टैग: क्राइम

  • डोमजुड़ी नदी के किनारे सामूहिक दुष्कर्म मामले में 37 दिन बाद हुई एफआईआर

    डोमजुड़ी नदी के किनारे सामूहिक दुष्कर्म मामले में 37 दिन बाद हुई एफआईआर

    आरोपियों ने लाठी व रॉड से मारकर किया घायल, कोर्ट के आदेश पर हुआ केस

    जमशेदपुर। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से डोमजुड़ी नदी के किनारे सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामलें में कोर्ट के आदेश पर बहरागोड़ा पुलिस ने शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया। मामले में साकची गुरुद्वारा के निकट रहने वाले सत्यवान तराई, डोमजुड़ी निवासी भरत बारी और सुकुमार बारी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में बहरागोड़ा पुलिस का कहना है कि यह 29 नवंबर 2022 की घटना है। लेकिन यह मामला कोर्ट के आदेश पर थाने में 7 जनवरी को दर्ज किया गया है। घटना के बारे में कहा गया है कि महिला घटना के दिन शाम 4.30 बजे डोमजुड़ी नदी के पास गयी हुई थी। इस बीच ही आरोपियों ने उसे दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का विरोध करने पर सभी ने उसके साथ लाठी और रॉड से मारपीट की। घटना में वह घायल हो गयी थी। इधर बहरागोड़ा पुलिस का कहना है कि अगर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई थी। तब महिला घटना के दिन ही मामले को लेकर थाने में क्यों नहीं पहुंची थी। कोर्ट से आदेश आने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस को पूरा मामला ही संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस का कहना है कि फिर भी पूरी जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। इधर पुलिस का कहना है कि घटना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें यह बात सामने आ रही है कि सत्यवान तराई की बेटी से महिला का बेटा ने पहले दुष्कर्म किया था। अभी उसका बेटा इस मामले में जेल है। हो सकता है दुश्मनी निकालने की नीयत से इस तरह की कहानी बनायी गयी हो। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जायेगी।

  • कोयला मजदूर यूनियन के नेता रमेश विश्वकर्मा की गोली मार कर हत्या

    कोयला मजदूर यूनियन के नेता रमेश विश्वकर्मा की गोली मार कर हत्या

    रजरप्पा स्थित कार्यालय में शनिवार की रात कर रहे थे बैठक, उसी समय घटना घटी

    रामगढ़। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के नेता रमेश विश्वकर्मा की रजरप्पा में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने रमेश विश्वकर्मा का गला भी रेत दिया। शनिवार देर रात घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि रमेश विश्वकर्मा का हमेशा विवादों से नाता रहा है। हालांकि रमेश विश्वकर्मा की किस वजह से हत्या की गई है। यह बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। रात में घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, रजरप्पा क्षेत्र के चर्चित मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे चार की संख्या में पहुंचे। अपराधियों ने बैठक में उपस्थित लोगों का नाम पूछ कर बाकी सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर रमेश विश्वकर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उन पर कई गोलियां भी दागी, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

    भाभी से छेड़छाड़ मामले में हुई थी सजा
    13 जुलाई 2020 को एसडीजेएम राकेश रोशन के न्यायालय ने रमेश विश्वकर्मा को भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ के मामले में सजा सुनाई थी। हालांकि न्यायालय ने अपील में जाने के लिए बेल दे दी थी।

    सीसीएल ने नौकरी से किया था बर्खास्त
    26 जुलाई 2020 को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट में सीनियर डंपर आॅपरेटर के पद पर कार्यरत राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के एरिया सेक्रेटरी रमेश विश्वकर्मा को सीसीएल प्रबंधन ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

  • हाई सिक्योरिटी जोन में चाकूबाजी, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार

    पास स्थित होटल रेडिसन में ठहरे थे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    रांची। झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे हुए है। उन्हें आज सुबह चाईबासा जाना था। गृहमंत्री के ठहरने होने के कारण रेडिसन ब्लू और आसपास के क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है। आज सुबह सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान गृहमंत्री के होटल से निकल कर एयरपोर्ट जाने को लेकर पूरी चौकसी बरत रहे थे। इसी बीच होटल के समीप चाकूबाजी की घटना घटी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चाकूबाजी की घटना को लेकर रांची पुलिस में हड़कंप मच गया था।

    पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा आरोपी को
    चाकूबाजी करने वाला युवक कडरू जाने वाली सड़क की ओर बढ़ा और झाड़ियों में छुप गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। और आरोपी की खोज में लग गयी करीब 15 मिनट के अंदर पुलिस ने उसे ढूढ लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा तो। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। बताया जा रहा है कि आरोपी के हाथ में भी काफी चोट लगी है।

    घटना के आधा घंटा बाद निकला गृहमंत्री का काफिला
    चाकूबाजी की वारदात के आधा घंटा बाद गृह मंत्री का काफिला होटल रेडिसन ब्लू से रांची एयरपोर्ट के लिए निकला। सिक्योरिटी जोन में हुई चाकूबाजी की वजह से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई थी। आरोपी के पकड़ जाने और गृहमंत्री का काफिला होटल से चले जाने के बाद पुलिस के जवानों ने चैन की सांस ली।

  • घना कोहरा के बीच सड़क पर कर रही वार्ड सदस्य को ट्रक ने मारा टक्कर, मौत

    घना कोहरा के बीच सड़क पर कर रही वार्ड सदस्य को ट्रक ने मारा टक्कर, मौत

    घटना सुबह करीब 7:30 बजे की, बैल लेकर खेत जाते समय हुआ हादसा

    दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव की वार्ड सदस्य मोसो बास्की (35) की आज सुबह मौत हो गयी। उसे सुबह करीब 7.30 बजे ट्रक ने धक्के मारा जिसके बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका सरसडंगाल बाजार की रहने वाली थी। हादसे के समय सड़कों तथा आसपास घना कुहासा छाया हुआ था। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव बरामद नहीं करने दिया। परिजन शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने चाहते थे। परिजनों ने पुलिस पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन भी दिया। परिजनों के आग्रह को मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। जिसके बाद उनके परिजन और स्थानीय ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान ले गये।

  • 40 हजार फीट की ऊंचाई पर 2 बार आया हार्ट अटैक…

    40 हजार फीट की ऊंचाई पर 2 बार आया हार्ट अटैक…

    फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्री को 2 बार हार्ट अटैक आया. राहत की बात यह रही कि फ्लाइट में ही मौजूद भारतीय मूल के डॉक्‍टर ने इमरजेंसी दवाइयों और सूझबूझ से इस यात्री की जान बचा ली. जब यह घटना घटी तो फ्लाइट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी.

    40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट में एक यात्री को दो बार हार्ट अटैक आया. गनीमत यह रही कि फ्लाइट में ही मौजूद डॉक्‍टर ने इस शख्‍स की जान बचा ली.

    जब फ्लाइट मुंबई में लैंड हुई तो यात्री ने डॉक्‍टर को थैंक्‍स कहा और उसके आंसू छलक पड़े. यात्री ने डॉक्‍टर से कहा वह उनका कर्जदार हो गया है, जो कुछ उन्‍होंने किया वह कभी भी नहीं भूल पाएगा.

    डॉ विश्‍वराज वेमला (Dr Vishwaraj Vemala) ब्रिटेन के बर्मिंघम में मौजूद क्‍वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल (Queen Elizabeth Hospital) में हेपेटोलॉजिस्‍ट हैं. वह ब्रिटेन से मुंबई आ रही फ्लाइट AI128 में यात्रा कर थे. तभी एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. वह ना तो यह सांस ले पा रहा था और ना उसकी नब्‍ज चल रही थी. इसके बाद डॉ वेमला शख्‍स के पास पहुंचे और उसको होश में लाने की कोशिश की.

  • Kanjhawala Case: चश्मदीद गवाह निधि को उसके घर से लेकर रवाना हुई पुलिस

    Kanjhawala Case: चश्मदीद गवाह निधि को उसके घर से लेकर रवाना हुई पुलिस

    कंझावला कांड को छह दिन हो चुके हैं और पुलिस की जांच अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले में पुलिस ने गवाह निधि को पूछताछ के लिए बुलाया है, वहीं छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें इस मामले के पल-पल क अपडेट्स…

    निधि को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

    आज सुबह मीडिया में यह खबरें थीं कि पुलिस ने निधि को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि अंजलि को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत निधि का बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन अब सामने आए कुछ तथ्यों को लेकर उससे पूछताछ होगी।

    कार में सवार थे केवल चार लोग

    वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे। यह तथ्य आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से सत्यापित हुई है। दरअसल उस रात दीपक हादसे के वक्त कार में नहीं था। जब अंजलि के शव को कार से गिराकर आरोपी लौट रहे थे तब उन्होंने दीपक को बुलाया था जिसके बाद दीपक अमित के साथ कार में आकर बैठा और  अन्य तीन आरोपी टेंपो से निकल गए।

    कार में सवार थे केवल चार लोग

    वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे। यह तथ्य आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से सत्यापित हुई है। दरअसल उस रात दीपक हादसे के वक्त कार में नहीं था। जब अंजलि के शव को कार से गिराकर आरोपी लौट रहे थे तब उन्होंने दीपक को बुलाया था जिसके बाद दीपक अमित के साथ कार में आकर बैठा और  अन्य तीन आरोपी टेंपो से निकल गए।

    Kanjhawala Case: चश्मदीद गवाह निधि को उसके घर से लेकर रवाना हुई पुलिस, पहले ही दर्ज करा चुकी है बयान

    दिल्ली के कंझावला कांड का आज छठा दिन है और इसकी जांच अभी तक किसी ऐसे बिंदु पर नहीं पहुंची है जिसे निर्णायक कहा जा सके। बीती रात इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आशुतोष से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया है। बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे जबकि पुलिस अब तक पांच आरोपियों के कार में होने की बात कर रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने आज मामले की चश्मदीद गवाह निधि को भी थाने बुलाया है।

  • हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुलडोजर

    हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुलडोजर

    हाइकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक


    कहा-50 हजार लोगों को रातों-रात उजाड़ नहीं सकते


    हल्द्वानी। हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से 50 हजार लोगों को हटाए जाने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इतने सारे लोग लंबे समय से वहां रह रहे हैं। उनका पुनर्वास तो जरूरी है। 7 दिन में ये लोग जमीन कैसे खाली करेंगे? सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा- 50 हजार लोगों को रातों-रात नहीं उजाड़ सकते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब उस जमीन पर कोई कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट नहीं होगा। हमने इस पूरी प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है। केवल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई है। इस केस की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को गिराने का आदेश दिया था। वहां करीब 4 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वो रेलवे की जमीन है। रेलवे विभाग का हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। हमने पहले ही कहा है कि जो भी कोर्ट का आदेश होगा, हम उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

  • युवक का रेलवे लाइन पर शव मिलने से हड़कंप

    युवक का रेलवे लाइन पर शव मिलने से हड़कंप

    साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज गोढ़ी टोला निवासी सकलदीप सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह का शव बुधवार की रात जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र में श्रीरामचौकी उप स्वास्थ्य केंद्र के पास रेलवे लाइन से बरामद किया गया। रात में ही पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सुबह में उसकी पहचान हुई। इसके बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। सोनू सिंह पूर्व में स्टोन क्रशर में मुंशी का काम करता था, लेकिन इन दिनों वह रैक की लोडिंग कराता था।

    हत्‍या के बाद शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका

    उसके पिता सकलदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से निकला था। शाम चार-पांच बजे के आसपास महादेवगंज चौक पर देखा गया। रात में घर नहीं लौटा तो उन लोगों ने मोबाइल पर काल किया, लेकिन वह बंद बता रहा था। सुबह में उन्‍हें शव मिलने की जानकारी मिली।

    शव मिलने के रास्‍ते खून के कई धब्‍बे

    जहां शव मिला वहां से करीब चार सौ मीटर दूर सोनू सिंह की सुपर स्पलेंडर बाइक खड़ी मिली। शव मिलने के रास्ते में कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। उसका स्वेटर, जैकेट सहित अन्य कपड़ा रेलवे लाइन पर जहां-तहां मिला है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि सोनू सिंह की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया।

    युवक का सिर पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त

    सकलदीप सिंह मछली का कारोबार करते हैं। सोनू सिंह दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी अब तक नहीं हुई थी। उसका सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलने पर नगर प्रभाग के इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश आदि घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

  • घूस लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

    घूस लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

    एक मामले में शिकायतकर्ता से ले रही थी 10 हजार रुपये

    एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
    रामगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को 10,000 रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आज दोपहर 12:30 बजे एसीबी हजारीबाग की टीम डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में महिला थाना में छापेमारी कर थाना प्रभारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी एक केस के मामले में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये घूस ले रही थी। इसी दौरान एसीबी की टीम ने महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को रंगे हाथ पकड़ लिया। एससीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।

  • कोरगो में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख के 2 इनामी नक्सली धराये

    कोरगो में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख के 2 इनामी नक्सली धराये


    पकड़े गए नक्सलियों में चंद्रभान पाहन की मौत हो गयी, दूसरा का ना गोविंद बिरिजिया हैं

    लोहरदगा। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में आज अहले सुबह भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रविंद्र गंझू के दस्ते के पुलिस से सामना हो गया। पुलिस को देखकर नक्सलियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ की घटना में पुलिस ने पांच लाख के इनामी दो नक्सलियों को धर दबोचा है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है। लंबे समय के बाद लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने आज अहले सुबह करीब 3:00 बजे नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच लाख के दो नक्सलियों को पकड़ने की सूचना है। पकड़े गए नक्सलियों में एक चंद्रभान पाहन और दूसरा गोविंद बिरिजिया शामिल हैं। इनमें से चंद्रभान की मौत हो गई है। लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित बगडू थाना क्षेत्र के कोरगो गांव में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल चंद्रभान को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। उधर, पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने अभियान को जारी रखा है।


    सदर अस्पताल बना पुलिस छावनी
    नक्सली को सदर अस्पताल लाने के बाद पूरे कैंपस को अभेद सुरक्षा किला के रूप में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।


    सुबह 6:30 बजे हुई मुठभेड़
    पुलिस के हाथ आए ये दोनों नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर हैं। सीआरपीएफ 158 बटालियन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोहरदगा पुलिस को यह सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अहले सुबह 3:00 बजे नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जिसके बाद कोरगो के जंगल में पुलिस का सामना नक्सलियों की टीम के अहले सुबह के 6:30 हो गया। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को धर दबोचा। इसी में एक नक्सली की मौत हो गई है।

  • जम्मू में चार पाकिस्तानी आतंकवादी ढ़ेर

    जम्मू में चार पाकिस्तानी आतंकवादी ढ़ेर

    GANDIV BREAKING:

    जम्मू के सिधरा में अभी सेना के साथ मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी गिरफ्तार, गयी जेल

    मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी गिरफ्तार, गयी जेल

    गढ़वा। मेराल थाना पुलिस ने आज मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रखंड प्रमुख को थाना पुलिस द्वारा लखेया गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी नथन चौधरी की मौत मामले में हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांव के सैकड़ों लोग मेराल थाना पहुंच कर एनएच-75 को जाम कर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

  • कुख्यात अपराधकर्मी लवकुश शर्मा गिरफ्तार

    कुख्यात अपराधकर्मी लवकुश शर्मा गिरफ्तार

    झारखंड एटीएस की टीम ने बिहार के अरवल में दबोचा

    रांची। रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना मोस्ट वांटेड लवकुश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड एटीएस की टीम ने लवकुश शर्मा को बिहार के अरवल जिले से धर दबोचा है। दिनदहाड़े जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास के सामने कुख्यात कालू लामा की हत्या करवाने के बाद से लवकुश शर्मा अंडरग्राउंड हो गया था। जिसके बाद रांची पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी लवकुश शर्मा की तलाश कर रही थी। एटीएस लगातार लवकुश शर्मा के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। इसी दौरान एटीएस की टीम को यह सूचना मिली कि बिहार के अरवल में लवकुश शर्मा अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। आनन-फानन में एटीएस के अफसरों को लवकुश शर्मा को पकड़ने की  जिम्मेवारी देकर बिहार के अरवल भेजा गया। जहां आज दोपहर में लवकुश शर्मा को धर दबोचा गया। लवकुश शर्मा के साथ एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस लवकुश को बिहार से रांची लेकर आ रही है।

  • पति-पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

    पति-पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

    Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में आज सुबह पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. पति का नाम सोनू अग्रवाल और पत्नी का नाम मालविका है. बताया जाता है कि आपसी विवाद में पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की प्रयास किया. आनन-फानन में परिवार वालों ने पति-पत्नी को रिम्स में भर्ती कराया, जहां पर इलाज चल रहा है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है.

  • अपराधियों ने सीसीएल कर्मचारी के घर के पास की फायरिंग

    अपराधियों ने सीसीएल कर्मचारी के घर के पास की फायरिंग

    Ranchi: पिपरवार थाना में बाईक सवार अपराधियो ने सीसीएल कर्मचारी के घर के पास अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना बुधवार रात की है. पिपवार थाना क्षेत्र स्थित बहेरा गांव स्थित सीसीएल कर्मचारी मो असलम के घर के पास घटना को अंजाम दिया गया है. तीन बाइक सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की.

    बाईक सवार अपराधी सीसीएल कर्मचारी मों असलम को खोज रहे थे. साथ ही टाटा पावर का काम बंद करने की धमकी दे रहे थे. घटना के बाद से असलम के परिजन डरे सहमे हैं. गोलीबारी की सूचना पर पिपरवार थाना थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला है. वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • सुषमा बड़ाईक गोलीकांड : आईपीएस नटराजन समेत आधा दर्जन लोग पर प्राथमिकी दर्ज

    सुषमा बड़ाईक गोलीकांड : आईपीएस नटराजन समेत आधा दर्जन लोग पर प्राथमिकी दर्ज

    Ranchi : सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में अरगोड़ा थाना में पूर्व आईपीएस पी नटराजन समेत आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुषमा बड़ाईक के भाई सिकंदर बड़ाईक के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पूर्व आईपीएस पी नटराजन, दानिश रिजवान, नाजिर, सुनील बादल, नीरज सिन्हा और अजय कच्छप का नाम शामिल है. सिकंदर ने अपने बयान में बताया है कि जिन लोगों के उपर मेरी दीदी केस की है. भुमिका इन्ही लोगों की है. पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओ पर जांच कर रही है. इस कांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. राजघानी रांची समेत अन्य जिलों में पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान में जुटी है, कई लोगों से पुछताछ की जा रही है. पुलिस की टीम बिहार में कुछ लोगों से पुछताछ की तैयारी में है. सुषमा बड़ाईक को गोली किसने मारी और क्यों मारी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

    बाड़ीगार्ड के साथ रहते अपराधियों ने मारी थी गोली

    राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार सुबह सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया. सुषमा को दो गोली लगी. सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं. पूर्व आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन सुषमा बड़ाईक ने यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराने के बाद वह चर्चित हुई थी. तभी से सुषमा बड़ाईक को बॉडीगार्ड दिया गया था. घटना के वक्त सुषमा के साथ मौजूद बॉडीगार्ड बाइक चला रहा था. फायरिंग के दौरान बॉडीगार्ड भी बाइक से गिर गया. उसे भी चोट लगी है. सुषमा बड़ाईक का मेडिका में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सुषमा बड़ाईक की हालात को देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

  • 1.65 करोड़ गबन के आरोपी कार्यपालक अभियंता शालीग्राम सिंह गिरफ्तार

    1.65 करोड़ गबन के आरोपी कार्यपालक अभियंता शालीग्राम सिंह गिरफ्तार

    चतरा। पथ प्रमंडल विभाग का 1.65 करोड़ का गोलमाल करने वाले चतरा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शालीग्राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शालीग्राम सिंह 2007 से लेकर 2012 तक पदस्थापित थे। इस क्रम में उन्होंने चौपारण-चतरा मार्ग चौड़ीकरण को लेकर निविदा निकाली थी। जिसमें संवेदक ने 1.65 करोड़ रुपये का बैंक गारंटी पेपर फर्जी शामिल किया था। प्रारंभिक जांच में बैंक ने गारंटी पेपर को सही बताया था। योजना प्रारंभ करने के बाद संवेदक ने काम रोक दिया। कई बार पत्राचार के बाद जब संवेदक ने कार्य प्रारंभ नहीं किया तो तत्कालीन अभियंता प्रमुख ने पथ प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता को बैंक गारंटी पेपर की जांच फिर से कराने का आदेश दिया था। जांच में बैंक गारंटी पेपर फर्जी मिला था।

  • सुषमा बड़ाइक को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

    सुषमा बड़ाइक को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

    दो सप्ताह से मिल रही थी जान मारने की धमकी

    बाइक चला रहा था बॉडीगार्ड, पीछे से अपराधियों ने मार दी गोली

    रांची | आईपीएस नटराजन पर यौन शोषण का केस कर चर्चा में आई सुषमा बड़ाइक पर आज दिनदहाड़े गोली चलाई गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने सुषमा बड़ाइक को गोली मारी है। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जहां बाइकसवार तीन अपराधियों ने बॉडीगार्ड के साथ जा रही

    सुषमा बड़ाइक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिका में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

    आज हाईकोर्ट में होनी थी सुनवाई

    बताया जा रहा है कि झारखंड हाई कोर्ट में आज सुषमा बढ़ाई के मामले की सुनवाई होनी थी जिसमें वह खुद अपना पक्ष रखने वाली थी। बताया जा रहा है कि दानिश रिजवान, नाजिर और नीरज सिन्हा दो सप्ताह से लगातार सुषमा को केस उठाने की धमकी दे रहे थे। धमकी देकर कह रहे थे कि केस उठा लो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आशंका जताई जा रही है कि केस नहीं मैनेज करने के विवाद में ही अपराधियों ने गोली मारी है।अपराधियों ने तीन गोली चलाई थी जिसमें एक गोली उनको पार कर निकल गई, जबकि दूसरी गोली शरीर में कहीं फंसी हुई है।सीसीटीवी फुटेज में कैद तीन अपराधियों में से एक अपराधी को सुषमा बड़ाईक ने पहचान कर ली है।

  • विमान में मिला सांप…

    विमान में मिला सांप…

    नई दिल्ली : फ्लाइट्स (Flight) में गड़बड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसी के इंजन में से चिंगारी निकलती है, किसी का टायर पंक्चर हो जाता है, तो कहीं सांप ही निकल जाता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के यात्रियों के बीच उस समय हड़बड़ी मच गई, जब उनके लगेज के बीच से सांप निकला। सस्ती हवाई सेवाएं देने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की कालीकट से दुबई जा रही फ्लाइट में यह मामला सामने आया है। एयरलाइन की बोइंग बी-737 फ्लाइट समय पर दुबई पहुंच चुकी थी। दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर लैंड होने के बाद इस विमान के कार्गों में सांप (Snake found in plane) दिखाई दिया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    विमान के कार्गो में मिला सांप
    डीजीसीए के सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस बी737-800 एयरक्राफ्ट VT-AXW फ्लाइट IX-343 (कालीकट से दुबई) ऑपरेट कर रहा था। दुबई पहुंचने पर विमान के कार्गो में एक सांप पाया गया।’ यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और एयरक्राफ्ट को अगली फ्लाइट से पहले अच्छे से साफ किया गया। एक दूसरे अधिकारी ने कहा, ‘यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और एयरपोर्ट फायर सर्विसेज को सूचना दी गई। एयरक्राफ्ट की अच्छे से सफाई की गई है।’

    डीजीसीए कर रहा जांच
    डीजीसीए ने कहा है कि अधिकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सांप की घटना की जांच कर रहे हैं। डीजीसीए ने इस घटना की बारीकी से जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, इस घटना से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    एयरएशिया इंडिया के साथ विलय
    एयर इंडिया एक्सप्रेस का एयरएशिया इंडिया (Air Asia India) के साथ विलय हो रहा है। एयर इंडिया का नया मालिक टाटा ग्रुप (Tata Group) अपने सारे एयरलाइंस कारोबार (Aviation Business) को एक साथ लाना चाहता है। इसी कड़ी में एयर इंडिया का विस्तारा (Vistara) के साथ विलय हो रहा है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयरएशिया इंडिया के विलय की प्रक्रिया भी शुरू हुई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस इस समय 34 जगहों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा देती है।

  • मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या, खुद के बेटे ने की

    मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या, खुद के बेटे ने की

    टीवी जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है | जिसे सुनकर सभी हैरान है | टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या कर दी गई है | जानकारी के अनुसार हत्यारा कोई और नहीं खुद उनका अपना बीटा है | मिली जानकार के अनुसार उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए वीणा कपूर की हत्या की है | पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है |

    पुलिस ने जब वीणा के बेटे से पूछ ताछ की तो बताया की मैंने गुस्से में बेसबाल के बल्ले से अपनी माँ की हत्या कर दी | सचिन ने माँ की हत्या सम्पति को लेकर किया और बाद में शव को माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया | इस घटना से हर कोई हैरान है |

  • रांची के बुंडु में अवैध पत्थरों से लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

    रांची के बुंडु में अवैध पत्थरों से लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

    बुंडु: अनुमंडल के बुंडू वन क्षेत्र में अवैध पत्थर का परिचालन करते हुए एक ट्रैक्टर को वन विभाग के सिपाहियों ने रंगे हाथ पकड़ा. वन विभाग की टीम को जब अवैध पत्थर के संचालन  सिपाहियों को देखकर ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ। प्रभारी वनपाल अविनाश लुगुन ने बताया कि आज सुबह गश्ती के दौरान हुमटा गांव से अवैध पत्थर का परिचालन करते हुए एक ट्रैक्टर को देखा गया जिसके बाद उसे रूकने को कहा गया इतने में चालक भाग खड़ा हुआ. ट्रैक्टर में कोई भी नंबर अंकित नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अज्ञात पर मामला दर्ज कराया जा रहा है.