घना कोहरा के बीच सड़क पर कर रही वार्ड सदस्य को ट्रक ने मारा टक्कर, मौत

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की, बैल लेकर खेत जाते समय हुआ हादसा

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव की वार्ड सदस्य मोसो बास्की (35) की आज सुबह मौत हो गयी। उसे सुबह करीब 7.30 बजे ट्रक ने धक्के मारा जिसके बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका सरसडंगाल बाजार की रहने वाली थी। हादसे के समय सड़कों तथा आसपास घना कुहासा छाया हुआ था। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव बरामद नहीं करने दिया। परिजन शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने चाहते थे। परिजनों ने पुलिस पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन भी दिया। परिजनों के आग्रह को मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। जिसके बाद उनके परिजन और स्थानीय ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान ले गये।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *