चतरा। पुलिस ने 2 किलो 830 ग्राम अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में जिले के देवरिया गांव निवासी अमित रंजन उर्फ पप्पू, घंघरी निवासी विरेंद्र यादव और बेला हिरिंग गांव निवासी नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू का नाम शामिल है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना प्र•ाारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में विशेष अ•िायान चलाया गया। जोरी-हंटरगंज मुख्य मार्ग एनएच 22 पर स्थित गोड़वाली इलाके से तीनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन •ाी जब्त किया है।
टैग: क्राइम
-

ब्रेकिंग हजारीबाग: 2018 में बहुचर्चित महेश्वरी परिवार के 6 लोगों का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की जाँच सीआईडी के हांथो में
हजारीबाग के बहुचर्चित महेश्वरी परिवार के 6 लोगों का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने को लेकर जांच करने पहुंची सीआईडी की टीम घटने का किया गया रीक्रिएशन 2018 में महेश्वरी परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया था यह घटना हत्या है या आत्महत्या जिसे लेकर अभी सह सस्पेंस बरकरार है ।
-

अपराधी दरोगा बन मांग रहे थे 10 लाख रुपये रंगदारी,
रांची | अपराधी दरोगा बन मांग रहे थे 10 लाख रुपये रंगदारी, पुलिस के पहुंचते ही निकली हवा पुलिस अपराध रोकने को लेकर अलर्ट है. किसी भी सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है. इसी का नतीजा है कि रांची पुलिस ने दस लाख रुपया की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.सुखदेव नगर थाना में एक मामले दर्ज हुआ था जिसमें अपराधियों ने फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग किया था.फोन करने वाले ने खुद को थाना का छोटा बाबू बता रहा था. इस मामले में टेक्निकल सेल की सहायता से पुलिस ने दोनों को ट्रैस कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस मामले में प्रभारी एसपी नौशाद आलम ने सुखदेव नगर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि पवन चौधरी जमीन के कारोबारी है. पवन कुमार को मंगलवार को फोन कॉल कर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले केसव सिंह और रितिक यादव ने रंगदारी की मांग किया था. अपराधियों ने पवन को पहले थाना का छोटा बाबू बोल कर पैसे की मांग किया. जब पवन इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना पहुंचा तो वहां उस नाम का कोई भी पुलिस अधिकारी नहीं था. थाना से जैसे ही पवन वापस लौटा फिर एक कॉल अपराधियों ने किया और तेजी दिखाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया.इसके बाद पवन ने सुखदेव नगर थाना में आवेदन देकर अपराधियों पर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने अपराधियों के मोबाईल को ट्रैस कर अपराधियों तक पहुँच गई.दोनों अपराधियों की गिरफ़्तारी के बाद पूछ ताछ में दोनों ने रंगदारी मांगने की बात को भी स्वीकार किया है.एसपी नौशाद आलम का साफ कहना है कि अपराधी चाहे जितनी भी चतुराई कर ले पुलिस से बच नहीं सकते है. पुलिस उन्हे पाताल से भी खोज कर निकाल लेगी. उन्होंने सभी लोगों से भी अपील किया कि कही भी कोई संदिगध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे.
-

बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद के बाद बिल्डर ने खुद को मार ली गोली
मृतक के कमरे से मिला लाइसेंसी पिस्टल के साथ देशी कट्टा व 315 की गोलीजमशेदपुर। आदित्यपुर के सालडीह निवासी 52 वर्षीय प्रमोद सिंह का बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो गया। इस विवाद से वह इतना गुस्से में आ गये कि घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। जिन्हें परिजन स्वयं लेकर टीएमएच पहुंचे थे जहां उन्होंने दम तोड़ दी। घटना देर रात करीब 11 बजे रात की है। जांच के क्रम में आदित्यपुर पुलिस को मृतक के कमरे से लाइसेंसी पिस्टल के साथ एक देशी कट्टा व 315 बोर की गोली भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के पीछे की है। मृतक व्यक्ति का नाम पप्पू उर्फ प्रमोद सिंह है। आदित्यपुर थाना प्रभारी के अनुसार घटना के पीछे पार्टनरशिप के साथ विवाद बताया जा रहा है। मृतक बिल्डर के कारोबार से जुड़ा था। कल शाम वह गम्हरिया गया था, जहां उसका बिजनेस पार्टनर से कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद वह शराब पीकर रात करीब साढ़े 10:30 बजे घर लौटा था। करीब आधे घंटे के बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले गए। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से ही परिजन पुलिस को गुमराह कर रहे थे। किसी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि आखिर घटना कैसे हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी नेहा सिंह ने गोली लगने से घायल होने की सूचना दी और घायल को टीएमएच इलाज के लिए ले जाने की बात कही। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां उन्हें कोई नहीं मिला। इसी बीच मृतक की पुत्री परी सिंह ने अपने घायल पिता के मौत की खबर दी। सवाल यह उठता है कि आखिर गोली कैसे चली। परिजन बता रहे हैं कि मृतक ने खुद को गोली मार ली है। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि गोली लाइसेंसी पिस्तौल से चली या अवैध पिस्तौल से। गोली चलने के पीछे क्या कारण हो सकता है।
-

अमन साहू गैंग के दो शूटर हजारीबाग पुलिस के चढ़े हत्थे

हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की हजारीबाग में लेवी वशुली हेतु दहशत फैलाने के उद्येश से अमन साहू गैंग के दो शूटर हजारीबाग आने वाले है | उक्त सूचना के सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारी कोर्रा व थाना प्रभारी मुफ्फसिल के नेतृत्वा में एक छापामार दल का गठन किया गया | छापा दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनिकी शाखा के सहयोग से जानकारी इक्कठा के कन्हरी पुल पुल के समीप एक सफ़ेद रंग की आपाची मोटरसाइकल पर सवार दो लोगो को पकड़ा | उनके पास से 9mm का 1 पिस्टल , 9mm का 5 जिन्दा कारतूस , 9mm पिस्टल का मेग्जिन , 7.62 mm का 6 जिन्दा कारतूस, लेवी का बरामद नगद 57300 रूपए , स्मार्ट फ़ोन 03,

साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम नीतीश सिंह उर्फ मेजर सिंह पिता मिठाई सील ग्राम बेबी कॉलोनी थाना धर्म रायगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ दूसरे व्यक्ति अभिनव तिवारी उर्फ सुशांत तिवारी पिता अभिमन्यु धर तिवारी ग्राम वार्ड नंबर 8 साउथ बार्लोटा थाना मोदीनगर शहर जिला पलामू छापेमारी दल में शामिल थे पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम तिवारी थाना प्रभारी कुर्रा बजरंग महतो थाना प्रभारी मुफस्सिल तकनीकी शाखा हजारीबाग नक्सल शाखा हजारीबाग के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया गया…
-

धनबाद में ATM मशीन के केश बॉक्स सरेशाम चोरो कर चोरो ने पुलिस को दी चुनौती
धनबाद झरिया : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम शाखा से लाखों की चोरी का अनुमान.चोरों ने एटीएम मसीन के केश बॉक्स भी उखाड़ ले गए.शनिवार को एटीएम मशीन में भरे गए थे साढ़े दास लाख रूपये.पुलिस मौके पर पहुंच कर रही है घटना की छानबीन.फिलहाल जोड़ापोखर पुलिस मामले पर कुछ भी बोलने से कर रही है इनकार. अपराधियों ने सरेशाम घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी बड़ी चुनौती
-

अवैध बालू ले जा रहे चार ट्रैक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे
ठाकुरगांव पुलिस ने अवैध बालू ले जा रहे चार ट्रैक्टर को किया जब्त, छापेमारी कर की कार्रवाई
रांची। जिले के ठाकुर गांव थाना प्रभारी कृष्णा कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से बालू ले जाते ट्रैक्टर को ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के गस्ती दल के साथ जब्त किया गया है। रांची जिले के ठाकुर गांव थाना पुलिस ने सोमवार सुबह की सुबह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ाये गए ट्रेक्टर की पहचान कर आगे की करवाई की जाएगी।
-

आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर फेंका तेजाब
रांची/ नामकुम थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया. परिजनों ने आनन फानन में पीड़िता को रिम्स में भर्ती कराया है, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है. आरोपी की पहचान आमिर के रुप में की गयी है, वही पीड़िता का नाम हिना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी ली, और छानबीन में जुट गयी.
-

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बनेगा स्वतंत्र पैनल ?
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
देश में मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों की नियुक्त के लिए एक स्वतंत्र पैनल बनेगा या नहीं? इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
-

प्रेमी के घर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग…
ब्वॉयफ्रेंड के फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनते ही लड़की गुस्से में आ गई। उसने बॉयफ्रेंड के लिविंग रूम में एक सोफे में आग लगा दी।
अमेरिका के टेक्सास से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां गुस्साई गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं आग लगाने से पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर से कई कीमती सामान भी चुरा लिए थे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं आग लगने के बाद से लड़के के घर वाले दहशत में हैं और उन्होंने लड़की पर चोरी के आरोप लगाए हैं।
क्या है मामला?
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोटो नाम की लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को फेसटाइम किया था। उस वक्त एक दूसरी महिला ने कॉल उठा लिया। फिर क्या था, आवाज सुनते ही सोटो आगबबूला हो गई। आनन-फानन में वह ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंची और पहले कीमती ज्वेलरी और सामान की चोरी कर ली। फिर बदला लेने के लिए उसने ब्वॉयफ्रेंड के लिविंग रूम में एक सोफे में आग लगा दी और देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। जब घर में आग लगी थी, वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और यह दिखाया गया था कि उसने सोफे पर आग लगाई थी जो फैल गई। आग से घर में 50,000 अमेरिकी डॉलर का सामान जलकर राख हो चुका है।वो महिला बॉयफ्रेंड की रिश्तेदार निकली
जिस महिला की आवाज सुनने के बाद सोटो आगबबूला हुई थी वह महिला उसके प्रेमी की करीबी रिश्तेदार निकलीं। सबसे बड़ी बात यह की लड़की ने आग लगाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। सोटो को सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बर्गलरी हैबिटेशन-फोर्स, गुंडागर्दी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। -

नक्सलियों का कुरियर बॉय गिरफ्तार
कुख्यात नकसलियो के लिए सूचना तंत्र और खाना का करता था व्यवस्था।
चतरा: पुलिस कप्तान राकेश रंजन को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि माओवादी संगठन के कमाण्डर गौतम पासवान, इन्दल गंझू, मनोहर गंझ अमर उर्फ धीरु, अजय यादव उर्फ नन्दु जी, रंजीत गंझू अपने दस्ता के सदस्यों के साथ लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगलों में लगातार भ्रमणशील है।
सूचना के पुष्टि के लिए कोबरा 203, सी०आर०पी०एफ० 11 बटालियन व लावालौंग थाना व सिमरिया थाना पुलिस बल के द्वारा सयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया,अभियान के क्रम में नावाडीह गाँव के पास जंगल में एक व्यक्ति झोला लिये हुये दिखाई आ रहा था जो पुलिस के देखकर भागने लगा , जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम रघु सिंह भोक्ता, उम्र करीब 22 वर्ष पिता बाबुलाल गंझू ग्राम नावाडीह थाना लावालौंग बताया । उसके तलाशी के बाद झोला में करीब 20 आदमी का खाना मिला जो माओवादी संगठन को पहूँचाने जा रहा था। आगे उसने बताया की इस क्षेत्र मनोहर गंझु अपने नक्सल टीम के दस्ता के साथ जब भी आता है तो उसको मैं खाना, राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाता हूँ।साथ ही सुरक्षाबलों के आने जाने की सुचना देता हूँ। साथ ही उपरोक्त माओवादी दस्ता को खाना पहुँचाने जा रहा था। तथा उसके निशानदेही पर रघु सिंह भोक्ता के घर से नक्सल साहित्य तथा एक vivo कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 63/22, दिनांक 18.11.2022 धारा 17 (i) (ii) C.L.A ACT अंकित किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-
रघु सिंह भोक्ता, उम्र करीब 22 व्रष पिता बाबुलाल गंझु ग्राम नावाडीह थाना लावालौंग, जिला चतरा ।
जप्त सामान :-
नक्सल साहित्य तथा एक vivo कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया।
अभियान में शामिल पुलिसकर्मी :-
चन्द्रशेखर कुशवाहा (सहायक समादेष्टा) सी०आर०पी०एफ०- 11
अमित पाण्डेय (सहायक समादेष्टा) कोबरा 203
नंदन कुमार सिंह थाना प्रभारी लावालौंग
विनय कुमार सिहं पु०अ०नि० सिमरिया थाना सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे! -

अवैध कोयला खनन पर चला डोज़र
जगह जगह कर रहे अवैध कोयला खनन पर सीसीएल प्रबंधन द्वारा डोजरिंग करके बंद कराया गया।
खलारी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर कॉलोनी के पीछे और केडीएच खदान के आस पास के एरिया में सीआईएसएफ और सीसीएल की सुरक्षा टीम द्वारा सीआईएसएफ कमाडेंट मांगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उप समादेष्टा मृत्युंजय स्वामी के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान आस पास के एरिया से लगभग 35 टन कोयला जब्त किया गया जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौप दिया गया। उसके बाद ग्रामीणों को भी समझाया गया। जिसमे निरिक्षक ददन सिंह, निरीक्षक सुनील कुमार, निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद, निरिक्षक एल एस मिंज, निरीक्षक सरफराज आलम, उप निरीक्षक अनूप सिंह, सीआईएसएफ के 60 जवान,सीआईएसएफ का महिला दस्ता, सीसीएल मैनेजर साहिर अख्तर खान, सीसीएल एरिया सिक्योरिटी राम पुकार नोनिया शामिल हुए।
-

आभार-प्रदर्शन नई जानी, नेतवा बोलइले हऊ…
राजधानी में जमे हैं बाहर से आए 10000 से ज्यादा लोग

रांची। अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग में हेमंत सोरेन के ईडी द्वारा बुलावे के मद्देनजर कल सुबह से 10,000 से ज्यादा लोग राजधानी पहुंचकर यहां डेरा डाले हुए हैं। अकेले मोरहाबादी मैदान में लगभग तीन दर्जन बस और 100 से ज्यादा चार पहिया वाहन में झामुमो के झंडा, बैनर, स्टीकर लगाकर लोग मोराबादी मैदान के आसपास ठहरे हुए हैं।

क्षेत्र से आए हुए लोगों के लिए मंत्रियों ने मोराबादी मैदान और आसपास के अन्य बैंक्वेट हॉल आशीर्वाद (बोड़या), मैथन (बरियातू) आदि में ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था करवाई है। दरअसल, कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सीएम हाउस से ईडी कार्यालय तक रैली निकाले जाने की तैयारी थी। इसके लिए कई मंत्रियों ने अपने क्षेत्र से समर्थकों को रांची बुलाकर यहां उनके ठहरने की व्यवस्था की थी, ताकि रैली और प्रदर्शन कर केंद्र को अपनी ताकत का एहसास करवा सके।

अधिकतर को पता नहीं, किस लिए आए?
आज सुबह मोराबादी मैदान में बाहर से आई दर्जनों गाड़ियां खड़ी थी और उसके आसपास भटकते लोग नजर आ रहे थे। गाड़ियों में अलग-अलग जिलों का नंबर था और वहां खड़े लोग भी देखने से ही लग रहे थे कि दूसरे जिलों से आकर भटक रहे हैं। किसी गाड़ी में 1932 खतियानी के लिए आभार का बैनर लगा था, तो किसी गाड़ी में सीएम को ईडी के बुलावे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का बैनर लटका था।

एक गाड़ी के पास खड़े गढ़वा के सुरेश पांडे से जब आने का वजह पूछा गया तो उनका कहना था कि वह अपने नेता के बुलावे पर यहां आए हैं। पास में खड़े इदरीश मियां बताते हैं कि उनको आभार प्रदर्शन का तो नहीं पता है, लेकिन मंत्री जी के बुलाने पर वह रांची आए हैं। दुमका से आए मंगरा बताते हैं कि आभार प्रदर्शन नई जानी, नेतवा बोलइले हऊ।

-

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा…
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
महाराष्ट्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
-

पिता से फोन पर बोला मरने जा रहा हूं…
कानपुर। गुजैनी के अंबेडकरनगर में बुधवार सुबह प्रतियोगी छात्र अजीत यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जब छानबीन की तो कई तथ्य चौंकाने वाले मिले। उसने बुधवार सुबह 9:14 बजे व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा…अलविदा..बाय-बाय..। फिर उसने अपने पिता शिव प्रताप यादव को फोन किया।
पिता से बोला कि वह खुद को गोली मारने जा रहा है। पिता कुछ समझ पाते तब तक अजीत ने कॉल कट कर दी। चंद सेकेंड में उसने खुद की कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज से जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो देखा कि अजीत खून से लथपथ पड़ा है। एक हाथ में पिस्टल है।
जब पिता ने परिजनों को फोन कर अजीत के बारे में पूछा, तो वह घटना जान सन्न रह गए। नौबस्ता एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय का कहना है कि जिस तरह से अजीत ने स्टेटस लगाया। पिता को फोन किया। उससे ऐसी आशंका है कि अजीत ने बाकायदा योजना बनाकर खुदकुशी की है। शायद वह काफी समय से खुदकुशी की सोच रहा था।
पुलिस कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर प्रदर्शन
बुधवार सुबह अजीत ने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लिहाजा पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। सड़क-जाम कर प्रदर्शन करने लगे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को मोर्चरी भिजवाया। डिप्रेशन की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।अंबेडकरनगर निवासी अजीत यादव (24) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता शिव प्रताप यादव पुलिस में ड्राइवर हैं। वर्तमान में पनकी थाने की पीआरवी में तैनाती है। नौबस्ता एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे अजीत ने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को सील कराया।
तभी अजीत के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और विरोध पर उतर आए। शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस अफसरों से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। तब उच्चाधिकारियों ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराने को वह राजी हुए। सड़क से शव हटाया और तब जाम खुला।
डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
पुलिस को परिजनों ने बताया कि अजीत पिछले चार साल से डिप्रेशन में था। लखनऊ से उसका इलाज भी चल रहा था। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि जिस तरह की घटना हुई, उससे यही लगता है कि डिप्रेशन की वजह से ही उसने खुदकुशी की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर कोई तहरीर मिलती है, तो जांच होगी। -

जोबा या चंपई होंगे सेकेंड इन कमान
हेमंत के बाद कौन, इसपर हो रही रायशुमारी
रांची। झारखंड में एक बार फिर राजनीति का पारा पूरे उफान पर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सियासी भविष्य को तय करने के लिए यूपीए विधायकों की बैठक आज दिन भर अलग-अलग स्थानों पर होती रही। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम चार बजे से विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर हो रही है।
शाम सात बजे से सीएम हाऊस में यूपीए की बैठक होनी है, जिसमें कल ईडी के आफिस में सीएम हेमंत सोरेन की पेशी और उसके बाद के संभावित परिणामों पर चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व झामुमो के विधायकों की सीएम के साथ बैठक में भावी रणनीति पर चर्चा की गयी। पार्टी में हेमंत के बाद कौन, इसपर भी रायशुमारी हो रही है।
यदि हेमंत सोरेन पर कोई आंच आती है, तो ऐसे में पार्टी में सेकेंड इन कमान की तलाश शुरु हो गयी है। चर्चा के अनुसार मंत्री जोबा मांझी या चंपई सोरेन को बड़ी जिम्मेवारी देकर पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्टी नेताओं में सहमति बनायी जा रही है। झामुमो में एक धड़ा इस बात पर जोर दे रहा है कि यदि हेमंत सोरेन पर कोई संकट आता है, तो उस स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को राबड़ी देवी के तर्ज पर कमान सौंपा जाए। हालांकि, इसको लेकर पारिवारिक मतभेद गहराने का खतरा भी है।
-

जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा का सभी ले संकल्प : बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री ने बिरसानगर में धरती आबा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जमशेदपुर। लौह नगरी में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। वह धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए बिरसानगर पहुंचे।यहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूरा माहौल बिरसा मुंडा की जयकारों से गूंज उठा। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा पर पूरी दुनिया विश्वास करती है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि इस पावन मौके पर हम जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा का प्रण लेते हुए झारखंड की सुख समृद्धि की कामना ईश्वर से करते हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दुबे और जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस के नेता परितोष सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
-

कमलदेव गिरि के हत्यारों की पहचान नहीं होने से लोगों में आक्रोश, हंगामा
144 के दौरान भीड़ लाने पर एसडीओ की कार्रवाई, रैफ के जवानों ने खदेड़ा
चक्रधरपुर। गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास में कार्रवाई कर रही है, लेकिन पुलिस का हाथ तीसरे दिन भी खाली है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा एसआईटी का गठन कर जांच की जा रही है पर अब तक पुलिस हत्यारों की पहचान नही कर पाई है। इधर, कार्रवाई नहीं होने से शहर के पवन चौक पर धीरे धीरे भीड़ जमा होने लगी है। लोग मुस्लिम बहुल इलाके में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के भी उस पार जाना चाहते थे पर मौके पर मौजूद पोड़ाहाट एसडीओ ने उन्हे आगे जाने से रोक दिया। उन्होंने पवन चौक में जमे लोगों को माइक से कहा कि शहर में 144 धारा लागू है। इसलिए भीड़ को हटा दें नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। इस दौरान उन्होंने कई बार भीड़ से हटने का आग्रह किया। इसके बाद जमशेदपुर से आए रैफ के जवानों द्वारा भीड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तब जाकर भीड़ को पवन चौक से हटाया गया।
भीड़ से चाईबासा-रांची एनएच 75 ई लगभग घंटे भर जाम रहा। इस दौरान पोड़ाहाट एसडीपीओ कपिल चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो सहित रैफ के जवान के अलावा झारखंड पुलिस की सशक्त बल तैनात थे।
-

टेस्ला कार का ‘दिमाग हुआ खराब’…
इलेक्ट्रॉनिक और मशीनी पुर्जों में कब क्या खराबी आ जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. टेस्ला (Tesla) की एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टेस्ला की मॉडल Y कार तबाही मचाती हुई दिख रही है. वीडियो में कार एकदम बेकाबू हालत में भागती हुई दिख रही है. कंट्रोल से बाहर तेज स्पीड में चल रही ये कार रास्ते में चल रहे लोगों को टक्कर मारती जा रही है लेकिन वो कंट्रोल नहीं हो रही है.
घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कार चालक के परिवार के एक अज्ञात सदस्य के हवाले से कहा गया कि 55 वर्षीय कार चालक को ब्रेक पेडल में समस्या का सामना करना पड़ा…
-

बाल्टी में भरा खून, प्रेमी के घर में 4 साल से दफन थी लाश…
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 28 सितंबर 2018 को उसकी हत्या कर दी थी. लाश को प्रेमी के घर में ही 7 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया था. पत्नी पर किसी को शक ना हो, इसलिए पत्नी लगातार पुलिस से संपर्क में रहती और अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाती थी.
गाजियाबाद: बॉलीवुड की फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर अंजाम दिए गए एक हत्याकांड का 4 साल बाद खुलासा हुआ है. गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने 4 साल पहले लापता हुए चंद्रवीर नाम के शख्स का शव पत्नी के प्रेमी के घर से गड्ढा खोदकर बरामद किया. पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोस के अरुण के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचा और कुल्हाड़ी भी बरामद की हैं.
मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है. सिकरोड गांव का चंद्रवीर चार साल पहले 2018 में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था. उसके गुमशुदगी भी लिखी गई थी. लेकिन चार साल तक पुलिस और परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. दरअसल, उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 28 सितंबर 2018 को उसकी हत्या कर दी थी. लाश को प्रेमी के घर में ही 7 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया था. पत्नी पर किसी को शक ना हो, इसलिए पत्नी लगातार पुलिस से संपर्क में रहती और अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाती थी.
देवर को फंसाने की थी साजिश
उसने अपने देवर पर भी पति की हत्या का शक जाहिर किया था. ताकि पुलिस की जांच दूसरे दिशा में घूम जाए. जब इस मामले में कुछ भी पुख्ता तौर पर हाथ नहीं लगा, तो 2021 में इस केस की जांच को बंद कर दिया गया.शव की न हो शिनाख्त, इसलिए काटा था हाथ
पुलिस के मुताबिक, चंद्रवीर की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी के घर में 4 दिन पहले ही 7 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था. तमंचे से उसके सिर में गोली मारने के बाद खाट के नीचे एक बाल्टी रख दी, ताकि खून घर में न फैल सके. जब दोनों शव को गड्ढे में दफनाने लगे, तो हत्यारोपियों की नजर उसके हाथ के कड़े पर गई. पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने कड़ा निकालने की कोशिश की थी, लेकिन लाश फूलने के कारण हाथ से कड़ा निकला नहीं जा सका, लिहाजा उन्होंने कुल्हाड़ी से उसका हाथ ही काट दिया. फिर उसे दूर एक केमिकल फैक्ट्री के पास फेंक दिया था. शव में से बदबू ना आए इसलिए गड्ढा काफी गहरा खोदा गया था. उसके बाद उस पर प्लास्टर करवा दिया गया, जिससे किसी को शक ना हो.बेटी ने मां पर जताया था हत्या का शक
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने अनसुलझे केस के बारे में समीक्षा के दौरान इस केस को फिर से जांच के लिए खोला, तो उन्हें एक बेहद अहम जानकारी हाथ लगी. एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि मृतक की बेटी को शक था कि उसकी मां ने पड़ोसी के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी है. लेकिन कोई सबूत ना हो पाने के कारण वह शांत बैठ गई. जब पुलिस ने इस मामले में बेटी से पूछताछ की, तो उसने अपनी मां और उसके प्रेमी अरुण पर शक जाहिर किया. अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसपी क्राइम का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे से शव का कंकाल बरामद कर लिया गया है. -

न गोली न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से…
सोशल मीडिया पर एक नौ साल के बच्चे के वीडियो ने धमाल मचा रखा है। वायरल इस वीडियो में बच्चा बेझिझक अपना परिचय दे रहा है। तिरंगा फिल्म में अभिनेता राजकुमार का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते दिखा।
सोशल मीडिया पर एक नौ साल के बच्चे के वीडियो ने धमाल मचा रखा है। वायरल इस वीडियो में बच्चा बेझिझक अपना परिचय दे रहा है। तिरंगा फिल्म में अभिनेता राजकुमार का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते दिख रहा है। दरअसल जिस बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है वह यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है।
उसका नाम विवेक कुमार है और वह बांदा के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। वायरल वीडियो में नौ साल का विवेक कहता नजर आ रहा है न गोली से न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से। इसके अलावा विवेक अपना परिचय भी अंग्रेजी में देता नजर आ रहा है। बच्चे का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो हालांकि कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
बच्चे को जो बोलने का स्टाइल है वह दिल छू लेने वाला है। लोग वीडियो देखकर बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नौ साल के बच्चे का टैलेंट ऐसा जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बातचीत के दौरान बच्चे ने अपनी मन की बात भी बताई। बड़ा होकर वह क्या बनना चाहता है उसने इस बारे में भी विस्तार से बताया। जिस स्कूल में बच्चा पढ़ता है, वहां के शिक्षकों से जब इस बच्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चा काफी टैलेंटेड है। पढ़ाई से लेकर खेलकूद में भी वह काफी होशियार है|
