रांची | झारखंड में पड़ रही गर्मी से सभी बेहाल हैं. पारा 40 डिग्री पार कर जा रहा है. जिसे देखते हुए एक बार फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. केजी से कक्षा आठ तक 19 जून से 21 जून तक बंद रहेंगे. जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 07.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित होगी. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचना दी जाएगी. इसको लेकर झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रविवार को आदेश जारी किया गया.
टैग: रांची
-

वेतनमान की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक, पुलिस ने मोरहाबादी के पास रोका

पारा शिक्षकों की 10 सदस्यीय टीम से वार्ता करेंगे सीएम के प्रधान सचिव, CMO से बुलाया आया
राज्य के 50 हजार से अधिक पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। इस नाराजगी की वजह से वे एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़े हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव कर रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी पारा शिक्षक मोराहाबादी में जुटे और सीएम हाउस घेरने निकले। इस बीच पारा शिक्षकों को मोरहाबादी टीओपी के पास रोक दिया गया। इसके बाद सीएम सचिवालय बातचीत के लिए बुलाया गया। पारा शिक्षक संघ की ओर से 10 सदस्यीय टीम सीएम सचिवालय गयी है। वहां सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के साथ बातचीत होगी।

मोरहाबादी मैदान में जुटे पारा शिक्षक
क्यों आंदोलन करने को मजबूर हैं पारा शिक्षक
पारा शिक्षकों का यह घेराव कार्यक्रम एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है। मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेष पाठक आदि ने बताया कि राज्यभर के पारा शिक्षक हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। पारा शिक्षकों का कहना है कि पिछले साल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उनसे जो वादा किया था, सरकार ने आज तक उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में पारा शिक्षकों ने एक बार फिर से सड़क पर उतरने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास घेरा जा रहा है।

एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने बनाई रणनीति
एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार कर रखी है। इस रणनीति के कई कदम मोर्चा उठा चुकी है। 31 मई तक सभी जिला कमेटी संगठन सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम पर चर्चा की। इसके बाद 4 जून को राज्य के सभी मंत्रियों से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्हें मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आमंत्रित किया है। तय रणनीति के मुताबिक अगर आज के घेराव कर असर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर नहीं होता है तब सभी जिलों में पारा शिक्षक महापंचायत करेंगे। साथ ही 15 नवंबर को सभी पारा शिक्षक राजधानी के मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे और सरकार से वादा पूरा करो का नारा बुलंद करेंगे।
-

पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव करेंगे
राज्य के 50 हजार से अधिक पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। इस नाराजगी की वजह से वे एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़े हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के पारा शिक्षक आज सीएम हेमंत सोरेन आवास का घेराव कर रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी पारा शिक्षक मोराहाबादी में जुटे हैं और सीएम हाउस घेरने निकल रहे हैं। पारा शिक्षकों के इस घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन की तमाम तैयारियां हैं। मोराहाबादी में बैरिकैडिंग लगाया गया है।
पारा शिक्षकों का यह घेराव कार्यक्रम एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है। मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेष पाठक आदि ने बताया कि राज्यभर के पारा शिक्षक हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हैं। पारा शिक्षकों का कहना है कि पिछले साल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उनसे जो वादा किया था, सरकार ने आज तक उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में पारा शिक्षकों ने एक बार फिर से सड़क पर उतरने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास घेरा जा रहा है।
एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार कर रखी है। इस रणनीति के कई कदम मोर्चा उठा चुकी है। 31 मई तक सभी जिला कमेटी संगठन सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम पर चर्चा की। इसके बाद 4 जून को राज्य के सभी मंत्रियों से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्हें मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आमंत्रित किया है। तय रणनीति के मुताबिक अगर आज के घेराव कर असर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर नहीं होता है तब सभी जिलों में पारा शिक्षक महापंचायत करेंगे। साथ ही 15 नवंबर को सभी पारा शिक्षक राजधानी के मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे और सरकार से वादा पूरा करो का नारा बुलंद करेंगे।पारा शिक्षकों की मांग
- पूर्व की सरकार द्वारा आंदोलन के क्रम में रांची तथा राज्य के विभिन्न थानों में सहायक अध्यापक एवं परिजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस ले
- 01 जनवरी 2023 से 4% मानदेय वृद्धि के लाभ का एरियर भुगतान करे
- सहायक अध्यापकों का विभिन्न कारणों से पूर्व के वित्तीय वर्षो का बकाया मानदेय भुगतान करे
- आकलन परीक्षा का आयोजन संघीय वार्ता में तय समझौते के अनुसार तत्काल करे
- सहायक प्राचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन करने आदि मांगों की पूर्ति अत्यावश्यक है
- राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने एवं विभिन्न समस्याओं यथा ईपीएफ का लाभ दे
- अनुकम्पा के वर्तमान प्रावधान को शिथिल करते हुए मृत सहायक अध्यापक के परिजनों को लाभ दे
- सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को लाभ दे
- सीटेट को जेटेट के समकक्ष मान्यता दे
- अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु एक अवसर प्रदान करे
-

2 साल से होल्डिंग टैक्स बकाया तो कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन
रांची | राजधानी में बिजली-पानी की समस्या और अधिक विकराल हाेने वाली है, क्याेंकि नगर निगम ने हाेल्डिंग टैक्स नहीं देने वालाें का बिजली-पानी कनेक्शन काटने का फरमान जारी कर दिया है। प्रशासक शशि रंजन ने शुक्रवार काे राजस्व शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दाे टूक कहा कि हर हाल में राजस्व बढ़ाना है। इसके लिए किसी पर काेई रहम करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि दाे वर्ष से अधिक समय से जिनका हाेल्डिंग टैक्स बकाया है, उन्हें 30 जून तक टैक्स जमा करने काे कहें। निर्धारित समय के अंदर टैक्स नहीं देने वालाें के घर का बिजली-पानी कनेक्शन काट दें। इसके अलावा हाेल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों काे भी 30 जून तक टैक्स देने की माेहलत दी गई है।
इसके बाद उनके प्रतिष्ठानों काे सील करने का निर्देश दिया गया। प्रशासक ने श्री पब्लिकेशन के पदाधिकारियों काे सभी वार्ड के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर नाेटिस भेजने का निर्देश दिया। माैके पर उप प्रशासक रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशासक ने टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी से कहा है कि सभी वार्डों में जिन लाेगों ने अपनी प्रॉपर्टी का अब तक असेस्मेंट नहीं कराया है, उसकी सूची तैयार करें। 30 दिनाें के अंदर असेस्मेंट कराने का नाेटिस दें। इसके बाद जुर्माना के साथ टैक्स की वसूली करें। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए वार्डवार अभियान चलाएं।
प्रशासक शशि रंजन ने कहा कि शहर में जितनी व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, उनके लिए ट्रेड लाइसेंस जरूरी है। बिना इसके व्यापार कर रहे लोगों पर जुर्माना लगाएं। ट्रेड लाइसेंस के लिए वार्डवार जांच अभियान चलाते हुए 30 जून तक का समय दें।
-

TPC एरिया कमांडर रॉकी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची | रांची पुलिस ने टीपीसी एरिया कमांडर रॉकी उर्फ समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. रॉकी पुलिस के मुखबिर की हत्या में शामिल था. एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि रॉकी बुढ़मू थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाला है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी की टीम ने टीपीसी एरिया कमांडर रॉकी को गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है |
बता दें कि रॉकी पर पुलिस के मुखबिर राजा साहब की हत्या करने का आरोप है. रॉकी के दस्ते ने ही रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले मुखबिर राजा साहब अगवा कर लिया था और फिर जंगल में जाकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके अलावा विक्रम के दस्ते ने कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंप के पास स्थित क्रशर माइंस और पिठोरिया स्थित कई क्रशर पर हमला कर लेवी की मांग भी की थी |
-

झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के अस्पताल में भर्ती
रांची। झारखंड के महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन में संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विधायक स्टीफन मरांडी वेल्लोर से रांची आ रहे थे। इसी दौरान ओडिशा के बोलांगिर में उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें संबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
-

आ रहे हैं बागेश्वर बाबा राजधानी रांची ?
वर्तमान समय के सबसे चर्चित कथावाचकों में से एक बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में होने के बाद जल्द ही रांची में होने वाली है। राजधानी रांची और झारखंड के बागेश्वर सरकारप्रेमी लगातार इस प्रयास में लगे हैं कि रांची में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को हरी झंडी मिल जाए।
गौरतलब है कि बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम का आयोजन अगले महीने राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। प्रबंधन समिति और कार्यक्रम के आयोजक रवि गुप्ता ने बागेश्वर धाम सरकार के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 05 से 08 जुलाई तक पूर्वी दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड, आईपी एक्शटेंशन में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।
इस तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान 03 दिवसीय यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं 07 जुलाई को बहुचर्चित दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जबकि 08 जुलाई को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना तय हुआ है।
बता दें कि पिछले दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का बिहार में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें 10 लाख श्रोताओं की रिकॉर्ड भीड़ पहुंची थी। इसके बाद उनका कार्यक्रम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात में भी हुआ, वहां भी लाखों की संख्या में बागेश्वर धाम सरकार के भक्त पहुंचे थे जिसे देखते हुए दिल्ली के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के बाबा (Bageshwar Baba) धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई महीने से राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं। टीवी चैनलों पर उनके दावे गूंज रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर धाम में 125 जोड़े के सामूहिक विवाह की तस्वीरें वायरल हैं। खुद CM शिवराज सिंह चौहान बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पिछले दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथ जोड़कर बात करने वाली तस्वीरें भी आपने देखी होंगी।
पिछले एक महीने में फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां उनके दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं। आस्था से इतर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। कोई बिना कुछ कह कैसे मन की बात जान लेता है? क्या यह जादू है, चमत्कार है, ईश्वर कृपा है या क्या है? जब बागेश्वर बाबा के दावे चारों तरफ गूंजने लगे तो समाज से ही कुछ लोग आगे आए और उन्होंने कहा कि इसमें कोई चमत्कार नहीं बस माइंड गेम है।
बाबा को चुनौती देने वालों की भी चर्चा होने लगी। आप भी जानना चाहते होंगे कि मराठी पगड़ी में युवा जोश के साथ जो 26-27 साल के बाबा मुस्कुराते हुए सनातन धर्म की बातें कर रहे हैं, उन पर सवाल उठाने वाले ये लोग कौन हैं? ऐसे 1-2 नहीं, कुल पांच लोगों का यहां हम जिक्र करेंगे जिन्होंने बागेश्वर बाबा के बारे में अपना अलग दावा किया है।
कोई इन्हें दिमाग पढ़ने वाले तो कोई जादूगर के रूप में जानता है। आगे बढ़ने से पहले जान लीजिए कि विराट कोहली, आमिर खान, ऋतिक रोशन जैसे सितारों के दिमाग को पढ़कर करन सिंह को काफी प्रसिद्धि मिली। उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। करन सिंह विराट से कोई एक नाम दिमाग में सोचने के लिए कहते हैं। वह बोलते हैं कि वह आपको बॉलिंग कर रहा है। आप उस पर शॉट खेलते हैं। कमेंटेटर नाम लेता है। ये सब कोहली मन में दोहराते हैं और करन पहला अक्षर बताते हैं। यही नहीं, वह मोबाइल में लिखकर लोगों को दिखाते भी हैं लेकिन कोहली को नहीं बताते। इसके बाद वह कोहली से पूछते हैं तो उन्होंने भी वही नाम लिया जो करन ने पहले ही लिख रखा था- पीयूष नागपाल। आसपास के लोग चिल्ला पड़ते हैं।
बाबा बागेश्वर की चर्चा होने लगी तो करन ने टीवी डिबेट में उन्हें चुनौती दे डाली। कुछ लोग उन्हें गालियां भी देने लगे। लेकिन इस पर बात तो होनी चाहिए कि क्या यह जादू है या कोई स्किल? करन कहते हैं कि मैं किसी के भरोसे को तोड़ नहीं रहा और न ही सवाल कर रहा हूं। वह बस इतना कहना चाहते हैं कि आपको सवाल पूछना चाहिए। अंधभक्त नहीं बनना चाहिए। उनका साफ तौर पर कहना है कि इसमें महामानव जैसी कोई बात नहीं है। सब ट्रिक्स, मनोस्थिति, मन के विश्लेषण की बात है। ज्यादातर एक्सपर्ट भी कहते हैं कि लोगों के बॉडी मूवमेंट, अपीयरेंस, बोलने पर जवाब देने की स्टाइल से बहुत कुछ नोटिस हो जाता है। इसे वे न्यूरो-लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) कहते हैं। इसमें विजुअल क्लू की मदद से ब्रेन को पढ़ा जाता है।
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर हैं, उनके लिए लोगों में जितना क्रेज देखा जा रहा है, उतना शायद ही किसी बाबा के लिए देखा गया होगा। बागेश्वर धाम सरकार सनातन धर्म को सर्वोपरि मानते हैं और उनका कहना है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है, जिससे सनातन धर्म की रक्षा हो सके। अपने बयानों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री अकसर सुर्खियों में रहते हैं।
-

पिपरवार में सुरंग बनाकर किये जा रहे कोयला चोरी का खुलासा
एनके एरिया के सीसीएल रोहिणी परियोजना के पीछे जंगल में मिली दर्जनों सुरंग
सीआईएसएफ की टीम ने रांची के सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी को दी सूचना
रांची। पिपरवार क्षेत्र में सुरंग बनाकर कोयला चोरी किया जा रहा था। यह काम लंबे समय से किया जा रहा था। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं थी। आउटपोस्ट शिफ्ट करने के लिए सीआईएसएफ की टीम जंगल के पीछे स्थान ढूंढने के दौरान मामले का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ एनके पिपरवार यूनिट अपना आउटपोस्ट शिफ्ट करना चाह रहा है। आउटपोस्ट के लिए स्थान का चयन करने के लिए एनके एरिया के सीसीएल रोहिणी परियोजना के पीछे जंगल में टीम गयी हुई थी। तब वहां अवैध कोयला उत्खनन मामलें का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ जवानों में बताया कि मंगलवार की शाम मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अवस्थित रोहिणी आउटपोस्ट को दूसरे जगह शिफ्ट करने को लेकर जगह का चयन को किया जा रहा था।

जंगल में मिला दर्जनों सुरंग
टीम ने देखा कि धूप टोला के जंगल साइड 500 मीटर के दायरे में दर्जनों अवैध सुरंग बनाकर बड़ी मात्रा में कोयला उत्खनन किया जा रहा है। सीआईएसएफ जवानों को देखकर कोयला निकालने वाले लोग भाग गए। जिसके बाद वहां से 4 टन कोयला बरामद किया गया।अवैध उत्खनन सीआईएसएफ के अधिकार क्षेत्र से बाहर
इस अवैध उत्खनन संबंध में सीआईएसएफ के कमांडेंट ने रांची के सीनियर एसपी एवं ग्रामीण एसपी सहित स्थानीय थाना को दूरभाष पर जानकारी दी। सीआईएसएफ ने बताया कि अवैध उत्खनन एरिया हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लेकिन आउटपोस्ट बनाने को जगह चयन के दौरान यह मामला उजागर में आया।
डेढ़ माह पहले तक यह क्षेत्र था खलारी थाना में
सुरंग को देखने से प्रतीक होता है कि चार पांच साल से लोग इस स्थल में अवैध खनन कर कोयला निकाल रहे हैं। उधर मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जंग बहादुर सिंह ने बताया कि जिस जगह अवैध खनन की सूचना मिली है। पहले वह खलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता था। पिछले एक डेढ़ माह से मैकलुस्कीगंज थाना में शामिल करने का अधिसूचना जारी गया है।
इन अधिकारियों ने किया अवैध खनन का खुलासा
उन्होंने कहा अवैध खनन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अवैध उत्खनन के उद•ोदन में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, डिप्टी कमांडेंट उपेंद्र, निरीक्षक विकास कुमार, एनके चौधरी के अलावे क्यूआरटी टीम एवं 150 की संख्या में बल सदस्य मौजूद थे। -

गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी अब 17 जून तक बढ़ी
केजी से कक्षा आठ तक रहेगी छुट्टी, वर्ग 9 से 12 तक की क्लास चलेगी
रांची। गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अब 17 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आज आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आज दोपहर आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में पड़ रही अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते गर्मी छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों में वर्ग केजी से लेकर वर्ग 8 तक की कक्षाएं स्थगित रहेगी। जबकि वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व भाति संचालित होंगी।
गर्मी छुट्टी आज तक बढ़ायी गयी थी
इससे पहले 14 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। विभाग ने अधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 14 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने दिया था। यह आदेश 11 जून को जारी किया गया था। जारी आदेश में सचिव ने कहा कि राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12 जून से बंद रहेंगे।पढ़ाई की क्षति की भरपाई के लिए निर्णय अलग से
सचिव ने अपने पिछले आदेश में कहा है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचित किया जायेगा। अब दूसरी बार स्कूलों में छूट्टी देने का निर्णय लिया गया है। -

रांची कॉलेज में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के छत का छज्जा गिरने से मंतोष बेदिया नामक छात्र की मौत हो गई

रांची | मंतोष बेरिया एसएस मेमोरियल कॉलेज का पार्ट 2 का छात्र था | वह अक्सर सेंट्रल लाइब्रेरी आकर कंपटीशन की तैयारी किया करता था | आज भी वह सुबह अपने घर से साइकिल में सवार होकर सेंट्रल लाइब्रेरी में स्टडी करने पहुंचा था लेकिन जब वह अपना साइकिल लगाने के लिए बिल्डिंग के समीप पहुंचा उसी दरमियान छत का छज्जा भरभरा कर गिर गया | छज्जा का एक बड़ा टुकड़ा उसके सिर पर जा लगा आनन-फानन में छात्रों ने उसे रिम्स पहुंचाया जहां अत्यधिक खून बह जाने की वजह से छात्र की मौत हो गई | यह खबर सुनकर सेंट्रल लाइब्रेरी और रांची कॉलेज के छात्र काफी आक्रोशित हो गए और सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने विरोध करने लगे | सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचकर एक करोड़ मुआवजा की मांग मृतक के परिजनों को एक सरकारी नौकरी की मांग पर बैठे | साथी साथ छात्रों का कहना है इतनी बड़ी घटना होने के बाद घटनास्थल पर रांची यूनिवर्सिटी के वीसी नहीं पहुंचे जिससे छात्र काफी आक्रोशित है छात्रों का आरोप है रांची यूनिवर्सिटी के द्वारा जर्जर पड़े भवन को मरम्मत नहीं कराया जाता छात्रों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है | उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे रहेंगे | मौके पर पहुंचे रजिस्टर मुकुम मेहता ने घटना की निंदा की और मामले की जांच कर दोषियों के ऊपर होगी करवाई।

गुस्साए छात्रों ने वीसी का पुतला फूका
वहीं आक्रोश छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय का वीसी क् पुतला फूका और छात्र संगठन ने दोषियों के ऊपर करवाईं की मांग और एक करोड़ रुपया सहित परिवार वालें की सरकारी नौकरी की मांगों को लेकर धरना दिया।

वहीं आजसू छात्र नेता हरिश सिंह ने मौके पर पहुंच कर रांची के डीसी और वीसी को इस्तीफा देने की मांग की है।
वहीं झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने बताया कि यह यह घटना पुरी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती का नतीजा है समय रहते इसको मरम्मत करवा लेनी चाहिए छत की जर्जर स्थिति के बारे में विश्वविद्यालय को सुचना मिली जिसके बाद भी मरम्मत नहीं करवाया दोषियों के ऊपर कारवाई पीड़ित परिवार को एक करोड़ सहित सरकारी नौकरी दी जाए ।
-

जैक ने 11वीं का रिजल्ट किया जारी,6780 बच्चे हुए फेल
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसिल अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। रिजल्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिले का परिणाम अच्छा रहा है। हम और बेहतर की उम्मीद के साथ कोशिश कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक 11वीं का रिजल्ट 98.15 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 11वीं में 6780 बच्चे फेल कर गए, जबकि 9984 बच्चे अनुपस्थित रहे।
कोडरमा अव्वल, रांची 23वें स्थान पर
11वीं के रिजल्ट में कोडरमा जिला अव्वल रहा है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 99.74 है। दूसरे स्थान पर हजारीबाग जिला है। यहां का रिजल्ट 99.51 प्रतिशत है। 99 फीसदी से अधिक रिजल्ट वाले जिले में बोकारो, सिमडेगा, लातेहार और गुमला शामिल है। बात करें नीचले पायदान के जिले की तो इसमें सबसे निचले पायदान में रांची और पश्चिम सिंहभूम रहा है। रांची का रिजल्ट 96.65 प्रतिशत और प. सिंहभूम का रिजल्ट 96.20 प्रतिशत रहा। राजधानी रांची के जिले का स्थान 23वें नंबर पर है।
फेल हुए स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा मौका
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बताया गया है कि 11वीं की परीक्षा में जो बच्चे फेल हुए हैं, उन्हें फिर से अगले साल परीक्षा देनी होगी। फेल हुए स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से एक और मौका नहीं दिया जायेगा। बोर्ड की ओर से ऐसे सभी नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। इससे पहले मैट्रिक व इंटर के अंक से असंतुष्ट छात्रों से फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा था।
आठवीं में 26 हजार बच्चे हुए असफल
इससे पहले जैक ने झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें इस वर्ष 5,43,164 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिनमें से 5,15,688 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष 8वीं का पास पर्सेंटेज 94.94 फीसदी दर्ज किया गया है। 26,298 स्टूडेंट्स 8वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं। -

पंकज मिश्रा की तबीयत खराब बाबूलाल ने हेमंत पर साधा निशाना कहा
यूज एंड थ्रो मत करिये, झारखंड को साहब के बिचौलियों ने किया बदनाम
रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। एक के बाद एक किये गये तीन ट्वीट मे बाबूलाल मरांडी ने हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दूसरे राज्यों में झारखंड की बन रही छवि और झारखंड की शराब नीति पर हुए घोटाले को लेकर निशाना साधा है। हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की खराब होती तबीयत पर हेमंत सोरेन से बेहतर इलाज कराने की अपील करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, खबर आ रही है कि साहिबगंज 1000 करोड़ खनन घोटाले के प्रमुख आरोपी पंकज मिश्रा जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के विधायक प्रतिनिधि है, की तबीयत ज्यादा खराब है। कैदी के रूप में उन्हें इलाज के लिये दिल्ली ले जाया गया है। उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत जी से अनुरोध है कि आप ह्लयूज एंड थ्रोह्व मत करिये। पंकज को यूँ ही उसके हाल पर भगवान भरोसे मत छोड़िये। पाप लगेगा आपको। आपका फर्ज़ और कर्तव्य है कि व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर पंकज को बेहतर इलाज मुहैया कराने का इंतजाम कराइये।आखिर जिस लूट महापाप की सजा वो भुगत रहा है उसके सरगना भी तो आप ही हैं न और उसने जो भी किया आपके कहने पर आपके लिये ही तो किया है।
खराब हो रही है झारखंड की छवि
बाबूलाल मरांडी ने दूसरे राज्यों में बन रही झारखंड की छवि की चर्चा करते हुए ट्वीट किया, पिछले दिनों जब मैं मध्यप्रदेश के दौरे पर था तब कई बार लोगों के झारखंड के संदर्भ में पूछे गए प्रश्नों पर असहज हो गया।पत्रकार बंधुओं के साथ साथ आम लोग भी जब मिल रहे थे तो उनका एक ही प्रश्न था, झारखंड में क्या हो रहा है?हेमंत सोरेन भी इस महालूट में शामिल हैं क्या? उनकी भी गिरफ्तारी होगी? मैं उनसे इतना ही कहता था कि झारखंड को लुटेरों ने लूटा है लेकिन सबका हिसाब हो रहा है।
कुछ का बाकी है जो आने वाले दिनों में होगा।एक झारखंडी होने के नाते मन बहुत तकलीफ से भर जाता है कि देश में हमारे राज्य की छवि को कुछ बेईमान अफसरों, दलालों – बिचौलियों और साहब के गिरोह ने बदनाम कर दिया है।
बाहर हम प्राकृतिक संसाधन संपन्नता, प्राकृतिक सुंदरता और परिश्रमी राज्य के रूप में नहीं, बल्कि पूजा सिंघल, बीरेन्द्र राम, छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, पंकज मिश्रा और अमित अग्रवाल जैसे महालुटेरे अधिकारियों – बिचौलियों के कारनामे के कारण पहचाने जा रहे हैं।
जांच एजेंसियों के हाथ साहब के गले तक भी जाना तय
बाबूलाल ने झारखंड की शराब नीति पर भी निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे गृह जिले गिरिडीह में शराब कंपनी और सेल्समैन की साठगांठ से करोड़ों रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें भी उसी छत्तीसगढ़ी कंपनी की संलिप्तता सामने आई है जो वहां जांच के आंच में फं स चुकी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने शराब नीति के नाम पर घोटाले का ऐसा जाल बुना कि इसमें झारखंड और सोरेन राज परिवार के झारखंडी राजकुमार को भी फंसा लिया। हेमंत सोरेन जी किस लालच में छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने के लिए लालायित थे?राजस्व की हो रही भारी क्षति की जिम्मेदारी कौन लेगा?सरकार का माय बाप कौन है?मैं फिर कह रहा हूं, आने वाले दिनों में झारखंड में भी शराब घोटाले का बहुत बड़ा मामला सामने आएगा। हां, जांच एजेंसियों का हाथ साहब के गले तक भी जाना तय मानिये। बस इंतजार करिये और आगे-आगे देखते जाईये।
-

एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रांची | रांची में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 210 पुड़िया ब्राउन शूगर और 40 राउन्ड पिस्टल के कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. रौनीत राज भगत नामक आरोपी जमशेदपुर से रांची लाकर नशे की खेप को सप्लाई करता था. वहीं, नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा पुलिस को भी सफलता हाथ लगी है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में अंगलेश कुमार दांगी और कृष्णा दांगी दोनों दारियातु सदर थाना के निवासी हैं. डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जयमंगला यात्री बस से अफीम का खेप गया भेजा जा रहा है. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें वशिष्टनगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर एवम आईआरबी सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसी को लेकर मुरैनवा टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बीच जयमंगला गाड़ी में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलासी ली गई तो उसके दोनों पैर में इंकलेट के सहारे छिपाकर रखे गए एक किलो अफीम बरामद हुआ. दिनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि लावालौंग थाना क्षेत्र में उनके द्वारा अफीम की खेती की गई थी, उसी से निकले अफीम को वे बेचने के लिए बिहार के गया जा रहे थे. इधर, रांची के इटकी थानाक्षेत्र के अजय कुमार साहू को एक किलो 520 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. नशे के तस्कर संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि संजय यादव पहले भी नशे की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है|
-

बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
रांची | बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु के टोंटे चौक स्थित अखड़ा के पास बीते छह जून की देर शाम बिट्टू खान उर्फ तनवीर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी आज मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे.
बिट्टू खान पर कुख्यात गैंगस्टर कालू लामा की रेकी कर हत्या कराने का आरोप लगा था. उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था. वह हत्या से छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था. कालू लामा गैंग के सदस्यों से बचने के लिये अपराधी बिट्टू खान एदलहातु छोड़ चुका था. जेल से छूटने के बाद से ही वह रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने लगा था. बताया जा रहा था कि हत्या से दस दिन पहले से वह फिर से सुबह और शाम में एदलहातू स्थित अपने आवास जाता था. जिसकी जानकारी लामा गिरोह को हो गयी थी. जिसकी बाद रेकी कर उसकी हत्या कर दी गयी.
गौरतलब है कि 27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के समीप कुख्यात कालू लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. लव कुश शर्मा गिरोह द्वारा कालू लामा की हत्या करवायी गयी थी. बिट्टू खान पर आरोप था कि उसी ने रेकी कर अपराधियों को यह बताया था कि कालू लामा मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के पास बैठा हुआ है, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में फरवरी 2022 में पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
-

2024 के आम चुनाव को लेकर आयोग तैयार, झारखण्ड में वोटर लिस्ट में नवंबर तक नाम जोड़ने का मौका
रांची | अगले वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में लग चुका है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में इससे संबंधित जानकारी प्रेस वार्ता में दी. कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम राज्य में जून महीने की शुरूआत से जारी है. यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके जरिए तैयार होनेवाले मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव का संचालन होगा. ऐसे में यह जरूरी है कि सभी योग्य नागरिकों का निबंधन इस प्रोग्राम के जरिये मतदाता सूची में कर लिया जाए. एक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे |
21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर होगा सत्यापन
राज्य में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन होगा. वोटर लिस्ट, फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निवारण 22 अगस्त से 29 सितंबर तक होगा. 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम और अन्य कार्यों से संबंधित दावा और आपत्ति संबंधी आवेदन दिए जा सकेंगे. 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.
पुनरीक्षण कार्यक्रम से वोटरों की बढ़ी संख्या
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक पिछले पांच पुनरीक्षण कार्यक्रम से मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. 10 जनवरी 2018 को पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 21835434 थी. इसी तरह 30 जनवरी 2019 को जारी सूची में एक फीसदी की वृद्धि के साथ यह संख्या 2 करोड़ 98 लाख 1479 हो गयी. 12 अक्टूबर 2019 को यह आंकड़ा 22617612 हो गयी, 15 जनवरी 2021 को जारी सूची के मुताबिक 23539328 वोटर (2.18 प्रतिशत की वृद्धि) हो गये. 5 जनवरी 2022 को सूची में 2.70 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 24473937 वोटर हुए. पिछली बार (5 जनवरी 2023) को जारी लिस्ट में 2.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल वोटर 24529841 हो गये.
डुमरी उपचुनाव पर बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
डुमरी विधानसभा उपचुनाव के एक सवाल पर के. रवि कुमार ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग कभी भी इसकी घोषणा कर सकता है. 2 महीने से अधिक समय से यह सीट रिक्त है. अभी आयोग से कोई निर्देश नहीं आया है
-

झारखण्ड हाई कोर्ट के नए भवन से कामकाज शुरू
रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने आज नए भवन से कामकाज करना शुरू कर दिया है. पहले कामकाजी दिन को यादगार बनाने के मकसद नया भवन परिसर में चीफ जस्टिस समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों ने पोधारोपण किया. हाईकोर्ट के नए भवन में सुबह 9:30 बजे पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ. मालूम हो कि रांची धुर्वा में नया भव्य हाईकोर्ट बना है.
इस मौके पर न्यूजविंग से बात करते हुए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने कहा आज का दिन काफी शुभ है. चीफ जस्टिस ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के 3 सप्ताह में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार सहित कर्मियों ने छुट्टी नहीं ली ताकि शिफ्टिंग का काम पूरा हो सके. अब शिफ्टिंग का काम पूरा हो गया है. आज से हाईकोर्ट अपने नए भवन में शुरू हो रहा है. इस शुभ दिन को यादगार बनाए रखने के लिए हम लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया है.
पोधारोपण कार्यक्रम में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र सहित हाईकोर्ट के सभी जज, रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता राजीव रंजन, एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाई कोर्ट के प्रेसिडेंट ऋतु कुमार और स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, एसोसिएशन के धीरज कुमार आदि उपस्थित थे. इन सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण हाईकोर्ट परिसर में किया.
-

वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची रांची
रांची | पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज ट्रायल रन शुरू हो गया। रांची पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पटना से सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ दिखी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए। ट्रेन को दोपहर 1 बजे रांची पहुंचना था, लेकिन वह निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही पहुंच गई।
वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर बैरिकेडिंग कर दी है। पहले पत्रकारों तक को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि ट्रेन के आने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।
वहीं, ट्रायल रन में सांसद के सफर पर लोग सवाल कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते। सांसद की वजह से किसी ने उन्हें नहीं रोका।
पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।
इस ट्रेन को चलाने के लिए पहले ही लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। ट्रायल रन में दानापुर रेल डिवीजन के टेक्निकल स्टाफ भी शामिल हुए हैं।
पटना से रांची के बीच इस नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी? इसके लिए तारीख का ऐलान अभी रेलवे की तरफ से नहीं हुआ है। मगर, पटना से रांची के बीच तय किए गए रूट से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल रन के लिए दिन, तारीख और समय का ऐलान पहले ही कर दिया गया था।
9 जून को एक आदेश जारी कर पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रायल रन के लिए पहले 11 जून की तारीख तय की थी, लेकिन कुछ घंटे के बाद ही ट्रायल रन के लिए तारीख बदल दी गई। एक दिन बाद 12 जून की नई तारीख तय हुई। इसकी कॉपी दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई।
6ः05 घंटे में तय करेगी रांची तक की दूरी
ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची की दूरी 6 घंटा 05 मिनट में पूरी करेगी। इसी तरह वापसी में भी इतना ही वक्त लगेगा। ट्रायल रन के लिए सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुली। फिर 8.20 में गया पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे बरकाकाना रुकी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। दोपहर 12.40 बजे रांची पहुंच गई। फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से पटना के लिए खुलेगी और बरकाकाना, गया होते हुए रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी।
-

बालू व कोयला के सहित 7 वाहन जब्त
रामगढ़। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एनजीटी द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर रोक के मद्देनजर जारी निर्देश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज सुबह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा गोला, दुलमी, चितरपुर एवं पतरातू प्रखंड में औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान गोला प्रखंड में 2 ट्रैक्टर बालू, चितरपुर में स्टोन चिप्स लदा एक हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर, पतरातू प्रखंड के टोकीसूद क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर बालू एवं दुलमी प्रखंड क्षेत्र से 2 दो-पहिया वाहनों को अवैध रूप से कोयले का परिवहन करने पर जब्त किया गया। जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारियों सहित अन्य शामिल थे।
-

मोरहाबादी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
रांची | लालापुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित म्यूजियम के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
-

हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने दोस्त को मारी गोली
रांची | दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास हुई है. जहां सोमवार को मोहम्मद इमरान नाम के युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग इमरान को रिम्स लेकर गये. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक के पिता का नाम मोहम्मद कल्लू है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
-

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी
पटना | पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को पटना से शुरू हो गया. तय कार्यक्रम के मुताबिक, पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई. यह गया और बरकाकाना स्टेशनों पर रुकेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी. इसके बाद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजकर 20 मिनट में रांची से रवाना होगी और रात 8 बजकर 25 मिनट में पटना पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरेगी. सिधवार और सांकी के बीच 27 किलोमीटर का हिस्सा चार सुरंगों से होकर गुजरता है. इन चारों सुरंगों में सबसे लंबी सुरंग 1.7 किलोमीटर लंबी है. जबकि तीन अन्य सुरंग लगभग 600 मीटर लंबी हैं.
बता दें कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन पहले 11 जून को होने वाला था. लेकिन झारखंड में छात्र संगठनों ने नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय (10 और 11 जून) को राज्यव्यापी बंद बुलाया था. जिसके बाद ट्रायल रन को सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया. ट्रायल रन के दौरान ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से होगा. ऐसे में रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें. साथ ही मवेशियों को भी पटरियों से दूर रखें.
