोनों कतरास के एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे
धनबाद। कतरास में ठंड से बचने के लिए चूल्हा जलाकर सो जाना दो युवकों के लिए महंगा साबित हुआ। रात को दोनों युवकों की मौत दम घुटने से हो गई। बताया जाता है कि कतरास के एक निजी फाइनेंस कंपनी में दोनों युवक काम करते थे। रविवार को शाम दोनों ने मिलकर चूल्हा में खाना बनाया। रविवार की रात काफी ठंड होने के कारण दोनों ने खाना खाने के बाद कुछ देर आग सेके। इसके बाद कमरा गर्म रहे यह कह कर चूल्हा को जलता हुआ छोड़ दिये। दोनों एक साथ जमीन में विस्तर लगाकर सो गये। इस दौरान रात को कोयले की ताप और धुए से दोनों का दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई। आज सुबह देर तक युवकों के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरबाजा खटखटाया। काफी देर होने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो लोगों को शंक हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कतरास थाना को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर देखा कि दोनों जमीन पर कंबल ओढ़कर सोए हुए मिले। जांच करने पर दोनों मृत पाये गये। दोनों युवक बिहार के बताये जा रहे है। धनबाद में रहकर दोनों निजी फाइनेंस कंपनी में कार्य कर अपना जीवन यापन करते थे। कतरास पुलिस दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
