टैग: क्राइम

  • दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी

    दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी मंडलडीह गांव की घटना

    सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव से दहेज प्रताड़ना को लेकर एक 19 वर्षीय नव विवाहिता की मौत की घटना सामने आया है। घटना को लेकर मृतका की पिता राज किशोर शर्मा ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री 19 वर्षीय शालू कुमारी की शादी सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव की सदानंद शर्मा के साथ जून 2022 में हुई थी। जिसके बाद दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर नव विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की देर रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता राज किशोर शर्मा ने आरोपी सदानंद शर्मा,रघुवीर शर्मा, अंजली देवी, अनिल शर्मा, एवं गायत्री देवी के विरुद्ध कार्रवाई मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मंडलडीह गांव पहुंची एवं आरोपी पति व ससुर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। घटना के बाद सरैयाहाट पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

  • रातू में बालू लदे चार ट्रेक्टर चढ़े डीएसपी के हत्थे


    रांची। उपायुक्त व एसएसपी के आदेश के बावजूद जिले में बालू तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा रहा। बालू तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय डीएसपी टू प्रवीण कुमार सिंह आज रातू थाना के तिलता बगीचा के नजदीक बालू ले कर जा रहे चार ट्रैक्टरों को रोक कर माईनिंग चालान की मांग की,लेकिन एक भी चालक ने बालू का चालान नहीं दिखाया,उसके बाद डीएसपी श्री सिंह चारो ट्रेक्टरों को जब्त कर रातू थाना भेज दिया।

  • शाहबाज का शव रातू के बजरा से बरामद

    • कल शाम दोस्तों के बुलावे पर गया था घर से
    • दो दोस्तों ने मार डाला अपने दोस्त को
    • ऑटो में पड़ा मिला युवक का शव
    • मांडर पुलिस ने किया हत्यारों को गिरफ्तार
    • अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण


    रांची। मांडर थाना पुलिस आज सुबह हेसमी निवासी 18 वर्षीय शाहबाज अंसारी की हत्या के दोनों आरोपियों ओम प्रकाश महतो और सुशांत नायक को, शव बरामदगी के कुछ घंटे बाद ही धर दबोचा। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों हत्यारोपी युवक मृतक के दोस्त हैं। तीनों ऑटो चलाने वाले और खाने पीने वाले हैं। मांडर थाना की पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
    मृतक शाबाज के परिजनों ने बताया कि कल शाम शाहबाज घर पर था,शाम 7 बजे ओम प्रकाश और सुशांत ने उसे फोन कर बुलाया उसके बाद तीनों ऑटो से कहीं चले गये। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर शाहबाज को फोन किया,तो वह कुछ देर में आने की बात बोला,दोबारा कॉल करने पर मोबाईल बंद मिला,उसके बाद घर के लोग उन्हें खोजने निकले,लेकिन रात भर कोई पता नहीं चला,आज अहले सुबह पांच बजे सुशांत का ऑटो बजरा के पास लावरिस पड़ा मिला,जांच करने पर उसमें शाहबाज का जख्मी शव पाया गया। शाहबाज के मुंह से खून निकला हुआ था,और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त शाहबाज की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रात भर इधर उधर भागते फिरे लेकिन उन्हें शव फेकने का मौका नहीं मिला,और सुबह भी होने लगा इस लिए ऑटो को बजरा के पास छोड़ कर भाग निकले।
    आॅटो में लदे शव के साथ परिजन पहुंचे थाना |
    बजरा में ऑटो को बरामद करने के बाद परिजन शव के साथ ऑटो को ले कर मांडर थाना पहुंच गये,जहां उसकी हत्या की खबर सुन कर पहले से ही सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को ले कर हंगामा करने लगी,हत्या की सूचना पर थाना पहुंचे खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और थाना प्र•ाारी विनय यादव ने उग्र लोगों को आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिला कर शांत कराया।

    कुछ घंटे के बाद ही दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
    शाहबाज के शव के साथ थाना पहुंचने के घंटे भर बाद ही मांडर पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में दोनों आरोपी सुशंत नायक व ओम प्रकाश महतो को हेसमी गांव से गिरफ्तार कर लिया।


    अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण
    सूत्रों के मुताबिक तीनों दोस्त एक ही गांव हेसमी के रहने वाले थे,एक दूसरे के घर सभी का आना जाना ,मिलना जुलना होता था,शाहबाज का सुशांत नायक की बहन के साथ अवैध संबंध की बात भी कही जा रही है। हत्या के पीछे का राज प्रेम संबंध भी हो सकता है, इस लिए पुलिस सुशांत की बहन को पूछताछ के लिए थाना बुलायी है।
    खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्तार आरोपियो और सुशांत की बहन से हत्या किये जाने के कारणों की पड़ताल कर रही थी।

  • कालू लामा हत्या कांड का आरोपी सोनू शर्मा गिरफ्तार


    रांची। कुख्यात अपराधी कालू लामा हत्या कांड के मुख्य सातवें आरोपी को जिले की पुलिस गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने बताया कि सोनू शार्मा के खिलाफ बरियातू गोंदा अरगोड़ा लालपुर थाने में रंगदारी हत्या भयादोहन के अलावा आर्म्स से जुड़े कई मामले दर्ज हैं,जिसमे सभी थाना की पुलिस को इसकी तलाश थी। मालूम हो कि 27 जनवरी को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के नजदीक कु ख्यात अपराधी कालू लामा की वर्चस्व की लड़ाई में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद लालपुर थाना की पुलिस कालू लामा हत्या कांड के छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी की गिरफ्तारी के बाद से सोनू शर्मा पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। एसएसपी ने बताया कि सोनू के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी की वह अपने अन्य पांच साथियो के साथ चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है,उसी सूचना पर छापामारी कर सभी को हिरासत में लेने के बाद सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया गया। सोनू के पास से पुलिस ने रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाईल,सिम व डोंंगल बरामद किया है।

  • मांडर से चोरी हुई पिकअप 48 घंटे में बरामद


    तपकारा के बड़ाईक जंगल से किया गया बरामद
    सरगना सहित गाड़ी खपाने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

    रांची। मांडर थाना पुलिस ने ढौठाटोली से 22 सितंबर की रात चोरी हुई महमूद अंसारी की पिकअप वैन को 48 घंटे में तपकारा के बड़ाईक टोली जंगल से बरामद कर लिया,पुलिस ने वैन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना मांडर मेराल निवासी आबिद अंसारी के अलावा अब्दुल बारीक,और रातू परहेपाट निवासी अताउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकी गिरोह में शमिल नरकोपी के पिपरटोली निवासी शमशुल अंसारी के अलावा चोरी की गाड़ियों को खपाने वाले तपकरा बड़ाईक टोली निवासी कबाड़ी चुन्नू खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही है।
    मालूम हो कि वैन का चालक महताब अंसारी काम खत्म होने के बाद रोज की तरह 22 सितंबर की रात को भी अपने मालिक महमूद अंसारी के आंगन में गाड़ी लगा कर अपने घर चला गया था,रात नौ बजे तक महमूद अंसारी का परिवार भी खाना खा कर सो गया था,23 सितंबर की सुबह 4.30बजे महमूद की मां नमाज पढ़ने उठी तो आंगन में गाड़ी नहीं देखा,उसके बाद उन्होंने अपने बेटों को जगाया,घर के सभी लोग उठ कर इधर उधर पूछताछ किया,लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। बाद में महमूद अंसारी ने मांंडर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। इधर पुलिस को जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी विनय यादव की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पता लगाने लगी उसी दौरान कल 24 सितंबर को श्री यादव ने संदेह के आधार पर मांडर क्षेत्र से कुछ लोगोें को पूछताछ के लिए थाना ले गयी उसके बाद मामले का खुलासा हो गया। पुलिस गिरफ्त में आये चोरों के बयान पर टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तपकारा के जंगल में छिपा कर रखे गये वैन को बरामद कर लिया।
    जानकारी के मुताबिक उक्त वैन को चुन्नू खान कबाड़ी के द्वारा काटने की तैयारी चल रही थी। लेकिन समय पर पुलिस को भनक लग गयी जिससे गाड़ी कटने से बच गई। मालूम हो कि चुन्नू खान का तपकारा में कबाड़ी की दुकान व गोदाम है,जहां वह चोरी की गाड़ियों को ले कर क टिंग करने के बाद कोलकाता में बिक्री करने का काम करता है।

  • खिड़की उखाड़ दो घरों से लाखो की चोरी

    तुपुदाना के दो घरों से लाखो की चोरी
    खिड़की उखाड़ कर दी गयी घटना को अंजाम

    रांची। तुपुदाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने दो घरों से खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
    ओपी प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि चोरों ने जिन दो घरों में चोरी की है उसमें राजकुमार के घर से नगद 50 हजार के अलावा सोने की चेन और चूड़ी की चोरी हुई है,जबकी पुरुषोत्तम के घर से नगदी दस हजार के अलावा सोने की अंगुठी और चांदी के पायल की चोरी कर ली गयी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
    जानकारी के मुताबिक दोनों घरों के लोग बीती रात खना खाने के बाद सो गये,सुबह में जब इनकी नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देखा,बाद में जांच करने पर पता चला की चोर घर से नगदी के अलावा सोना चांदी के ज्वेलरी की चोरी कर ले गये।


    धुर्वा व जगन्नाथपुर में हो चुकी है चोरी
    मालूम हो कि हाल ही में धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएन कॉलेज के नजदीक की आठ दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों कीमत के सामानों की चोरी कर ली गयी थी,उसके बाद चोरों की टोली जगन्नाथपुर के पंच मुखी मंदिर के आस पास की पांच दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों थानों में हुई चोरी मामले में पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर सकी थी,कि चोरों ने बीती रात तुपुदाना क्षेत्र के दो घरों में भी हाथ साफ कर दिया। तीन थाना क्षेत्रों में लगातार हुई चोरी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने से क्षेत्र के दुकानदार व्यापारी के अलावा बस्तियों में रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

  • जेवर दुकान से 20 लाख से अधिक की चोरी

    जेवर दुकान के शटर का ताला तोड़ कर 20 लाख से अधिक की चोरी

    कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो चौक स्थिति सुरेश ज्चेलर्स जेवर दुकान से देर रात लाखों के गहने की चोरी हो गयी। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फूटेज के अनुसार, देर रात 2 बजे चोर ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी करने वाले अपराधी चोरी के कई सामानों के साथ लेस थे। सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद जेवर दुकान के मालिक सदमे में हैं। जेवर दुकान के मालिक सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि दुकान से करीब 20 लाख से अधिक के सोने और चांदी के गहने की चोरी हुई है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल में पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि सभी चोरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

  • 15 हजार रिश्वत मांगने पर थाना का मुंशी सस्पेंड

    • नामकुम थाने का मुंशी भूषण कुमार सस्पेंड
    • बाईक छोड़ने के लिए मांगा था 15 हजार
    • आई ओ नाम पर मांगा गया था रिश्वत
    • एसएसपी ने शिकायत पर लिया एक्शन

    रांची। जिले के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने नामकुम थाने में पदस्थापित मुंशी भूषण कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। जाानकारी के मुताबिक शशंक कुमार नामक व्यक्ति की मोटरसाईकिल कुछ दिनों पहले चोरी हो गयी थी,घटना के दो दिनों के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस ने भूक्तभोगी शशांक कुमार को दी,पुलिस द्वारा मिली सूचना पर वह थाने से अपनी बाईक छुड़ाने गया था,जहां थाने के मुंशी ने शशांक कुमार से कहा कि केस के आईओ दादोगा सत्य नारायण तिवारी को गाड़ी छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये देने होंगे। शशांक के लाख मिन्नत करने क बावजूद मुंशी नहीं माना तब थक हार कर शशांक ने इसकी शिकायत जिले के पुलिस कप्तान से कर दी,उसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच करवाया जिसमें शशांक के आरोप को सच पाया गया,रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंशी भूषण कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया।

  • फांसी से लटका, एस्वेस्टस तोड़ निकाला गया शव


    रांची। धुर्वा थाना पुलिस ने आज सुबह मौसी बाड़ी स्थित एक मकान से फांसी पर लटके 44 वर्षीय बालचंद चिक बड़ाईक का शव बरामद किया है। धुर्वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि बीती रात मृतक की पत्नी व परिवार के लोग घर में नहीं थे,वह अकेला ही घर में सोया हुआ था, आज सुबह देर तक वह घर से नहीं निकला तब बगल में रह रही उसकी पत्नी उसे उठाने के लिए आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर का दरवाजा अंदर से बंद था,इस लिए बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उपर लगे एस्वेटस तोड़ कर कमरे में घुसी तब देखा गया कि वह फांसी पर लटका हुआ है। बाद में पुलिस परिजनों के सामने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी,वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक रुप से बिमार था,इसी लिए उसने यह कदम उठाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसके परिजनों सुसाईड करने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

  • बीवी-बेटी के सामने भाई को काट डाला


    रांची। अनगड़ा थाना के महेशपुर जिंगा टोली में छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
    सिरका पंचायत के मुखिया रोशन मुंडा ने बताया कि डैम साईड स्थित जिंगा टोली निवासी खुड़ू मुंडा और महेश मुंडा दोनों भाईयों के बीच कल दोपहर में पेड़ काटने को ले कर झगड़ा हुआ था,छोटा भाई महेश मुंडा पेड़ काट रहा था,जिसकी जानकारी के बाद बड़ा भाई खुड़ू मुंडा ने उसे पेड़ काटने से मना कर दिया, दोपहर में खुड़ू मुंडा अपने घर में सो रहा था उसी वक्त महेश मुंडा टांगी ले कर उसके घर पहुंचा और अपने सो रहे भाई पर उसकी पत्नी और बेटी के सामने टांगी से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मां बेटी दोनों रोते हुए शोर मचाने लगी,शोर सुन कर आस पास के लोग वहां जमा हो गये उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी,पुलिस उसे गंभीर हालत में रिम्स ले गयी लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    घटना के बाद मृतक खुड़ू मुंडा की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ अनगड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी महेश मुंडा को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दी है। इधर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्या का आरोपी महेश मुंडा सनकी युवक है,वह पूर्व में भी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल जा चुका है।

  • भगवान शिव की 1000 साल पुरानी कालसंहार मूर्ति हुई चोरी

    तमिलनाडु से चोरी हुई करीब 1000 साल पुरानी भगवान शिव की कालसंहार मूर्ति अमेरिका से वापस लाने की प्रकिया शुरू हुई है. यह मूर्ति तंजावुर स्थित काशी विश्वनाथ स्वामी मंदिर से 50 साल पहले चोरी हुई थी. राज्य पुलिस की सीआईडी द्वारा बनाई मूर्ति विंग ने मूर्ति वापसी के लिए कानूनी प्रस्ताव व दस्तावेज अमेरिका भेजे हैं. अमेरिकन नीलामी कंपनी क्रिस्टीज की ओर नीलामी के लिए करीब 35.19 करोड़ रुपये मूल्य तय किया गया है. कंपनी की वेबसाइट पर प्रदर्शित भी है.

    मूर्ति को वर्ष 1050 की चोल-कालीन माना जा रहा है. 82.3 सेमी ऊंची यह मूर्ति कांसे की बनी है. इसमें शिव त्रिपुराविजय रूप और विजयी भाव में हैं. उनका शरीर त्रिभंग रूप में है. इसे त्रिपुरांतक मूर्ति भी कहा जाता है. मूर्ति की चोरी की बात छह नवंबर 2020 को तब सामने आई जब चेन्नई पुलिस ने मंदिर के कार्यकारी अधिकारी जी सुरेश से एक अन्य मूर्ति की चोरी के बारे में पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि कालसंहार मूर्ति 50 साल पहले चोरी हो चुकी है, इसकी जगह नकली मूर्ति रख भक्तों से पूजा करवाई जा रही है. जिसके बाद मूर्ति की तलाश शुरू की गई. दुनिया भर के संग्रहालयों, नीलामी कंपनियों, निजी संग्रहकर्ताओं के पास तलाशा गया तो यह क्रिस्टीज की वेबसाइट पर नजर आई. जिसके बाद वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है.

  • ऑटो में असामाजिक तत्चों ने लगायी आग

    बोकारो। चास के आदर्श कालोनी स्थित चौक पर असामाजिक तत्वों ने रात को खड़े ऑटो में आग लगी दी। जिससे ऑटो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। ऑटो मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑटो के मालिक उमाशंकर पांडेय ने बताया कि बीती रात डेढ़ बजे उसके पड़ोसी ने सूचना दी की ऑटो में आग लग गयी है। खबर मिलते ही घटना स्थल में पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से आर्दश कॉलोनी स्थित महतो चौक पर वे रह रहे हैं और परिवार के पालन-पोषण के लिए ऑटो चलाकर किसी तरह गुजारा कर रहे है। ऑटो ही उनके और उनके परिवार की आजीविका का मात्र एक साधन है। उन्होंने आशंका जतायी है कि असामाजिक तत्वों ने उनके ऑटो में आग लगा दी है। जिससे ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। जिन्हें उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

  • JJMP के एरिया कमाण्डर विकास लोहरा उर्फ़ अभिजीत की हत्या गोली मारकर

    बुढ़मू – प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP का एरिया कमाण्डर विकास लोहरा उर्फ़ अभिजीत की हत्या बुढ़मू थाना क्षेत्र के सारले मे गोली मारकर कर दी गई है, हत्या प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC ने की है, हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए TSPC के एरिया कमाण्डर विक्रम जी ने कहा की बीते महीनों से विकास लोहरा की तलाश थी, विकास लोहरा हमारे 6 साथियों की हत्या मे भी शामिल था।

    वर्चस्व को लेकर हुई हैं हत्या, बालू घाट बना हत्या का कारण :

    बताते चले की बुढ़मू थाना क्षेत्र मे अपना वर्चस्व बनाने को लेकर JJMP उग्रवादियों ने 26 अगस्त को मारपीट कर बालू घाट को बंद करा दिया था साथ ही 7 लाख रूपये की लेवी की मांग की गई थी, यहाँ पहले से ही TSPC का वर्चस्व क़ायम है,ऐसे मे TSPC व JJMP उग्रवादियों मे खुनी संघर्ष की संभवना प्रबल हो गई थी, इस दौरान TSPC ने प्रेस रिलीज जारी कर JJMP की सफाया करने की चुनौती भी दी थी। जिसका परिणाम देर रात दोनों तरफ से गोलियां चली और JJMP एरिया कमांडर विकाश लोहरा की हत्या कर दी गई, हलांकि गोली चलने व हत्या की सुचना पर बुढ़मू,मांडर, खलारी, पीपरवार की पुलिस द्वारा घेराबंधी कर अन्य उग्रवादियों की धरपकड़ को लेकर रेस हो गई है।खबर लिखें जाने तक छापेमारी की जा रही थी।

    सब्जोनल कमांडर सागर गंझु हत्याकांड मे शामिल था विकास लोहरा :

    बताते चले की 2017 मे TSPC सब्जोनल कमाडर सागर गंझु सहित 6 उग्रवादियों की हत्या कर दी गई थी उक्त हत्या मे विकास लोहरा का भी नाम आया था,जिसके बाद TSPC द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, इस दौरान बुढ़मू बालू घाट का मामलें ने भी तूल पकड़ा और TSPC उग्रवादी के एरिया कमाडर विक्रम जी के दस्ते ने विकास लोहरा की हत्या कर दी, साथ ही विक्रम जी ने बताया की 2017 मे हुए साथियो सागर गंझु सहित 6की हत्या की थी जिसका बदला लें लिया गया है, अब ऐसे अन्य संगठनों को इस क्षेत्र मे बर्दास्त नहीं किया जायेगा,जो अमजनों को परेशान करता है।

    छापर बालू घाट हमेशा से रहा है विवादों मे :

    प्रखंड क्षेत्र का छापर बालू घाट शुरू से ही विवादों मे रहा है, अवैध वसूली को लेकर मारपीट व हत्या यहाँ जैसे आम हो गई है। यहाँ हर किसी के नाम पर होती है अवैध उगाही, हर किसी को जाता है एक छोटा हिस्सा, अब छापर मे कोयलवरी की शुरुआत होने वाली है ऐसे मे उग्रवादीयों का यहाँ अपना वर्चस्व क़ायम रखना है ताकि लेवी की मोटी रकम मिलते रहे है यही वर्चस्व को लेकर खुनी संघर्ष देखने को मिलती है। प्रशासन इसको रोकने मे सक्षम हैं या नहीं यह तो आनेवाला वक़्त ही बताएगा,परंतु इस प्रकार की घटना से ग्रामीण दहशत मे है।

  • निरसा थाना के कुक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों का हंगामा


    कहा, मृतक की पत्नी से थाना के एएसआई का अवैध संबंध है मौत का कारण

    धनबाद। निरसा थाना में खाना बनाने वाले 31 वर्षीय कुक सेंटू चक्रवर्ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सेंटू का शव थाना में रखकर हंगामा और प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि कुक की पत्नी के साथ एएसआई का अवैध संबंध था, इसी वजह से उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सेंटू अपनी पत्नी के साथ निरसा थाना में खाना बनाने का काम करता था। सेंटू की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी पत्नी व थाना के एक एएसआई अविनाश पांडेय के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अविनाश के साथ रसोइए की पत्नी का नाजायज संबंध था। पत्नी और एएसआई अविनाश, सेंटू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। इस घटना के बाद परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए। परिजनों के द्वारा थाना में शव के साथ हंगामा किया गया। मृतक सेंटू चक्रवर्ती के परिजनों ने बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सेंटू और उसकी पत्नी निरसा थाना में खाना बनाने का काम करते थे। निरसा थाना में पदस्थापित एएसआई अविनाश कुमार के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी सेंटू को भी हो गई थी। इसको लेकर सेंटू और उसकी पत्नी में हमेशा कहासुनी होती रहती थी। पत्नी के द्वारा यह बात थाना के एएसआई को बताई गयी थी। जिसके बाद सेंटू के साथ मारपीट भी की गई। पत्नी के कारण वह काफी परेशान रहता था। सेंटू ससुराल में ही अपनी पत्नी के साथ रहा करता था। सेंटू का ससुराल कालीमाटी बिशुनपुर में है। अपने ससुराल में ही रहकर वह निरसा थाना में खाना बनाने का काम किया करता था। मृतक के भाई रूपम ने बताया कि थाना में पूर्व में दोनों पति-पत्नी का सुलहनामा भी कराया गया था। इस सुलहनामा में थाना की पुलिस शामिल थी।

  • मोहन मंडल मर्डर का रातू पुलिस ने किया खुलासा


    एक आरोपी गिरफ्त में,पल्सर व मोबाईल बरामद
    रांची। रातू थाना की पुलिस ने सुंडील पुल के नीचे से बरामद मोहन मंडल के शव की पहचान करने के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मृतक 21 वर्षीय मोहन मंडल के ग्राम ठाकुरगांव बनापीढ़ी के रहने वाले उसके दोस्त राजेन्द्र को गिरफ्त में ले कर थाने में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मृतक मोहन की पल्सर मोटरसाईकिल और उसके मोबाईल को भी गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद कर लिया है।
    मालूम हो कि मोहन मंडल रातू थाना के ग्राम नावा सोसो का रहने वाला था,किसी बात को ले कर मां से नाराज हो कर 18 सितंबर को दोपहर एक बजे कभी घर वापस नहीं आने की बात बोल कर घर से अपनी पल्सर मोटरसाईकिल नम्बर जेएच01ईजी 3765 से निकल गया था। 19 सितंबर को उसने घर वालों को फोन करके बताया था कि वह ठाकुरगांव बनापीढ़ी के रहने वाले अपने दोस्त राजेन्द्र के पर है। उसके बाद 21सितंबर की सुबह रातू पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सुंडील पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव बरामद कर रिम्स भेज दिया था। उसके बाद शव बरामदगी की सूचना पर पहुंचे मोहन के भाई उज्जवल मंडल ने शव की पहचान अपने भाई के रुप में की,उसके बाद घर वालों ने पुलिस को मामले की पुरी जानकारी दी, उसके बाद पुलिस मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए बनापीढ़ी निवासी राजेन्द्र को गिरफ्त में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मोहन मंडल की हत्या क्यों की गयी,इसका खुलासा फिलहाल नहीं की गयी है।

  • हजारीबाग : 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार पंचायत सेवक, ACB कर रही पूछताछ

    हजारीबाग के ब्रहमोरिया पंचायत के पंचायत सेवक को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। गिरफ्तार पंचायत सेवक का नाम अशोक कुमार दास है। एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को अपने साथ हजारीबाग ले आयी है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार ने पीएम आवास की राशि निर्गत करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, इसी बात की जानकारी एसीबी को लग गई और पंचायत सेवक को दबोच लिया।

  • रिनपास की डॉ जयती शिमलई के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट

    रांची। रिनपास की डॉ जयती शिमलई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। कांके के सोनू मुंडा ने अपने अधिवक्ता अभय मिश्रा के माध्यम से हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि रिनपास कैंपस में विक्षिप्त महिला कार की चपेट में आने से घायल हुई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में रांची सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस केस से जुड़े कई गवाहों को अपने पद के प्र•ााव से बयान बदलने का दबाव बना रही हैं। इसीलिए जब तक वह रिनपास में पदस्थापित रहेंगी। तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। याचिका में जयती शिमलई, कांके थाना प्रभारी और इस केस के जांच अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को भी प्रतिवादी बनाया गया है। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में रिनपास की एक महिला मरीज की रिम्स में मृत्यु हो गई थी। मरीज की मौत के बाद रिनपास ने यह कह दिया गया कि महिला पेड़ से गिर गई थी।

  • सेंट्रल मेक्सिको के बार में फायरिंग का VIDEO:10 लोगों की मौत; मार्च में हुई ऐसी ही घटना में 19 लोगों की जान गई थी

    मेक्सिको : सेंट्रल मेक्सिको के एक बार में गुरुवार को फायरिंग हुई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने बार में घुसते ही अंधाधुंध गोलियां चलना शुरू कर दिया। इस दौरान बार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। कुछ लोग भागते हुए भी दिखाए दे रहे हैं। गोलियां चलने के आवाज भी काफी साफ सुनाई दे रही है।

    जांच में जुटी पुलिस : एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- हमले की सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है। माना जा रहा है कि ये एक गैंगवार था। बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया है। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं।

    मार्च में हुई ऐसी ही घटना में 19 लोगों की मौत

    इसी तरह की एक घटना मई में हुई थी। मेक्सिको के सेलाया शहर के एक होटल और 2 बार में ऐसे ही हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

    मार्च में हुई एक ऐसी ही घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। कई घायल हुए थे। ये घटना मिचोआकन राज्य के लास तिनाजस में एक फंक्शन के दौरान हुई थी। फरवरी में भी मिचोआकन में एक बड़ा हमला हुआ था, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।

    जनवरी में, गुआनाजुआतो राज्य में एक ग्रामीण समुदाय में एक परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

    मेक्सिको में 2007 से खराब हालात

    मेक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। इसकी वजह ड्रग्स तस्करी को माना जाता है। इन घटनाओं में शामिल गिरोहों के बीच इस तरह के गैंगवार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। मेक्सिको में 2007 के बाद से हिंसा और गैंगवार जैसे अपराधों में बढ़ोतरी हुई। 2007 में ड्रग माफियाओं से लड़ने के लिए पूर्व राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरन ने सेना को पर उतार दिया था। इसके बाद से मेक्सिको में हिंसा तेज हो गई थी, जो आज भी थमने का नाम नहीं ले रही है।

  • कोयला लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को मारा टक्कर, ड्राइवर की मौत


    अहले सुबह तोपचांची के मदैयडीह में घटी घटना, मृतक वाराणसी का रहने वाला

    धनबाद। हावड़ा नई दिल्ली मार्ग एनएच-02 पर तोपचांची में आज अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैयडीह स्थित बांका पुल के पास ये हादसा हुआ है। बताया गया कि बांका पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही कोयला लोड ट्रक संख्या एचआर 38 एबी 7028 एनएच पर रोड किनारे खड़ी लोहा लोड लदे ट्रक संख्या आरजे 01 जेई 2287 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदा ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गयी और उसका ड्राइवर ट्रक में फंसा रहा गया। जोरदार चोट लगने की वजह से केबिन में फंसकर युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शव निकालने की कोशिश की। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। युवक की शिनाख्त विजय कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।

  • दो आर्म्स सप्लायर 3.15 बोर के चार कट्टा व 9 गोली बरामद के साथ गिफ्तार

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सप्लायरों में परसुडीह के रहने वाले अजीत बेहरा उर्फ दीपक और ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले सुरेश माटिया उर्फ अजय मटिया शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से चार 3.15 बोर के देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आकाशदीप प्लाजा के पास कुछ लोग आर्म्स की खरीद बिक्री करने पहुंच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तैनात की। इस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल हैं और ओडिशा, झारखंड के साथ साथ बिहार में आर्म्स की सप्लाई करता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर दोनों सप्लायरों के कमरे की तलाशी की गई। जिसमें चार देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में कई अपराधी शामिल हैं। जिसका सुराग मिला है। एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह बिहार के मुंगेर से 3 से 4 हजार रुपये में हथियार खरीदता है और अधिक कीमत में बेचता है।

  • सौंदा बस्ती में गहने चमकाने के बहाने लाखों का आभूषण ले उड़े दो ठग

    रामगढ़। एक महिला से आभूषण की सफाई के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक महिला से गहने चमकाने के बहाने ठगी की घटना को अंजाम देकर ठग लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती निवासी सुदेश प्रसाद के घर में बाइक सवार दो व्यक्ति आभूषण चमकाने के बहाने घर पहुंचे। उन्होंने पीतल, तांबे के बर्तन चमकाने की बात कही। उन्होंने सफाई करके दिखाया और घर की महिलाओं को विश्वास में ले लिया। इसके उन दोनों युवकों से महिलाओं के आभूषण ली साफ और करने लगे और एक टिफिन में हल्दी और गर्म पानी डालकर बंद कर दिया और कहा कि 10 मिनट बाद गहनों को टिफिन से निकाल लीजिएगा। लेकिन जब उनसे घर के पुरुष सदस्य ने पूछताछ शुरू की तब तक दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। हालांकि भागने के दौरान मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। भुक्तभोगी महिला प्रभा देवी ने बताया कि शाम के समय में मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति पहुंचे और सोना, पीतल साफ कराने की बात कही। पहले तो घर वालों ने मना कर दिया। लेकिन दोनों ठगों ने बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और पहले पीतल और तांबे के बर्तन साफ किए और फिर एक-एक कर हाथ में पहनीं सोने का अंगूठी, झुमका, सोने का चेन को टिफिन में रख सफेद रंग के पाउडर डालकर साफ करने लगे और फिर गर्म पानी और हल्दी की मांग की और फिर टिफिन को गर्म करने की बात कही। जैसे ही बुजुर्ग महिला किचन में जाकर टिफिन गर्म करने लगी उसी दौरान दोनों बदमाश किचन में पहुंच गए और बातों ही बातों में फंसाकर टिफिन में से सोना निकालकर फरार हो गए।