टैग: Gandivlive

  • विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    सत्ता में बैठते ही हेमंत सरकार भूल गयी अपने चुनावी वादे : भाजपा

    रांची। मानसून सत्र के दूसरे दिन झारखंड विधानसभाकी कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथों में तख्ती लिए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे। भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के वक्त राज्य के युवाओं से यह वादा करके आई थी कि 5 लाख नौकरी देंगे। मगर सत्ता में बैठते ही यह सरकार अपने इस चुनावी वादे को भूल गई। आज स्थिति यह है कि राज्य के युवा सड़कों पर हैं और आंदोलन कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा विधायक अमित मंडल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियोजन नीति के मुद्दे पर सरकार युवाओं को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें कई तरह की खामियां हैं। एक तरफ राज्य में टेट परीक्षा नियमित रूप से नहीं हो रहा है,। वहीं दूसरी ओर राज्य के सीटेट पास अभयर्थियों को मौका देने से वंचित किया गया है। उनके भविष्य के लिए सरकार को कोई चिंता नहीं है। प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, नारायण दास, अमित मंडल और अनंत ओझा सहित कई विधायक शामिल थे।

  • झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू होगा : हेमंत सोरेन

    झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू होगा : हेमंत सोरेन

    पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का धरना

    धरना स्थल पर पहुंचे सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक किया मांगों का समर्थन

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू होगा। पत्रकार सुरक्षा से संबंधित पत्रकारों की सभी मांगें शीध्र पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री की ओर से यह आश्वासन आज झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर के तहत आयोजित धरना के दौरान दिया गया। विधानसभाके समक्ष आज से शुरू किये गये दो दिवसीय धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। इससे पहले झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया। धरना में रांची, हजारीबाग, पलामू और लातेहार सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार शामिल हुए। एसोसिएशन की ओर से मुख्य मांग है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये। मौके पर लातेहार के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में यह कानून लागू हुआ है। उसी तरह हम झारखड में भी कानून लागू करायेंगे। पलामू जिला के संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य हमारी ताकत है। हमने एकजुटता का परिचय दिया है। हम एक दूसरे पर भरोसा करें और संघर्ष करें।

    मुख्यमंत्री ने भेजा मंत्री और विधायकों को
    धरना की सूचना विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली। मुख्यमंत्री ने धरना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ सत्ता पक्ष के विधायक डॉ इरफान अंसारी और अंबा प्रसाद धरना स्थल भेजे। सत्ता पक्ष के लोगों ने धरनास्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री का संदेश पत्रकारों को दिया। बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जायेगा। इसके साथ ही पत्रकारों की अन्य मांगों को राज्य सरकार की ओर से शीध्र पूरा किया जायेगा।

    भाजपा विधायकों ने मांगों का किया समर्थन
    धरना की सूचना पर भाजपा विधायक विरंची नारायण और मनीष जायसवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया। भाजपा विधायक विरंची नारायण ने पत्रकारों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि आपलोग शहरों से लेकर सुदूर अंचलों तक पत्रकारिता कर रहे हैं। आपलोग शोषितों, वंचितों की आवाज बनकर खड़े रहते हैं। पर आज पत्रकार खुद ही शोषित, वंचित बनकर रह गए हैं। विधायक मनीष ने कहा कि हमलोग पत्रकारों की मांगो का समर्थन करते हैं। आपको सुरक्षा के साथ ही पेंशन, आवासीय भूखंड, इंश्योरेंस आदि की सुविधा भी मिलनी चाहिए।

    आपकी समस्याओं को हम दिल से देखते हैं : अकेला
    कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि आपकी समस्याओं को हम दिल से देखते हैं। मुझे लगता है कि अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर कोई भी सुरक्षित नही है। अभी हम गठबंधन की सरकार में है। पर जिस तरह से पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ में लागू हैं। वह झारखंड में भी लागू होना चाहिए और हम इसके लिए विधानसभामें आवाज उठायेंगे।

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए लागू हो कानून : अमरकांत
    एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने विस्तार से बताया कि किन हालातों में पत्रकार सुरक्षा कानून की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि आये दिन पत्रकारों को भी धमकियों व हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना बहुत जरूरी है ताकि कभी ऐसी घटनाएं हो तो उसकी समुचित तरीके से जांच हो और पत्रकारों को न्याय मिल सके।


    सत्ता पक्ष और विपक्ष को किया आमंत्रित : वर्मा
    प्रदेश महासचिव सियाराम शरण वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन लगातार पत्रकारों के हित में इस कानून की मांग करता रहा है। आज हमलोगों ने अपनी बातों को सुनाने के लिए पक्ष व विपक्ष दोनों के नेताओं को आमंत्रित किया है। क्योंकि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में यह कानून लागू किया हया है उसी तरह से झारखंड में भी यह कानून लागू होना चाहिए।

  • साकची बाजार में देर रात आग लगने से छह दुकानें जलकर खाक

    साकची बाजार में देर रात आग लगने से छह दुकानें जलकर खाक


    शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर। साकची मुख्य बाजार के मुढ़ी लाइन में देर रात अचानक आग लगने से 6 दुकान जलकर राख हो गया है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और सूचना अग्निशमन को दिया। जब तक अग्निशमन की गाड़ियां वहां पहुंची तब तक 6 दुकानें जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले मोबाइल दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आस पास की दुकानों में फैल गई। आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी मिलने पर बाजार के दुकानदार भी पहुंचने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों और अग्निशमनकर्मियों द्वारा जब तक आग को फैलने से रोका गया तब तक 6 दुकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि मोबाइल दुकान में आग लगने के बाद आस पास के अन्य दुकानों में आग लगी। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुक्सान हुआ है। आज सुबह पीड़ित दुकानदार अपनी दुकान के सामान को हटाने में लग रहे। स्थानीय युवक ने बताया कि समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। अंधेरा होने के कारण आग बुझाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो।

  • Flipcart आफिस की खिड़की तोड़कर नगद समेत लाखों की चोरी

    Flipcart आफिस की खिड़की तोड़कर नगद समेत लाखों की चोरी

    गिरिडीह। सिरसिया-सीहोडीह में आॅनलाइन पार्सल डिलीवरी करने वाले कंपनी फ्लिपकार्ट के आॅफिस में चोरी हो गयी। घटना रविवार देर रात की है। चोरों ने नगदी समेत कई पार्सल चुरा कर ले गया। कंपनी के कर्मियों ने बताया कि रांची कार्यालय से कंपनी के लोगों के आने के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि क्या और कितने रुपए के सामानों की चोरी हुई है। हालांकि एक लाख रूपए नकद समेत कई कीमती पार्सल चोरी होने की संभावना जताई जा रही है। छानबीन में पता चला कि चोर देर रात कार्यालय की खिड़की तोड़कर घुसे थे। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर ने आॅफिस में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने कर्मियों से जानकारी ली। फ्लिपकार्ट कंपनी के अधिकारी रांची से गिरिडीह के लिए निकल चुके हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

  • हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी बंद कराने पहुंचे लोगों और मजदूरों में मारपीट

    हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी बंद कराने पहुंचे लोगों और मजदूरों में मारपीट

    दोनों पक्षों के बीच खूब चले लाठी-डंडे, कुछ देर के लिए बना गया था रणक्षेत्र

    धनबाद। बीसीसीएल के अधीन चलने वाली एक आउटसोर्सिंग में बंद कराने पहुंचे लोगों और मजदूरों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। आउटसोर्सिग कंपनी के मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच वहां दर्जनों की संख्या में काम बंद कराने वाले लोग पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। जिसके बाद कंपनी बंद कराने पहुंचे लोग मौके से भाग खड़े हुए। मारपीट की घटना के दौरान पुलिस और सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रही। मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कतरास के हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को बंद कराए जाने का आंदोलन पूर्व निर्धारित था। विस्थापन और मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी बंद कराने की घोषणा की गई थी। इसके लिए पांडेडीह और बेलदारिया बस्ती के ग्रामीण विस्थापन और मुआवजे की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में आज हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को बंद कराने पहुंचे थे। जिसके बाद आउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों ने बंद कराने पहुंचे लोगों का विरोध कर दिया।

    जेएमएम नेता के नेतृत्व में आये थे बंद कराने
    बंद कराने के दौरान दोनों पक्षों ने तीखी बहस होने लगी और देखते ही देखते आउटसोर्सिंग कंपनी पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी और एक दूसरे घर लाठी डंडे भी बरसाये गये। इस मारपीट में दोनों तरफ के कई लोगों को चोटें भी आई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाघनारा प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण आउटसोर्सिग कंपनी को बंद कराने पहुंचे थे।


    मजदूरों ने किया जोरदार विरोध
    बताया जा रहा है कि मजदूरों के आक्रोश के आगे बंद कराने पहुंचे जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान के समर्थकों ने घुटने टेक दिए। मजदूरों के आक्रोश और उनके द्वारा किए गए मारपीट के बाद मौके से सभी भाग गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची तो मामला शांत हो गया।

  • रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का 30 जुलाई से लोहरदगा में स्टोपेज

    रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का 30 जुलाई से लोहरदगा में स्टोपेज


    सप्ताह में दो दिन यह ट्रेन लोहरदगा होकर चलेगी, दो मिनट का होगा ठहराव

    लोहरदगा। जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जिला व उसके आसपास के के लोगों को दिल्ली जाने के लिए उनके शहर में ही ट्रेन मिलेगा। लोहरदगा में रांची नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव 30 जुलाई से होगी। रांची से नयी दिल्ली की ट्रेन सप्ताह में दो दिन लोहरदगा होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 20407 नयी दिल्ली से चलकर सुबह 7:30 बजे लोहरदगा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ट्रेन रुकेगी और 7:32 में रांची के लिए रवाना हो जायेगी। ट्रेन नंबर 20408 रांची से नयी दिल्ली जाने के लिए शाम 6:53 बजे लोहरदगा पहुचेंगी और यहां दो मिनट रुकने के बाद 6:55 बजे नयी दिल्ली के लिए खाना होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12453 रांची से नयी दिल्ली के लिए शाम 6:10 बजे लोहरदगा पहुचेगी और 6:12 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 12454 नयी दिल्ली से लोहरदगा सुबह 8:20 में पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:22 में रांची के लिए रवाना होगी। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए लोहरदगा स्टेशन को डेवलप करते हुए दो प्लेटफार्म बनाये गये हैं। 30 जुलाई से लोहरदगा स्टेशन में राजधानी एक्सप्रेस के रूकने की सूचना से आमलोगों में खुशी है।

  • पुल निर्माण कार्य में लगे कंपनी के साईट में नक्सलियों ने मचाया उत्पात

    पुल निर्माण कार्य में लगे कंपनी के साईट में नक्सलियों ने मचाया उत्पात


    हथियारों के साथ पहुंचे तीन लोगों ने मजदूरों को पीटा, वाहनों को तोड़फोड़ की

    खूंटी। मुरहू में पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट में देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। मजदूरों के साथ मारपीट की और वहां मौजूद जेसीबी, बाइक और दूसरी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की है। बताया गया कि मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर हथिायारबंद नक्सली साईट कार्यालय पहुंचे। पहले मजदूरों को उठाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद दहशत के उद्देश्य से वहां रखे वाहनों को तोड़फोड़ किया। बताया जा रहा है कि पीएलएफआई नक्सलियों ने मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया है। तीन नक्सलियों ने मुरहू थाना क्षेत्र के सुरूंदा और मारंगटोली स्थित पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के मारपीट भी की है। वहां मौजूद वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही नक्सली फरार हो गये।


    एक ही बाइक में सवार होकर पहुंचे तीन लोग


    मजदूरों ने बताया कि एक बाइक पर ही सवार होकर तीन नक्सली पहुंचे थे। वहां पहुंचते के साथ ही उन्होंने मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मजदूरों को हॉकी स्टीक से पीटा गया है। इसी हॉकी स्टीक से वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी है। एक नक्सली देसी कट्टा निकालकर उसमें गोली भरने लगा था। मौके पाकर जेसीबी चालक सहित दूसरे मजदूर वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे।


    नक्सलियों ने पहले मांगे थे ठेकेदार से लेवी


    मजदूरों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। फिर ठेकेदार ने एसपी को इसकी घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह पीएलएफआई नक्सली थे या स्थानीय बदमाश। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस निर्माण के पहले लेवी मांगी थी। लेकिन उनके पास पैसे नहीं पहुंचे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • करैत सांप ने डस दिया तो युवक ने जिंदा सांप को हांडी में रखा, युवक की हुई मौत

    करैत सांप ने डस दिया तो युवक ने जिंदा सांप को हांडी में रखा, युवक की हुई मौत

    दो घंटा झाड़फूंक के बाद स्थिति बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में मौत

    जामताड़ा। बरमेसिया गांव के रहने वाले एक आदिवासी युवक को करैत सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद 42 वर्षीय सुबान हेम्ब्रम ने करैत को जिंदा ही पकड़ लिया और एक मिट्टी की हांडी में ढंककर रख दिया। इधर हालत बिगड़ने पर युवक को पास के ही ओझा-गुणी से झाड़-फूंक करवाते रहे। परिजन युवक के लिए ओझा-गुणी से झाड़-फूंक करवाते रहे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी और इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार की देर रात को हुई। उसके घरवालों ने बताया कि ज्यादा गर्मी होने की वजह से सुबान अपने कमरे में जमीन पर ही सो गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जब उसने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी तो सभी पास के ओझा-गुनी को बुलाकर उसकी झाड़-फूंक करवाने लगे। घरवालों को उम्मीद थी कि झाड़-फूंक से सांप का जहर उतर जाएगा, लेकन सुबह होने तक उसकी हालत गंभीर होने लगी और जहर शरीर में फैलने से बेसुध होने लगा। इसके बाद उसे आनन-फानन में लेकर कुंडहित अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख बाहर ले जाने की सलाह दी। इस बीच इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। जबतक घरवाले उसे लेकर कंडहित सरकारी अस्पताल पहुंचे उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। बाद में उसे सिउड़ी ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की लाश बरमेसिया में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। सुबान अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। लाश पहुंचने के बाद परिजन दाहसंस्कार के लिए ले जाने लगे, लेकिन कुंडहित सीओ नित्यानंद प्रसाद, बीडीओ श्रीमान मरांडी और कुंडहित थाना प्रभारी पंकज कुमार इस बीच मृतक के घर बरमसिया पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम करवाने की सलाह दी। ताकि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन की ओर से 4 लाख रुपये का सरकारी मुआवजा मिल सके।

  • अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    जमशेदपुर। बहरागोड़ा में आज सुबह एक सड़क हादसे में चालक घायल हो गया। घटना बड़सोल थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास एनएच-49 के पास की है। जहां अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई। ट्रक का गाड़ी नंबर हइ11ऊ0272 है। जिस पर पाउडर लदा हुआ था। इधर, ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की जानकारी के बाद मौके पर बड़सोल पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा कि ट्रक के अंदर ट्रक चालक फंसा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक से बाहर सुरक्षित निकाला। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मौके पर पहुंचने और सहायता से चालक की जान बच गई।

  • अफसरों की लापरवाही से 250 से ज्यादा पुलों का निर्माण लटका

    अफसरों की लापरवाही से 250 से ज्यादा पुलों का निर्माण लटका

    हाइकोर्ट ने ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के टेंडर पर लगायी रोक

    रांची। झारखंड में अफसरों की मनमानी के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच नहीं पाती है और लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर नाराजगी प्रकट करते रहते हैं। ताजा मामला ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना की पुल-पुलियों से जुड़ा है। झारखंड हाइकोर्ट ने संवेदक संघ हजारीबाग की याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के लगभग 250 से अधिक टेंडरों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

    हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस मामले में जवाब मांगा है। हाइकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर निर्धारित की है और तबतक के लिए इन टेंडरों पर स्टे लगा दिया है। क्या है मामला : ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के मुख्य अभियंता रहे बिरेंद्र राम पर ईडी की कार्रवाई और गिरμतारी के ठीक पहले विभाग ने लगभग 274 पुल-पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर निकाला था। बिरेंद्र राम की गिरμतारी के बाद मुख्य अभियंता बने सुरेंद्र कुमार ने सभी टेंडर को तत्काल निरस्त करते हुए नए सीरे से टेंडर जारी किया।

    नये टेंडर डॉक्यूमेंट में सुरेंद्र कुमार ने एक बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व निर्धारित टर्न ओवर को 60 प्रतिशत की जगह बढ़ा कर 150 प्रतिशत कर दिया। इसका असर यह हुआ कि अधिकतर छोटे ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया की दौर से बाहर हो गये। दर्जनों बीडीओ-सीओ आॅफिस और आवास का काम भी हुआ प्रभावित अफसरों, मंत्रियों से गुहार के बाद हाइकोर्ट पहुंचा मामला मुख्य अभियंता सुरेंद्र कुमार की इस कार्रवाई से परेशान राज्य भर के संवेदकों ने विभागीय अफसरों, मंत्रियों से लेकर सीएम तक आवेदन देकर गुहार लगायी। कहीं से कोई मदद नहीं मिलने पर इस मामले में संवेदक संघ हजारीबाग और झारखंड संवेदक संघ बोकारो ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। जानकारी ले रहा हूं : मुख्य अ•िायंता ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र के मुख्य अ•िायंता सुरेंद्र कुमार ने गांडीव द्वारा पूछे जाने पर कहा कि अभी उनको हाइकोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं है। टेंडर प्रक्रिया बाधित होने से विकास प्र•ाावित होने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली |

  • जवान ने चार को तलवार से काटा, एक की मौत

    जवान ने चार को तलवार से काटा, एक की मौत


    पीडीएस डीलर की मौत, उसकी पत्नी सहित दो अन्य महिला की स्थिति गंभीर

    पलामू। जमीन विवाद में एक सनकी बीएसएफ के जवान ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, उनकी पत्नी समेत चार ग्रामीणों को तलवार से काट दिया है। इस घटना में पीडीएस डीलर की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना की है। जानकारी के अनुसार गोल्हना के रहने वाले बीएसएफ के जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। बीएसएफ का जवान आज सुबह से तलवार लेकर घूम रहा था। आज दोपहर दो बजे के करीब वह गांव के पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के घर में घुस गया और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी, उनकी पत्नी और अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सभी को तलवार से काटने के बाद बीएसएफ का जवान फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने सभी को लेकर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है। पूरे इलाके में आरोपी की तलाश की जा रही है। बीएसएफ जवान को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है।

  • 5 आपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी,10 गिरफ्तार

    5 आपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी,10 गिरफ्तार


    रांची। झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ झारखंड एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पिछले एक सप्ताह के दौरान एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एटीएस की टीम ने झारखंड के पांच प्रमुख आपराधिक गिरोहों के 109 ठिकानों पर छापेमारी की है. यानी एटीएस की टीम हर दिन आपराधिक गिरोहों के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान एटीएस की टीम ने अलग-अलग आपराधिक गिरोहों से जुड़े 10 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. इसके अलावा 36 लोगों को बेल बॉन्ड पर छोड़ा है.

  • छात्राओं से छेड़खानी को लेकर लोगों ने किया पिठोरिया थाना का घेराव

    छात्राओं से छेड़खानी को लेकर लोगों ने किया पिठोरिया थाना का घेराव


    रांची। जिले के पिठोरिया इलाके में स्थित एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में पिठोरिया थाना का घेराव किया। यह पूरा मामला पिठोरिया स्थित निश्चय मेमोरियल स्कूल का है। स्कूल के शिक्षक जगन्नाथ मिश्रा पर तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


    बच्ची के पिता ने थाना में दर्ज करायी शिकायत


    छात्रा के पिता दिनेश उरांव ने सोमवार को पिठोरिया थाना में लिखित शिकायत की थी। दर्ज शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी निश्चल मेमोरियल हाई स्कूल पिठौरिया में पढ़ती है। सोमवार को जब वह स्कूल गयी तो शिक्षक रंथु मिश्रा उर्फ जगरनाथ मिश्रा ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी की। स्कूल से घर जाने के बाद छात्रा ने अपने पिता को सारी बातें बतायी। प्राथमिकी में आगे लिखा है कि शिक्षक ने उसी गांव की दो अन्य बच्चियों के साथ भी 10 दिन पहले दुर्व्यवहार और छेड़खानी की थी। इससे एक माह पहले भी शिक्षक ने एक बच्ची के साथ स्कूल में ही अश्लील हरकत की थी।

  • ड्यूटी में बासुकीनाथ मंदिर जा रही महिला होमगार्ड सड़क हादसे में घायल

    ड्यूटी में बासुकीनाथ मंदिर जा रही महिला होमगार्ड सड़क हादसे में घायल

    फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है इलाज, स्थिति गंभीर

    दुमका। श्रावणी मेला बासुकीनाथ में ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त महिला होमगार्ड जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। महिला होमगार्ड जवान फूल कुमारी मरांडी ड्यूटी पर पति के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी क्रम में जाना थाना क्षेत्र के दुमका-बासुकीनाथ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में घायल महिल होमगार्ड जवान को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहं उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार फूल कुमारी मरांडी पाकुड़ जिला में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी बासुकीनाथ श्रावणी मेले में लगी है। इस दौरान वह अपने मायके काठीकुंड से ड्यूटी आ रही थी। बताया जाता है कि आज सुबह फूल कुमारी अपने पति सुभाष हेम्ब्रम के साथ स्कूटी पर सवार होकर बासुकीनाथ जा रही थी। स्कूटी सुभाष चला रहा था। इसी दौरान सड़क पर स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिसमें फूलकुमारी काफी दूर जा गिरी और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इस कारण वह वहीं बेहोश हो गई। हालांकि दुर्घटना में उनके पति बाल-बाल बच गये और अगल-बगल के लोगों की मदद से पत्नी को उठाकर फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी मरांडी का इलाज फिलहाल फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल घायल महिला होमगार्ड जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

  • डाल्टनगंज में मच्छली आपूर्ति कर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

    डाल्टनगंज में मच्छली आपूर्ति कर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत


    धनबाद के राजगंज में जीटी रोड पर हुआ हादसा, पिकअप वैन व ट्रक में हुई टक्कर

    धनबाद। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गये है। घटना के बाद सभी को एसएनएमएमसीएच लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों को कोलकाता रेफर कर दिया है। सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। राजगंज में जीटी रोड पर यह हादसा हुआ, जहां एक पिकअप वैन की एक ट्रक से टक्कर हो गई। दिल्ली से कोलकाता रूट पर अपनी सही दिशा में पिकअप वैन जा रही थी। एक टर्निंग पर एक ट्रक जीटी रोड पर घुसा। इस दौरान ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। वैन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप वैन में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी को एसएनएमएमसीएच लाया गया। घायलों के आग्रह पर इलाज के लिए सभी को कोलकाता रेफर कर दिया गया है। पिकअप वैन में सवार व्यक्ति ने बताया कि वे लोग कोलकाता के नया टिकी के रहने वाले हैं। कोलकाता से वह विभिन्न राज्यों में मछली की सप्लाई करते हैं। पिकअप वैन में मछली लोड कर वे झारखंड के डाल्टनगंज गए थे। वापस लौटने के दौरान राजगंज में एक ट्रक से पिकअप वैन की टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप वैन के खलासी की मौत हो गई है। वहीं ड्राइवर और वाहन के डाला में सवार चार अन्य लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद सभी को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच लाया गया। जहां से डॉक्टरों के द्वारा जख्मी लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद सभी घायलों को कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

  • रांची महिला कांग्रेस के सैकड़ों महिलाओं ने मणिपुर के घटना का किया कड़ा विरोध

    रांची महिला कांग्रेस के सैकड़ों महिलाओं ने मणिपुर के घटना का किया कड़ा विरोध

    रांची | मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के घूमाने का वीडियो सामने आने के बाद देश भर में कांग्रेस ने जताया विरोध रांची, महिला कांग्रेस के सैकड़ों महिलाओं ने मणिपुर के घटना की निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा की मांग और दोषियों को फांसी की मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय कांग्रेस भवन विरोध जताया है कहा कि इस देश में बीजेपी के सत्ता में महिला सुरक्षित नहीं है दो महिना से मणिपुर जल रहा हैं और देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी चुप है।
    बता दें कि मणिपुर में तीन महिलाओं को सड़कों पर बिना कपड़ों के घुमाने का वीडियो सामने आया है। हालांकि वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन बुधवार को वीडियो के सामने आने के बाद पहाड़ी राज्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि महिलाओं के बिना कपड़ों के सड़कों पर परेड कराने का वीडियो हिंसा भड़कने के एक दिन बाद यानी चार मई का है। घटना कांगपोकपी जिले की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद देश भर में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को देश को शर्मसार करना वाला बताया है वहीं कांग्रेस ने कहा कि ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। और पीड़ित महिलाओं को मुआवज़ा मिलनी चाहिए।

  • 15 सूत्री मांगों को लेकर रांची पहुंचीं रसोइया

    15 सूत्री मांगों को लेकर रांची पहुंचीं रसोइया

    रांची | 15 सूत्री मांगों को लेकर रांची पहुंचीं रसोइयों की मुख्य मांग है कि झारखंड में भी कई अन्य राज्यों की तर्ज पर रसोइयों का मानदेय लागू किया जाए। सभी रसोइया व संयोजिकाओं को 400 रुपए प्रतिदिन मजदूरी लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने निकले थे लेकिन मोराबादी स्थित पुलिस ब्रीकेटिंग लगाकर वही रोक दिया और पुलिस ने पांच प्रतिनिधि के साथ मुख्यमंत्री आवास लेकर गया
    रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि पिछले 16 साल से रसोइया व संयोजिका सरकारी स्कूलों में रसोइया का काम कर रही हैं। रसोइया को आज भी मात्र 66 रुपए भुगतान किया जा रहा है। वहीं संयोजिका से मुफ्त में काम लिया जा रहा है। रसोइया संघ रसोइया के लिए न्यूनतम वेतन मान लागू करने की मांग कर रहे हैं।

  • तीन दिन से लापता दो युवकों का शव विशुनपुर में मिला, सड़क जाम

    तीन दिन से लापता दो युवकों का शव विशुनपुर में मिला, सड़क जाम


    पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी

    लोहरदगा। भडरा थाना क्षेत्र से तीन दिनों से लापता दो युवकों का शव मिलने की सूचना पर लोगों का गुस्सा उबाल पर है। भडरा से लापता हुए युवकों का शव गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सखुआ टोली के पहाड़ी इलाके से बरामद हुआ। जिसके बाद उसके परिजनों और गांव के लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव के दो युवक परमेश्वर ठाकुर 35 वर्ष एवं सुख सागर साहू 42 वर्ष का शव गुमला के विशुनपुर थाना पुलिस ने बरामद किया था। दोनों युवक रविवार को बाइक से घर से निकले थे जिसके बाद से लापता थे। दोनों के गुमशुदगी का भंडरा थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। लोकेशन की मदद से परिजन बिशुनपुर थाना पहुंचे। जहां थाना के समीप परिजनों ने मृतक का बाइक एक युवक को चलाते देख उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि दोनों की हत्या विशुनपुर थाना क्षेत्र में एक्टिव नक्सली संगठन झांगुर गुट के रामदेव ग्रुप ने किया है। वहीं दोनों मृतक का लोहरदगा शव पहुंचते ही परिजनों ने हत्या का विरोध करते हुए जमकर बवाल कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वनवासी कल्याण केंद्र के समीप लोहरदगा-गुमला मुख्य सड़क को जाम कर दिया। गुमला पुलिस और विशुनपुर थाना के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए नक्सलियों के खिलाफ करवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुआवजा और नौकरी का मांग करने लगे। मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद के द्वारा परिजनों को समझा कर भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद जाम हटा और वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ।

  • मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने पांच ग्रामीणों को डंडे से पीटा, एक की मौत

    मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने पांच ग्रामीणों को डंडे से पीटा, एक की मौत

    नेतरहाट थाना क्षेत्र के पुरानडीह और दौना गांव में रात को नक्सलियों ने धावा बोला

    लातेहार। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर पांच ग्रामीणों की पिटाई की जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। घटना नेतरहाट थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत के पुरानडीह और दौना गांव का है। जहां 5 ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की। जिससे दौना गांव के रहने वाले देव कुमार प्रजापति की मौत हो गई।


    डेढ़ घंटे तक युवक की पिटाई, हुई मौत
    नक्सलियों ने देव कुमार प्रजापति को करीब डेढ़ घंटे तक जमकर पिटाई की थी। इसके बाद उसे अधमरा छोड़ नक्सली चले गए। परिजन देव कुमार प्रजापति को जैसे ही घर लाए उनकी मौत हो गई। घटना की जिम्मेवारी कोयल शंख जोन ने स्कूल की दीवार पर लिख कर ली है।


    देर रात को गांव में बोला गया धावा
    ग्रामीणों ने बताया कि नक्सली सबसे पहले पुरानडीह गांव पहुंचे थे। यहां पति बृजिया और बबलू अंसारी के साथ लाठी डंडे से मारपीट की। इसके बाद दौना गांव पहुंच कर मनराज प्रजापति, भूषण मुंडा के साथ मारपीट की। दोनों को मारपीट करने के बाद उसी गांव के देव कुमार प्रजापति के साथ जमकर लाठी डंडे से मारपीट की। जिससे उनकी मौत हो गई।

    कई दिनों से नक्सली कर रहे थे पांचों की तलाश
    घटना के बाद से पूरा गांव दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात हथियारबंद नक्सली दौना गांव पहुंचे। नक्सली कुछ ग्रामीणों को ढूंढ रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने दो गांव के पांच लोगों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की मानें तो दो दिन पूर्व नक्सली गांव में आए थे और कुछ ग्रामीणों को ढूंढ रहे थे। हालांकि उस समय ग्रामीण नक्सली के हाथ नहीं आए, जिस कारण नक्सली गांव से वापस लौट गए थे।

    दीवार पर लिखकर ली है जिम्मेदारी
    बुधवार देर रात नक्सली एक बार फिर गांव में आ धमके और पांचों ग्रामीणों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इधर जिले में कई वर्षों के बाद नक्सलियों के द्वारा ग्रामीण की हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव तथा आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण कुछ भी बताने से डर रहे है।

  • शिव मंदिर में था मुस्लिम पुजारी

    शिव मंदिर में था मुस्लिम पुजारी

    सात महीने से श्रद्धालुओं को दे रहा था धोखा

    संदिग्ध हरकतों से पकड़ाया, गया जेल

    मेरठ। साधु के वेश में पिछले सात महीने से शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को धोखा दे रहे एक मुस्लिम शख़्स को आज मेरठ पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ़्तार युवक का नाम गुल्लू है और उसके पिता का नाम इस्माइल है। वह हरियाणा का रहने वाला है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि साधु की कुछ हरकतें संदिग्ध लग रही थी, फिर उस पर नजर रखी गई। बाद में लोगों ने फ़र्ज़ी साधु की शिकायत स्थानीय पुलिस को की, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम गुल्लू (38) पिता का नाम इस्माइल बताया। वह ग्राम गढ़ी बेशक थाना सदर पानीपत का रहने वाला है।

    पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस मंशा से ऐसे रह रहा था। आरोपी का नाम गुल्लू है और वो हरियाणा का रहने वाला है। यह घटना जिले के मटौर गांव से सामने आई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक साधु बनकर शिव मंदिर के पास रह रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अबतक उसकी कोई भी क्रिमिनल हिस्ट्री सामने नहीं आई है।

    साधु के वेश में रहने वाला मुस्लिम युवक पकड़ा गया

    पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि NH-58 स्थित ग्राम मटौर में शिव मंदिर में कोई महाराज रह रहा है, जो मुस्लिम समुदाय का है। उसको गांव वालों ने पकड़ कर रखा हुआ है।पुलिस ने बताया कि गुल्लू जनवरी 2023 से यहां रह रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि पकड़ा गया युवक मुस्लिम है। अभी तक उसकी कोई क्रिमिनल हिस्ट्री सामने नहीं आई है।वह शादीशुदा है पर पत्नी के साथ नहीं रहता है।

  • फोन चलाने पर डांटा तो लड़की ने झरने से छलांग मारी, देखे विडियो

    फोन चलाने पर डांटा तो लड़की ने झरने से छलांग मारी, देखे विडियो

    छत्तीसगढ़ के ‘मिनी नियाग्रा’ में कूदी थी, मुश्किल से बच पाई लड़की

    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक युवती को उसके घरवालों ने फोन इस्तेमाल करने को लेकर डांटा तो उसने पानी के झरने (वाटरफॉल) में छलांग लगा दी. मामला बस्तर जिले के चित्रकोट झरने का है. बताया जा रहा है कि समय रहते नाव पहुंचाकर लड़की को बचा लिया गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

    आजतक से जुड़े धर्मेंद्र महापात्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 18 जुलाई की शाम की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवोदिता पाल ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 21 साल की सरस्वती मौर्य चित्रकोट की ही रहने वाली है और यहां के एक होटल में काम करती है. वो ज्यादातर समय फोन पर बिताती थी. इस आदत से परेशान होकर घरवाले उसे अक्सर डांटते थे. घटना वाले दिन भी दोपहर करीब 1 बजे सरस्वती के पिता ने उसे डांटा था.

    ‘मिनी नियाग्रा’ में लोगों के सामने कूदी

    चित्रकोट झरने को ‘मिनी नियाग्रा’ भी कहा जाता है जिसे देखने उस दिन भी कुछ लोग वहां पहुंचे थे. जब लड़की ने झरने में कूदने की कोशिश की तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया. वीडियो में सुनाई दे रहा है कि कुछ लोग आवाज लगाकर युवती को रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. 

    इस वाटरफॉल की ऊंचाई करीब 90 फीट है. बारिश की वजह से इंद्रावती नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ा हुआ है, ऐसे में इस समय चित्रकोट वाटरफॉल में खूब पानी है.

    बताया जा रहा है कि छलांग लगाने के कुछ देर बाद ही सरस्वती को अपनी गलती का अहसास हुआ और वो बचने की कोशिश में तैरकर किनारे की तरफ आने लगी. चित्रकोट चौकी प्रभारी तामेस्वर चौहान ने आजतक को बताया कि वाटरफॉल के पास सुरक्षा के लिए तैनात गांव वाले नाव लेकर सरस्वती के पास पहुंचे और उसे बचा लिया गया.