टैग: रांची

  • नाबालिग छात्रा से मदरसा के मौलाना द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप, मामला दर्ज

    नाबालिग छात्रा से मदरसा के मौलाना द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप, मामला दर्ज

    रांची | मदरसा के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. यह मामला जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में छात्रा के पिता ने ओरमांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज कराए गए शिकायत में बताया है कि उनकी पुत्री ओरमांझी के मदरसा में पढ़ने जाया करती थी. पिछले एक हफ्ते से वह काफी परेशान दिख रही थी और मदरसा जाने में आनाकानी कर रही थी. जब उन्होंने ने अपनी बेटी से इसका कारण जानने की कोशिश की, तब उन्हें यह जानकारी मिली कि मदरसा के एक मौलाना द्वारा उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की जा रही है. यह जानकारी मिलते ही वह तुरंत थाना पहुंचे और मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मौलाना के गिरफ्तारी में जुट गई है.

  • धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    रांची | धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की खबर सामने आयी है. दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की धुर्वा डैम घूमने गई थी. इसी दौरान लड़की से एक युवक बातचीत करने लगा और युवक के अन्य तीन दोस्त भी वहां आ गए. उसके बाद चारों लड़कों की नीयत खराब हुई और डैम के बगल में सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिग से चारों ने दुष्कर्म किया. नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी, तो घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. उसके बाद घटना के करीब तीन से चार घंटे बीच ही तीन आरोपी युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. अन्य की भी गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह हो गई है. सभी आरोपी और पीड़िता धुर्वा इलाके के ही हैं.

  • रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मुश्ताक को 15 साल सश्रम कारावास की सजा

    रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मुश्ताक को 15 साल सश्रम कारावास की सजा

     रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने नेशनल शूटर तारा शाहदेव को प्रताड़ित करने के तीनों दोषियों रंजीत कोहली उर्फ रकिबुल हसन, हाईकोर्ट के बर्खास्त पूर्व रजिस्ट्रार (विजिलेंस) मुश्ताक अहमद और कोहली की मां कौशल रानी के खिलाफ सजा का एलान कर दिया है. CBI कोर्ट ने रंजीत कोहली को IPC की धारा 120B, 376,323,298,506 और 496 में दोषी पाया गया है. वहीं कौशल्या रानी को IPC की धारा 120B,298,506 और 323 में दोषी पाया गया है. मुश्ताक अहमद को IPC की धारा 120B और 298 में दोषी पाया गया है.

    रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास का सजा दी गयी है.  उस पर  पचास हज़ार का जुर्माना लगा है.  मुश्ताक अहमद को 15 साल सश्रम कारावास की सजा और पचास हजार जुर्माना, कौशल रानी को दस साल की सजा,  पचास हजार का जुर्माना लगाया गया है

    सभी को 30 सितंबर को दोषी करार दिया गया था

    कोर्ट ने उक्त सभी को 30 सितंबर को दोषी करार दिया था जिसके बाद से ये न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई की ओर से केस साबित करने के लिए कुल 26 गवाह पेश किये गये. उन गवाहों और सीबीआई द्वारा पेश किये गये सबूतों के आधार पर कोर्ट ने रकिबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी को दोषी करार दिया था.

    दो जुलाई 2018 को रकिबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी के खिलाफ आरोप गठित किया था. रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी 742/2014 को सीबीआई ने वर्ष 2015 में टेक ओवर किया था. सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ने इस मामले में कांड संख्या RC/ 9S/15 दर्ज किया था.

    तारा शाहदेव के साथ मारपीट करने व धर्म परिवर्तन का था आरोप

    रंजीत कोहली उर्फ रकिबुल हसन, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी पर सोची समझी साजिश के तहत तारा शाहदेव के साथ मारपीट करने, धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था, जो कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रमाणित हो गया है. आरोपों के मुताबिक, 7 जुलाई 2014 को तारा शाहदेव और रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. लेकिन शादी के दूसरे दिन यानी 8 जुलाई को रकिबुल और मुश्ताक अहमद ने तारा को इस्लाम धर्म के मुताबिक निकाह करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव देना शुरू किया. शादी के कुछ दिनों बाद तारा जब मुश्ताक अहमद के घर इफ्तार पार्टी में गयी तो उसने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की. सीबीआई ने जो अहम गवाह कोर्ट में पेश किये उसमें तारा शाहदेव , दिवंगत पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, काजी जान मोहम्मद, ब्लेयर अपार्टमेंट के निवासी, झारखंड पुलिस की तत्कालीन सब इंस्पेक्टर दीपिका कुमारी (जिन्होंने तारा को रेस्क्यू किया था), केस आईओ (जांच पदाधिकारी) हरीशचंद्र सिंह और सीबीआई की केस आईओ सीमा पहूजा शामिल थे. सीबीआई की ओर से वरीय लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह ने इस मामले में पक्ष रखा.

  • झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

    झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

    रांची | दिल्ली में पत्रकारों की गिरफतारी के विरोध में राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में पत्रकारों ने धरना दिया. झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकार शामिल थे.

    इस दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करना बंद करो, पत्रकारों की गिरफ्तारी करना बंद करों, पत्रकारों की आवाज दबाना बंद करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए गए.

    मौके पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह वरिष्ठ पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई हुई है उसकी हम भर्तस्ना करते हैं. इसके खिलाफ पूरे झारखंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा मीडिया में काम करनेवाले लोग अपराधी नहीं है. यदि कुछ पत्रकार गलत भी हैं तो उनपर नियम संगत कार्रवाई होनी चाहिए पर जिस रात के 12 बजे या सुबह पांच बजे उन्हें अपराधियों की तरह उठाकर ले जाया गया इसका हमलोग विरोध करते है. पत्रकारों के साथ अपराधियों के जैसा व्यवहार नहीं होना चाहिए.
    उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो. अगर दिल्ली में यह कानून लागू होता तो शायद ऐसी घटनाएं नहीं होती.

    मौके पर मौजूद स्वामी दिव्यज्ञान ने कहा कि दिल्ली में पत्रकारों के साथ हुआ व्यवहार गलत है. पत्रकार निरपेक्ष होते है. वे समाज को आईना दिखाते हैं. पहले भी 15 पत्रकारों का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था यह भी गलत है.
    शाहनवाज हसन ने कहा कि दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी का तरीका गलत है. पत्रकारों के जो चीन से संबंध होने की बात आ रही है उसकी पूरी जांच हो. गलत हों तो सजा भी मिले पर पत्रकारों के साथ अपराधियों के जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.

    अन्य पत्रकारों ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, अजयनाथ त्रिपाठी, रमीज, सुभाब शेखर, सचिन गोस्वामी, आमिर होदा, आदिल हसन, आसिफ जरीन, विकास कुशवाहा, विकास कश्यप, अवंतिका, रेहान, नवल सिंह, संजय राय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थें.

  • कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन

    कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन

    रांची | रांची महा धर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार को मांडर स्थित लिवंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. कार्डिनल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि कार्डिनल की हृदय गति कम होने लगी थी. और लगभग शून्य तक पहुंच गई थी. आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

  • हजारीबाग : मनरेगा जेई सुशील कुमार 10 हजार रूपये घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    हजारीबाग : मनरेगा जेई सुशील कुमार 10 हजार रूपये घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    हजारीबाग | एसीबी की हजारीबाग इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मनरेगा के जेई को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी जेई सुशील कुमार केशरी हजारीबाग में मनरेगा के संप्रति कनीय अभियंता हैं. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरटांड़ निवासी सुशील कुमार केशरी के खिलाफ सोमर महतो ने शिकायत की थी. शिकायत करते हुए पीड़ित ने बताया कि पत्नी के नाम से मनरेगा योजना के तहत एक कूप निर्माण (2022-23) कार्य दिया गया है. जिसे उसने पूरा कर लिया है. आरोपी जेई ने फाईनल पुस्तक मापी भर दिया है. 1.70 लाख के भाउचर पर हस्ताक्षर के लिए 20 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद एसीबी मामले की जांच में जुट गई, इसी दौरान आरोपी जेई अनुनय विनय पर 10 हजार में पीड़ित का काम करने को तैयार हो गया. बुधवार की एसीबी की टीम आरोपी जेई को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

  • गौशाला का गोबर सड़क पर बहने से नागरिक परेशान, नगर निगम लापरवाह

    गौशाला का गोबर सड़क पर बहने से नागरिक परेशान, नगर निगम लापरवाह

    कई दिनों से हो रही बारिश से गोबर सड़क पर बहने स्थानीय लोगों का चलना हुआ दूभर

    रांची। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमााव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर के कई क्षेत्रों में कीचड़ और सड़कों पर नाली का पानी बहने से नागरिक परेशान है। इधर, रांची गौशाला के पीछे रहने वाले लोगों के समक्ष नई परेशानी उत्पन्न हो गयी है। लगातार हुई बारिश से गौशाला का गोबर पानी के साथ बहकर पिछले गेट से सड़क पर बहने लगा। इससे सड़क के साथ नालियां जाम हो गयी। पूरी सड़क गोबर से भर गया। जिससे इस सड़क पर चलना दूभर हो गया। कुछ देर बारिश रूकने पर गोबर सुखने से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन फिर रूक रूक कर बारिश होने से गोबर गिला होकर सड़क पर बहने लगती है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौशाला का गोबर सड़क पर बहने से पिछले तीन दिनों से हमलोगों का चलना फिरना दूभर हो गया है। खास कर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा परेशानी हो रही है।

    स्कूली बच्चों को जूतें खोल कर जाना पड़ रहा है
    लोगों ने बताया कि उनके बच्चें स्कूल बस पकड़ने के लिए हरमू रोड जाते है। बहुत से ऐसे परिवार है जिनके पास वाहन नहीं है। तो ऐसे बच्चें स्कूल यूनिफार्म के जूते उतार कर खाली पैर सड़क तक जाते है। फिर वहां पैर धोकर जूते पहनते है। इसी तरह महिलाओं को भी आने जाने में बहुत समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।
    गौशाला प्रबंधक का कहना है नगर निगम साफ करेगा
    स्थानीय लोगों ने जब गौशाला प्रबंधन से गोबर को सड़क से हटाने या फिर सड़क पर बहने से रोकने का अनुरोध किया। तो उनका जवाब था कि इस बारिश में हमलोग गोबर को कैसे रोक सकते है। रही बात सड़क पर गोबर बहने की तो सफाई के बारे में नगर निगम से बात किजीए। नगर निगम ही साफ सफाई करेगा।
    नगर निगम कर रहा है साफ
    सांसद संजय सेठ के निर्देश के बाद नगर निगम के कर्मी हरकत में आये और कुछ कर्मचारियों को सफाई के कार्य में लगाया। जिसका सहयोग पूर्व पार्षद सुनील यादव कर रहे है। कर्मियों के द्वारा सफाई करने के बाद सड़क साफ हो गयी और लोगों को राहत मिली।

  • लैंड फॉर जॉब मामले में RJD सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ी राहत

    लैंड फॉर जॉब मामले में RJD सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ी राहत

    रांची जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार काफी लंबे समय से कोर्ट का चक्कर लगा रहे है. वहीं आज बुधवार (4 अक्टूबर) को कोर्ट ने इस मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत दी है. बता दें, राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटा (बिहार के उपमुख्यमंत्री) तेजस्वी यादव को जमानत दे दी है. कोर्ट ने तीनों को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी. 

    मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम

    बता दें, मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है सीबीआई ने 3 जुलाई को एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया था इस मामले में उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी भी आरोपी बनाए गए है. वहीं आज (4 अक्टूबर 2023) को मामले में सुनवाई के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कुल 17 आरोपी आज दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. वहीं मामले में सुनवाई करते हुए और बड़ी राहत देते हुए कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. 

    कोर्ट ने लालू परिवार समेत 17 आरोपियों को भेजा था समन

    लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर पिछली सुनवाई के दौरान संज्ञान लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार समेत सभी 17 आरोपियों को समन जारी किया था. राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल सीबीआई जज (एमपी/एम एल ए) गीतांजलि गोयल की कोर्ट ने मामसे में पूर्व रेलमंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 आरोपियों को समज भेजा था. इस चार्जशीट में सीबीआई ने तेजस्वी यादव को पहली बार आरोपी बनाया है. सीबीआई ने पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया था कि आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. वहीं CBI के वकील ने कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया था कि मामले में आरोपी तीन अधिकारी महीप कपूर, मनोज पांडे, और डॉ PL बंकर के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है. 

    बता दें, सीबीआई ने 3 जुलाई को लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में नई चार्जशीट दाखिल की थी. यह मामला उस वक्त का है जब 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रहे थे. उनके इस कार्यकाल के दौरान कई लोगों को जमीन के बदले रेलवे के अलग- अलग डिविजन में नौकरी दी गई थी.  

  • जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया जमकर उत्पात

    जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया जमकर उत्पात

    रांची राज्य के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जंगल की ओर से झुंड में गांवों की तरफ हाथी जा रहे है और गांव में खूब उत्पात मचा रहे है. कहीं किसानों के धान समेत कई फसलों को रौंदकर बर्बाद कर रहे है तो कहीं ग्रामीणों को घरों को ध्वस्त कर रहे है. अगर इस बीच हाथी के सामने कोई ग्रामीण आ जाए तो वे उन्हें पैरों से कुचलकर या सूंढ़ से पकड़कर और पटकर उसे मार देता है. 

    खबर मांडू का है जहां हाथियों के झुंड ने गांव पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथियों के आतंक से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. दरअसल यह खबर, वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत का है जहां जंगल से जंगली हाथियों का झुंड बाला महुआ गांव पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद हाथियों ने कई लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त किया. वहीं गांव के ही दर्जनों किसानों के फसलों को भी झुंड ने बर्बाद कर दिया है. फसलों को रौंदकर बर्बाद करने के बाद हाथियों का झुंड कानीडीह जंगल की ओर आगे बढ़ गया. 

  • Kantatoli Flyover का ग्रहण छह साल बाद कटा, बाधक बने दो रैयतों का अतिक्रमण हटाया गया

    Kantatoli Flyover का ग्रहण छह साल बाद कटा, बाधक बने दो रैयतों का अतिक्रमण हटाया गया

    रांची | रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण दो रैयतों के विरोध के कारण प्रभावित हो रहा था. ये फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक बने 2 रैयतों के कब्जे से आज 6 साल बाद अतिक्रमण कर हटाया गया. एचपीसीएल पेट्रोल पंप और वाईएमसीए की बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को जुडको ने जिला प्रशासन की मदद से हटाया. इस दौरान पुलिस भी तैनात थी. जैसे ही जुडको की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, दोनों रैयतों रॉबर्ट मिंज और अनुपम रावना ने विरोध करना शुरू कर दिया. लेकिन इस बार जुडको ने उनकी एक न सुनी और चिन्हित जमीन पर खड़े कई पेड़ों को जेसीबी से उखड़वा के हटा दिया. करीब 210 मीटर से अतिक्रमण हटाया गया.

    इससे पहले रैयतों ने जुडको से कब्जा हटाने के लिए समय मांगा. उन्हें समय भी दिया गया. कंपनी दूसरी तरफ फ्लाईओवर का निर्माण करने में लगी रही. इसी दौरान अनुपम रावना ने अपने घर के सामने अधिग्रहित जमीन पर चाहरदीवारी करना शुरू कर दिया. मामले की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को जुडको की टीम पहुंची. पुलिस भी आई. रैयत के परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया और फिर से जमीन की मापी कराने की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने फिलहाल काम करने वाली कंपनी और रैयत दोनों को वहां काम बंद करने को कहा है. इससे पहले पेट्रोल पंप के सामने अधिग्रहित जमीन पर पेड़ों को काटने को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक राबर्ट मिंज ने काम करने वाले मजदूरों को धमकाया था.

    2018 से 2023 तक कई बार हुई मापी

    जुडको का कहना है कि 2018 में ही रैयतों को मुआवजा मिल चुका है, फिर भी वे कब्जा नहीं हटा रहे हैं. वहीं रैयतों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. कंपनी के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि 2018 से 2023 के बीच कई बार जिला प्रशासन, जुडको और नगर निगम के अमीन की टीम बनाकर जमीन की मापी की गई. हर बार दोनों रैयत जमीन मापी कराने की मांग शुरू कर काम को प्रभावित कर देते हैं. कंपनी का काम सिर्फ निर्माण से संबंधित है. रैयतों के मुआवजा से संबंधित काम जिला प्रशासन और भू-अर्जन विभाग देखती है. ये लोग वहां अपनी बात नहीं रखकर सरकारी काम में बाधा डालकर विकास को बाधित कर रहे हैं.

  • कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना ली वापस

    कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना ली वापस

    रांचीकुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना वापस ले ली गई है. बता दें, कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वापस लिया गया है. कुड़मी समाज द्वारा आज (20 सितंबर) से घोषित अनिश्चितकालीन रेल रोको आन्दोलन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी. जिसमें 10 ट्रेनों को रद्द और 8 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था. आपको बता दें, समाज कुड़मी जाति को ST (अनुसूचित जनजाति) सूची साथ ही कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल करने की सरकार से मांग कर रही है. 

    कोलकाता हाईकोर्ट ने आंदोलन को बताया असंवैधानिक 

    वहीं, कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को असंवैधानिक बताते हुए इसपर प्रतिबंध लगाते लगाने का आदेश दिया है. साथ ही कहा कि आन्दोलनकारियों को रेल और सड़क जाम आंदोलन करके आम लोगों को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. कोर्ट के इस आदेश के बाद रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना वापस ले ली गई है. इधर, आंदोलनकारी टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद झारखंड में रेल रोको आन्दोलन को जारी रखने की घोषणा की है.

    कई जगहों पर धारा 144

    कुड़मी विकास मोर्चा द्वारा आज (20 सितंबर) से मुरी जंक्शन में अनिश्चित कालीन रेल चक्का जाम किए जाने की अधिसूचना पर मंगलवार को SDO सदर ने धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया. और संपूर्ण अंचल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दी है. जो कि अगले आदेश तक के लिए लागू रहेगा. 

    ट्रेन रद्द का आदेश वापस 

    वहीं, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे ने रद्द ट्रेनों और रूट में बदलाव किए गए ट्रेनों को चलाए जाने का आदेश को वापस ले लिया है. और उन्होंने बताया कि जिन रद्द ट्रेनों के परिचालन का समय पार नहीं हुआ था, उन ट्रेनों का आरक्षण चालू कर दिया गया और उन्हें निर्धारित समय से रवाना किया गया. जिन ट्रेनों के परिचालन का समय पार हो चुका था उन्हें रद्द ही कर दिया गया.

    अग्निशमन दस्ता भी रहेगा एक्टिव 

    इस दौरान अग्निशमन दस्ता को भी एक्टिव रहने का आदेश दिया गया है. अग्निशाम पदाधिकारी, रांची के मुरी रेलवे स्टेशन, धरनास्थल, मुरी ओपी, सिल्ली थाना व सिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अग्निशमन वाहन कर्मियों सहित मौजूद रहें साथ हीं सिविल सर्जन, रांची को चिकित्सक दल, आवश्यक उपकरण तथा जीवन रक्षक दवाओं के साथ एक-एक एंबुलेंस भी लगाने का आदेश मिला है. 

  • शराब कारोबार से राज्य में रोजाना हो रही करोड़ों की वसूली

    शराब कारोबार से राज्य में रोजाना हो रही करोड़ों की वसूली

    रांची | राज्य के शराब कारोबारी इन दिनों अवैध वसूली में लीन है रोज दिन राज्य में धड़ल्ले से शराब की एमआरपी रेट से अधिक पैसे वसूले जा रहे है. जिसका ग्राहकों ने विरोध भी किया है इस बीच एक आंकलन सामने आया है जिसके अनुसार, प्रतिदिन पूरे राज्यभर में करीब 3 करोड़ की अवैध वसूली हो रही है. यानी कि 90 करोड़ रुपए महीने का. वहीं हर रोज हो रहे इस अवैध वसूली में साफ तौर पर यह कहा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर उत्पाद विभाग, जेएसबीसीएल, प्लेसमेंट एजेंसी और दुकान कर्मियों की मिलीभगत के बिना यह अवैध वसूली संभव नहीं है. मिलीभगत का ही असर है कि राज्य के कई शराब दुकानों में कर्मी मनमाने तरीके से शराब की कीमत से अधिक पैसे वसूलने का काम कर रहे है वहीं जब इसका विरोध ग्राहकों द्वारा किया जाता है तो वे उनपर ही हावी हो जाते है. ऐसी खबरें राज्य के कई जगहों से अक्सर सामने आती रहती है. 

    एक दिन में हो रही 3 करोड़ की लूट मतलब महीने का 90 करोड़ 

    उपराजधानी दुमका से लेकर राज्य के कई जिलों में शराब दुकानों पर धड़ल्ले से अवैध वसूली हो रही है जिसे हर कोई देख सकता है. शराब लेने पहुंच रहे सभी ग्राहकों से दुकानदार एमआरपी रेट यानी प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूलने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं जब ग्राहक इसका विरोध करते है तो वे उन्हें शराब ना देने की धमकी तक दे देते है. जिसके कारण मजबूर होकर शराब लेने पहुंच रहे ग्राहक एमआरपी रेट से अधिक कीमत पर ही शराब खरीद रहे है. बात करें राज्य की जनसंख्या की तो यहां करीब 3 करोड़ की आबादी रहती है. वहीं जानकारों के मुताबिक, राज्य में प्रतिदिन विदेशी शराब का सेवन करने वाले लोगों की संख्या जनसंख्या की 10 प्रतिशत है. इसका मतलब यह कि राज्यभर में करीब 30 लाख लोग प्रतिदिन शराब का सेवन कर रहे है और इन सभी 30 लाख लोगों से शराब विक्रेता एमआरपी रेट से अधिक पैसे की वसूली कर रहा है. जिसमें आंकलन के अनुसार महीने का 90 करोड़ और सिर्फ एक दिन का 3 करोड़ रुपए का वसूली किया जा रहा है. 

    राज्य शराब कारोबारी और विक्रेता धड़ल्ले से शराब खरीदारों से पैसे लूट रहे है और यह सब देखते हुए भी इस मामले में विभाग के साथ प्रशासन और मंत्रालय सभी मौन धारण किए हुए है. शराब बिक्री के नाम पर राज्यभर में हो रही इस लूट की खबर सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे विभाग के सभी अधिकारी को है लेकिन फिर भी वे चुप्पी साधे मौन होकर सब देख रहे हैं. राज्य के कद्दावर नेता रहे शिक्षा सह उत्पाद विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मौजूदा सरकार में उत्पाद विभाग की मंत्री है. लेकिन मंत्री को फिलहाल विभाग के तजूर्बे की थोड़ी कमी है. कहा यही जा रहा है कि शराब कारोबारियों और सिंडिकेट को इसी का बड़ा फायदा हो रहा है. लेकिन इस बीच विभाग की ओर से उत्पाद आयुक्त के साथ उत्पाद सचिव भी मौन धारण किए हुए है. जिसकी वजह से राज्य में शराब की अवैध वसूली को लेकर शराब कारोबारियों को साहस मिल रहा है. राज्य में उत्पाद विभाग द्वारा नकली शराब की बिक्री पर लगातार छापेमारी की जाती रही है और कई जगहों पर अब भी छापेमारी जारी है लेकिन इन दिनों पूरे झारखंड में धड़ल्ले से प्रिंट रेट से अधिक की वसूली पर रोक-थाम को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है. 

  • कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ से महंगे मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

    कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ से महंगे मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

    रांची राजधानी रांची में पुलिस ने चोरी की 20 महंगी मोबाइल और लैपटॉप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, यह मामला राजधानी के नामकुम इलाके के कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ का है. कंपनी के इंचार्ज ने पिछले कई महीनों से अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन के चोरी होने की शिकायत नामकुम थाने में दर्ज कराई थी. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है साथ ही दो आरोपी को 20 महंगी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

    मामले में जानकारी देते हुए नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि सरवल स्थित लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड वेयर हाउस के इंचार्ज सुभांकर ठाकुर ने 18 सितंबर को मन्नु वेयर हाउस के हब से पिछले 3-4 महीने में 7 लाख 23 हजार 936 रूपए के अलग अलग कंपनी के करीब 28 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 3 एयर पॉड चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में उन्होंने वेयर हाउस के कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया था. 

    मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन पर एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही इनके निशानदेही पर पुलिस ने 20 मोबाइल बरामद किया है. मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि कोरियर कंपनी द्वारा डिलेवरी के बाद पार्सल रिटर्न होने पर ये लोग मोबाइल निकालकर दोबारा पैक करते थे. और रिटर्न पार्सल को कोलकाता भेजा जाता है. चोरी की यह सूचना कोलकाता से ही कंपनी को दी गई.  

    बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी चोरी किए महंगें मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे. इन्होंने मुंबई और भागलपुर में भी कई मोबाइल बेचे है. इस मामले में गिरफ्तार एक युवक का नाम विकास कुमार महतो उर्फ जुगु है जो नामकुम स्थित चाय बगान के रहने वाला है वहीं दूसरे युवक का नाम संतोष कुमार है जो बालसिरिंग तुपुदाना का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों युवक को जेल भेज दिया है. वहीं मामले में अन्य लोगों के संलिप्ता की आशंका पुलिस जता रही है साथ ही जांच करते हुए अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. 

  • झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन जिसमें यात्री ट्रेन के डिब्बे में उठा सकते हैं रेस्तरां का आनंद

    झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन जिसमें यात्री ट्रेन के डिब्बे में उठा सकते हैं रेस्तरां का आनंद

    रांची: झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन राज्य का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है, जिसमें यात्री ट्रेन के डिब्बे पर रेस्तरां का आनंद उठा सकते हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन में इस रेस्तरां का उद्घाटन ए आर एम और रेस्तरां के संचालनकर्ता ने फीता काटकर कर दिया है. 

    कोच को दिया रेस्टोरेंट का रूप

    बता दें कि इस कोच को रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है. जिसे टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट के पास स्थापित किया गया है. इस रेस्तरां के कोच में 40 लोगों आराम से बैठ सकते है. इसमें इंडियन फूड, साउथ इंडियन फूड, चाइनीस फूड के साथ- साथ झारखंडी फूड का भी आनंद उठा सकते है. यह सुविधा 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध है.

    टाटानगर रेल प्रबंधन के कमर्शियल विभाग का रहा महत्वपूर्ण योगदान 

    रेस्तरां के संचालनकर्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस रेस्तरां की तैयारी चल रही थी इसे टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट में स्थापित किया गया है. जिसे लॉन्ज ओंन व्हील के नाम से जाना जाएगा. इस रेस्तरां के निर्माण में टाटानगर रेल प्रबंधन के कमर्शियल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. खड़कपुर डिवीजन से स्कॉच को स्पेशल सेकंड एंट्री में लाकर वातानुकूल रेस्तरां के रूप में स्थापित किया गया है.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आँनलाइन आरंभ हुआ आयुष्मान भव: योजना

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आँनलाइन आरंभ हुआ आयुष्मान भव: योजना

    स्वस्थ्य जीवन, लंबी उम्र के लिए आयुष्मान योजना ला•ादायक : राज्यपाल

    अंतिम पायदान तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पर मंथन करने की जरूरत : बन्ना

    रांची। भारत सरकार के निर्देश पर आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आॅनलाइन हुआ। जबकि झारखंड में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के मौजूदगी में अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले पांच निक्षय मित्रों, पांच रक्तदान संगठनों और दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया। आयुष्मान आपके द्वार 17 सितंबर से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत छूटे हुए सभी योग्य लाभूकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

    अभियान की शुरूआत करते हुए हो रही है खुशी: सीपी राधाकृष्णन
    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम की शुरूआत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया है। आज मुझे इस अभियान की शुरूआत करते हुए खुशी हो रही है। यह गरीबों के लिए वरदान है। स्वस्थ्य जीवन लंबी उम्र के लिए आयुष्मान योजना लाभदायक सिद्ध हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर एक लाभूक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। राज्यपाल ने कहा कि गरीबों के लिए बीमारी एक अभिशाप की तरह है। ऐसे में इस योजना के शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को सुविधा मिली है।

    आयुष्मान भव: योजना की सफलता की कामना करता हूं : बन्ना गुप्ता
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भव: योजना की सफलता की कामना करता हूं। इस कार्यक्रम में हमारे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए हैं। राज्य के अंतिम पायदान तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कैसे पहुंचे इस पर मंथन करने का दिन है। आयुष्मान भव: का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। 1 करोड़ 22 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का काम किया जा चुका है। लेकिन अभी और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। राज्य के 540 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। राज्य में 1040 योग प्रशिक्षको की नियक्ति की गई है। पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और जिला अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना है। बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग किया है कि राज्य के 24 जिलों में ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना करें। आयुष्मान में कुछ फजीर्वाड़ा हुआ है। कैग की रिपोर्ट भी आयी है। इस पर कड़ा कदम उठाया जाएगा।

    स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड को बनाना है समृद्ध
    डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और नगर निकाय/नगर पालिका के साथ समन्वय स्थापित कर इसके खात्मे को लेकर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड को समृद्ध राज्य बनाना है। एक-एक गाँव को चिन्हित कर स्वास्थ्य की दिशा-दशा को मजबूत किया जाएगा।

    आयुष्मान जैसी योजना कोई और देश नहीं ला सकी: संजय सेठ
    रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के किसी देश ने अपने करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान जैसी योजना नहीं ला सकी। गरीब अपने इलाज के लिए घर, जमीन और बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाना पड़ता है। ऐसे में आयुष्मान योजना ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लेकिन योजना के आड़ में गरीबों का हक मारा जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर मैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग करता हूं कि कठोर कार्रवाई करें।

    राज्य की 88 प्रतिशत जनता को मिल रहा है आयुष्मान योजना का ला•ा: अरुण कुमार सिंह

    अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथो हुआ है। राज्य में 2 करोड़ 97 लाख आयुष्मान योजना के लाभूक है। राज्य की 88 प्रतिशत जनसंख्या मुख्यमंत्री आयुषमान भारत जन आरोग्य योजना से अच्छादित है। प्रखंड में हर सप्ताह आयुष्मान स्वास्थ्य सप्ताह मेले का आयोजन किया जाएगा। पहले हर तीसरे शानिवर को पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बुजुर्ग सप्ताह का आयोजन किया जाता था। इसे अब हर शानिवार को करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान पखवाड़ा के समापन पर 2 अक्टूबर को राज्य भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्य 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह करने की है। वही इस वित्तिय वर्ष में 5 लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। अंगदान को राज्य में बढ़वा देना प्राथमिकता है। अरुण ने कहा कि आयुष विभाग को सुदृढ किया गया है। शिशु मृत्यु दर झारखंड में 25 है, जबकि देश का 28 है। इसे शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है।

    ये रहे मौजूद
    अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा बीरेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद संजय सेठ, निदेशक रिम्स डॉ आरके गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी राकेश दयाल, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

    इन्हें किया गया सम्मानित
    टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया। इनमें डीएसपीएमयू, उषा मार्टिन, झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान, निक्की वायर वर्क्स लिमिटेड, इनर व्हील क्लब आॅफ रांची साउथ को सम्मानित किया गया।

    रक्तदान में बेहतर करने वालो को किया गया सम्मानित

    -ब्लड सेंटर सदर अस्पताल की नम्रता श्रीवास्तव, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद बाबर, सूरज झंडई

    -सिंगल डोनर प्लेटलेट के लिए पराग को सम्मानित किया गया।

    -हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोकदोरो कांके की सीएचओ निर्मला खलखो को राज्यपाल ने सम्मानित किया।

  • वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची आ रही दुर्घटनाग्रस्त

    वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची आ रही दुर्घटनाग्रस्त

    रांची | जब से वंदे भारत का परिचालन शुरु हुआ है तब से आए दिन कुछ न कुछ खबर इसको लेकर आती हीं रहती हैं. इस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर भी उतनी ही प्रमुखता से सुनने को मिलती रहती हैं .जानकारी के मुताबिक अभी पटना से रांची आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.इस दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक भैंस को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. दुर्घटना के बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में फंस गयी.भैंस से टक्कर के बाद ट्रेन को वहीं रोकना पड़ गया. जिससे ट्रेन अभी भी घटनास्थल पर ही खड़ी हुई है.

  • उग्रवादियों ने रेलवे साइट पर लगे पोकलेन को फूंका

    उग्रवादियों ने रेलवे साइट पर लगे पोकलेन को फूंका

    सिमडेगा  | जिले के बानो थाना क्षेत्र स्थित कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. हथियार बंद उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया.  पंडित नाम के उग्रवादी ने हस्त लिखित पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है.  आशंका जतायी जा रही है कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.

  • छात्रों को कतार में खड़ा कर प्रधानाध्यापक ने की बेरहमी से पिटाई

    छात्रों को कतार में खड़ा कर प्रधानाध्यापक ने की बेरहमी से पिटाई

    रांची – पलामू जिले में एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गुस्से में आकर यू केजी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को कतार में खड़ा कर बेहरमी से पिटाई कर दी है. बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. बेरहमी से हुई पिटाई की वजह से 6 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

    दरअसल यह मामला जिले के सतबरवा थाना इलाके लहलहे गांव का है जहां स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कई बच्चों की पिटाई कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र सोमवार (28 अगस्त) को सावन की अंतिम सोमवारी को अपने परिजनों के साथ कलश यात्रा में शामिल होने की वजह से स्कूल नहीं जा सके थे. वहीं उसके अगले दिन मंगलवार यानी 29 अगस्त को स्कूल के पहुंचने ही प्रधानाध्यापक ने सभी छात्रों को कतार में खड़ा करवाया इसके बाद सबकी पिटाई कर दी.

  • रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

    रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

    रांची | राजधानी में इन दिनों अपराध की घटनाओं में तेजी देखने को मिली है. अपराधियों द्वारा लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. जमीन रंगदारी की खबरे आम होती जा रहीं हैं वो भी तब जब पुलिस प्रशासन की तरफ से अपराधियों पर कारवाई भी लगातार की जा रही है. जमीन मामले में राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हिन्दपीढ़ी थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. जमीन मामले में रंगदारी मांगने के आरोप में शकील उर्फ कारू नामक अपराधी को जेल भेज दिया है.

  • ईडी के समक्ष नहीं होंगे पेश सीएम हेमंत सोरेन

    ईडी के समक्ष नहीं होंगे पेश सीएम हेमंत सोरेन

    रांची | सीएम हेमंत सोरेन आज गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे. सीएम कोर्ट की शरण में जा सकते हैं. हालांकि सीएम के आने को लेकर ईडी और रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे. ईडी दफ्तर के आसपाससीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. वहीं एयरपोर्ट रोड भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था 

    गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन को बीते 19 अगस्त को ईडी ने दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी सीएम से उनके और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में भी पूछताछ करेंगे. इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था. लेकिन वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कहा थाः समन वापस ले,  मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे. सीएम ने लिखाः आपका (ईडी) इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है. वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे.

    बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी – 25/23 (ईसीआईआर) में समन किया है. इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किये थे. साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी. उस वक्त सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी.

    ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी. सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है. रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी.

  • वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में 36 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में 36 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

    रांची |  राजधानी रांची समेत राज्य के 36 ठिकानों में ईडी ने एक बार फिर से दबिश दी है. जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है. बता दें, ईडी जमीन घोटाला और शराब घोटाला मामले में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. आज सुबह (23 अगस्त) से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजधानी रांची के अलावे देवघर, दुमका, गिरीडीह, जामताड़ा सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूबे के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके करीबियों से के कई ठिकानों पर भी ईडी लगातार छापेमारी कर रही है. सुबह से चल रही ईडी की छापेमारी अब भी जारी है. 

    सूत्रों के मुताबिक, शराब मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह छापेमारी की जा रही है. चर्चित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर आज बुधवार की सुबह से ही ईडी की कार्रवाई जारी है. राजधानी रांची में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के यहां भी ईडी की टीम करीबन 7:30 बजे से छापामारी कर रही है.  

    इसके अलावे शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग स्थित पटेल चौक के आवास के साथ दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल और कुम्हार पाड़ा में रहने वाले सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर में भी ईडी छापामारी कर रही है.