अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन बहुत ही ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। इनकी ताकत का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यह कई बार बड़े-बड़े जानवरों को आसानी से निगल जाते हैं। आप देख सकते हैं कि अजगर का पेट कैसे फूला हुआ है।
अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन बहुत ही ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। इनकी ताकत का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यह कई बार बड़े-बड़े जानवरों को आसानी से निगल जाते हैं। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। वीडियो ने सबको हैरान करके रख दिया है। आप देख सकते हैं कि विशालकाय अजगर ने मगरमच्छ को जिंदा निगल लिया। इसके बाद अजगर का पेट फाड़कर मगरमच्छ को बाहर निकालना पड़ा।
हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक रही है. वीडियो में पर्यटकों से खचाखच भरी सफारी गाड़ी में एक गुस्सैली शेरनी अचानक से घुसती नजर आ रही है, वीडियो में आगे जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.
ज्यादातर लोगों को जंगल सफारी का शौक होता हो. अक्सर सोशल मीडिया पर जंगल सफारी से जुड़े वीडियोज आये दिन देखने को मिलते रहते हैं. ये जितना रोमांचक होता है, उतना ही कई बार ये भयभीत कर देता है. कई बार जंगल सफारी के ऐसे भी वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर डर के मारे किसी के भी पसीने छूट जाए. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक रही है. वीडियो में पर्यटकों से खचाखच भरी सफारी गाड़ी में एक गुस्सैली शेरनी अचानक से घुस आती है, वीडियो में आगे जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.
बालू माफियाओं के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू लदा सात हाइवा जब्त
Ranchi : अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर रांची पुलिस जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा सात हाइवा जब्त किया है. हालांकि इस दौरान माफिया दो हाइवा को लेकर भागने में सफल रहे. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस की टीम ने सात बालू लदा हाइवा को जब्त किया है, दो हाईवा भागने में सफल रहा. सभी ज़ब्त वाहनों को सिल्ली थाना परिसर में रखा गया है. एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी की रारो नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है.एसएसपी के द्वारा सिल्ली पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया गया.सिल्ली थाना और मुरी ओपी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रारो नदी से अवैध बालू लोड कर आ रहे सभी वाहनों को जब्त कर लिया है.
सुंदरनगर के हितकू से पांच लाख की नकली शराब के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग के अभियान में सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू में सुनील सिंह नामक व्यक्ति के घर से पांच लाख की नकली शराब बरामद की है। स•ाी बोतलों पर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली का स्टीकर लगा है। सुनील सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से 104 पेटी (924.84) लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में चांडिल से शराब लाकर घर में स्टोर करने की बात सामने आ रही है। उत्पाद वि•ााग के इंस्पेक्टर महेंद्र देवगम ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही आरोपी ने अपने घर में शराब स्टोर किया था। विमल गोप नामक व्यक्ति ने 10 हजार रुपए महीने के किराए पर उसके घर में शराब स्टोर कर रखा था। विमल एक-दो दिन बीच कर कार से उसके घर आता था और शराब की पेटी लेकर जाता था। महेंद्र देवगम ने बताया कि जब्त सभी शराब नकली हैं। जिसकी कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
कुरैशी मुहल्ला में सुबह सुबह हुई फायरिंग, युवक को लगी गोली
गिरिडीह। कुरैशी मुहल्ला में आज सुबह अचानक चलने की आवाज के बाद अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने देखा के कारू नाम के एक व्यक्ति ने मुहल्ले में दिनदहाड़े गोली चला दी। घटना में बाबर नाम के युवक को गोली लगने की सूचना है। गोली किस कारण से चलाई गई है यह स्पष्ट नही हो पाया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम समेत कई पुलिस जवान भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट है। पुलिस अब गोली फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश या फिर किसी मामले में टकराव को लेकर आरोपी युवक कारू ने गोली चलायी। आरोपी के पकड़ाने के बाद ही पूछताछ में मामला का खुलासा होगा। ऐसे इस मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ और जांच कर रही है।
टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को सुपर-12 ग्रुप-1 में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन पथुम निसंका के बल्ले से आए, उन्होंने 45 बॉल में 67 रन की पारी खेली। वहीं, भानुका राजपक्षे ने 22 बॉल में 22 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मार्क वुड ने लिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं। ऐलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है। इंग्लैंड अगर इसमें जीत हासिल करता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
अगर इंग्लैंड को हार मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से दूसरी टीम के तौर पर अंतिम चार में पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
अब देखिए दोनों टीमों का टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस श्रीलंका ने कुल 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे है। अगर टीम जीती तो भी उनके 6 अंक ही होंगे जो की सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं, इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 1 मैच हारा है। अगर टीम मैच जीता तो उनके भी 7 अंक हो जाएंगे फिर नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की जगह इंग्लैंड दूसरे पायदान पर आ जाएंगी।
श्रीलंका जीत से खत्म करना चाहेगी सफर ग्रुप 1 में श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अपने पूरे मैच खेले। टीम का एक भी मैच बारिश में नहीं धुला। चार गेम खेलने के बावजूद श्रीलंका इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। क्योंकि टीम ने 4 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते और अब वे सेमीफइनल से की दौड़ से बाहर हो चुके है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीती लेकिन उसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के स्टार प्लेयर वानिन्दु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने टीम को जिताया। अफगानिस्तान पर छह विकेट से जीत बावजूद उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं।
आप सभी लोग विराट कोहली को जानते ही होंगे क्योंकि विराट कोहली टीम इंडिया के पिछले कई सालों पहले कैप्टन भी रह चुके हैं और विराट कोहली सभी मैचों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं जिसके कारण विराट कोहली का सोशल मीडिया पर काफी फैंस और फॉलोवर है।
तो आप सभी के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर आ गई है विराट कोहली इंडिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जो सभी मैचों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं पर आप सभी लोग इस खबर को जानकर चौक जाएंगे जी हां दोस्तों विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप जब खेलने गए तो उनके घर में विराट कोहली के कुछ फैंस लोग राशनल बेडरूम में घुसकर रूम का वीडियो फैला दिया है वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसके कारण विराट कोहली काफी गुस्सा हो रहे हैं।
हालांकि विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी इस वीडियो को पोस्ट करके नीचे में लिखे हैं कि कुछ हमारे चाहने वाले लोग जिस टाइम हम T20 वर्ल्ड कप खेलने गए उस टाइम बिना पूछे हमारे बेडरूम की पर्सनल वीडियो को फैला दिया है जिसके कारण विराट कोहली काफी गुस्सा हो रहे हैं पर विराट कोहली का कहना है कि हमारे फैंस है पर बिना पूछे किसी के भी रूम में एंट्री नहीं कर सकते हैं जो भी रूम में गया था उनका पता लग गया है और विराट कोहली इस करवाई भी कर सकते थे पर विराट कोहली आपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट मैं कहां है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा पर ऐसा करना उचित नहीं है।
और इस बात को लेकर विराट कोहली काफी भड़के हुए है क्योंकि विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर तकरीबन चाहने वाले 200 मिलियन से भी ज्यादा लोग हैं पर इनमें से कुछ ऐसे ही लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं इसलिए विराट कोहली काफी भड़के हुए हैं क्योंकि उनकी इतने फैंस और फॉलोवर हैं पर कोई भी ऐसा नहीं करता है पर कुछ ऐसे लोग हैं जो ऐसा सलूक विराट कोहली के साथ कर रहे हैं यह खबर काफी चर्चित हो रही है।
जरेया में पति व पत्नी किया नशा, पत्नी की मौत, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के मारीडीह टोली जरेया गांव में शराबी पति व पत्नी शराब पीने के बाद पत्नी वरांगी देवी (54) हुई मौत। वहीं घटना के बाद पति काली मुण्डा उर्फ सोमा मुण्डा (58) कोे पुलिस ने लिया हिरासत लेकर कर रही पुछताछ।
घटना के गुरूवार के देर शाम है को अपने ही घर में पति काली मुण्डा व पत्नी एक साथ शराब पीने के बाद काली मुण्डा अपने मामा राणा सिंह व चाचा बोयर मुण्डा के साथ पूजा करने निकल गया। वह जब करीब रात्रि के 8बजे घर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी लेटी हुई हैऔर उसकी मौत हो चुकि थी। घटना स्थल पर पहुंचे संब इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर शव के आस-पास छानबीन करने के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं पति काली मुण्डा को हिरासत लेकर थाने में ले आई है।
घटना के संबंध में थानेदार इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने काली मुण्डा से घटना के संबंध में पुछताछ में एक साथ शराब पीने की बात स्वीकार की है। घटना के वक्त वरांगी देवी के साथ था, और उसके बाद वह अपने चाचा व मामा के साथ पूजा करने जरेया जाने की बात कह रहा है। वह थाने में भी अत्यधिक नशा में ही है। उन्होंने बताया कि काली दो शादी किये हुए दोनों से बच्चे है, वही दोनों पत्नी अलग-अलग रहती थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है घटना के पीछे जांच की जा रही है।
बोकारो// अपराधियों ने महिला के सिर पर मारी गोली,केंद्रीय अस्पताल ढोरी में इजाल के दौरान हुई मौत, महिला के देवर पर हत्या का आरोप। जांच में जुटी पुलिस, बेरमो थाना क्षेत्र की घटना।
15 जून से 15 अक्टुबर तक एनजीटी ने लगाया है रोक डीएमओ को लिखा गया लेटर,होगी जांच-डीएसपी
रांची। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और मांडर इंस्पेक्टर के द्वारा बीती रात बुड़मू थाना के सोसई गांव के आस पास छापामारी कर अवैध रुप से बालू तस्करी कर रहे 11 हाईवा को जब्त किया गया है। जब्त किये गये सभी हाईवा में छापर नदी से बालू उठा कर रांची के बाजारों में बिक्री करने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध में डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल को थाना क्षेत्र के छापर नदी से अवैध बालू तस्करी की सूचना मिल रही थी,जिस पर उन्होें ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उसके बाद मांडर इंस्पेक्टर के साथ टीम बना कर बीती देर रात गुप्त रुप से बुड़मू थाना के सोसई के रास्ते हो कर आने वाले बालू लदे हाईवा को रोक कर जांच की गयी, जिसमें कई के पास चालान तो थे पर किसी के पास दो सौ सीएफटी का तो किसी के पास पांच सौ सीएफटी का ही चालान था,जबकी सभी हाईवा में 8 सौ से 9 सौ सीएफटी तक बालू लोड पाया गया। डीएसपी श्री नैथानी ने बताया कि छापामारी की खबर मिलते और पुलिस पर नजर पड़ते ही कई हाईवा के चालक मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा ओवर लोड बालू की जांच के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है,उनके द्वारा जांच रिर्पोट के आधार पर कार्रवाई होगी।
ओवर लोड बालू को कम करते देखा गया पुलिस द्वारा हाईवा जब्त करने के बाद कुछ चालकों द्वारा ओवर लोड बालू को सड़क किनारे गिरा दिया गया,जिसे कुछ मालिकों द्वारा ट्रैक्टर से उठा लिया गया,और कुछ को ग्रामीण उठा कर ले गये।
स्टॉक से बालू बिक्री के लिए दिया गया है चालान मालूम हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशनुसार 15 जून से 15 अक्तूबर तक देश भर की नदियों से बालू के उठाव करने पर पाबंदी लगी हुई है,उसके बावजूद झारखंड राज्य के सभी जिलों की नदियों से माफियाओं पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से जून से अभी तक बालू का उठाव किया जाता रहा है। ऐसे बालू के काले धंधे को सफेद करने के लिए खनन विभाग की ओर से कुछ ठेकेदारों को स्टॉक से बालू बिक्री करने के लिए चालान उपलब्ध कराये गये हैं,जो नदी से बालू निकलवा कर पास में ही स्टॉक करत हैं और उसे ही स्टॉक दिखा कर बालू का क्राईसेस बोल कर महंगे दामों में बाजारों में बिक्री कर रहे हैं। जबकी स्टॉकिस्टों को दूर दराज से बालू मंगवा कर स्टॉक करने के बाद बिक्री करना है। लेकिन यहां तो अवैध कमाई के लिए संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी एनजीटी के आदेश को चार महीने से दिखा रहे हैं ठेंगा।और सभी काट रहे हैं चांदी।
बिहार के कैमूर जिले के अपहृत 3 वर्षीय बच्चीरामगढ़ से कुज्जू ओपी पुलिस ने नया मोड़ से बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अपहरणकर्ता फरार हो गया है| पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त इंडिका कार को भी जप्त कर लिया है|
गिरफ्तार अपहरणकर्ता बिट्टू सिंह ने पुलिस को बताया कि पेसे से मै खलासी हूँ | मोहनिया निवासी बिट्टू सिंह पिता रामविलास सिंह यादव के अनुसार वह रोहतास निवासी अपने ट्रक मालिक अभिषेक सिंह के साथ नया मोड़ आया था अभिषेक ने अपने लोड ट्रक का माल रांची में खाली कर लौटने के बाद इंडिका कार और बच्ची को नया मोड़ कुजू में छोड़ दिया| बिहार के कैमूर जिले के अपहृत 3 वर्षीय बच्चीरामगढ़ में बच्ची के अपहरणकर्ता का दर्ज करवाया गया है मामला| बच्ची के अपहरण के बाद उसके स्वजनों द्वारा रामगढ़ कैमूर में मामला दर्ज कराया गया था| वहां की पुलिस बच्ची की खोजबीन में लगी हुई थी| अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर उसका लोकेशन नया मोड़ मिला वहां की पुलिस ने तत्काल कुज्जू पुलिस से संपर्क साध कर मामले की जानकारी दी| कुज्जू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिट्टू बच्ची व प्रयुक्त इंडिका कार को कब्जे में कर लिया| अपहृत 3 वर्षीय बच्ची ने पुलिस को दी जानकारी में अपना नाम गोल्डी व पिता का नाम अरविंद नंदू तथा रामगढ़ कैमूर निवासी बता रही है| रामगढ़ पुलिस बच्ची गोल्डी के स्वजनों व पुलिस को सूचित करते हुए अन्य शामिल अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी है साथ ही गोल्डी के स्वजनों को आने का इंतजार कर रही है |
नक्सली से पूछताछ पर हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी संख्या में हथियार और कारतूस किया जब्त
हजारीबाग से पकड़े गए नक्सली दीपक यादव ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद कर नक्सली के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इस तरह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के दुर्दांत रीजनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद कारु ने जंगल में हथियार और गोली छुपाने का खुलासा किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि केरेडारी थाना में दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिए गए दीपक यादव से पूछताछ के क्रम में बड़ी लीड मिली है। पूछताछ के क्रम में कारु ने स्वीकारोक्ति बयान में केरेडारी थाना क्षेत्र के बकचोमा जंगल में भारी मात्रा में हथियार व कारतूस छिपा कर रखने की बात कही। इसके बाद हजारीबाग पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान में केरेडारी थाना के बकचोमा जंगल से भारी मात्रा में हथियार एवं गोली बरामद कर लिया है। बरामद किए गए सामान में 5.56 एमएम का इंसास राइफल दो, 5.56 एमएम का इंसास राइफल का चार मैगजीन, 5.56 एमएम का 200 जिंदा कारतूस, देसी सेमी एक कार्बाइन, देसी सेमी कार्बाइन का एक मैगजीन, 9 एमएम का एक पिस्टल, 9mm पिस्टल का एक मैगजीन, गोली रखने का 2 पाउच बरामद किया गया है।
10,000 करोड़ रुपये के इनाम के लिए 2 महीने तक कोई नहीं पहुंचा। लेकिन अब दो लोगों ने अपना दावा पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस लॉटरी के टिकट खरीदते समय ही दोनों लोगों ने आपस में फैसला कर लिया था कि अलग इनाम उनके हाथ लगता है तो वे दोनों इसे बांटेंगे।
अमेरिका के इलिनोइस लॉटरी ने दो महीने पहले ऐलान किया कि टिकट खरीदने वाले किसी शख्स ने करीब 10,000 करोड़ रुपये वाली लॉटरी जीत ली है। लेकिन 2 महीने तक तक कोई भी इस लॉटरी की राशि को क्लेम करने नहीं आया। अब जा कर दो पुरुषों ने दावा किया है कि उनके पास जैकपॉट टिकट है और उन्हें लॉटरी के पैसे मिलने चाहिए।
यह इनाम अमेरिका की लॉटरी के इतिहास में मिलनेवाले तीसरा सबसे बड़ा इनाम है। इलिनोइस लॉटरी (Illinois Lottery) ने 21 सितंबर को बताया कि इस लॉटरी का इनाम दइनाम दो लोगों के बीच बंटेगा।
दोनों विजेताओं ने लॉटरी के टिकट खरीदते समय ही फैसला कर लिया था कि अगर उनके हाथ इनाम लगता है तो वे दोनों उसे बराबर-बराबर बांट लेंगे।
लॉटरी विजाताओं ने अपनी पहचान छुपाए रखने का भी फैसला किया है। इलिनोइस लॉटरी डायरेक्टर हेरोल्ड माय्स ने कहा- दोनों विजेता अब इस बात का फैसला कर सकते हैं कि मिलनेवाले पैसों का वे दोनों क्या करेंगे।
छात्राओं को गोद में बैठाकर अश्लील वीडियो दिखाने और गंदी हरकत करने वाले जामदा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक की शर्मसार करने वाले हरकतें
चाईबासा। जामदा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक ने अपनी हरकत से शर्मसार कर दिया। इस शिक्षक के कृत से बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें अच्छी बातें सिखाने और भविष्य बनाने वाले शिक्षकों को शर्मसार कर दिया है। विद्यालय के शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार क्लास के समय छात्राओं को गोद में बैठाकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते थे। इस बात की जानकारी आज होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। खासकर महिलाओं ने अपना आपा खोया। सूचना के बाद जामदा आजीविका महिला ग्राम संगठन सहित बड़ाजामदा की दर्जनों महिलाओं ने स्कूल में आ धमके और आरोपी शिक्षक की पहले जमकर पिटाई की। गुस्सायी महिलाएं यहीं नहीं रूकी, महिलाओं ने आसपास के घरों से जाकर जूता-चप्पल एकट्टा किया और जूता-चप्पलों की माला पहनाया शिक्षक को पहना कर सरेआम घुमाया। कुछ महिलाओं ने शिक्षक के चेहरे पर कालिख भी पोत दी। इसके बाद जामदा बस्ती में घुमाने के बाद महिलाएं उसे पैदल बड़ाजामदा बाजार होते हुए बड़ाजामदा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।
छात्राओं के शौचालय में भी घुस जाता था शिक्षक जामदा बस्ती व महिला संगठन अध्यक्ष मीनाक्षी देवी व सचिव प्रिया देवी ने बताया कि शिक्षक प्रेम कुमार पिछले कुछ दिनों से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को जबरदस्ती अपनी गोद बैठा लेते थे। गोद में बैठाने के बाद अपनी मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था।
शौचालय में जबरदस्ती करता था प्रवेश जब वे शौच करने जाती थी तो वह छात्राओं के शौचालय में जबरन प्रवेश करता था। छात्राओं के विरोध करने पर वह कोई न कोई बहाना बनाकर उनके साथ मारपीट करता है। जब घटना की शिकायत छात्राओं ने अपने परिजनों से की तो बस्ती की महिलाएं काफी नाराज हुईं।
सूचना पर पहुंची महिलाएं सूचना के बाद खास जामदा बस्ती की आक्रोशित महिलाएं आज स्कूल पहुंची। गुस्से में पहले शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए जूता-चप्पल का माला पहना उसे जामदा बस्ती से लेकर बड़ाजामदा तक घुमाते हुए लाया। महिलाएं व पीड़ित छात्राओं ने शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को उचित सजा देने के लिये उपायुक्त को पत्र सौंपा है।
रांची। चुटिया थाना के कृष्णापुरी रोड नम्बर 1 में रहने वाले रिटायर शिक्षक स्व दयानन्द पोद्दार के बंद घर का ताला तोड़ कर एक चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने घर के गोदरेज व ट्रॉली बैगों को तोड़ कर वहां रखे लगभग 25 से 30 लाख कीमत की ज्वेलरी और लगभग 25 हजार रुपया नगदी के अलावे कुछ कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्व दयानन्द की बेटी श्रद्धा प्रिया व पड़ोसियों से जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक श्रद्धा प्रिया के पिता दयानन्द पोद्दार कांके के अनिता गर्ल्स स्कूल में शिक्षक थे,कोरोना काल में उनका देहांत हो गया। श्रद्धा प्रिया की मां अंजली देवी वर्तमान में मुंगेर जमालपुर के रामपुर में शिक्षिका हैं। अंजली देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी और बेटे विक्की की शादी हो चुकी है,बेटा विक्की यूएस में रहता है। छोटी बेटी श्रद्धा मां के साथ रहती है। घर में अंजली देवी,बहू और बड़ी बेटी के अलावा छोटी बेटी श्रद्धा की शादी के लिए ज्वेलरी रखा हुआ था। जिसे चोर चोरी कर ले गया।
31अगस्त से बंद था घर जानकारी के मुताबिक स्व0 दयानन्द की पत्नी अंजली देवी बेटी श्रद्धा के साथ 31अगस्त को मुंगेर गयी थी। आज सुबह श्रद्धा घर लौटी और बाहर का ताला खोल कर कमरे में गयी तो उसके होश उड़ गये। अलमीरा और बक्से खुले थे,सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे,वहां रखे ज्वेलरी व नगदी समेत कई सामान गायब थे।
सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर हुई कैद- सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गयी है, चोर का चेहरा पुरी तरह से ढंका हुआ है,उसने हाथ में दस्ताना भी पहन रखा है। तस्वीर में चोर अकेले घर में घुसते और घटना को अंजाम दे कर जाते हुए दिख रहा है। पुलिस उस तस्वीर के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गयी है। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक छह महीने पहल भी गुलशन यादव के घर से मोबाईल की चोरी हुई थी जिसमें पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था,कुछ दिन पहले वह जेल से छूट कर आया है,कुछ दिन पहले उसे इधर उधर घूमते हुए लोगों ने देखा था।
मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति का किया तोड़फोड़
सीसीटीवी फुटेज देख मूर्ति तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ा
मूर्ति तोड़ने की खबर पर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किया शांत
राजधानी के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने शहर के महौल को बिगाड़ने के लिए इस हरकत को देर रात अंजाम दिया। बुधवार की सुबह यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मंदिर के सामने भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हो गया।
सैकड़ों जवान मौके पर तैनात
मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हाई अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।
एसएसपी से मिलेगा दुर्गा पूजा समिति
मल्लाह टोली हनुमान मंदिर की घटना को लेकर राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी राँची SSP से मिलने आवासीय कार्यालय जाएँगे।इधर भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर के बाद मंदिर के सामने भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन भी मौके पर जुट गए। हनुमान की मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में भी लगातार फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। फिलहाल मामला शांत है और भगवान की मूर्ति को बनाने की बात चल रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी संगठनों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।
बोकारो में जैप 4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक जवान का नाम सुशील कुमार है, जो साहिबगंज का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोली मिला था. हथियार गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है. घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
भतीने ने चाची के सिर में वार कर मार डाला सपने में आती थी,मेरा गला दबाती थी
रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारेडीह में 55 वर्षीय सरला देवी का भतीजा जय देव स्वासी ने कुहाड़ी के पीछे से सिर में वार कर दिया जिससे सरला देवी की मौत हो गयी।बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आज सुबह में सरला देवी गोहाल से गोबर फेकने के लिए घर से निकली थी,वापस लौटने के दौरान पहले से घात लगा कर बैठा भतीजा जय देव ने उस पर हमला कर दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद तमाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार जयदेव ने बताया कि मेरी चाची मुझे सपनों में आती थी,और मेरा गला दबाती थी, उसने यह भी बताया कि कुछ दिनों से उसके पिता सिवेश्वर स्वांसी को पैर में तकलीफ हो गया था, जिसके लिए वह अपनी चाची सरला देवी को दोषी मानता था। इन्ही करणों से जय देव ने अपनी चाची सरला की हत्या कर दी।
लोहरदगा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सो की लापरवाही का मामला
खून चढ़ाने में टाल मटोल करते रहे, जच्चा और बच्चा दोनों की हो गई मौत
परिजनों ने लगाया नर्स और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, सदर थाना में शिकायत
लोहरदगा। जिले के एक मात्र बड़े सरकारी सदर अस्पताल का हाल बेहाल है। यहां कार्यरत डॉक्टरों और नर्स सभी लापरवाह है। इनकी लापरवाही की सजा गरीब मरीजों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्स की लापरवाही का एक मामला सोमवार रात को सामने आया। जहां एक गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला के परिजन खून लेकर नर्स और डॉक्टर से इलाज का गुहार लगाते रहे। लेकिन डॉक्टर की ओर से समय नहीं है कह कर खून चढ़ाने में टाल मटोल करते रहे। इसी बीच गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और नर्स और डॉक्टर पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। वही घटना के बाद परिजन लोहरदगा सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र निवासी सुनील लोहरा की गर्भवती पत्नी सीता लोहरा को प्रसव के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज शुरू हुआ महिला की तबियत बिगड़ती चली गई । करीब 2 बजे के आसपास इलाज कर रहे डॉक्टर परणिता कुजूर ने खून की कमी बताया। परिजनों को खून लाने या मरीज को कही और इलाज के लिए ले जाने की बात कही। इस बीच परिजन खून की जुगाड़ में निकल गए। शाम तक खून लेकर आए और करीब शाम 6 बजे के आसपास प्रसव हुआ। प्रसव के कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। वही प्रसव के बाद महिला का तेज ब्लीडिंग होने लगा। जिसके बाद परेशान परिजन खून लेकर नर्स और डॉक्टर से खून चढ़ाने को कहने लगे। लेकिन डॉक्टर और नर्स खून चढ़ाने को लेकर आनाकानी करने लगे। उनका कहना है कि हॉस्पिटल में और भी मरीज हैं, उन्हें देखने के बाद खून चढ़ाएंगे। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ती चली गई और अंत में महिला की भी मौत हो गई। जिसके बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ और परिजन नर्स और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करवाई की मांग करने लगे और सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया।
आरोप सही हुआ तो कठोर कार्रवाई : उपाधीक्षक वही पूरे मामले पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर प्रसाद ने बचाव करते हुए कहा कि मरीज को पहले ही रेफर कर दिया गया था। लेकिन वे नहीं गए हालांकि डीएस डॉ शंकर प्रसाद ने अस्पताल की ओर से परिजनों के आरोप के सभी बिंदुओं पर जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
रांची। धुर्वा थाना थाना के मौसी बाड़ी में रह रहे 40 वर्षीय सुरेन्द्र महतो ने घर के नजदीक नीम पेड़ में रस्सी का फंदा लगा कर सुसाईड कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची धुर्वा थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी मुताबिक मृतक सुरेन्द्र महतो मूल रुप से गुमला का रहने वाला था,जो कुछ दिनों से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मौसी बाड़ी में रहता था, और मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था।
आस पास के लोगों के मुताबिक दोनों में अक्सर किसी बात को ले कर झगड़ा हुआ करता था। जिससे सुरेन्द्र तनाव में रहता था। बीती रात भी पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था,उसके बाद ही संभवत: देर रात वह घर से निकला और कु छ दूरी पर स्थित नीम पेड़ में रस्सी बांध कर फांसी पर झूल गया। आज सुबह शौच के लिए गयी महिलाओं ने उसके शव को पेड़ से झूलता देखा,उसके बाद मौसी बाड़ी के लोगों व पुलिस को जानकारी दी गयी।
भिटठा की 22 साल की नादिया का शव 6 दिन बाद कब्र से निकाला गया,भेजा गया रिम्स
बेटी की हत्यारोपी पिता पुत्र पुलिस गिरफ्त में
गोंदा थाने में हो रही पूछताछ
चचेरी बहन की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई
रांची। गोंदा थाना की पुलिस आज सुबह मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 22 साल की नादिया निगार के कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले में मृतका की चचेरी बहन निशात बानो ने नादिया की हत्या किये जाने की शक जाहिर करते हुए पुलिस में लिखित शिकायत है। जिसमें उन्होंने ने कहा कि 21 सितबंर को नादिया की मौत की खबर जब उसे मिली तो वह नादिया को देखने उसके घर गयी,तब उसके शव को चौकी में लेटाया यगा था,उसके गले में स्टॉल लपेटा हुआ था,बाद में जब निशात, नादिया को गुशुल(नहाने) देने लगी तब उसने नादिया के गले को किसी चीज से दबाने जैसा दाग देखा,उसके बाद वह नादिया के पिता अपने चाचा फिरोज अंसारी, भाई फैसल नवाज, के अलावा अपने पिता हाजी शफीक और अपने भाई नसीम अख्तर सहित घर के सभी लोगों से जानना चाहा कि उसकी मौत कैसे हुई है। तब उसे चुप रहने को कहा गया। लेकिन वह चुप नहीं रही और वह नदिया की हत्या किये जाने की बात कहने लगी। उसके बावजूद सभी लोगोें ने मिल कर नादिया के शव को रात 8.30बजे कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मृतका के परिजनों ने निशात को बताया कि 21 सितंबर को नादिया निगार इंटरव्यू देने गयी थी,वहां से आने के बाद उसका बीपी लो हो गया,जिससे उसकी मौत हो गयी,उसके बाद घर के लोगों द्वारा उसकी मृत्यू हो जाने की खबर बस्ती के लोगों व रिश्तेदारों को दे दी गयी,रात 8.30बजे उसके शव को बस्ती के कब्रिस्तान में दफना भी दिया गया। लेकिन बाद में नादिया निगार की मौत की राज और परिजनों द्वारा मामले को दबा कर शव दफना दिये जाने की सूचना पर आज सुबह मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भिट्ठा के कब्रिस्तान से नदिया के कब्र को खोल कर शव बाहर निकाला गया।
हत्या का मामला फिलहाल अस्पस्ट नहीं-डीएसपी मामले में सदर डीएसपी प्रभात कुमार बरवार ने कहा कि मिली शिकायत पर शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है,मृतका के पिता मो फिरोज और भाई फैसल नवाज को थाना बुला कर पूछ नादिया की मौत कैसे हुई जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अस्पष्ट हो कि उसकी हत्या की गयी है या नहीं।