टैग: रामगढ़

  • झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्त किया, सरकार बनाएगी अपना बिजली नेटवर्क

    झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्त किया, सरकार बनाएगी अपना बिजली नेटवर्क

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    रांची : झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिससे राज्य के सात जिले अब दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) पर निर्भर नहीं रहेंगे। सरकार ने इन जिलों में अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क का निर्माण करने की योजना बनाई है। आने वाले तीन वर्षों में झारखंड ट्रांसमिशन निगम इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभालेगा।

    मुख्यमंत्री का फोकस: आत्मनिर्भरता

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ऊर्जा मंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि राज्य को बिजली आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। इस दिशा में झारखंड ट्रांसमिशन निगम ने आठ नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

    झारखंड में बिजली आपूर्ति में सुधार

    पतरातू थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट के जरिए राज्य को पहले ही 585 मेगावाट बिजली मिल रही है। आने वाले दो वर्षों में दो अन्य यूनिट भी चालू होंगी, जिससे राज्य को कुल बिजली का 85% हिस्सा प्राप्त होगा। इससे झारखंड की बिजली जरूरतों का समाधान होगा और बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।

    स्वतंत्रता का नया युग: सात जिलों का भविष्य

    वर्तमान में झारखंड के जिन सात जिलों—देवघर, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, और बोकारो—की बिजली की मांग 1200 मेगावाट है, वहां डीवीसी केवल 600 मेगावाट ही प्रदान कर सकता है। पुराने ट्रांसमिशन सिस्टम और खराब लाइनों के कारण बिजली कटौती आम बात हो गई थी। अब, सरकार इन जिलों को अपनी बिजली सप्लाई देने की तैयारी कर रही है।

    नई परियोजनाओं की लिस्ट 🏗️

    सरकार ने जिन नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने की योजना बनाई है, उनमें शामिल हैं:

    • आईटीआई मोड़, चास में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹74.95 करोड़
    • बलियापुर-मैथन 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन – ₹174 करोड़
    • बलियापुर-सिंदरी 132 केवी लाइन – ₹67.59 करोड़
    • धनबाद में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन – ₹113 करोड़
    • सिंदरी में लिलो ट्रांसमिशन लाइन – ₹77.66 करोड़
    • मैथन में लिलो लाइन के साथ 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹173 करोड़
    • मैथन में 220/132/33 केवी जीआईएस सब स्टेशन – ₹172 करोड़
    • मैथन-टुंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन – ₹126 करोड़
    • सिंदरी (हर्ल) में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन – ₹74.95 करोड़
  • रामगढ़ में गार्ड से 29 लाख की लूट, देखें वीडियो …

    रामगढ़ में गार्ड से 29 लाख की लूट, देखें वीडियो …

    एलआईसी ऑफिस के समक्ष पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम


    रामगढ़। गोला रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने से अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी बाइक से आए थे। एलआईसी आफिस का कर्मचारी गार्ड के साथ लगभग 2900000 रुपए लेकर कैश वैन में डिपॉजिट करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।

    सिक्योरिटी गार्ड के पैर में मारी गोली

    सिक्योरिटी गार्ड के पैर में गोली मारते हुए कैश भरा बॉक्स लूट कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान अपराधी हवाई फायरिंग भी कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जाता है कि अपराधी पांच की संख्या दो बाइक से आये थे।

  • घूस लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

    घूस लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

    एक मामले में शिकायतकर्ता से ले रही थी 10 हजार रुपये

    एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
    रामगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को 10,000 रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आज दोपहर 12:30 बजे एसीबी हजारीबाग की टीम डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में महिला थाना में छापेमारी कर थाना प्रभारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी एक केस के मामले में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये घूस ले रही थी। इसी दौरान एसीबी की टीम ने महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को रंगे हाथ पकड़ लिया। एससीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।

  • युवती को बचाने के लिए नदी में कूदा जवान

    दामोदर नदी में डूब रही थी युवती

    जवान सुधीर सिंह को एसपी ने किया सम्मानित

    रामगढ़। जिले के दामोदर नदी में आज सोमवार को पानी में डूब रही एक युवती को देख झारखंड पुलिस का जवान सुधीर सिंह अपनी जान की परवाह किए बगैर सीधे पानी में छलांग लगा गया। बीच धार में डूब रही युवती को बचाते हुए सुधीर सिंह ने उसे नदी से बाहर निकाला। झारखंड पुलिस के जवान के इस साहस और अपनी जान पर खेलकर दामोदर नदी में डूब रही युवती को बचाने के जज्बे की जिले में प्रशंसा हो रही है। जवान के इस साहसिक कार्य की जिले के एसपी ने सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सुधीर सिंह को सम्माीनि‍त भी किया

  • आज रात से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

    दुर्गा पूजा के लिए कल सुबह से लागू होगी नई ट्रैफिक प्लान

    रांचीः राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहर में दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान शहर में कई स्थानों में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, शहर में 67 स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे। इस संबंध में राजधानी रांची की ट्रैफिक को व्यवस्थित करने को लेकर ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


    ये है ट्रैफिक प्लान


    हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।

    पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले वाहन तिलता चैक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगे।

    जमशेदपुर, हजारीबाग आने जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर परिचालन करेंगे।

    गुमला, लोहरदगा, खूंटी से जमशेदपुर आने जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो मार्ग पर चलेंगे।

    खूंटी की तरफ से हजारीबाग जाने वाले वाहन रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चैक, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़ मार्ग से चलेंगे।


    श्रद्धालुओं के लिये यहां रहेगी पार्किग की व्यवस्था



    स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के लिये आरआरबी कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ के दोनों साईड

    हरमू चैक स्थित पूजा पंडाल के लिये हरमू मैदान में

    बरियातू हाउसिंग पूजा पंडाल बरियातू मैदान में

    कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ पूजा पंडाल कैंब्रियन स्कूल के पास

    डोरंडा-सुजाता चैक से मेन रोड स्थित पंडाल के लिये सैनिक मार्केट और जीइएल चर्च कांप्लेक्स

    फिरायालाल से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिए जिला स्कूल और बालकृष्ण मिशन चैक के पास

    डंगराटोली से सर्जना चैक जानेवाले वाहन मिशन चैक के पास और संत जॉन्स स्कूल के सामने

    लालपुर से कोकर जानेवाले वाहन साधु मैदान और बिजली ऑफिस

    खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल के लिये रामलखन यादव कॉलेज परिसर

    कांके रोड से बकरी बाजार पंडाल के लिये न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड

    पिस्का मोड़ से रातू रोड पूजा पंडाल आने वालों के लिये जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने

    हरमू बाईपास से बकरी बाजार पूजा पंडाल के लिये बड़ा तालाब के पास।

  • रामगढ़ : हाथियों के झुंड का शिकार हुआ व्यक्ति की हुई मौत

    जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने गोला थाना क्षेत्र के बड़की सरला गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. मृतक की पहचान सावन महतो के रूप में हुई है.  घटना के बाद ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन विभाग को दे दी है.

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने बीती रात गांव में घुसकर खूब तांडव मचाया है. इससे काफी जानमाल का भी नुकसान हुआ. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने सावन महतो को भी कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर हो गयी. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह सावन महतो का शव डीएमडीसी के पास पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने फिर तांडव मचाना शुरू कर दिया है.  वन विभाग को सक्रियता दिखाते हुए जरूरी कदम उठाने चाहिए. ताकि आने वाले समय हाथियों से गांव के लोगों को जानमाल का नुकसान ना हो.

  • रामगढ़ : भुरकुंडा में जागरण से लौट रहे सीएमपीडीआई कर्मी अमित बख्शी की गोली मारकर हत्या

    रामगढ़ में सीएमपीडीआई के कर्मचारी अमित बख्शी की अपराधियों ने देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से घायल अमित को तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल सौदा की है.

    बताया जा रहा है कि अमित बख्शी सेंट्रल सौदा में रात 1:00 बजे के करीब जागरण में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने सीसीएल स्थित आवास लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया. बताया जाता है कि अमित बख्शी का पांडे गिरोह से भी ताल्लुक था.

  • सुनी समस्या किया उचित निदान

    रामगढ़: पुलिस केंद्र रामगढ़ में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा पुलिस सभा का आयोजन कर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों से लेकर पुलिस निरीक्षक तक के पदाधिकारियों की समस्या सुनी गई तथा उसका उचित निदान किया गया

    तथा रामगढ़ जिला बल के हवलदार देवेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दिया गया।

    इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, एसडीपीओ रामगढ़, जिले के सभी पुलिस निरीक्षक, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

  • यहां शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं स्वयं मां गंगा…

    रामगढ़ के टूटी झरना में है यह प्राचीन शिव मंदिर

    रांची : झारखंड के रामगढ़ में एक मंदिर ऐसा भी है जहां भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं स्वयं मां गंगा करती हैं. मंदिर की खासियत यह है कि यहां जलाभिषेक साल के बारह महीने और चौबीस घंटे होता है. यह पूजा सदियों से चली आ रही है. माना जाता है कि इस जगह का उल्‍लेख पुराणों में भी मिलता है. भक्तों की आस्‍था है कि यहां पर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है.

    अंग्रेजों के जमाने से जुड़ा है इतिहास
    झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर को लोग टूटी झरना के नाम से जानते है. मंदिर का इतिहास 1925 से जुड़ा हुआ है और माना जात है कि तब अंग्रेज इस इलाके से रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे. पानी के लिए खुदाई के दौरान उन्हें जमीन के अन्दर कुछ गुम्बदनुमा चीज दिखाई पड़ा. अंग्रेजों ने इस बात को जानने के लिए पूरी खुदाई करवाई और अंत में ये मंदिर पूरी तरह से नजर आया.

    शिव भगवान की होती है पूजा
    मंदिर के अन्दर भगवान भोले का शिव लिंग मिला और उसके ठीक ऊपर मां गंगा की सफेद रंग की प्रतिमा मिली. प्रतिमा के नाभी से आपरूपी जल निकलता रहता है जो उनके दोनों हाथों की हथेली से गुजरते हुए शिव लिंग पर गिरता है. मंदिर के अन्दर गंगा की प्रतिमा से स्वंय पानी निकलना अपने आप में एक कौतुहल का विषय बना है.

    मां गंगा की जल धारा का रहस्‍य
    सवाल यह है कि आखिर यह पानी अपने आप कहा से आ रहा है. ये बात अभी तक रहस्य बनी हुई है. कहा जाता है कि भगवान शंकर के शिव लिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं स्वयं मां गंगा करती हैं. यहां लगाए गए दो हैंडपंप भी रहस्यों से घिरे हुए हैं. यहां लोगों को पानी के लिए हैंडपंप चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि इसमें से अपने-आप हमेशा पानी नीचे गिरता रहता है. वहीं मंदिर के पास से ही एक नदी गुजरती है जो सूखी हुई है लेकिन भीषण गर्मी में भी इन हैंडपंप से पानी लगातार निकलता रहता है.

    दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में आते हैं श्रद्धालु
    लोग दूर-दूर से यहां पूजा करने आते हैं और साल भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. श्रद्धालुओं का मानना हैं कि टूटी झरना मंदिर में जो कोई भक्त भगवान के इस अदभुत रूप के दर्शन कर लेता है उसकी मुराद पूरी हो जाती है. भक्त शिवलिंग पर गिरने वाले जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और इसे अपने घर ले जाकर रख लेते हैं. इसे ग्रहण करने के साथ ही मन शांत हो जाता है और दुखों से लड़ने की ताकत मिल जाती है.