राशन डीलरों के मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने निकाला विरोध मार्च

कम राशन देने और एक महीना का अनाज डीलरों द्वारा हड़पने का आरोप

गिरिडीह। जन वितरण प्रणाली में व्याप्त गड़बड़ी के खिलाफ ग्रामीण अब सड़क पर उतर गये है। नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर डीलरों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इससे पहले डीलरों की मनमानी से परेशान बेको पूर्वी और पश्चिमी पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें विरोध जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के आलोक में ग्रामीण विरोध जुलूस निकाले। ग्रामीणों का कहना है कि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलरों द्वारा कार्डधारियों के बीच प्रतिमाह अनाज का वितरण नहीं किया जाता। नवंबर महीने में कार्डधारियों को एक बार राशन दिया गया, जबकि दो बार फिंगरप्रिंट लिया गया। इसी तरह दिसंबर में एक बार भी अनाज का वितरण नहीं किया गया। जनवरी महीने में राशन का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन का वितरण नियमित होने चाहिए। स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि बेको पूर्वी और पश्चिमी पंचायत में 5 डीलर है। इन सभी डीलरों द्वारा राशन की हेराफेरी की जाती है। माह में एक बार राशन दिया जाता है, लेकिन दो बार फिंगरप्रिंट लिया गया, यानी एक महीने का राशन गायब कर दिया गया। हरीश कुमार ने कहा कि डीलरों की मनमानी से सभी परेशान है। राशन डीलरों को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। अब अधिकारियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top