जेपीएससी के आन्दोलनकारियों का तंबू हटया गया


सो रहे अभ्यार्थियों पर आधी रात को पुलिस ने की कार्रवाई
रांची। जेपीएससी पीटी परीक्षा के विरोध में 50 दिनों से आन्दोलन कर रहे अभ्यार्थियों को एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस बल की मदद से धरना स्थल मोरहाबादी से हटा कर ओरमांझी ले गयी। इस सबंध में पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर जेपीएससी के अभ्यार्थी धरना दे रहे थे वहां पहले से निषेध आज्ञा लागू था, जिसकी जानकारी उन्हें दी गयी थी उसके बावजूद 50 दिनों से आन्दोलनकारी वहां धरना प्रर्दर्शन कर रहे थे। मालूम हो कि आन्दोलनरत अभ्याथी जेपीएसपी में हुई धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे थे और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। इधर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आज शाम तक सभी अभ्यार्थियो ंको पुलिस कस्टडी से मुक्त कर दिया जायेगा।
पुलिस पूर्व नियोजित कार्यक्रम में तहत देर रात करीब डेढ़ बजे जेपीएससी के आन्दोलनकारियों के धरना स्थल की घेरा बंदी कर सभी को अपने कस्टडी में ले लिया,उसके बाद वहां लगे तंबू बांस बल्ली को उखाड़ कर पुलिस अपने साथ ले गयी। इधर आधी रात को पुलिस के इस तरह के कार्रवाई की विपक्षी पार्टी के नेताओं ने निन्दा किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top