बोकारो। जरीडीह थाना के लंगटाटांड़ टोले में एक युवती ने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार लंगटाटांड़ निवासी रूपलाल सिंह की 23 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी 5 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद छत पर गयी और उसने धारदार हथियार से अपनी बांयी हाथ की नस काट ली। नस काटने के बाद वह चुपचाप अपने बिस्तर में आकर सो गयी। सुबह जब बेटी के कमरे में उसकी मां गयी तो पूरा बिस्तर खून से भीगा था। उसे जगाने की कोशिश की गयी, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। आनन-फानन में घरवाले मृतका के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की सूचना जरीडीह पुलिस को दे दी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद आज सुबह जरीडीह पुलिस बल लंगटाटांड़ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इधर युवती की मौत के बाद पूरा परिवार डरा हुआ था। कुछ लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं। जरीडीह पुलिस इंस्पेक्टर शंकर कामती ने बताया कि युवती ने खुद ही हाथ की नस काट ली है। जिससे अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गयी है।
टैग: Gandiv news
-

बच्चा गोद लेने के लिए अविवाहित गर्भवती की कर दी गयी गैर इरादतन हत्या
कोख की सौदेबाजी में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेलचाईबासा। अविवाहित गर्भवती युवती के गैर संस्थागत प्रसव और कोख की सौदेबाजी के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी महिलाओं पर गैर इरादतन हत्या सहित कई मामले दर्ज कर सभी तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया। यह घटना के बाद जब खबर सुर्खियों में आया तो पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया। चक्रधरपुर की एसडीओ रीना हांसदा के नेतृत्व में चार सदस्य टीम 24 घंटे में मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट सौंपा था। उसके बाद आज तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर चाईबासा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिन पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। उनमें सहिया साधना साहू, चांदू चम्पिया और बच्चे को अवैध रूप से गोद लेने के लिए खरीद फरोख्त करने वाली गुड्डी गुप्ता शामिल हैं। तीनों पर मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 40/2023 आपीएसी की धारा- 304/370(4)/120 (बी) और 81 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुरी टोला (भट्टी मोहल्ला) में एक युवती की अवैध रूप से घर में ही प्रसव कराने के बाद मृत्यु हो गयी थी। इस घटना के बाद बच्चे का अवैध खरीद बिक्री का मामला प्रकाश में आया था। मामले की गंभीरता की देखते हुए डीसी ने चक्रधरपुर एसडीओ के नेतृत्व में चार सदस्य टीम का गठन किया था। जांच के बाद इसका खुलासा हुआ की सहिया साधना साहू, सहिया चान्दू चाम्पिया और बच्चे को खरीदने वाली चाण्डिल निवासी गुड्डी गुप्ता ने जानबुझ कर पूर्व नियोजित तरीके से युवती मुन्नी चाम्पिया की जान को खतरे में डाल कर गैर संस्थागत प्रसव कराया। जिससे युवती की मृत्यु हो गयी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर मनोहरपुर थाना में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और तीनों को गैर इरादतन हत्या, किशोर न्याय अधिनियम-2015 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
-

चार हजार घूस लेते मेदिनीनगर नगर निगम का सिटी मैनेजर और सर्वेयर रंगे हाथों गिरफ्तार
पलामू | एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई ने गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में तीसरी किस्त के भुगतान के एवज में 4000 हजार रिश्वत लेते सिटी मैनेजर अनिल उरांव एवं सर्वेयर राकेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम कार्यालय ले आई। यहां से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बताया जाता है कि सिटी मैनेजर और सर्वेयर ने निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 कल्याणपुर में लाभुक लैलून बीवी से प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त 90 हजार के भुगतान को लेकर घूस मांगी थी। इस संबंध में एजाजुल ने एसीबी के मेदिनीनगर कार्यालय में शिकायत की थी। एसीबी ने मामला दर्ज किया और निगम कार्यालय में गुरुवार की दोपहर एजाजुल ने जैसे ही घूस की राशि सीटी मैनेजर और सर्वेयर को दी वैसे ही एसीबी के अधिकारियों ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
सिटी मैनेजर अनिल उरांव (35) रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे-दुबलिया का रहने वाला है जबकि सर्वेयर राकेश कुमार (33) नावाटोली मेदिनीनगर शहर का निवासी है। दोनों नगर निगम में अनुबंध पर कार्यरत थे और वर्ष 2021 से सेवा देते आ रहे थे। -

नाबालिग छात्रा से मदरसा के मौलाना द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप, मामला दर्ज
रांची | मदरसा के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. यह मामला जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में छात्रा के पिता ने ओरमांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज कराए गए शिकायत में बताया है कि उनकी पुत्री ओरमांझी के मदरसा में पढ़ने जाया करती थी. पिछले एक हफ्ते से वह काफी परेशान दिख रही थी और मदरसा जाने में आनाकानी कर रही थी. जब उन्होंने ने अपनी बेटी से इसका कारण जानने की कोशिश की, तब उन्हें यह जानकारी मिली कि मदरसा के एक मौलाना द्वारा उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की जा रही है. यह जानकारी मिलते ही वह तुरंत थाना पहुंचे और मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मौलाना के गिरफ्तारी में जुट गई है.
-

धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
रांची | धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की खबर सामने आयी है. दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की धुर्वा डैम घूमने गई थी. इसी दौरान लड़की से एक युवक बातचीत करने लगा और युवक के अन्य तीन दोस्त भी वहां आ गए. उसके बाद चारों लड़कों की नीयत खराब हुई और डैम के बगल में सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिग से चारों ने दुष्कर्म किया. नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी, तो घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. उसके बाद घटना के करीब तीन से चार घंटे बीच ही तीन आरोपी युवकों को पुलिस ने दबोच लिया. अन्य की भी गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह हो गई है. सभी आरोपी और पीड़िता धुर्वा इलाके के ही हैं.
-

रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मुश्ताक को 15 साल सश्रम कारावास की सजा
रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने नेशनल शूटर तारा शाहदेव को प्रताड़ित करने के तीनों दोषियों रंजीत कोहली उर्फ रकिबुल हसन, हाईकोर्ट के बर्खास्त पूर्व रजिस्ट्रार (विजिलेंस) मुश्ताक अहमद और कोहली की मां कौशल रानी के खिलाफ सजा का एलान कर दिया है. CBI कोर्ट ने रंजीत कोहली को IPC की धारा 120B, 376,323,298,506 और 496 में दोषी पाया गया है. वहीं कौशल्या रानी को IPC की धारा 120B,298,506 और 323 में दोषी पाया गया है. मुश्ताक अहमद को IPC की धारा 120B और 298 में दोषी पाया गया है.
रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास का सजा दी गयी है. उस पर पचास हज़ार का जुर्माना लगा है. मुश्ताक अहमद को 15 साल सश्रम कारावास की सजा और पचास हजार जुर्माना, कौशल रानी को दस साल की सजा, पचास हजार का जुर्माना लगाया गया है
सभी को 30 सितंबर को दोषी करार दिया गया था
कोर्ट ने उक्त सभी को 30 सितंबर को दोषी करार दिया था जिसके बाद से ये न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई की ओर से केस साबित करने के लिए कुल 26 गवाह पेश किये गये. उन गवाहों और सीबीआई द्वारा पेश किये गये सबूतों के आधार पर कोर्ट ने रकिबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी को दोषी करार दिया था.
दो जुलाई 2018 को रकिबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी के खिलाफ आरोप गठित किया था. रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी 742/2014 को सीबीआई ने वर्ष 2015 में टेक ओवर किया था. सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ने इस मामले में कांड संख्या RC/ 9S/15 दर्ज किया था.
तारा शाहदेव के साथ मारपीट करने व धर्म परिवर्तन का था आरोप
रंजीत कोहली उर्फ रकिबुल हसन, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी पर सोची समझी साजिश के तहत तारा शाहदेव के साथ मारपीट करने, धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था, जो कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रमाणित हो गया है. आरोपों के मुताबिक, 7 जुलाई 2014 को तारा शाहदेव और रकिबुल उर्फ रंजीत कोहली की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. लेकिन शादी के दूसरे दिन यानी 8 जुलाई को रकिबुल और मुश्ताक अहमद ने तारा को इस्लाम धर्म के मुताबिक निकाह करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव देना शुरू किया. शादी के कुछ दिनों बाद तारा जब मुश्ताक अहमद के घर इफ्तार पार्टी में गयी तो उसने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की. सीबीआई ने जो अहम गवाह कोर्ट में पेश किये उसमें तारा शाहदेव , दिवंगत पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, काजी जान मोहम्मद, ब्लेयर अपार्टमेंट के निवासी, झारखंड पुलिस की तत्कालीन सब इंस्पेक्टर दीपिका कुमारी (जिन्होंने तारा को रेस्क्यू किया था), केस आईओ (जांच पदाधिकारी) हरीशचंद्र सिंह और सीबीआई की केस आईओ सीमा पहूजा शामिल थे. सीबीआई की ओर से वरीय लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह ने इस मामले में पक्ष रखा.
-

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

रांची | दिल्ली में पत्रकारों की गिरफतारी के विरोध में राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में पत्रकारों ने धरना दिया. झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकार शामिल थे.
इस दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करना बंद करो, पत्रकारों की गिरफ्तारी करना बंद करों, पत्रकारों की आवाज दबाना बंद करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए गए.
मौके पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह वरिष्ठ पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई हुई है उसकी हम भर्तस्ना करते हैं. इसके खिलाफ पूरे झारखंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा मीडिया में काम करनेवाले लोग अपराधी नहीं है. यदि कुछ पत्रकार गलत भी हैं तो उनपर नियम संगत कार्रवाई होनी चाहिए पर जिस रात के 12 बजे या सुबह पांच बजे उन्हें अपराधियों की तरह उठाकर ले जाया गया इसका हमलोग विरोध करते है. पत्रकारों के साथ अपराधियों के जैसा व्यवहार नहीं होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो. अगर दिल्ली में यह कानून लागू होता तो शायद ऐसी घटनाएं नहीं होती.मौके पर मौजूद स्वामी दिव्यज्ञान ने कहा कि दिल्ली में पत्रकारों के साथ हुआ व्यवहार गलत है. पत्रकार निरपेक्ष होते है. वे समाज को आईना दिखाते हैं. पहले भी 15 पत्रकारों का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था यह भी गलत है.
शाहनवाज हसन ने कहा कि दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी का तरीका गलत है. पत्रकारों के जो चीन से संबंध होने की बात आ रही है उसकी पूरी जांच हो. गलत हों तो सजा भी मिले पर पत्रकारों के साथ अपराधियों के जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.अन्य पत्रकारों ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, अजयनाथ त्रिपाठी, रमीज, सुभाब शेखर, सचिन गोस्वामी, आमिर होदा, आदिल हसन, आसिफ जरीन, विकास कुशवाहा, विकास कश्यप, अवंतिका, रेहान, नवल सिंह, संजय राय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थें.
-

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन
रांची | रांची महा धर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार को मांडर स्थित लिवंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. कार्डिनल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि कार्डिनल की हृदय गति कम होने लगी थी. और लगभग शून्य तक पहुंच गई थी. आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
-

पलामू में सीएम हेमंत ने मेधा डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन
पलामू | सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में आज बुधवार को मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट 28 करोड़ की लागत से मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के गणके गांव में बना है,. उद्घाटन समारोह में सीएम के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, आईएस विनय चौबे मौजूद हैं. इसके अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पलामू आयुक्त मनोज जायसवाल और पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा भी मौके पर मौजूद हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वहां 200 से अधिक अफसर और 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गयी है.
पलामू में मेधा डेयरी प्लांट खुलने से 25 हजार से अधिक पशुपालकों को इसका फायदा मिलेगा. प्लांट में रोजाना करीब 50 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी. इसका संचालन झारखंड मिल्क फेडरेशन करेगा. पलामू में मेधा डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद राज्य में मेधा डेयरी प्लांट की संख्या सात हो गयी है.
-

हजारीबाग : मनरेगा जेई सुशील कुमार 10 हजार रूपये घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
हजारीबाग | एसीबी की हजारीबाग इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मनरेगा के जेई को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी जेई सुशील कुमार केशरी हजारीबाग में मनरेगा के संप्रति कनीय अभियंता हैं. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरटांड़ निवासी सुशील कुमार केशरी के खिलाफ सोमर महतो ने शिकायत की थी. शिकायत करते हुए पीड़ित ने बताया कि पत्नी के नाम से मनरेगा योजना के तहत एक कूप निर्माण (2022-23) कार्य दिया गया है. जिसे उसने पूरा कर लिया है. आरोपी जेई ने फाईनल पुस्तक मापी भर दिया है. 1.70 लाख के भाउचर पर हस्ताक्षर के लिए 20 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद एसीबी मामले की जांच में जुट गई, इसी दौरान आरोपी जेई अनुनय विनय पर 10 हजार में पीड़ित का काम करने को तैयार हो गया. बुधवार की एसीबी की टीम आरोपी जेई को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
-

गौशाला का गोबर सड़क पर बहने से नागरिक परेशान, नगर निगम लापरवाह

कई दिनों से हो रही बारिश से गोबर सड़क पर बहने स्थानीय लोगों का चलना हुआ दूभर
रांची। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमााव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर के कई क्षेत्रों में कीचड़ और सड़कों पर नाली का पानी बहने से नागरिक परेशान है। इधर, रांची गौशाला के पीछे रहने वाले लोगों के समक्ष नई परेशानी उत्पन्न हो गयी है। लगातार हुई बारिश से गौशाला का गोबर पानी के साथ बहकर पिछले गेट से सड़क पर बहने लगा। इससे सड़क के साथ नालियां जाम हो गयी। पूरी सड़क गोबर से भर गया। जिससे इस सड़क पर चलना दूभर हो गया। कुछ देर बारिश रूकने पर गोबर सुखने से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन फिर रूक रूक कर बारिश होने से गोबर गिला होकर सड़क पर बहने लगती है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौशाला का गोबर सड़क पर बहने से पिछले तीन दिनों से हमलोगों का चलना फिरना दूभर हो गया है। खास कर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा परेशानी हो रही है।
स्कूली बच्चों को जूतें खोल कर जाना पड़ रहा है
लोगों ने बताया कि उनके बच्चें स्कूल बस पकड़ने के लिए हरमू रोड जाते है। बहुत से ऐसे परिवार है जिनके पास वाहन नहीं है। तो ऐसे बच्चें स्कूल यूनिफार्म के जूते उतार कर खाली पैर सड़क तक जाते है। फिर वहां पैर धोकर जूते पहनते है। इसी तरह महिलाओं को भी आने जाने में बहुत समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।
गौशाला प्रबंधक का कहना है नगर निगम साफ करेगा
स्थानीय लोगों ने जब गौशाला प्रबंधन से गोबर को सड़क से हटाने या फिर सड़क पर बहने से रोकने का अनुरोध किया। तो उनका जवाब था कि इस बारिश में हमलोग गोबर को कैसे रोक सकते है। रही बात सड़क पर गोबर बहने की तो सफाई के बारे में नगर निगम से बात किजीए। नगर निगम ही साफ सफाई करेगा।
नगर निगम कर रहा है साफ
सांसद संजय सेठ के निर्देश के बाद नगर निगम के कर्मी हरकत में आये और कुछ कर्मचारियों को सफाई के कार्य में लगाया। जिसका सहयोग पूर्व पार्षद सुनील यादव कर रहे है। कर्मियों के द्वारा सफाई करने के बाद सड़क साफ हो गयी और लोगों को राहत मिली। -

30 हजार घूस लेते सिरका कोलियरी क्लर्क संदीप कुमार को सीबीआई नें किया गिरफ्तार
रामगढ़ | सिरका कोलियरी में कार्यरत डम्फर ऑपरेटर भुतपूर्व डम्फर ऑपरेटर स्व. राजु मुण्डा की आकस्मिक मृत्यू दिनांक 15.07.2023 को हो गई थी। स्व. राजु मुण्डा के मृत्यु के बाद अनुकम्पा के आधार पर नौकरी पानें हेतू उसकी पत्नी श्रीमति लत्ता देवी ने आवेदन दिया था। आवेदन देनें के बाद परियोजना पदाधिकारी, सिरका कोलियरी नें आवेदन को सिरका कोलियरी में कार्यरत क्लर्क ग्रेड ॥ श्री संदीप कुमार के पास भेज दिया जब श्रीमति लता देवी संदीप कुमार के पास गई तो कई बार उसे दौड़ाया गया फिर बाद में संदीप कुमार नें कहा कि नौकरी तब हीं मिलेगी जब स्क्रीनिंग कमिटि पास करेगा नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगा। श्रीमति लत्ता देवी नें संदीप कुमार से कहा कि इसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा तो संदीप कुमार नें कहा कि स्क्रीनिंग कमिटि में पास करवानें हेतू तुम्हें 30,000 हजार रुपया लगेगा नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगा। थक हारकर श्रीमति लता देवी . कोलियरी मजदूर कांग्रेस के क्षेत्रिय सचिव संजय कुमार को पैसा माँगे जानें की पुरी जानकारी दी तो संजय कुमार नें उसे लेकर सीबीआई, एसीबी, कार्यालय राँची गये और कार्यालय में घूस माँगे जानें की शिकायत को ले एक आवेदन दिया जिसके सत्यापन के बाद आज दिनांक 03.10.2023 को संदीप कुमार को 30,000 हजार रुपया घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। । सीबीआई की कारवाई के बाद कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रामेंश्वर सिंह फौजी नें अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि श्रीमति लत्ता देबी एक अनपढ एवं सीधी साधी महिला होकर अदम्भय साहस का परिचय दिया जिसनें भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई में शिकायत करनें की हिम्मत जुटा पाई जिसका परिणाम भ्रष्टाचारी की गिरफ्तारी हुई है । फौजी नें कहा कि सबसे भ्रष्ट कार्मिक विभाग है जहाँ बिना चढावा कोई काम नहीं होता मजदूरों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे आना चाहिये। इसके पूर्व भी अरगडा क्षेत्र, सीसीएल में पिछले एक दशक में घूसखोरी के आरोप में 7 अधिकारी एवं कर्मचारी सीबीआई के हांथों चढ़ चुके हैं- फौजी
-

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जल्द लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगेगा। यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगा था। सूर्य ग्रहण के लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इस तरह से इस साल 2023 में कुल चार ग्रहण होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि जब भी ग्रहण लगता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता हैं वहीं सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ एक खगोलीय घटना है। विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। आइए जानते हैं साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां-कहां लगेगा और इसका सूतककाल मान्य होगा या नहीं सबके बारे में जानते हैं।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को रात के 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन मध्य रात्रि को 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
14-15 अक्तूबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा जिस कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा।
भारत में सूतक काल मान्य नहीं
धार्मिक नजरिए के लिहाज से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण के लगने से पहले ही सूतक काल मान्य होता है। सूतक काल लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-अनुष्ठान करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण लगने पर ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है वहीं चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले मान्य होता है। चूंकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दिन सामान्य दिनचर्या में कामकाज किया जा सकता है।
सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण भी
14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगने के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा। जिसे भारत में देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार 28 अक्तूबर की आधी रात 01बचकर 06 मिनट से 02 बजकर 22 मिनट तक चंद्रग्रहण लगेगा।
इस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण अश्विन माह की अमावस्या तिथि को कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। -

लैंड फॉर जॉब मामले में RJD सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ी राहत
रांची– जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार काफी लंबे समय से कोर्ट का चक्कर लगा रहे है. वहीं आज बुधवार (4 अक्टूबर) को कोर्ट ने इस मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत दी है. बता दें, राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटा (बिहार के उपमुख्यमंत्री) तेजस्वी यादव को जमानत दे दी है. कोर्ट ने तीनों को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी.
मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम
बता दें, मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है सीबीआई ने 3 जुलाई को एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया था इस मामले में उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी भी आरोपी बनाए गए है. वहीं आज (4 अक्टूबर 2023) को मामले में सुनवाई के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कुल 17 आरोपी आज दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. वहीं मामले में सुनवाई करते हुए और बड़ी राहत देते हुए कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को निजी मुचलके पर जमानत दे दी है.
कोर्ट ने लालू परिवार समेत 17 आरोपियों को भेजा था समन
लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर पिछली सुनवाई के दौरान संज्ञान लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार समेत सभी 17 आरोपियों को समन जारी किया था. राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल सीबीआई जज (एमपी/एम एल ए) गीतांजलि गोयल की कोर्ट ने मामसे में पूर्व रेलमंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 आरोपियों को समज भेजा था. इस चार्जशीट में सीबीआई ने तेजस्वी यादव को पहली बार आरोपी बनाया है. सीबीआई ने पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया था कि आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. वहीं CBI के वकील ने कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया था कि मामले में आरोपी तीन अधिकारी महीप कपूर, मनोज पांडे, और डॉ PL बंकर के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है.
बता दें, सीबीआई ने 3 जुलाई को लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में नई चार्जशीट दाखिल की थी. यह मामला उस वक्त का है जब 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रहे थे. उनके इस कार्यकाल के दौरान कई लोगों को जमीन के बदले रेलवे के अलग- अलग डिविजन में नौकरी दी गई थी.
-

सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड, सेना के 23 जवान अभी भी लापता, 3 लोगों की मौत
सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि खतरा अभी भी बरकरार है। मेल्ली में तीस्ता नदी का जलस्तर 214.63 मीटर दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली। सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि, केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
खतरे के निशान से नीचे तीस्ता नदी का जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तीस्ता नदी का जलस्तर बुधवार दोपहर एक बजे तक खतरे के निशान से नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सेना के 23 जवान भी लापता हो गए।
-

जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया जमकर उत्पात
रांची– राज्य के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जंगल की ओर से झुंड में गांवों की तरफ हाथी जा रहे है और गांव में खूब उत्पात मचा रहे है. कहीं किसानों के धान समेत कई फसलों को रौंदकर बर्बाद कर रहे है तो कहीं ग्रामीणों को घरों को ध्वस्त कर रहे है. अगर इस बीच हाथी के सामने कोई ग्रामीण आ जाए तो वे उन्हें पैरों से कुचलकर या सूंढ़ से पकड़कर और पटकर उसे मार देता है.
खबर मांडू का है जहां हाथियों के झुंड ने गांव पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथियों के आतंक से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. दरअसल यह खबर, वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत का है जहां जंगल से जंगली हाथियों का झुंड बाला महुआ गांव पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद हाथियों ने कई लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त किया. वहीं गांव के ही दर्जनों किसानों के फसलों को भी झुंड ने बर्बाद कर दिया है. फसलों को रौंदकर बर्बाद करने के बाद हाथियों का झुंड कानीडीह जंगल की ओर आगे बढ़ गया.
-

Kantatoli Flyover का ग्रहण छह साल बाद कटा, बाधक बने दो रैयतों का अतिक्रमण हटाया गया
रांची | रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण दो रैयतों के विरोध के कारण प्रभावित हो रहा था. ये फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक बने 2 रैयतों के कब्जे से आज 6 साल बाद अतिक्रमण कर हटाया गया. एचपीसीएल पेट्रोल पंप और वाईएमसीए की बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को जुडको ने जिला प्रशासन की मदद से हटाया. इस दौरान पुलिस भी तैनात थी. जैसे ही जुडको की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, दोनों रैयतों रॉबर्ट मिंज और अनुपम रावना ने विरोध करना शुरू कर दिया. लेकिन इस बार जुडको ने उनकी एक न सुनी और चिन्हित जमीन पर खड़े कई पेड़ों को जेसीबी से उखड़वा के हटा दिया. करीब 210 मीटर से अतिक्रमण हटाया गया.
इससे पहले रैयतों ने जुडको से कब्जा हटाने के लिए समय मांगा. उन्हें समय भी दिया गया. कंपनी दूसरी तरफ फ्लाईओवर का निर्माण करने में लगी रही. इसी दौरान अनुपम रावना ने अपने घर के सामने अधिग्रहित जमीन पर चाहरदीवारी करना शुरू कर दिया. मामले की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को जुडको की टीम पहुंची. पुलिस भी आई. रैयत के परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया और फिर से जमीन की मापी कराने की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने फिलहाल काम करने वाली कंपनी और रैयत दोनों को वहां काम बंद करने को कहा है. इससे पहले पेट्रोल पंप के सामने अधिग्रहित जमीन पर पेड़ों को काटने को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक राबर्ट मिंज ने काम करने वाले मजदूरों को धमकाया था.
2018 से 2023 तक कई बार हुई मापी
जुडको का कहना है कि 2018 में ही रैयतों को मुआवजा मिल चुका है, फिर भी वे कब्जा नहीं हटा रहे हैं. वहीं रैयतों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. कंपनी के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि 2018 से 2023 के बीच कई बार जिला प्रशासन, जुडको और नगर निगम के अमीन की टीम बनाकर जमीन की मापी की गई. हर बार दोनों रैयत जमीन मापी कराने की मांग शुरू कर काम को प्रभावित कर देते हैं. कंपनी का काम सिर्फ निर्माण से संबंधित है. रैयतों के मुआवजा से संबंधित काम जिला प्रशासन और भू-अर्जन विभाग देखती है. ये लोग वहां अपनी बात नहीं रखकर सरकारी काम में बाधा डालकर विकास को बाधित कर रहे हैं.
-

कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना ली वापस
रांची: कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना वापस ले ली गई है. बता दें, कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वापस लिया गया है. कुड़मी समाज द्वारा आज (20 सितंबर) से घोषित अनिश्चितकालीन रेल रोको आन्दोलन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी. जिसमें 10 ट्रेनों को रद्द और 8 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था. आपको बता दें, समाज कुड़मी जाति को ST (अनुसूचित जनजाति) सूची साथ ही कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल करने की सरकार से मांग कर रही है.
कोलकाता हाईकोर्ट ने आंदोलन को बताया असंवैधानिक
वहीं, कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को असंवैधानिक बताते हुए इसपर प्रतिबंध लगाते लगाने का आदेश दिया है. साथ ही कहा कि आन्दोलनकारियों को रेल और सड़क जाम आंदोलन करके आम लोगों को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. कोर्ट के इस आदेश के बाद रेलवे ने 63 ट्रेनों को रद्द करने की अधिसूचना वापस ले ली गई है. इधर, आंदोलनकारी टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद झारखंड में रेल रोको आन्दोलन को जारी रखने की घोषणा की है.
कई जगहों पर धारा 144
कुड़मी विकास मोर्चा द्वारा आज (20 सितंबर) से मुरी जंक्शन में अनिश्चित कालीन रेल चक्का जाम किए जाने की अधिसूचना पर मंगलवार को SDO सदर ने धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया. और संपूर्ण अंचल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दी है. जो कि अगले आदेश तक के लिए लागू रहेगा.
ट्रेन रद्द का आदेश वापस
वहीं, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे ने रद्द ट्रेनों और रूट में बदलाव किए गए ट्रेनों को चलाए जाने का आदेश को वापस ले लिया है. और उन्होंने बताया कि जिन रद्द ट्रेनों के परिचालन का समय पार नहीं हुआ था, उन ट्रेनों का आरक्षण चालू कर दिया गया और उन्हें निर्धारित समय से रवाना किया गया. जिन ट्रेनों के परिचालन का समय पार हो चुका था उन्हें रद्द ही कर दिया गया.
अग्निशमन दस्ता भी रहेगा एक्टिव
इस दौरान अग्निशमन दस्ता को भी एक्टिव रहने का आदेश दिया गया है. अग्निशाम पदाधिकारी, रांची के मुरी रेलवे स्टेशन, धरनास्थल, मुरी ओपी, सिल्ली थाना व सिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अग्निशमन वाहन कर्मियों सहित मौजूद रहें साथ हीं सिविल सर्जन, रांची को चिकित्सक दल, आवश्यक उपकरण तथा जीवन रक्षक दवाओं के साथ एक-एक एंबुलेंस भी लगाने का आदेश मिला है.
-

शराब कारोबार से राज्य में रोजाना हो रही करोड़ों की वसूली
रांची | राज्य के शराब कारोबारी इन दिनों अवैध वसूली में लीन है रोज दिन राज्य में धड़ल्ले से शराब की एमआरपी रेट से अधिक पैसे वसूले जा रहे है. जिसका ग्राहकों ने विरोध भी किया है इस बीच एक आंकलन सामने आया है जिसके अनुसार, प्रतिदिन पूरे राज्यभर में करीब 3 करोड़ की अवैध वसूली हो रही है. यानी कि 90 करोड़ रुपए महीने का. वहीं हर रोज हो रहे इस अवैध वसूली में साफ तौर पर यह कहा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर उत्पाद विभाग, जेएसबीसीएल, प्लेसमेंट एजेंसी और दुकान कर्मियों की मिलीभगत के बिना यह अवैध वसूली संभव नहीं है. मिलीभगत का ही असर है कि राज्य के कई शराब दुकानों में कर्मी मनमाने तरीके से शराब की कीमत से अधिक पैसे वसूलने का काम कर रहे है वहीं जब इसका विरोध ग्राहकों द्वारा किया जाता है तो वे उनपर ही हावी हो जाते है. ऐसी खबरें राज्य के कई जगहों से अक्सर सामने आती रहती है.
एक दिन में हो रही 3 करोड़ की लूट मतलब महीने का 90 करोड़
उपराजधानी दुमका से लेकर राज्य के कई जिलों में शराब दुकानों पर धड़ल्ले से अवैध वसूली हो रही है जिसे हर कोई देख सकता है. शराब लेने पहुंच रहे सभी ग्राहकों से दुकानदार एमआरपी रेट यानी प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूलने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं जब ग्राहक इसका विरोध करते है तो वे उन्हें शराब ना देने की धमकी तक दे देते है. जिसके कारण मजबूर होकर शराब लेने पहुंच रहे ग्राहक एमआरपी रेट से अधिक कीमत पर ही शराब खरीद रहे है. बात करें राज्य की जनसंख्या की तो यहां करीब 3 करोड़ की आबादी रहती है. वहीं जानकारों के मुताबिक, राज्य में प्रतिदिन विदेशी शराब का सेवन करने वाले लोगों की संख्या जनसंख्या की 10 प्रतिशत है. इसका मतलब यह कि राज्यभर में करीब 30 लाख लोग प्रतिदिन शराब का सेवन कर रहे है और इन सभी 30 लाख लोगों से शराब विक्रेता एमआरपी रेट से अधिक पैसे की वसूली कर रहा है. जिसमें आंकलन के अनुसार महीने का 90 करोड़ और सिर्फ एक दिन का 3 करोड़ रुपए का वसूली किया जा रहा है.
राज्य शराब कारोबारी और विक्रेता धड़ल्ले से शराब खरीदारों से पैसे लूट रहे है और यह सब देखते हुए भी इस मामले में विभाग के साथ प्रशासन और मंत्रालय सभी मौन धारण किए हुए है. शराब बिक्री के नाम पर राज्यभर में हो रही इस लूट की खबर सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे विभाग के सभी अधिकारी को है लेकिन फिर भी वे चुप्पी साधे मौन होकर सब देख रहे हैं. राज्य के कद्दावर नेता रहे शिक्षा सह उत्पाद विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मौजूदा सरकार में उत्पाद विभाग की मंत्री है. लेकिन मंत्री को फिलहाल विभाग के तजूर्बे की थोड़ी कमी है. कहा यही जा रहा है कि शराब कारोबारियों और सिंडिकेट को इसी का बड़ा फायदा हो रहा है. लेकिन इस बीच विभाग की ओर से उत्पाद आयुक्त के साथ उत्पाद सचिव भी मौन धारण किए हुए है. जिसकी वजह से राज्य में शराब की अवैध वसूली को लेकर शराब कारोबारियों को साहस मिल रहा है. राज्य में उत्पाद विभाग द्वारा नकली शराब की बिक्री पर लगातार छापेमारी की जाती रही है और कई जगहों पर अब भी छापेमारी जारी है लेकिन इन दिनों पूरे झारखंड में धड़ल्ले से प्रिंट रेट से अधिक की वसूली पर रोक-थाम को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है.
-

सोनिया ने कहा- बिल राजीव लाए थे; भाजपा सांसद बोले- ये सिर्फ PM का, जिसका गोल उसी का नाम
नईदिल्ली | संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने 10 मिनट तक अपनी बात कही।
सोनिया ने कहा, ‘स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस की मांग है कि बिल को फौरन अमल में लाया जाए। सरकार को इसे परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर इस बिल में SC-ST और OBC महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।
इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये सिर्फ PM मोदी का बिल है, जिसका गोल उसी का नाम आना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ये बिल लेकर आई है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।
भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी भी अपनी बात रखेंगी। यह डिबेट शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं।
DMK सांसद कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं तो हंगामा हुआ, जेडीयू ने समर्थन किया
- DMK की ओर से एमके कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं। सत्ताधारी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू की तो एनसीपी की सुप्रिया सुले ने विरोध किया। दोनों महिला सांसदों ने स्पीकर से कहा कि बीजेपी के लोग महिलाओं की यही इज्जत करते हैं। फिर सदन में शांति छा गई।
- BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यहां इतने पुरुष मौजूद हैं, उनकी वजह महिला है। अगर महिला नहीं होतीं, तो पुरुषों का अस्तित्व ही नहीं होता। मुझे लग रहा था कि सोनिया गांधी राजनीति से उठकर बोलेंगी। महिला आरक्षण के लिए गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज ने सबसे ज्यादा आवाज उठाई। सोनिया ने उनका नाम नहीं लिया। सोनिया इस बिल का क्रेडिट लेना चाहती हैं।
- TMC सांसद काकोली घोष ने कहा, ‘हम इस बिल का समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां महिला सीएम है, जबकि बीजेपी की 16 राज्यों में सरकार है, इसके बावजूद एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। लोकसभा में TMC की 40% महिला सांसद हैं।
-

बेरमो : सनातन चिर पुरातन है, यह आगे भी जीवंत रहेगा – सरयूराय
बेरमो | ऊंचे पद पर बैठे कुछ व्यक्ति सनातन के विरोध में बातें कह रह रहे हैं, यह कहीं से भी उचित नहीं है. दरअसल सनातन आदिकाल से है और आगे भी रहेगा. उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के साड़म में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कथा कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि पिछले कई वर्षों से वह इस गणेश महोत्सव में आकर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे हैं. उन्होंने सनातन संस्कृति पर अपनी बात आगे कहते हुए कहा कि उस जमाने में भी असुरों द्वारा सनातन का विरोध किया जाता रहा है. मौजूदा दौर में भी इसका विरोध किया गया, जो कहीं से भी उचित नहीं है. सनातन चिर पुरातन है और यह आस्था और विश्वास के साथ आगे भी जीवंत रहेगा.
